Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर निगम लखनऊ की बहुत बड़ी लापरवाही पुरानी चुंगी कानपुर रोड लखनऊ नियर बाई महिंद्रा सर्विस सेंटर जगह जगह कूड़ा के देर और भरना नहीं है आग लगा देना कचड़े को जलाना उससे धुंआ निकलता बहुत ही हानिकारण है
Ramnaresh vishwkarma
नगर निगम लखनऊ की बहुत बड़ी लापरवाही पुरानी चुंगी कानपुर रोड लखनऊ नियर बाई महिंद्रा सर्विस सेंटर जगह जगह कूड़ा के देर और भरना नहीं है आग लगा देना कचड़े को जलाना उससे धुंआ निकलता बहुत ही हानिकारण है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- खास खबर है जालौन जिले के जालौन - बंगरा मार्ग से जुड़ी हुई जहां आज़ एक मार्ग दुर्घटना में दो वाहनों में भिड़ंत हो गई है और इसमें दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- आटा–इटौरा मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में गिरा, बड़ा हादसा टला कदौरा (जालौन)। आटा और इटौरा मार्ग के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार में जा रहा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें चालक बुरी तरह घायल हो गया जो जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतरकर खाई में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में कृषि कार्य से जुड़ा सामान लदा हुआ था। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि चालक को हल्की चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आटा–इटौरा मार्ग पर कई जगह सड़क किनारे गहरी खाइयां बनी हुई हैं, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मार्ग की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। अपील: वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें और खराब मार्गों पर विशेष सावधानी बरतें।4
- विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में कूड़े में लगी आग, बड़ा हादसा टला 📍 जालौन। विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में आज शाम करीब 5 बजे तालाब किनारे पड़े कूड़े में अचानक आग लग गई। लंबे समय से मोहल्ले के कुछ लोग वहां कूड़ा डाल रहे थे। इसी कूड़े में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग ने कुछ ही देर में तेज रूप ले लिया और आसपास खड़े वाहनों व नजदीकी घरों को खतरा पैदा हो गया। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए समर के पानी से आग बुझाई और बड़ी घटना होने से बचा लिया। मोहल्ले के निवासियों का कहना है कि कई बार मना करने के बावजूद तालाब किनारे कूड़ा डालना बंद नहीं किया जा रहा है। आज की घटना ने सभी को डरा दिया है। लोगों का कहना है कि यदि उनकी कारें पास में खड़ी होतीं तो भारी नुकसान हो सकता था। घटना के समय साहिल, आदिल, अमीर, सोहिव और मानवेंद्र सहित कई लोग मौजूद रहे और आग बुझाने में सक्रिय भूमिका निभाई। 🔴 स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब किनारे कूड़ा डालने पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।2
- लोकतंत्र सेनानी रामचरण राठौर का 94 वर्ष की आयु में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन के कस्बा जालौन स्थित मोहल्ला तोपखाना निवासी वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी श्री रामचरण राठौर का आज गुरुवार 5 मार्च 2026 को सुबह लगभग 7 बजे 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय रामचरण राठौर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहे और क्षेत्र में उनकी पहचान एक सम्मानित एवं समाजसेवी व्यक्ति के रूप में थी। उनके निधन से जालौन क्षेत्र ने एक वरिष्ठ और सम्मानित व्यक्तित्व को खो दिया है। रामचरण राठौर अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी श्रीमती श्यामा बाई (लगभग 89 वर्ष) हैं। परिवार में तीन पुत्र राजेन्द्र, सुरेन्द्र और अरविन्द तथा तीन पुत्रियां अर्चना, ममता और माधुरी हैं। उनकी अंतिम विदाई के समय प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग, शुभचिंतक और परिचित मौजूद रहे तथा सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें!!1
- उरई के पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह का आगाज हुआ पूरा रोहितसोनी उरई।जिला अधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडे और पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार मौजूद रहे1
- ,जालौन/कालपी। कोतवाली कालपी क्षेत्र के ग्राम मैनूपुर में देर रात एक बेहद गंभीर और शर्मनाक घटना सामने आई है। पीड़िता के अनुसार 4 मार्च 2026 को रात करीब 9 बजे जब वह शौच क्रिया के लिए घर से बाहर गई थी, उसी दौरान घर में उसकी नाबालिग बेटी और छोटा बच्चा अकेले थे। आरोप है कि इसी मौके का फायदा उठाकर गांव के शेरा, कल्लू, धर्मेंद्र उर्फ दद्दी (पुत्र ओमकार) और राम भरोसे (पुत्र तुलाराम) जबरन घर में घुस आए और नाबालिग लड़की को पकड़कर जबरन रंग लगाने लगे। जब लड़की ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे कमरे के अंदर घसीट लिया। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी शेरा ने लड़की को जमीन पर पटक दिया और गलत नीयत से उसके कपड़े उतारने का प्रयास करने लगा, जबकि बाकी आरोपी छप्पर के नीचे खड़े होकर उसका साथ दे रहे थे। इसी बीच लड़की की मां मौके पर पहुंच गई और जोर-जोर से शोर मचाकर आरोपियों को ललकारा, जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता ने कोतवाली कालपी पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश है और स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। रिपोर्ट: भूप सिंह शाक्य संदेश भारत दर्शन न्यूज – नेशनल लीड इंडिया1
- जालौन के उदोतपुरा मे फाग हुई2
- खास खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ लोकतंत्र सेनानी श्री रामचरण राठौर का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया निधन की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई3
- कालपी में कूड़े के ढेर ने लिया विकराल रूप, बुंदेलखंड पार्क के सामने धधकी आग — दमकल ने एक घंटे में पाया काबू कालपी (जालौन)। नगर के कोतवाली क्षेत्र में स्थित बुंदेलखंड पार्क के सामने लगे कूड़े के ढेर में अचानक आग लग जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धुएं का गुबार आसमान में छा गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग अज्ञात कारणों से लगी, जिसने कुछ ही देर में पूरे कूड़े के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और उठता घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग मामले की जांच कर रहा है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग किन परिस्थितियों में लगी। स्थानीय लोगों ने भी घटना को लेकर चिंता जताई है।1