logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फैजुल्लापुर में नवीन पेट्रोल पंप का भव्य उद्घाटन, राज्यपाल संतोष गंगवार की गरिमामयी मौजूदगी में दी शुभकामनाएं नवाबगंज (बरेली)। ग्राम फैजुल्लापुर में बुधवार, 26 अगस्त 2026 को शाम 4:00 बजे लगातार 30 वर्षों से ग्राम प्रधान रहे श्री ललित कुमार गंगवार एवं श्री ओमेन्द्र गंगवार के नवीन प्रतिष्ठान पेट्रोल पंप का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के महामहिम राज्यपाल एवं क्षेत्र के वरिष्ठ नेता परम आदरणीय श्री संतोष कुमार गंगवार की गरिमामयी मौजूदगी रही। इस अवसर पर समारोह में पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर ललित कुमार गंगवार एवं ओमेन्द्र गंगवार को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि क्षेत्र में नए प्रतिष्ठान की शुरुआत से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी तथा रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उद्घाटन समारोह में सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक लोगों ने सहभागिता की। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। नवीन पेट्रोल पंप के शुभारंभ को लेकर ग्रामीणों ने प्रतिष्ठान संचालकों को बधाई देते हुए सफल संचालन की कामना की। इस दौरान भुजेंद्र गंगवार, पंकज चौधरी, धर्मपाल सिंह, दुर्विजय सिंह शाक्य, पूर्ण लाल लोधी, सोमपाल शर्मा, श्रुति गंगवार, संतोष सिंह, अजय चौहान, जेपीएस राठौर, शिवानन्द महाराज जी, महेंद्र, सेवा राम गंगवार, गुड्डू आचार्य, अरविंद शुक्ला सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_लाल सिंह
लाल सिंह
Local News Reporter नवाबगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
1a3b3851-b039-4f34-bef1-de55a6b3df99

फैजुल्लापुर में नवीन पेट्रोल पंप का भव्य उद्घाटन, राज्यपाल संतोष गंगवार की गरिमामयी मौजूदगी में दी शुभकामनाएं नवाबगंज (बरेली)। ग्राम फैजुल्लापुर में बुधवार, 26 अगस्त 2026 को शाम 4:00 बजे लगातार 30 वर्षों से ग्राम प्रधान रहे श्री ललित कुमार गंगवार एवं श्री ओमेन्द्र गंगवार के नवीन प्रतिष्ठान पेट्रोल पंप का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया

f48c2801-3e9e-4418-a652-4b9f96b9eb05

गया। कार्यक्रम में झारखंड के महामहिम राज्यपाल एवं क्षेत्र के वरिष्ठ नेता परम आदरणीय श्री संतोष कुमार गंगवार की गरिमामयी मौजूदगी रही। इस अवसर पर समारोह में पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर ललित कुमार गंगवार एवं ओमेन्द्र गंगवार को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित

66469cdf-3ee1-4015-8000-7f917e58a10b

लोगों ने कहा कि क्षेत्र में नए प्रतिष्ठान की शुरुआत से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी तथा रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उद्घाटन समारोह में सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक लोगों ने सहभागिता की। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। नवीन पेट्रोल पंप के शुभारंभ को लेकर ग्रामीणों ने

2d4db6ef-db86-4577-a28b-b1d203d6e014

प्रतिष्ठान संचालकों को बधाई देते हुए सफल संचालन की कामना की। इस दौरान भुजेंद्र गंगवार, पंकज चौधरी, धर्मपाल सिंह, दुर्विजय सिंह शाक्य, पूर्ण लाल लोधी, सोमपाल शर्मा, श्रुति गंगवार, संतोष सिंह, अजय चौहान, जेपीएस राठौर, शिवानन्द महाराज जी, महेंद्र, सेवा राम गंगवार, गुड्डू आचार्य, अरविंद शुक्ला सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • छात्र आंदोलन में छात्रों ने नया नारा आजाद किया है और वह कहते हैं कि पहले लड़े थे गौरव से अब लड़ेंगे चोरों से
    1
    छात्र आंदोलन में छात्रों ने नया नारा आजाद किया है और वह कहते हैं कि पहले लड़े थे गौरव से अब लड़ेंगे चोरों से
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    Doctor पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • डंडियां नवाजिश अली में सड़क जर्जर। ग्रामीण, स्कूली बच्चे और बुजुर्ग आवागमन में परेशान। फरीदपुर तहसील क्षेत्र के गांव डंडियां नवाजिश अली में सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे विशेष रूप से स्कूली बच्चे और बुजुर्ग प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, खराब सड़क के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में कठिनाई होती है। बारिश के मौसम में गड्डों में पानी भर जाने से स्थिति और भी खराब हो जाती है। बुजुर्गों को भी इस सड़क पर चलने में काफी दिक्कत होती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीण बेदराम, रामप्रता, रामकुमार, अमरपाल, ओमपाल, जगदीश, अमित, लीलावती और अनीता ने बताया कि वे सड़क की मरम्मत के लिए कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की अपील की है, ताकि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और अन्य राहगीरों को आवागमन में राहत मिल सके।
    1
    डंडियां नवाजिश अली में सड़क जर्जर।

 ग्रामीण, स्कूली बच्चे और बुजुर्ग आवागमन में परेशान। 

फरीदपुर तहसील क्षेत्र के गांव डंडियां नवाजिश अली में सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे विशेष रूप से स्कूली बच्चे और बुजुर्ग प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, खराब सड़क के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में कठिनाई होती है। बारिश के मौसम में गड्डों में पानी भर जाने से स्थिति और भी खराब हो जाती है। बुजुर्गों को भी इस सड़क पर चलने में काफी दिक्कत होती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीण बेदराम, रामप्रता, रामकुमार, अमरपाल, ओमपाल, जगदीश, अमित, लीलावती और अनीता ने बताया कि वे सड़क की मरम्मत के लिए कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की अपील की है, ताकि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और अन्य राहगीरों को आवागमन में राहत मिल सके।
    user_संदीप मिश्रा
    संदीप मिश्रा
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Arun Rana
    1
    Post by Arun Rana
    user_Arun Rana
    Arun Rana
    Media Consultant Pilibhit, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • प्रेस विज्ञप्ति-2 रक्षाबंधन पर सुरक्षा का उपहार,परिवहन विभाग ने भाइयों को बांटे हेलमेट, बहनों और माताओं ने ली शपथ पीलीभीत सूचना विभाग 26 अगस्त 2026/रक्षाबंधन के पावन अवसर पर परिवहन विभाग की ओर से एक अनोखी और सराहनीय पहल देखने को मिली। बुधवार को विभाग द्वारा आसाम रोड फ्लाईओवर के समीप एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य बहनों की ओर से भाइयों को सुरक्षा के रूप में हेलमेट का उपहार देना था। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री ने किया। कार्यक्रम के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा और यात्री कर अधिकारी बर्डीस चतुर्वेदी ने मार्ग से गुजर रही बहनों और माताओं के साथ जा रहे भाइयों तथा बेटों को रोककर उन्हें हेलमेट भेंट किए। इस अवसर पर एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों को सुरक्षा कवच के रूप में हेलमेट प्रदान किए गए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज तो सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हेलमेट उपहार स्वरूप दिया गया है, लेकिन भविष्य में यदि वे बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए गए तो नियमनुसार सख्त चालान की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान यात्री कर अधिकारी बर्डीस चतुर्वेदी ने वहां मौजूद बहनों और माताओं को एक विशेष शपथ भी दिलाई। उन्होंने सभी से यह संकल्प दिलवाया कि वे भविष्य में अपने भाइयों और पुत्रों को घर से बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन लेकर बाहर नहीं निकलने देंगी और हमेशा उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत देंगी। इस मौके पर परिवहन विभाग का समस्त स्टाफ और प्रवर्तन दल के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
    2
    प्रेस विज्ञप्ति-2
रक्षाबंधन पर सुरक्षा का उपहार,परिवहन विभाग ने भाइयों को बांटे हेलमेट, बहनों और माताओं ने ली शपथ
पीलीभीत सूचना विभाग 26 अगस्त 2026/रक्षाबंधन के पावन अवसर पर परिवहन विभाग की ओर से एक अनोखी और सराहनीय पहल देखने को मिली। बुधवार को विभाग द्वारा आसाम रोड फ्लाईओवर के समीप एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य बहनों की ओर से भाइयों को सुरक्षा के रूप में हेलमेट का उपहार देना था। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री ने किया।
कार्यक्रम के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा और यात्री कर अधिकारी बर्डीस चतुर्वेदी ने मार्ग से गुजर रही बहनों और माताओं के साथ जा रहे भाइयों तथा बेटों को रोककर उन्हें हेलमेट भेंट किए। इस अवसर पर एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों को सुरक्षा कवच के रूप में हेलमेट प्रदान किए गए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज तो सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हेलमेट उपहार स्वरूप दिया गया है, लेकिन भविष्य में यदि वे बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए गए तो नियमनुसार सख्त चालान की कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान यात्री कर अधिकारी बर्डीस चतुर्वेदी ने वहां मौजूद बहनों और माताओं को एक विशेष शपथ भी दिलाई। उन्होंने सभी से यह संकल्प दिलवाया कि वे भविष्य में अपने भाइयों और पुत्रों को घर से बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन लेकर बाहर नहीं निकलने देंगी और हमेशा उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत देंगी। इस मौके पर परिवहन विभाग का समस्त स्टाफ और प्रवर्तन दल के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
    user_Pankaj gupta
    Pankaj gupta
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *बदायूं के फैजगंज बेहटा मामले में DIG ने की अधिकारियों के साथ बैठक।* *बदायूँ के फैजगंज बेहटा मामले में DIG ने की अधिकारियों के साथ बैठक* *बदायूं।* जनपद बदायूँ के थाना फैजगंज बेहटा में हुई घटना को लेकर पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र IPS अजय साहनी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में DIG ने घटना के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने घटना को लेकर वीडियो बाइट भी जारी की। फेसबुक पेज Dig Range Bareilly पर इसकी जानकारी पोस्ट की गई है।
    1
    *बदायूं के फैजगंज बेहटा मामले में DIG ने की अधिकारियों के साथ बैठक।*
*बदायूँ के फैजगंज बेहटा मामले में DIG ने की अधिकारियों के साथ बैठक*
*बदायूं।* जनपद बदायूँ के थाना फैजगंज बेहटा में हुई घटना को लेकर पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र IPS अजय साहनी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में DIG ने घटना के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने घटना को लेकर वीडियो बाइट भी जारी की।
फेसबुक पेज Dig Range Bareilly पर इसकी जानकारी पोस्ट की गई है।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बरेली में सोनम खातून बनीं सोनम देवी, संजीव संग शादी की तैयारी — 5 साल से राधा-कृष्ण में आस्था का दावा बरेली के अगस्त मुनि आश्रम में बिहार के बेगूसराय की रहने वाली सोनम खातून ने स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाने की बात कही है। पंडित केके शंखधार की मौजूदगी में धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया के बाद अब सोनम, संजीव के साथ विवाह करने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि सोनम और संजीव की पहचान गुजरात में काम के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ और अब दोनों ने शादी का फैसला लिया है। सोनम का कहना है कि वह पिछले करीब पांच वर्षों से राधा-कृष्ण में आस्था रखती हैं। उनका दावा है कि उन्होंने बिना किसी दबाव, डर या लालच के अपनी इच्छा से हिंदू धर्म अपनाने का फैसला किया है। फिलहाल अगस्त मुनि आश्रम में हुई इस प्रक्रिया को लेकर इलाके में चर्चा बनी हुई है और शादी की तैयारियां की जा रही हैं।
    1
    बरेली में सोनम खातून बनीं सोनम देवी, संजीव संग शादी की तैयारी — 5 साल से राधा-कृष्ण में आस्था का दावा
बरेली के अगस्त मुनि आश्रम में बिहार के बेगूसराय की रहने वाली सोनम खातून ने स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाने की बात कही है। पंडित केके शंखधार की मौजूदगी में धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया के बाद अब सोनम, संजीव के साथ विवाह करने जा रही हैं।
बताया जा रहा है कि सोनम और संजीव की पहचान गुजरात में काम के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ और अब दोनों ने शादी का फैसला लिया है।
सोनम का कहना है कि वह पिछले करीब पांच वर्षों से राधा-कृष्ण में आस्था रखती हैं। उनका दावा है कि उन्होंने बिना किसी दबाव, डर या लालच के अपनी इच्छा से हिंदू धर्म अपनाने का फैसला किया है।
फिलहाल अगस्त मुनि आश्रम में हुई इस प्रक्रिया को लेकर इलाके में चर्चा बनी हुई है और शादी की तैयारियां की जा रही हैं।
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बरेली शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी पुलिस प्रशासन का रहा खास सहयोग पैगम्बर-ए-इस्लाम की 1501 वे यौमे पैदाईश का जश्न अपनी पूरी शान-ओ-शौकत के साथ अपने रिवायती अंदाज में अंजुमन खुद्दामें रसूल के तत्वाधान में दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी) व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) की क़यादत में निकला। जुलूस से पूर्व दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां के घर और कोहाड़पीर जुलूस मंच पर उलेमा ने नबी ए करीम की तालीमात और ज़िंदगी पर रौशनी डाली। कायदे जुलूस हज़रत सुब्हानी मियां ने सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां को और मुफ्ती अहसन मियां ने सुबुर रज़ा को परचम-ए-रिसालत शाम 5.30 बजे सौपकर जुलूस रवाना किया। जुलूस अपने कदीमी रास्तों कोहाड़ापीर से कुतुबखाना,ज़िला अस्पताल,कुमार सिनेमा,कोतवाली के रास्ते दरगाह हज़रत पहलवान मियां पहुंचा यहां सलामी देने के बाद नावेल्टी चौराहा होते राजकीय इंटर कॉलेज,खलील तिराहा, करोलान,बिहारीपुर ढाल होता हुआ देर रात दरगाह आला हज़रत पहुंचकर खत्म हुआ। जुलूस का रास्तो में हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने जगह-जगह फूलों से इस्तकबाल किया। रंग-बिरंगी पोशाक पगड़ी व जुब्बा पहने लोग अंजुमन की शक्ल में सरकार की आमद मरहबा-दिलदार की आमद मरहबा,खुशियां मनाओ सरकार आ गए आदि नारों के साथ चले। सबसे आगे परतापुर जीवन सहाय की अंजुमन रज़ा-ए-मुस्तफा व रेलवे जंक्शन की अंजुमन अनवारे मुस्तफा चली। जुलूस शुरू होने से पहले स्टेज पर तिलावत-ए-कुरान से आगाज़ मुफ्ती ज़ईम रज़ा ने किया। नात-ओ-मनकबत का नज़राना पेश किया। मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी ने अपनी तक़रीर में कहा कि हमारे नबी ने अगड़े-पिछड़ों,ऊंच-नीच,काले व गोरे का भेदभाव को खत्म कर सबको बराबरी का दर्जा दिया। जुल्म के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। दुनियावालो को अमन-शांति का पैगाम दिया। आगे कहा कि ये जुलूस नबीरे आला हज़रत हुज़ूर रेहान-ए-मिल्लत की देन है। मुफ्ती अय्यूब खान नूरी,मुफ्ती जमील ने भी खिताब किया। खुसूसी दुआ मुफ्ती आकिल रज़वी ने की। हज़रत सुब्हानी मियां व मुफ़्ती अहसन मियां व सय्यद आसिफ मियां व सभी अंजुमनों के सदर का स्टेज पर पहुँचने के बाद अंजुमन खुद्दामें रसूल के सचिव शान अहमद रज़ा ने दस्तारबंदी कर फूलों से इस्तकबाल किया। अंजुमन खुद्दामे रसूल के सदर सय्यद आसिफ मियां ने जुलूस की व्यवस्था संभालने वालों की दस्तारबंदी कर स्मृति चिन्ह दिया। बाद में मिठाई व लंगर बाटा गया। नासिर कुरैशी ने बताया कि जुलूस में मुख्य रूप से अंजुमन अनवारे मुस्तफ़ा,अंजुमन ग़ौसुल वरा,अंजुमन आशिकाने रज़ा, अंजुमन जानिसारने रसूल,अंजुम कुर्बान-ए-रसूल,अंजुमन रज़ा-ए-मिल्लत,अंजुमन फैज़ुल कुरान शामिल रही। जुलूस की व्यवस्था राशिद अली खान,हाजी जावेद खान,अजमल नूरी,ताहिर अल्वी,शाहिद नूरी,परवेज़ नूरी,औररंगज़ेब नूरी,शारिक बरकाती,तारिक सईद,आलेनबी,नईम नूरी,इशरत नूरी,आसिम रज़ा, हाजी राशिद हुसैन,सय्यद माजिद,मंज़ूर रज़ा,मुजाहिद रज़ा,युनुस गद्दी,मोहसिन रज़ा,काशिफ सुब्हानी,मुस्तकीम नूरी,इरशाद रज़ा,साजिद नूरी,सय्यद एजाज़,फारूक खान,नईम नूरी,अशमीर रज़ा,युनुस साबरी,मोहम्मद आसिफ,सुहैल रज़ा,गौहर खान आदि ने संभाली। जुलूस सकुशल सम्पन्न होने के बाद अंजुमन खुद्दाम रसूल के सदर सय्यद आसिफ मियां व सेकेट्री शान रज़ा ने सभी ज़िला प्रशासन समेत सभी का शुक्रिया अदा किया।
    1
    बरेली शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी पुलिस प्रशासन का रहा खास सहयोग
पैगम्बर-ए-इस्लाम की 1501 वे यौमे पैदाईश का जश्न अपनी पूरी शान-ओ-शौकत के साथ अपने रिवायती अंदाज में  अंजुमन खुद्दामें रसूल के तत्वाधान में  दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी) व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) की क़यादत में निकला। जुलूस से पूर्व दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां के घर और कोहाड़पीर जुलूस मंच पर उलेमा ने नबी ए करीम की तालीमात और ज़िंदगी पर रौशनी डाली। 
कायदे जुलूस हज़रत सुब्हानी मियां ने सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां को और मुफ्ती अहसन मियां ने सुबुर रज़ा को परचम-ए-रिसालत शाम 5.30 बजे सौपकर जुलूस रवाना किया। जुलूस अपने कदीमी रास्तों कोहाड़ापीर से कुतुबखाना,ज़िला अस्पताल,कुमार सिनेमा,कोतवाली के रास्ते दरगाह हज़रत पहलवान मियां पहुंचा यहां सलामी देने के बाद नावेल्टी चौराहा होते राजकीय इंटर कॉलेज,खलील तिराहा, करोलान,बिहारीपुर ढाल होता हुआ देर रात दरगाह आला हज़रत पहुंचकर खत्म हुआ। जुलूस का रास्तो में हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने जगह-जगह फूलों से इस्तकबाल किया। रंग-बिरंगी पोशाक पगड़ी व जुब्बा पहने लोग अंजुमन की शक्ल में सरकार की आमद मरहबा-दिलदार की आमद मरहबा,खुशियां मनाओ सरकार आ गए आदि नारों के साथ चले। सबसे आगे परतापुर जीवन सहाय की अंजुमन रज़ा-ए-मुस्तफा व रेलवे जंक्शन की अंजुमन अनवारे मुस्तफा चली। 
जुलूस शुरू होने से पहले स्टेज पर तिलावत-ए-कुरान से आगाज़ मुफ्ती ज़ईम रज़ा ने किया।  नात-ओ-मनकबत का नज़राना पेश किया। मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी ने अपनी तक़रीर में कहा कि हमारे नबी ने अगड़े-पिछड़ों,ऊंच-नीच,काले व गोरे का भेदभाव को खत्म कर सबको बराबरी का दर्जा दिया। जुल्म के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। दुनियावालो को अमन-शांति का पैगाम दिया। आगे कहा कि ये जुलूस नबीरे आला हज़रत हुज़ूर रेहान-ए-मिल्लत की देन है। मुफ्ती अय्यूब खान नूरी,मुफ्ती जमील ने भी खिताब किया। खुसूसी दुआ मुफ्ती आकिल रज़वी ने की। हज़रत सुब्हानी मियां व मुफ़्ती अहसन मियां व सय्यद आसिफ मियां व सभी अंजुमनों के सदर का स्टेज पर पहुँचने के बाद अंजुमन खुद्दामें रसूल के सचिव शान अहमद रज़ा ने दस्तारबंदी कर फूलों से इस्तकबाल किया। अंजुमन खुद्दामे रसूल के सदर सय्यद आसिफ मियां ने जुलूस की व्यवस्था संभालने वालों की दस्तारबंदी कर स्मृति चिन्ह दिया। बाद में  मिठाई व लंगर बाटा गया। 
नासिर कुरैशी ने बताया कि जुलूस में मुख्य रूप से अंजुमन अनवारे मुस्तफ़ा,अंजुमन ग़ौसुल वरा,अंजुमन आशिकाने रज़ा, अंजुमन जानिसारने रसूल,अंजुम कुर्बान-ए-रसूल,अंजुमन रज़ा-ए-मिल्लत,अंजुमन फैज़ुल कुरान शामिल रही। 
जुलूस की व्यवस्था राशिद अली खान,हाजी जावेद खान,अजमल नूरी,ताहिर अल्वी,शाहिद नूरी,परवेज़ नूरी,औररंगज़ेब नूरी,शारिक बरकाती,तारिक सईद,आलेनबी,नईम नूरी,इशरत नूरी,आसिम रज़ा, हाजी राशिद हुसैन,सय्यद माजिद,मंज़ूर रज़ा,मुजाहिद रज़ा,युनुस गद्दी,मोहसिन रज़ा,काशिफ सुब्हानी,मुस्तकीम नूरी,इरशाद रज़ा,साजिद नूरी,सय्यद एजाज़,फारूक खान,नईम नूरी,अशमीर रज़ा,युनुस साबरी,मोहम्मद आसिफ,सुहैल रज़ा,गौहर खान आदि ने संभाली। 
जुलूस सकुशल सम्पन्न होने के बाद अंजुमन खुद्दाम रसूल के सदर सय्यद आसिफ मियां व सेकेट्री शान रज़ा ने सभी ज़िला प्रशासन समेत सभी का शुक्रिया अदा किया।
    user_Press reporter
    Press reporter
    Bareilly, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • *पार्षदों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अधिकारी बोलें -अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली।* *पार्षदों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अधिकारी बोले - अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली* शाहजहांपुर ।* नगर निगम के कुछ पार्षदों का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पार्षद कुछ आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस पूरे मामले जिलाधिकारी शाहजहांपुर ने मीडिया से बात करते हुए अधिकारी ने कहा कि "देखिए, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होता दिख रहा है और उसमें कुछ पार्षदगण कुछ बातें कह रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी ने भी किसी प्रकार की कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।" उन्होंने आगे कहा कि अगर इस संबंध में कोई भी लिखित या औपचारिक शिकायत आती है तो उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन वायरल वीडियो की सत्यता को परख रहा है और शिकायत का इंतजार कर रहा है।
    1
    *पार्षदों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अधिकारी बोलें -अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली।*
*पार्षदों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अधिकारी बोले - अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली*
शाहजहांपुर ।* नगर निगम के कुछ पार्षदों का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पार्षद कुछ आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
इस पूरे मामले जिलाधिकारी शाहजहांपुर ने मीडिया से बात करते हुए अधिकारी ने कहा कि "देखिए, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होता दिख रहा है और उसमें कुछ पार्षदगण कुछ बातें कह रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी ने भी किसी प्रकार की कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।"
उन्होंने आगे कहा कि अगर इस संबंध में कोई भी लिखित या औपचारिक शिकायत आती है तो उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 
फिलहाल प्रशासन वायरल वीडियो की सत्यता को परख रहा है और शिकायत का इंतजार कर रहा है।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.