*ईरान-इजराइल तनाव के बीच गैस सप्लाई को लेकर हड़कंप* *अफवाहों पर ध्यान न दें:- एजेंसी संचालक एडवोकेट प्रवीण यादव* *ईरान-इजराइल तनाव के बीच गैस सप्लाई को लेकर हड़कंप* *अफवाहों पर ध्यान न दें:- एजेंसी संचालक एडवोकेट प्रवीण यादव* नारनौल, निजामपुर (सतीश कुमार) ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच देश प्रदेश के साथ क्षेत्र में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। कई जगहों पर गैस की कमी की चर्चाओं के चलते उपभोक्ताओं में चिंता का माहौल बना हुआ है। हालांकि निजामपुर स्थित वरूणा एचपी गैस एजेंसी के संचालक एडवोकेट प्रवीण यादव ने इन खबरों को पूरी तरह अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गैस की किसी प्रकार की कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को समयानुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एजेंसी द्वारा नियमित रूप से सप्लाई की जा रही है और उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है। एडवोकेट प्रवीण यादव ने बताया कि एजेंसी के नियमों के अनुसार गैस बुक कराने के बाद डिलीवरी के समय उपभोक्ता को गैस सप्लायर को ओटीपी देना अनिवार्य कर दिया गया है। इससे गैस वितरण का सही रिकॉर्ड रखने में सुविधा होगी और कंपनी के साथ डेटा मिलान करने में भी आसानी होगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि गैस की कमी को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। एजेंसी द्वारा सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है और आगे भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

- BIG BRAKING NEWS पंचकूला के सिविल हॉस्पिटल स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव अभीअचानक1
- Post by Om Parkash1
- Post by Bolti Awaaz news1
- रेवाड़ी:– गोत्र विवाद मे हुई पत्थरबाजी,पुलिस की मौजूदगी मे निकाला बनवारा1
- नीमराना उपखंड क्षेत्र के शाहजहांपुर कस्बे के नजदीकी गांव चौबारा में चोरों ने किसानों के कुओं को निशाना बनाते हुए बिजली के सामान की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मोटर स्टार्टर से लेकर कुएं के अंदर लगी विद्युत केबल तक काटकर अपने साथ ले गए। जानकारी के अनुसार गांव चौबारा में ग्रामीण हेमसिंह चौहान (पत्रकार), नवाब सिंह और विक्रम सिंह के कुओं पर चोरी की घटना हुई। चोरों ने मोटर स्टार्टर से नीचे कुएं में लगी मोटर तक की केबल काटकर चोरी कर ली। इसके अलावा कुएं पर बने कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा बिजली का अन्य सामान भी चोरी कर ले गए। घटना का पता चलने पर पीड़ित किसानों ने तुरंत शाहजहांपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इस संबंध में शाहजहांपुर थाना प्रभारी प्रक्रिता चौधरी ने बताया कि किसानों के कुओं से विद्युत वायर व अन्य सामान चोरी होने की घटना सामने आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और चोरों की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है। किसानों की ओर से चोरी का मामला दर्ज कराया गया है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।4
- "शिक्षा से ही समाज का अंधकार किया जा सकता है दूर " सोडावास. सोडावास कस्बे के अजरका रोड राव वीरेंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में शीतला अष्टमी पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाला निदेशक वीरेंद्र यादव ने कहा शिक्षा से ही समाज का अंधकार दूर किया जा सकता है। बालक- बालिकाओं को शिक्षित करने एवं महिला शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए। इस कार्यक्रम में समाज के सामाजिक कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं भामाशाह व दुकानदार मौजूद रहे।1
- Post by दिलबाग यादव1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मंडी अटेली हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के चालक परिचालक के उड़ा रहे हैं कानून की धज्जियां। हरियाणा राज्य परिवहन की जीएम के कानून की नहीं कर रहे पालना। चालक परिचालक बस स्टैंड के अंदर ले जाना नहीं समझते उचित। सांवरिया रहती है परेशान परिवहन विभाग मौन। सांवरिया करती है बस स्टैंड पर इंतजार बसे बाहर से रफू चक्कर। सवारियों ने की बस स्टैंड के अंदर बसे आने की मांग।1