Shuru
Apke Nagar Ki App…
विडियो देखें- नोएडा (उत्तरप्रदेश) ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली प्रभारी (SHO) धर्मेन्द्र शुक्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे श्रमिकों को बेहद सख्त लहजे में चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जनता के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग इसे कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी बता रहे हैं, तो कुछ पुलिस के इस अक्खड़ लहजे और "धमकाने" वाले अंदाज की आलोचना कर रहे हैं।
नवीन चन्द्र आर्य
विडियो देखें- नोएडा (उत्तरप्रदेश) ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली प्रभारी (SHO) धर्मेन्द्र शुक्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे श्रमिकों को बेहद सख्त लहजे में चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जनता के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग इसे कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी बता रहे हैं, तो कुछ पुलिस के इस अक्खड़ लहजे और "धमकाने" वाले अंदाज की आलोचना कर रहे हैं।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- पिंडार ग्लेशियर बागेश्वर के लिए पर्यटकों का नया स्वर्ग, विदेशी ट्रेकर्स का पहला दल रवाना. बागेश्वर जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल पिंडार ग्लेशियर अब आधिकारिक रूप से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। लंबे इंतजार के बाद यह हिमालयी चमत्कार साहसिक प्रेमियों के लिए तैयार है। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के संयुक्त प्रयासों से ट्रेकिंग मार्ग को सुरक्षित बनाया गया है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। विदेशी पर्यटकों का पहला दल आज ट्रेकिंग के लिए रवाना हो गया। इस दल में यूरोप और अमेरिका से आए साहसिक पर्यटक शामिल हैं, जो पिंडार घाटी की प्राकृतिक सुंदरता और बर्फीले ग्लेशियर का दीदार करने के लिए उत्साहित दिखे। स्थानीय गाइडों की मदद से यह ट्रेक सफलतापूर्वक संपन्न होगा, जो क्षेत्रीय पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करेगा।2
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ती धरना प्रदर्शन , हल्द्वानी में एक कार्यकृति बेहोश1
- “चमोली में बड़ा हादसा: सेना का वाहन 500 मीटर खाई में गिरा, दो जवान गंभीर घायल”“चमोली में बड़ा हादसा: सेना का वाहन 500 मीटर खाई में गिरा, दो जवान गंभीर घायल”1
- उत्तराखंड :डीएम चंपावत मनीष कुमार का अनोखा अंदाज1
- बेरीनाग ।पिछले दो सप्ताह से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर बेरीनाग रामलीला मैदान में चल रहे आन्दोलन का समर्थन करने के लिए पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू पहुंचे और उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग को सरकार से शीघ्र पूरा करने की मांग करते हुए कहा की अल्प मानदेय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार का सभी काम कर रही है पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू ने कहा कि यदि शीघ्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगे सरकार के द्वारा पूरी नहीं की जाती है कांग्रेस भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन के समर्थन में आन्दोलन शुरू करेगी। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया और कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक आन्दोलन जारी रखने की बात कही है।इस मौके पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेम पंत, पूर्व प्रधानाचार्य भगवान कठायत, आशा कार्यकर्ता संगठन की जिलाध्यक्ष नीमा जोशी, पूर्णिमा उपाध्याय, कमला देवी, नीमा देवी, हंसा देवी, मीना देवी, मुन्नी, मंजू, नीमा, दीपा, रमा, गोविंदी, रेनू, भावना, गीता, प्रेमा, बसंती सहित आदि मौजूद रहे।2
- हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित गढ़ी तमन्ना के पास एक 108 एंबुलेंस चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। एंबुलेंस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय मुकुल कुमार पुत्र शीशपाल सिंह, निवासी नगला सिंगी, किसी काम से हाथरस शहर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान गढ़ी तमन्ना के पास 108 एंबुलेंस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनकी हालत को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और एंबुलेंस चालक की तलाश की जा रही है।1
- विडियो देखें- नई टिहरी (उत्तराखंड) आज, 17 अप्रैल 2026 को विशाल जन गर्जना आक्रोश रैली का आयोजन किया गया है। उत्तराखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने इस रैली में मुख्य रूप से शिरकत की और राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह और प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी सहित कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए।2
- अचानक छापेमारी से हड़कंप, तीन मेडिकल स्टोरों पर तत्काल प्रतिबंध2
- बागेश्वर में जंगली जानवरों का रिहायशी इलाकों में बढ़ता आतंक, लेटी गांव में घर के पास मिला गुलदार का शावक, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू किया. बागेश्वर के लेटी क्षेत्र में घर के पास लगभग 3 माह का गुलदार का शावक मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शावक को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया। टीम ने सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए शावक को कब्जे में लिया और उसके स्वास्थ्य परीक्षण के लिए ले जाया गया। यह घटना पहाड़ी हिस्सों में जंगली जानवरों के रिहायशी इलाकों में घुसपैठ की बढ़ती समस्या को दर्शाती है। हाल के महीनों में गुलदार, तेंदुए और भालुओं के मानव बस्तियों में आने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं, जिससे ग्रामीणों की जान-माल को खतरा हो रहा है। वन विभाग का कहना है कि जंगल से भटक कर एक गुलदार का शावक लेटी गांव में आ गया सुचना मिलते ही वन विभाग ने रेशक्यू कर गुलदार के शावक को पिंजरे में पकड़ लिया है, जिसका पशु चिकित्सक द्वारा परीक्षण के उपरांत प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जायेगा .1