मिथिला हस्त कला केंद्र में हैंडीक्राफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी के सदस्यों की प्रथम बैठक हुई बैठक में मुख्य अतिथि शीर्षत कपिल अशोक रहे *आज दिनांक 01.08.2026 को मिथिला* *हैण्डीक्राफ्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी के सदस्यों की प्रथम बैठक मिथिला हस्तकला केन्द्र, मधुबनी में हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में श्री शीर्षत कपिल अशोक, भा०प्र०से०, सचिव, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, कॉम्फेड, पटना एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री आनन्द शर्मा, जिलाधिकारी मधुबनी, श्री अशोक कुमार सिन्हा, अपर निदेशक, पटना म्यूजियम, श्री चन्द्र शेखर प्रसाद सिंह, निदेशक, मिथिला चित्रकला संस्थान, पटना, श्री मुकेश कुमार, सहायक निदेशक, हैण्डीक्राफ़्ट , पटना श्री अरूण कुमार, अधीक्षक अभियंता, पर्यटन विभाग, पटना तथा मिथिला मिल्क यूनियन के प्रबन्ध निदेशक श्री रविन्द्र कुमार झा आमंत्रित थे।* *इस कार्यकम की शोभा अपनी उपस्थिति से इसी क्षेत्र की दो प्रतिभावान कलाकार पद्मश्री दुलारी देवी एवं पद्मश्री बउआ देवी ने भी बढ़ाया।* *इस बैठक को पूर्व रिकॉर्डेड संदेश के माध्यम से सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव श्री आशीष भुटानी ने भी संबोधित किया तथा कार्यकम के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त की।* *इसी प्रकार राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष डा० मीनेश शाह ने भी अपने रिकॉर्डेड बधाई संदेश में मिथिला हस्त शिल्प के लिए बनाई जा रही इस समिति के लिए कॉम्फेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक को बधाई दिये तथा सभी सदस्यों को सहकारिता के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम उठाने के लिए आभार व्यक्त किया।* *इसके अलावा नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक श्री गौतम कुमार सिंह ने भी समिति के गठन पर हार्दिक बधाई दिये तथा इसके वित्त पोषण के लिए आवश्यकतानुसार नाबार्ड की तत्परता के बारे में बताया।* *कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शीर्षत कपिल अशोक ने इस समिति के गठन के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए बताये कि मधुबनी जिले की हस्तकला के क्षेत्र में एक विशेष प्रसिद्धि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रही है। अभी हाल ही में भारत सरकार ने जितवारपुर को प्रथम Craft Village के रूप में घोषित किया है। इस जिले से लगभग भारत सरकार के 50,000 मान्यता प्राप्त Artisan Card धारक कलाकार पंजीकृत हैं, जिनमें से अनेक प्रतिभावान कलाकारों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तथा पद्मश्री के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।* *अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, कॉम्फेड ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि इस हैण्डीक्राफ्ट समिति का गठन सहकारिता के मध्य सहकार का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। इस सहकारी संस्था के कारण इन कलाकारों की कलाकृतियों को घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाने में सहायता मिलेगी व इससे न सिर्फ इन कलाकारों की आय स्तर में सुधार होगा बल्कि इनकी ख्याति में भी वृद्धि होगी। इससे यह सिद्ध होता है कि सहकारिता ही भारत के आर्थिक विकास की महत्वपूर्ण इंजन है। यह अत्यंत ही गर्व का विषय है कि इंस सहकारी समिति की सदस्यता के लिए 200 आवेदकों ने प्रथम बार में आवेदन किया है जिसमें से आवेदक सदस्य पद्मश्री पुरस्कार विजेता भी हैं।* *कार्यक्रम के दौरान मंच के माध्यम से मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि०, समस्तीपुर द्वारा सुधा ब्राण्ड के अंतर्गत निर्मित मखाना खीर का भी शुभारम्भ किया गया। ज्ञातव्य हो कि मिथिला क्षेत्र मखाना उत्पादन के लिए भी विश्व प्रसिद्धि रखता है। गणमान्य अतिथियों के साथ-साथ अन्य लोगों ने भी इस खीर के स्वादिष्ट चाव का भाव का लुत्फ उठाया और इसकी प्रशंसा की।* *उक्त कार्यक्रम में मिलिन्डा गेट फाउंडेशन से संबंधित टेक्नो सर्व के प्रतिनिधियों के साथ-साथ कॉम्फेड, पटना तथा मिथिला दुग्ध संघ के पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।*

- खुशखबरी दुबई की दो प्रसिद्ध कंपनी का 4 August और 5 August को क्लाइंट इंटरव्यू , कई ट्रेड में बंपर भर्ती संपर्क करें 9310862273 /9310253746/ Dubaijobs #Dreamjobs #VICCDubai #BWDubai #Gulfjobsnews1
- Darbhanga में Dubai जॉब का सुनहरा मौका: 4 और 5 अगस्त को डायरेक्ट क्लाइंट इंटरव्यू, बिना एजेंट भर्ती, देखिए! Darbhanga में Dubai जॉब का सुनहरा मौका: 4 और 5 अगस्त को डायरेक्ट क्लाइंट इंटरव्यू, बिना एजेंट भर्ती, देखिए! #Darbhanga #DubaiJobs #JobOpportunity #DirectInterview #UAEJobs1
- जयनगर अनुमंडल अस्प्ताल में सर्पदंश से शिकार बच्चे का चिकित्सक नही किया इलाज ,हंगामा परिजनों का लोगो ने लगाया आरोप जयनगर अनुमंडल अस्प्ताल में सर्पदंश से शिकार बच्चे का चिकित्सक नही किया इलाज ,हंगामा परिजनों का लोगो ने लगाया आरोप3
- कहाँ पर है सुअर बाबू? 🐷😂 जिसे देखा हो, कमेंट में बताओ! 😄 #Funny #Meme #Comedy #InstagramReels #Viral1
- पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश जी कुशेश्वरस्थान की धरती पर कार्यकर्ता को संबोधन करते हुए। Deepak Prakash Nitish Kumar Shambhavi Choudhary - शाम्भवी चौधरी Dr. Ashok Choudhary Samrat Choudhary DM Darbhanga Chirag Paswan1
- दरभंगा: 5-6 महीने से वेतन नहीं मिलने पर संस्कृत शिक्षकों में आक्रोश, दरभंगा में संस्कृत शिक्षकों का आंदोलन की चेतावनी दरभंगा।जिले के दर्जनों संस्कृत शिक्षकों ने शुक्रवार को लहेरियासराय स्थित मिथिला संस्कृति उच्च विद्यालय प्रांगण में उपस्थित होकर लंबित वेतन भुक्तान को लेकर विचार विमर्श किए।शिक्षकों का आरोप है कि उन्हें पिछले 5 से 6 माह की वेतन नहीं मिला है,जिसके कारण उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।विचार विमर्श में शिक्षक डॉ कमला कानंद झा,चंचल कुमारी,अमित कुमार दुबे, चन्द्र भूषण मनी,सुमन कुमार झा,नीता कुमारी अजित कुमार झा,गोपाल झा, विनोदानंद झा ने कहा कि बार-बार विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।वेतन नहीं मिलने से घर चलाना मुश्किल हो गया है।और त्योहारों में भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।प्रदर्शनकारियों ने सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की कि लंबित वेतन का भुगतान अविलंब किया जाए।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे 5 अगस्त को लंबित वेतन भुक्तान हेतु जिला पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी दरभंगा को ज्ञापन देने की कार्य करेंगे। हम लोगों के नेता व जिला सचिव समीर कुमार झा किसी किसी कारण से आज की बैठक में भाग नहीं ले रहे हैं उनसे विमर्श के बाद आगे का आंदोलन तेज किया जाएगा। दरभंगा से पटना तक पूरे बिहार के संस्कृत शिक्षकों के द्वारा एकजुट होकर आंदोलन तेज किया जाएगा।1
- 🐊 एक बिहारी अब मगरमच्छ पर भी भारी! बिहार के सुपौल में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां एक शख्स मगरमच्छ को अपने कंधे पर उठाकर थाने पहुंच गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस साहसिक कदम की जमकर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखना और ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग या संबंधित प्रशासन को सूचना देना ही सबसे सुरक्षित और सही तरीका माना जाता है। आप इस घटना पर क्या कहना चाहेंगे? क्या आपने पहले कभी ऐसा नज़ारा देखा है? अपनी राय कमेंट में ज़रूर बताइए। 👇1
- जयनगर अनुमंडल अस्प्ताल में सर्पदंश से शिकार बच्चे का चिकित्सक नही किया इलाज ,हंगामा परिजनों का लोगो ने लगाया आरोप जयनगर अनुमंडल अस्प्ताल में सर्पदंश से शिकार बच्चे का चिकित्सक नही किया इलाज ,हंगामा परिजनों का लोगो ने लगाया आरोप1
- जम्मू में भारी बारिश का कहर: कठुआ में बाढ़, कई गांवों का संपर्क कटा; वैष्णो देवी यात्रा का बैटरी कार मार्ग बंद #JammuKashmir #KathuaFlood #HeavyRain #VaishnoDevi #BreakingNews1