जमुई के निजी स्कूल निदेशक पर छात्रा से अभद्र व्यवहार का आरोप, POCSO में गिरफ्तार........ 🔻हॉस्टल में रहने वाली कक्षा 9 की छात्रा ने लगाया गंभीर आरोप; परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने निदेशक को हिरासत में लिया, जांच जारी। जमुई: टाउन थाना क्षेत्र स्थित एक निजी आवासीय विद्यालय के निदेशक पर हॉस्टल में रहने वाली कक्षा 9 की छात्रा ने अभद्र व्यवहार और छेड़खानी का आरोप लगाया है। मामले की सूचना मिलने के बाद रविवार को छात्रा के परिजन स्कूल पहुंचे, जहां हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और स्कूल निदेशक को पूछताछ के लिए थाना ले गई। पुलिस के अनुसार, छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे किसी छात्र से बातचीत करने को लेकर समझाने के नाम पर निदेशक ने अपने कार्यालय में बुलाया था। छात्रा का कहना है कि कार्यालय में उसके साथ अनुचित व्यवहार किया गया। परिजनों ने भी पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि स्कूल पहुंचने के बाद उन्हें पहले छात्रा से मिलने नहीं दिया गया और हॉस्टल का गेट बंद था। बाद में हंगामे के बीच उन्हें छात्रा से मिलने दिया गया, जिसके बाद छात्रा ने कथित घटना की जानकारी दी। मामले में एक अन्य छात्रा ने भी निदेशक के व्यवहार को लेकर सवाल उठाए हैं। हालांकि, उसके द्वारा लगाए गए आरोपों की भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस हॉस्टल कर्मचारियों और अन्य छात्राओं से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि कर रही है। एसडीपीओ दीप्ति मोनाली ने बताया कि मामला संवेदनशील है। पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जमुई टाउन थाना में POCSO एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर स्कूल निदेशक आशीष सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, आरोपी निदेशक ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताते हुए इसे स्कूल की छवि खराब करने की साजिश बताया है। उनका कहना है कि स्कूल में बच्चों को अनुशासन के संबंध में समझाया जाता है और उन्होंने किसी तरह का गलत कार्य नहीं किया। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। छात्रा, हॉस्टल कर्मचारियों और अन्य छात्राओं के बयान लिए जा रहे हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- पति की लंबी आयु की कामना को लेकर सुहागिनों ने रखा तीज व्रत, अलीगंज बाजार में दिखी आस्था की रौनक पति की लंबी आयु की कामना को लेकर सुहागिनों ने रखा तीज व्रत, अलीगंज बाजार में दिखी आस्था की रौनक अलीगंज। पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की मंगलकामना को लेकर सोमवार को अलीगंज बाजार में सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ हरितालिका तीज का व्रत रखा। दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद महिलाओं ने शाम को भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। तीज को लेकर सुबह से ही अलीगंज बाजार में खासा उत्साह देखने को मिला। सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पूजा की तैयारियों में जुटी रहीं। किसी के हाथों में मेहंदी की खूबसूरत रंगत दिखी तो किसी ने नई साड़ी और श्रृंगार सामग्री से खुद को सजाया। बाजार की चूड़ी, मेहंदी, साड़ी, कॉस्मेटिक और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी महिलाओं की काफी भीड़ रही। शाम होते ही अलीगंज बाजार के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं की टोली पूजा के लिए जुटने लगी। महिलाओं ने भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा-अर्चना कर तीज व्रत की कथा सुनी। पूजा के दौरान महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य तथा परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान तीज के पारंपरिक गीतों और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। पूजा संपन्न होने के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं और सुहाग की लंबी उम्र की मंगलकामना की। महिलाओं का कहना था कि तीज सिर्फ एक व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। पति की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली के लिए महिलाएं पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इस कठिन व्रत को रखती हैं। हरितालिका तीज को लेकर पूरे अलीगंज बाजार में दिनभर उत्सव जैसा माहौल रहा। महिलाओं की चहल-पहल और बाजार की रौनक ने पर्व की खुशियों को और बढ़ा दिया।4
- जमुई NDA का 'ऑपरेशन एकजुटता': शैलेंद्र महतो के नेतृत्व में सामने आए जिलाध्यक्ष, सांसद-विधायक विवाद सुलझाने का लिया संकल्प जमुई NDA का 'ऑपरेशन एकजुटता': शैलेंद्र महतो के नेतृत्व में सामने आए जिलाध्यक्ष, सांसद-विधायक विवाद सुलझाने का लिया संकल्प1
- लखीसराय। 28 हजार रुपए की रिश्वत बनी मुसीबत पंचायती राज पदाधिकारी गिरफ्तार लखीसराय। चानन प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ब्रजेश कुमार को 28 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम जिला मुख्यालय स्थित जिला अतिथि गृह पहुंची। निगरानी विभाग के डीएसपी ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि चानन प्रखंड क्षेत्र की महेशलेटा पंचायत की मुखिया पिंकी देवी के प्रतिनिधि रामनारायण साह उर्फ पप्पू साह ने योजना की राशि का भुगतान कराने के एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत निगरानी विभाग से की थी। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई की और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ब्रजेश कुमार को 28 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। निगरानी डीएसपी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।1
- बरबीघा नगर परिषद विवाद: पत्रकार एकता के आगे झुके अधिकारी, थाने में कहा - सॉरी pp बरबीघा नगर परिषद विवाद: पत्रकार एकता के आगे झुके अधिकारी, थाने में कहा - सॉरी शेखपुरा के बरबीघा नगर परिषद में पत्रकार से बदसलूकी करना अधिकारियों को भारी पड़ गया। दरियाचक कचरा प्लांट की कवरेज के दौरान पत्रकार सौरभ कुमार के साथ धक्का-मुक्की और मोबाइल छीनने का आरोप स्वच्छता पदाधिकारी राज्यवर्धन सिंह और चपरासी मनीष पर लगा। घटना के बाद जिले भर के पत्रकारों में आक्रोश फैल गया। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने मामले में हस्तक्षेप किया और एसपी हिमांशु से शिकायत की गई। मंगलवार को बरबीघा थानाध्यक्ष गौरव कुमार के सामने दोनों पक्षों की बैठक हुई। पत्रकारों की एकता के आगे आखिरकार नगर परिषद के अधिकारियों को झुकना पड़ा और थाने में ही पत्रकार से माफी मांगनी पड़ी। तब जाकर मामला शांत हुआ।1
- िग्ध शव मिलने से हङकम संग्रामपुर मुंगेर बिहार देख Samrat Choudhary1
- चेवाड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया हरितालिका तीज।चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। चेवाड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया हरितालिका तीज।चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। तीज को लेकर सुबह से ही महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे विधि-विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर पर्व संपन्न किया।हरितालिका तीज के अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पूजा की और पति की लंबी आयु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर तीज की कथा सुनी। पूजा के दौरान महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती के जयकारे लगाए, जिससे आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा। पर्व को लेकर सोमवार से ही महिलाओं में उत्साह का माहौल था। महिलाओं ने तीज के लिए आवश्यक पूजन सामग्री की खरीदारी की और मंगलवार सुबह निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं में पारंपरिक परिधान और श्रृंगार को लेकर भी विशेष उत्साह देखने को मिला।हरितालिका तीज के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद परिवार के सदस्यों ने भी महिलाओं को पर्व की बधाई दी।1
- गणेश पूजा मे बच्चे खेल करते हुए तिसरी गांधी मैदान में ।3
- बरबीघा में झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत, धान की फसल को मिला पानी बरबीघा में झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत, धान की फसल को मिला पानी बरबीघा क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे अचानक जमकर बारिश हुई। बारिश से पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। बारिश से सबसे अधिक राहत किसानों को मिली है। धान के खेतों में पानी पहुंचने से किसानों को पटवन की सुविधा मिली। जिन खेतों में धान की फसल को पानी की जरूरत थी, वहां बारिश का पानी फसल के लिए काफी उपयोगी साबित हुआ। किसानों ने बताया कि बारिश होने से खेतों में नमी बनी रहेगी और पटवन पर होने वाला खर्च भी कुछ हद तक कम होगा।मंगलवार दोपहर बारिश शुरू होते ही बाजार और सड़कों पर लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य स्थानों पर रुक गए। वहीं, बारिश थमने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लंबे समय से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश को लेकर खुशी जताई। स्थानीय किसानों के अनुसार, धान की फसल के लिए इस समय बारिश काफी महत्वपूर्ण है। खेतों में पर्याप्त नमी रहने से फसल को फायदा मिलेगा। हालांकि, किसानों ने बताया कि आगे भी समय-समय पर अच्छी बारिश होने से धान की फसल को बेहतर लाभ मिल सकता है।1