*भूगर्भ जल संरक्षण एवं प्रबंधन को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा, ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश* जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष में जिला भूगर्भ जल प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूगर्भ जल प्रबंधन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्रों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ऑनलाइन पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि भूगर्भ जल के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ इसके संतुलित उपयोग को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। इस दिशा में सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करें तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि भूगर्भ जल स्तर को बनाए रखने के लिए वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण एवं पुनर्भरण संबंधी गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि भूगर्भ जल संरक्षण के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएं तथा जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाए। बैठक में भूगर्भ जल दोहन से संबंधित प्राप्त आवेदनों, अनुमतियों एवं अन्य प्रक्रियात्मक विषयों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा सभी मामलों का पारदर्शी एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जल संसाधनों का संरक्षण भावी पीढ़ियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः सभी संबंधित विभाग भूगर्भ जल प्रबंधन से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करते रहें। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी प्रोमिला सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
*भूगर्भ जल संरक्षण एवं प्रबंधन को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा, ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश* जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष में जिला भूगर्भ जल प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूगर्भ जल प्रबंधन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्रों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ऑनलाइन पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का नियमानुसार
परीक्षण कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि भूगर्भ जल के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ इसके संतुलित उपयोग को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। इस दिशा में सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करें तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि भूगर्भ जल स्तर को बनाए रखने के लिए वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण एवं पुनर्भरण संबंधी गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि भूगर्भ जल संरक्षण के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएं तथा जल संरक्षण को जन
आंदोलन का स्वरूप दिया जाए। बैठक में भूगर्भ जल दोहन से संबंधित प्राप्त आवेदनों, अनुमतियों एवं अन्य प्रक्रियात्मक विषयों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा सभी मामलों का पारदर्शी एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जल संसाधनों का संरक्षण भावी पीढ़ियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः सभी संबंधित विभाग भूगर्भ जल प्रबंधन से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करते रहें। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी प्रोमिला सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
- खाद्य तेल में मिलावट का खेल कानपुर देहात के रनिया में चल रहा कारोबार कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में खाद्य तेल के कथित अवैध कारोबार का मामला सामने आया है। मंटोरा चौराहे के आसपास एक संदिग्ध बाड़े में टैंकर से तेल उतारने का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि हाईवे से गुजरने वाले टैंकरों से तेल उतारकर उसे दूसरे कंटेनरों में भरा जाता है और कथित तौर पर मिलावट के बाद स्थानीय बाजारों में बेचा जाता है। वायरल वीडियो और लगाए जा रहे आरोपों की वास्तविकता जांच का विषय है। स्थानीय लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।1
- पिता की हत्या के आरोप में दो साल जेल में रहा पुत्र, अदालत ने किया बरी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के परीक्षण के बाद अपर जिला जज प्रथम की अदालत का फैसला कोंच। ताहरपुरा गांव में वर्ष 2019 में हुई पिता की हत्या के मामले में आरोपी पुत्र को अदालत ने दोषमुक्त कर दिया। मंगलवार को अपर जिला जज प्रथम सतीश चंद्र द्विवेदी की अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी करते हुए हनुमंत सिंह को हत्या के आरोप से बरी कर दिया। आरोपी करीब दो वर्ष तक जेल में रहा था। अधिवक्ता विनय चौरसिया के अनुसार, कोंच कोतवाली क्षेत्र के ताहरपुरा गांव निवासी मालती ने वर्ष 2019 में पुलिस को तहरीर देकर अपने पति की हत्या का आरोप उनके पुत्र हनुमंत सिंह पर लगाया था। आरोप था कि डंडे से हमला कर हत्या की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हनुमंत सिंह के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे घटना के दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त बताए गए डंडे की बरामदगी का भी दावा किया था। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान वादी मालती सहित अन्य गवाहों के बयान न्यायालय में दर्ज किए गए। अभियोजन पक्ष ने आरोपी के खिलाफ साक्ष्य और गवाहों के बयान प्रस्तुत किए, जबकि बचाव पक्ष के अधिवक्ता विनय चौरसिया ने आरोपी को निर्दोष बताते हुए अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखा। मंगलवार को दोनों पक्षों की बहस सुनने, गवाहों के बयान तथा उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद अपर जिला जज प्रथम सतीश चंद्र द्विवेदी ने फैसला सुनाया। अदालत ने हनुमंत सिंह को पिता की हत्या के आरोप से दोषमुक्त कर दिया। फैसले के साथ ही वर्ष 2019 से चल रहे इस मुकदमे का न्यायिक स्तर पर निस्तारण हो गया।1
- जालौन जालौन में अपनों का छूटा साथ, पेट की मार के जालौन जालौन में अपनों का छूटा साथ, पेट की मार के बीच 6 बहने बेसहारा, बेसहारा हुई 6 नाबालिग बहनों के जिंदगी की जद्दोजहद, माता-पिता के बाद अब दादी का भी मासूमों से सिर से उठा साया, माता-पिता के गुजरने के बाद दादी के भरोसे रह रहीं थीं 6 सगी बहनें, कच्चे मकान में हो रही थी गुजर बसर, जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे रिश्तेदार, नाबालिग बच्ची अंजली ने जिला प्रशासन से वीडियो के जरिए लगाई मदद की गुहार, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, जालौन तहसील क्षेत्र के सींगपुरा गांव का मामला।1
- माता-पिता के बाद दादी का भी उठा साया, छह बहनें हुईं बेसहारा ➡️ सीगपुरा गांव की छह बहनों पर टूटा दुखों का पहाड़ ➡️ 2023 में कैंसर से पिता विजय सिंह बरार की हुई थी मौत ➡️ पिता की मौत के एक महीने बाद मां राम सिया देवी का भी निधन ➡️ अब 14 सितंबर 2026 को दादी मुला देवी का भी निधन ➡️ 13 वर्षीय अंजलि, 10 वर्षीय दिव्या, 9 वर्षीय प्रतिज्ञा समेत छह बहनों के सिर से उठा आखिरी सहारा ➡️ बच्चियों ने प्रशासन से मदद की लगाई गुहार ➡️ समाजसेवियों और सक्षम लोगों से भी बच्चियों की मदद की अपील 📍 मामला जालौन ब्लॉक के सीगपुरा गांव का है।1
- 27 लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या, दीपोत्सव में नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर भव्य दीपोत्सव की रोशनी से जगमगाने की तैयारी में है। इस बार दीपोत्सव को और अधिक भव्य एवं यादगार बनाने के लिए 27 लाख दीये जलाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही आयोजन में नया रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। दीपोत्सव को लेकर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अयोध्या के प्रमुख घाटों और धार्मिक स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ ही दीप प्रज्ज्वलन की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। दीपोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। प्रशासन की ओर से आयोजन को व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय कर तैयारियों को अंतिम रूप देने की दिशा में काम किया जा रहा है। रामनगरी में लाखों दीपों की रोशनी से सरयू तट का नजारा बेहद आकर्षक दिखाई देगा। दीपोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रमुख आयोजन है, बल्कि इससे अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। 27 लाख दीयों के प्रज्ज्वलन के साथ अयोध्या में एक बार फिर भव्य दीपोत्सव और नए रिकॉर्ड की तैयारी की जा रही है।1
- झाँसी SP सिटी प्रीति सिंह का बड़ा बयान- अपराधियों को दी खुली चेतावनी!!... झांसी में बढ़ रहे अपराध को लेकर झांसी एसपी सिटी ने एक प्रेस वार्ता की और प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जितने भी झांसी जिले में अपराधी है या तो वह जिले को छोड़ दें या फिर वह अपराध करना बंद कर दे अन्यथा किसी भी सूरत में अपराधियों को बक्सर नहीं जाएगा और अपराधियों की जगह सिर्फ जेल में ही रहेगी और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनको जेल की सलाखों में डाला जाएगा सुनिए विस्तार से क्या कुछ बोली एसपी सिटी प्रीति सिंह!!1
- जिलाधिकारी ने माती कलेक्ट्रेट कार्यालय में की जनसुनवाई, संबंधित अधिकारियों को माती कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने जनसामान्य की विभिन्न शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों का संतोषपरक निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। शिकायतकर्ता को निस्तारण की प्रगति एवं स्थिति से समय-समय पर अवगत कराया जाए।1
- *➡️थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।* जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 08.09.2026 को थाना रसूलाबाद पर वादी द्वारा दी गयी तहरीर बावत वादी की पुत्री से अभियुक्त ताज मोहम्मद द्वारा जबरदस्ती इन्स्टाग्राम पर बातचीत करना व उसकी पुत्री द्वारा बातचीत से मना करने पर फोटो व वीडियो को वायरल करने आदि के सम्बन्ध में दी गयी। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 345/2026 धारा 351(2)/351(3) बीएनएस व धारा 66 ई सूचना प्रोद्योगिकी ( संशोधन ) अधिनियम बनाम ताज मोहम्मद पुत्र ताजउद्दीन निवासी ग्राम दहेली थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए बयान पीड़िता धारा 180/183 बीएनएसएस व अन्य साक्ष्य संकलन से मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(2)ड बीएनएस व धारा 5ठ/6 पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी । आज दिनांक 15.09.2026 को थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त ताज मोहम्मद पुत्र ताजुद्दीन निवासी ग्राम दहेली, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात को मलखानपुर पुलिया के पास थाना क्षेत्र रसूलाबाद से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण –* 1. ताज मोहम्मद उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र ताजउद्दीन निवासी ग्राम दहेली, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात । *अभियुक्त ताज मोहम्मद उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0 0345/2026 धारा 64(2)ड/351(2)/351(3) बीएनएस व 5ठ/6 पॉक्सो एक्ट व धारा 66ई आईटी एक्ट, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात। *गिरफ्तारी करने वाली थाना रसूलाबाद पुलिस टीम-* 1. अतिरिक्त निरीक्षक राजपाल सिंह, 2. का0 विनोद पुरी, 3. रि0का0 रोहित कुमार ।1