Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनपद फिरोजाबाद में रात्रि के समय थाना रामगढ़ क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार दिनांक 30/31-03-2026 की रात्रि को थाना रामगढ़ क्षेत्र में हुई हत्या के प्रकरण में वांछित अभियुक्त 01.तेजवीर, 02.समीर, व विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त 03.ललित उर्फ सिन्टू को गिरफ्तार कर की जा रही विधिक कार्यवाही के सम्बन्ध में ASP नगर द्वारा दी गयी बाइट- Updated News-01/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )
Anuj Rawat Editor In Chief
जनपद फिरोजाबाद में रात्रि के समय थाना रामगढ़ क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार दिनांक 30/31-03-2026 की रात्रि को थाना रामगढ़ क्षेत्र में हुई हत्या के प्रकरण में वांछित अभियुक्त 01.तेजवीर, 02.समीर, व विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त 03.ललित उर्फ सिन्टू को गिरफ्तार कर की जा रही विधिक कार्यवाही के सम्बन्ध में ASP नगर द्वारा दी गयी बाइट- Updated News-01/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अपराधियों से 02 पिस्टल मय 03 राउण्ड व 03 वाहन बरामद घटना में वांछित अपराधियों के विरूद्ध जिला पुलिस ने शुरू की कठोर प्रभावी कार्यवाही, विभिन्न टीमों का गठन। जोधपुर / फलोदी जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी सतनाम सिंह ने बताया कि पुलिस थाना मतौड़ा हल्के के कस्बे भीकमकोर में दिनांक 21 मार्च 2026 को रावलसिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी अभियुक्त दुर्गसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपूत निवासी भियाड़िया, गोपीलाल पुत्र रतनाराम जाट निवासी खेतासर औसियां व प्रेम डोगियाल पुत्र भवंरलाल जाट निवासी जाटीपुरा औसियां को गिरफतार करने व अभियुक्त रघुवीरसिंह पुत्र कल्याणसिंह भाटी निवासी पड़ासला से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल सहित 02 पिस्टल मय 03 राउण्ड व वाहन अपाची मोटरसाईकिल, होण्डा साइन मोटरसाईकिल तथा सिफ्ट कार को बरामद करने में सफलता प्राप्त की। घटना का विवरण - दिनांक 21 मार्च 2026 को पुलिस थाना मतौड़ा के कस्बे भीकमकौर में गोली मारकर युवक रावलसिंह की हत्या करने व आरोपी फरार होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुॅच आवष्यक अग्रिम कार्यवाही शुरू की गयी । कार्यवाही के दौरान प्रार्थी कुलदीपंिसह पुत्र श्री नरपतसिंह राजपूत निवासी नौसर द्वारा पेश रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा नंबर 38 दिनांक 21.03.2026 धारा 103(1), 61(2)(ए) बीएनएस व 5/27 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया तथा मृतक की लाश मेडिकल बोर्ड द्वारा पीएमआर करवाया गया। कार्यवाही का विवरण - जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण का शीघ्रता शीघ्र पर्दाफाष कर खुलाषा करने हेतु अति.पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजराजसिंह के नेतृत्व में वृताधिकरी वृत लोहावट श्री नगेन्द्र कुमार, थानाधिकारी साइबर श्री सलीमखान, थानाधिकारी मतौड़ा श्री अमानाराम व जिला विषेष टीम प्रभारी श्री गोरधनराम के साथ जिला फलोदी पुलिस की विभिन्न टीमों का गठन किया गया। इन पुलिस टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुये अपनी आसूचना व तकनीकी डाटाबैस के आधार पर 100 जगहों पर सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिग चैक की गयी। सीसीटीवी में आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाकर वाहनों व सदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गयी, जिस पर सदिग्ध वान्छित अभियुक्तों पर कार्यवाही शुरू की गयी। टीमों से प्राप्त आसूचना व तकनीकी डाटाबैस के आधार पर थानाधिकारी पुलिस थाना मतौड़ा श्री अमानाराम मय टीम सदस्यों द्वारा घटना में वान्छित अभियुक्त दुर्गसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपूत निवासी भियाड़िया व गोपीलाल पुत्र रतनाराम जाट निवासी खेतासर औसियां को अमृतसर, पंजाब में रात्रि को सोते हुए दस्तयाब किया गया तथा वान्छित अभियुक्त प्रेम डोगियाल पुत्र भवंरलाल जाट निवासी जाटीपुरा औसियां को औसियां के आस-पास पहाड़ी इलाकें मे छुपाव हासिल करते हुये को दस्तयाब किया जाकर गिरफतार किया। गिरफतारी के प्रयास - थाना पुलिस टीम द्वारा वान्छित अपराधियों को गिरफतार करने के लिये अमृतसर में आसूचना व तकनीकी डाटाबैस के आधार पर रात्री के समय अमृतसर में पार्किग एरिया में सोये होने की आसूचना पर पुलिस टीम के सदस्य कानि. श्री राकेष व श्री रामनारायण द्वारा भेष बदल कर घुमते हुये आरोपी अभियुक्त दुर्गसिंह व गोपीलाल की पहचान की गयी, वहीं वान्छित अभियुक्त प्रेम डोगियाल को सउनि. श्री मेघाराम व कानि. मूलसिंह द्वारा औसियां की पहाड़ियों छुपते हुए की पहचान की। इन अभियुक्तों को अति.पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजराजसिंह मय टीम द्वारा मुकदमें में अग्रिम अनुसंधान के लिये मनोवैज्ञानिक व तकनीकी रूप से पूछताछ की गयी तो घटना करना स्वीकार किया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मुलजिम को गिरफतार किया गया। गिरफतार मुलजिम दुर्गसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपूत निवासी भियाड़िया, थाना मतौड़ा जिला फलोदी।गोपीलाल पुत्र रतनाराम जाट निवासी खेतासर थाना औसियां जिला जोधपुर ग्रामीण।प्रेम डोगियाल पुत्र भवंरलाल जाट निवासी जाटीपुरा थाना औसियां जिला जोधपुर ग्रामीण बरामदगी - गिरफतार अभियुक्त रघुवीरसिंह पुत्र कल्याणसिंह भाटी निवासी भाटियां की ढ़ाणी पड़ासला थाना मतौड़ा, जिला फलोदी से घटना में प्रयुक्त की गयी पिस्टल को मुलजिम के बताये जगह अनुसार बरामद की जाकर घटना में प्रयुक्त अपाची मोटर साईकिल नम्बर आर.जे.19के.डी.7131 को बरामद की गयी। वहीं मुलजिम दुर्गसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपूत निवासी भियाड़िया, थाना मतौड़ा व गोपीलाल पुत्र रतनाराम जाट निवासी खेतासर थाना औसियां से पिस्टल मय 03 राउण्ड बरामद कर सिफ्ट वाहन को जब्त किया गया। मुलजिम प्रेम डोगियाल पुत्र भवंरलाल जाट निवासी जाटीपुरा थाना औसियां से घटना के समय प्रयुक्त की गयी मोटरसाईकिल भी बरामद कर कब्जा पुलिस ली गयी। उक्त वाहनों व हथियारों के सम्बन्ध में पुलिस टीम द्वारा गिरफतार मुलजिमानों से विस्तृत रूप से पूछताछ की जा रही है। गिरफतार मुलजिमानों का अपराधिक रिकार्ड रघुवीरसिंह पुत्र कल्याणसिंह भाटी निवासी भाटियां की ढ़ाणी पड़ासला थाना मतौड़ा, जिला फलोदी के विरूद्व मारपीट, तोड़फोड़ व एससीएसटी का प्रकरण दर्ज है। दुर्गसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपूत निवासी भियाड़िया, थाना मतौड़ा जिला फलोदी के विरूद्व कुल 03 प्रकरण दर्ज है जो कि मारपीट, तोड़फोड़, महिला अपराध व अपहरण से सम्बन्धित है। गोपीलाल पुत्र रतनाराम जाट निवासी खेतासर थाना औसियां के विरूद्व कुल 11 प्रकरण दर्ज है जिसमें चोरी, नकबजनी, हत्या का प्रयास, मारपीट व तोड़फोड से सम्बन्धित है।प्रेम डोगियाल पुत्र भवंरलाल जाट निवासी जाटीपुरा थाना औसियां के विरूद्व कुल 03 प्रकरण दर्ज है जो कि मारपीट, तोड़फोड़, हत्या का प्रयास व चोरी नकबजनी से सम्बन्धित है। घटना का कारण मृतक रावलसिंह व रघुवीरसिंह, दुर्गसिंह के मध्य पुरानी आपसी विभिन्न अपराधिक घटनाओं के लेकर दोनों पक्षों में आपसी रंजिष चल रही थी, जो कि बढकर आपसी विवाद के कारण घटना के रूप में परिणत हुई ।1
- टूंडला के विद्युत उपखंड मैन बाजार पर उपभोक्ताओं का आक्रोश देखने को मिला बिल जमा करने के बाद भी लंबी लाइन लगी होने के बावजूद विद्युत कर्मचारी गेट बंद कर ताला लगा कर चले गए जिससे उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला| 15 मिनट के बाद जूनियर इंजीनियर मौके पर पहुँचे | उनके पहुंचने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की साँस ली | कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि कल बिजली का बिल भरा था लेकिन 24 घंटे से भी अधिक समय हो गया है अभी तक बिजली सुचारु नहीं हुई | कुछ का कहना है कि बिजली का बिल भरने के बाद भी 4 से 5 घंटे हो गए अभी तक मीटर अपडेट नहीं हुआ और विद्युत सुचारु नहीं हो पाई है | Updated News-02/मार्च /26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- SSP आदित्य लांघे का बड़ा एक्शन, फिरोजाबाद में अपराधियों की खैर नहीं!1
- थाना रामगढ़ क्षेत्र में हुई चंदन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हत्या में इस्तेमाल चाकू, मोटरसाइकिल और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। दरअसल, 30 और 31 मार्च की रात थाना रामगढ़ क्षेत्र के सांती रोड स्थित एक ईंट भट्टे के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान चंदन पुत्र महेश के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि मृतक चंदन ने आरोपियों के साथ शराब के नशे में मारपीट, गाली-गलौज की थी और उनके परिवार की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां की थीं, जिससे आक्रोशित होकर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तेजवीर, समीर और ललित उर्फ सिंटू को ममता डिग्री कॉलेज अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू, मोटरसाइकिल और उनके कपड़े बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।1
- ❤️❤️1
- फिरोजाबाद में भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी द्वारा एक पत्रकार वार्ता कोहिनूर चौराहा स्थित वैधयम अस्पताल के पास व्यापार मोर्चा के जिला अध्यक्ष बाली मोहम्मद के निवास पर की,उन्होनें कहा कि हमारा संगठन किसानों के हितों के लिये संघर्ष करते रहेंगे,भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा गया कि यह सरकार किसानों से नफरत करती है,इसी करण से जेबर एयरपोर्ट पर किसानों अन्दर आने नहीं दिया गया, किसानों को फ़सलों का सही दाम नहीं मिल पा रहा है और डीजल किसानों नहीं मिल पा रहा है,यह किसान सरकार को चलाता है,उन्होंने कहा कि जेबर एयरपोर्ट के नाम पर किसानों की जमीन पर कब्जा कर लिया,उनकी जमीनों का दिलाने के लिये हमारा संगठन करेगा।1
- देखिए कैसे यह हैंडग्रेनेड फ़ेक के भाग रहा है1
- फ़िरोज़ाबाद मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कार्यभार संभालते ही जनपद के सभी सर्किल ऑफिसर व मीडियाकर्मियों से बात करते हुए साफ शब्दो मे संकेत दिया है कि अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और जनता की सुरक्षा कों प्राथमिकता दी जाएगी | Updated News-01/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- जोधपुर। संत शिरोमणि पीपा महाराज की 703वीं जयंती दो अप्रेल को मनाई जाएगी। इस अवसर पर जोधपुर में दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। श्री समस्त पीपा क्षत्रिय न्याति ट्रस्ट जोधपुर के अध्यक्ष प्रकाश चावड़ा तथा सचिव नरेश सोलंकी ने बताया कि एक अप्रैल को रक्तदान शिविर से दो दिवसीय कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। रक्तदान शिविर प्रभारी लिखमाराम परिहार ने बताया कि दो दिवसीय पीपा जयन्ती कार्यक्रम के प्रथम दिन एक अप्रैल को रातानाडा स्थित समाज भवन में रक्तदान व नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। रक्तदान को लेकर इस वर्ष 201 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। संत पीपा महाराज के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर सुबह नौ बजे रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया जाएगा। यह शिविर दोपहर दो बजे तक जारी रहेगा। विजय चौक स्थित संत पीपा महाराज के मंदिर के व्यवस्थापक हनुमान चावड़ा ने बताया कि जयंती की पूर्व संध्या पर एक अप्रैल को विजय चौक मंदिर में सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का आयोजन डॉ. विजय लक्ष्मी गोयल के निर्देशन में किया जाएगा। इसके बाद दो अप्रैल को सुबह पीपा महाराज के सभी मन्दिरों पर प्रातः पूजा अर्चना के साथ ही हवन किया जाएगा। समाज के लोग अपने अपने घरों में आराध्य देव की पूजा पाठ कर विश्व शांति की प्रार्थना करेंगे। शोभायात्रा में मंगल कलश लेकर चलेगी महिलाएं वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल गोयल ने बताया कि दो अप्रैल को सुबह पूजा अर्चना के बाद विजय चौक से शोभायात्रा निकाली जाएगी। विद्यद्यानगर, सूरसागर तथा माता का थान क्षेत्र से शोभायात्रा निकाली जाएगी। ये सभी लघु यात्राएं विजय चौक पहुंचकर मुख्य शोभायात्रा में शामिल हो जाएगी। वहां पर सुबह 10.30 बजे अतिथियों द्वारा केसरिया झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया जाएगा। शोभायात्रा प्रभारी सीताराम पंवार, पृथ्वीराज चौहान तथा झांकियां प्रभारी दिलीप सोलंकी ने बताया कि शोभायात्रा में भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत अनेक झांकियां शामिल रहेगी। करीब पांच सौ मातृशक्ति अग्रिम पक्ति में कलश उठाए चलेगी। शोभायात्रा विजय चौक मंदिर से आरम्भ होकर अजयचौक, गुलाब सागर, उम्मेद चौक, त्रिपोलिया बाजार, सोजती गेट, मोहनपुरा पुलिया होकर आर्य समाज भवन पहुंच कर संपन्न होगी। कोषाध्यक्ष डा. इन्द्रमल गोयल ने बताया कि इसके पश्चात समाजबंधुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन होगा।1