उप समाहर्त्ता बैंकिंग की अध्यक्षता में डीएलसीसी की बैठक आयोजित #कल सभी प्रखंडों में आयोजित होगा ऋण शिविर नवादा लाइव नेटवर्क। उप समाहर्त्ता बैंकिंग नवीन कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में बुधवार 11 मार्च को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति-सह-जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलसीसी) की बैठक आयोजित हुई। उप समाहर्त्ता बैंकिंग द्वारा बैठक में जिले में चल रही विभिन्न वित्तीय और विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। विशेष रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा हुई :- *कृषि एवं किसान कल्याण* अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक ने किसानों को केसीसी ऋण उपलब्ध कराने की स्थिति, फसल ऋण, पशुपालन एवं मत्स्य पालन ऋण वितरण की प्रगति के बारे में बताया गया। राज्य सरकार द्वारा निर्देशित कृषि ऋण वितरण शिविर सभी प्रखंडों में कल 12 मार्च को आयोजित होना है, जिसमें सभी बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे और शिविर में प्राप्त ऋण आवेदन का शीघ्र निष्पादन करेंगे। उप समाहर्त्ता बैंकिंग ने सभी बैंकों को निर्देश दिया गया कि जिले में कृषि ऋण को बढ़ावा देने के लिए केसीसी (पशुपालन) एवं केसीसी (मत्स्य) योजना अंतर्गत किसानों को लाभान्वित करें। *स्वरोजगार योजनाएँ* स्वरोजगार योजना अंतर्गत उप समाहर्त्ता द्वारा सभी बैंकों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में वित्तीय लक्ष्य की प्राप्ति हेतु शिविर का आयोजन हो रहा है, जिसमें सभी बैंक ज्यादा से ज्यादा ऋण आवेदन का निष्पादन करें जिससे जिले का लक्ष्य की प्राप्ति हो सके। अग्रणी जिला प्रबंधक श्री मनीष कुमार द्वारा बताया गया कि अभी तक इस योजना में बैंकों द्वारा 68 लक्ष्य के विरूद्ध 61 आवेदनों का निष्पादन हो चुका है। उन्होंने बताया कि पीएमएफएमई योजना अंतर्गत 174 लक्ष्य के विरूद्ध 114 आवेदनों का निष्पादन हो चुका है। सभी बैंकों को निर्देश दिया गया कि लक्ष्य प्राप्ति हेतु ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। इसलिए सभी बैंक उक्त निर्देश का पालन करना सुनिश्चित करेंगे। मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया, पीएमईजीपी एवं अन्य स्वरोजगार योजनाओं के तहत ऋण वितरण की समीक्षा की गई। *स्वयं सहायता समूह एवं महिला उद्यमिता* स्वयं सहायता समूहों को बैंकों से जोड़ने और वित्तीय सहायता प्रदान करने की स्थिति की समीक्षा की गई। *बैंकिंग सेवाओं की सुगमता* ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता, बैंक शाखाओं एवं एटीएम की संख्या बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया। निदेशक, आरसेटी के द्वारा यह बताया गया कि हमारे यहां से लाभुक ट्रेनिंग लेने के बाद वित्तीय सहायता के अभाव में रोजगार शुरू नहीं कर पाते हैं। अतः सभी बैंकों को निर्देश दिया गया कि स्वरोजगार हेतु जो भी ऋण का आवेदन आरसेटी से जाता है, उसका त्वरित निष्पादन किया जा सके। उप समाहर्त्ता बैंकिंग ने उपस्थित बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे किसानों, उद्यमियों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराएँ, ताकि जिले में आर्थिक गतिविधियाँ तेज हों। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप ऋण वितरण सुनिश्चित करने एवं सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि वे जनहित में योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करें और जिले के आर्थिक विकास में सक्रिय योगदान दें। बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी, आरबीआई के एलडीओ मोहित कुमार, डीडीएम नावार्ड सुशांत रौशन, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, विभागों के अधिकारी एवं अन्य संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
उप समाहर्त्ता बैंकिंग की अध्यक्षता में डीएलसीसी की बैठक आयोजित #कल सभी प्रखंडों में आयोजित होगा ऋण शिविर नवादा लाइव नेटवर्क। उप समाहर्त्ता बैंकिंग नवीन कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में बुधवार 11 मार्च को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति-सह-जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलसीसी) की बैठक आयोजित हुई। उप समाहर्त्ता बैंकिंग द्वारा बैठक में जिले में चल रही विभिन्न वित्तीय और विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। विशेष रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा हुई :- *कृषि एवं किसान कल्याण* अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक ने किसानों को केसीसी ऋण उपलब्ध कराने की स्थिति, फसल ऋण, पशुपालन एवं मत्स्य पालन ऋण वितरण की प्रगति के बारे में बताया गया। राज्य सरकार द्वारा निर्देशित कृषि ऋण वितरण शिविर सभी प्रखंडों में कल 12 मार्च को आयोजित होना है, जिसमें सभी बैंक
के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे और शिविर में प्राप्त ऋण आवेदन का शीघ्र निष्पादन करेंगे। उप समाहर्त्ता बैंकिंग ने सभी बैंकों को निर्देश दिया गया कि जिले में कृषि ऋण को बढ़ावा देने के लिए केसीसी (पशुपालन) एवं केसीसी (मत्स्य) योजना अंतर्गत किसानों को लाभान्वित करें। *स्वरोजगार योजनाएँ* स्वरोजगार योजना अंतर्गत उप समाहर्त्ता द्वारा सभी बैंकों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में वित्तीय लक्ष्य की प्राप्ति हेतु शिविर का आयोजन हो रहा है, जिसमें सभी बैंक ज्यादा से ज्यादा ऋण आवेदन का निष्पादन करें जिससे जिले का लक्ष्य की प्राप्ति हो सके। अग्रणी जिला प्रबंधक श्री मनीष कुमार द्वारा बताया गया कि अभी तक इस योजना में बैंकों द्वारा 68 लक्ष्य के विरूद्ध 61 आवेदनों का निष्पादन हो चुका है। उन्होंने बताया कि पीएमएफएमई योजना अंतर्गत
174 लक्ष्य के विरूद्ध 114 आवेदनों का निष्पादन हो चुका है। सभी बैंकों को निर्देश दिया गया कि लक्ष्य प्राप्ति हेतु ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। इसलिए सभी बैंक उक्त निर्देश का पालन करना सुनिश्चित करेंगे। मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया, पीएमईजीपी एवं अन्य स्वरोजगार योजनाओं के तहत ऋण वितरण की समीक्षा की गई। *स्वयं सहायता समूह एवं महिला उद्यमिता* स्वयं सहायता समूहों को बैंकों से जोड़ने और वित्तीय सहायता प्रदान करने की स्थिति की समीक्षा की गई। *बैंकिंग सेवाओं की सुगमता* ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता, बैंक शाखाओं एवं एटीएम की संख्या बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया। निदेशक, आरसेटी के द्वारा यह बताया गया कि हमारे यहां से लाभुक ट्रेनिंग लेने के बाद वित्तीय सहायता के अभाव में रोजगार शुरू नहीं कर पाते हैं। अतः सभी बैंकों
को निर्देश दिया गया कि स्वरोजगार हेतु जो भी ऋण का आवेदन आरसेटी से जाता है, उसका त्वरित निष्पादन किया जा सके। उप समाहर्त्ता बैंकिंग ने उपस्थित बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे किसानों, उद्यमियों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराएँ, ताकि जिले में आर्थिक गतिविधियाँ तेज हों। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप ऋण वितरण सुनिश्चित करने एवं सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि वे जनहित में योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करें और जिले के आर्थिक विकास में सक्रिय योगदान दें। बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी, आरबीआई के एलडीओ मोहित कुमार, डीडीएम नावार्ड सुशांत रौशन, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, विभागों के अधिकारी एवं अन्य संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
- Post by Bihar 24 Exclusive, News4
- गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार गोविंदपुर मे माहुरी वैश्य समाज मंडल गोविंदपुर के बैनर तले मां मथुरासिनी महोत्सव को लेकर शोभायात्रा निकाली गई जिसमे सैकड़ों महिला पुरूष ने भाग लिया,1
- इन दोनों को प्यार देखकर मन खुश हो गया1
- नवादा मिर्ज़ापुर की घटना ने सबको किया हैरान | महिलाओं के साथ क्या हुआ?1
- रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन रजौली प्रखंड के अमावां में निशा भारत गैस एजेंसी के द्वारा एक सप्ताह से उपभोक्ताओं को रसोई गैस नहीं दिया जा रहा है। उपभोक्ता प्रतिदिन कड़ी धूप में गैस एजेंसी और गोदाम आकर गैस लेने के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। परंतु गैस नहीं मिलने पर लोग वापस लौट जा रहे हैं। जिससे कि अमावां के ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। अमावां गांव के गैस उपभोक्ताओं मो इब्राहिम, मो शाहिद परवेज, मो जैनुल, मो अली, रोहाना खातून, साहिन प्रवीण, कृष्णकांत पाण्डेय, गोरेलाल रजक समेत दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस एजेंसी निशा भारत ग्रामीण गैस वितरक के जो सप्लाई करने वाले (डिलीवरी मैन) व्यक्ति हैं। उनके द्वारा रास्ते में ही गैस को ज्यादा दाम पर बेच दिया जाता है और एजेंसी में आने पर गैस नहीं होने का बहाना लगा दिया जाता है। हम सभी उपभोक्ता एक सप्ताह से गैस के लिए गैस गोदाम व एजेंसी में चक्कर लगा रहे हैं लेकिन गैस नहीं मिल रहा है। इस कड़ी धूप में पुरुष के साथ-साथ महिला भी लंबी लाइन लगाकर घंटों खड़ी रहती है। लेकिन गैस की आपूर्ति नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निशा भारत गैस एजेंसी के संचालक निशा भारती से बात भी हुई तो उन्होंने कहा कि गैस मिल जाएगा। लेकिन अब वे मोबाइल उठाना भी मुनासिब नहीं समझ रही है। जिससे हम लोग गैस के लिए काफी इंतजार कर रहे हैं। बहुत ऐसे भी उपभोक्ता हैं जिनके घरों में गैस के बगैर खाना नहीं बन रहा है। लोग बाजारों से जैसे-तैसे लकड़ी व कोयला ले जाकर एक टाइम का खाना खाकर जीवित रह रहे हैं। इस संदर्भ में एमओ अजित कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के द्वारा शिकायत मिलने पर वे स्वयं गैस एजेंसी पहुंचकर विधि व्यवस्था की जानकारी लेंगे। किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर गैस एजेंसीयों पर कार्रवाई की जाएगी।2
- पकरीबरावां: माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, शिक्षा और सामाजिक न्याय का लिया संकल्प2
- बिहार शरीफ - Nishant Kumar भजन “हरे कृष्ण हरे राम” को अच्छे से सुनने के लिए स्पीकर खरीदने दुकान पहुंचे। दुकान में भजन की धुन के बीच उनका शांत और आध्यात्मिक अंदाज देखने को मिला। यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 🔊🙏1
- शीतला माता के दर्शन में आए श्रद्धालु नालंदा1