पिता ने पुत्री के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत एक पिता ने अपनी ही 9 वर्षीय मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना के बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, कक्षा चार में पढ़ने वाली बच्ची 18 अप्रैल की रात करीब 10 बजे घर में सो रही थी, जबकि उसकी मां छत पर थी। इसी दौरान आरोपी पिता, जो शराब के नशे में था, ने बच्ची के साथ जबरन दुराचार किया। घटना के बाद रोती-बिलखती बच्ची ने अपनी मां को पूरी बात बताई। यह सुनकर मां के होश उड़ गए और वह तुरंत थाने पहुंची, जहां पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर में कराया गया। वहीं, आरोपी की तलाश में टीम गठित की गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी फरार होकर मुंबई भागने की फिराक में था। रविवार सुबह पुलिस ने आरोपी को सारनाथ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह शराब के नशे में था, उससे गलती हो गई है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध में आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है।

- बड़ी दुर्घटना टली! डोम्बिवली के पास खाली लोकल का कोच पटरी से उतरा1
- मुंबई एकनाथ शिंदेसाहेब यांचा मेणाचा पुतळा बनवण्यात आला आहे हा पुतळा शिवसेना युवा सेनेतर्फे बनवण्यात आलेला आहे हा सुंदर पुतळा त्यांच्या स्वाधीन करण्यात आला व लोकांना बघण्यासाठी ठेवण्यात आला युवा सैनिक व शिवसेने आनंदित आहेत ते त्यांनी शिंदे साहेबांचा पुतळा बनवून त्यांच्या चरणी समर्पित केला समोरच्या उभे असताना जय महाराष्ट्र या घोषणेने सर्व दालन दुमदुमून गेलं1
- Post by Jamshed Ali Khan1
- दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण, रणवीर ने शेयर की तस्वीर, बेटी दुआ के हाथ में दिखी किट बधाई हो! एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है. रणवीर-दीपिका ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को गुडन्यूज दी, जिसके बाद से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है. सभी कपल को ढेर सारा प्यार और ब्लेसिंग्स दे रहे हैं. बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है. दीपिका ने सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है. रणवीर और दीपिका की सोशल मीडिया पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रही है. फैंस और सेलेब्स कपल को बधाइयां और प्यार दे रहे हैं. प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण ने आज सुबह अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर की, जिसमें उनकी लिटिल प्रिंसेस दुआ की झलक दिखाई दी. लेकिन फैंस का पूरा ध्यान प्रेग्नेंसी किट ने खींच लिया, क्योंकि नन्ही दुआ हाथों में प्रेग्नेंसी किट थामें दिखाई दीं, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है.1
- Post by Turab Sayyad1
- कुर्ला ईस्ट बस डिपो पर दोपहर के समय यात्रियों का कहना है ।सभी जगा के बस छोड़े जाते है लेकिन गडकर क्वारी बस 367 नहीं छोड़ते और हमे ऐसे ही धूप में लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है1
- भगवान श्री परशुराम जी की भव्य प्रतिमा का पूजन अर्चन एवं मंगल दर्शन, कुल्हनामऊ तिराहा, जौनपुर1
- Post by Turab Sayyad1