logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विवाहिता ने तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाकर पति सहित कई के खिलाफ दी तहरीर सहारनपुर। कोतवाली गंगोह क्षेत्र के गांव लखनौती निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के कई लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। बुधवार को गंगोह कोतवाली पहुंची पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी 2 नवंबर को सुहेब पुत्र सलीम, निवासी मौहल्ला कुरैशियान से हुई थी। आरोप है की शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार और चार लाख रुपये की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज के साथ मारपीट भी की जाती रही। पीड़िता ने बताया की आज विवाद के दौरान पति ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया और तीन तलाक बोलते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। विवाहिता ने पूरे मामले की तहरीर पुलिस को सौंपकर पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वीडियो: पीड़िता एवं परिजनों ने जानकारी दी

7 hrs ago
user_Quazi Shahid Ahmed
Quazi Shahid Ahmed
Saharanpur, Uttar Pradesh•
7 hrs ago

विवाहिता ने तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाकर पति सहित कई के खिलाफ दी तहरीर सहारनपुर। कोतवाली गंगोह क्षेत्र के गांव लखनौती निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के कई लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। बुधवार को गंगोह कोतवाली पहुंची पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी 2 नवंबर को सुहेब पुत्र सलीम, निवासी मौहल्ला कुरैशियान से हुई थी। आरोप है की शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार और चार लाख रुपये की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज के साथ मारपीट भी की जाती रही। पीड़िता ने बताया की आज विवाद के दौरान पति ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया और तीन तलाक बोलते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। विवाहिता ने पूरे मामले की तहरीर पुलिस को सौंपकर पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वीडियो: पीड़िता एवं परिजनों ने जानकारी दी

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • सहारनपुर। जनपद के थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की अंतर्राज्यीय, वारण्टी गौ-तस्कर से ज़बरदस्त मुठभेड़ में तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह की अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए चिलकाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सीओ सदर मुनीश चंद के कुशल नेतृत्व में थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार ने पुलिस अपनी सहयोगी टीम के साथ देर रात गश्त व चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर ग्राम सुल्तानपुर–फिरोजाबाद रोड स्थित आम के बाग में दबिश दी। मौके पर पुलिस को गौकशी की तैयारी करते बदमाश का सामना करना पड़ा, पुलिस को देखते ही बदमाश ने फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश की पहचान इरशाद पुत्र कुर्बान, निवासी ग्राम दुमझेड़ा, थाना चिलकाना के रूप में हुई। और उसके कब्जे से 315 बोर तमंचा, 02 जिंदा व 01 खोखा कारतूस, 01 जीवित गोवंश और गौकशी के उपकरण बरामद किए गए। अभियुक्त पर हरियाणा व सहारनपुर में एक दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, और न्यायालय से गैर-जमानती वारंट भी जारी है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वीडियो:- घायल गौ तस्कर
    1
    सहारनपुर।
जनपद के थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की अंतर्राज्यीय, वारण्टी गौ-तस्कर से ज़बरदस्त मुठभेड़ में तस्कर गोली लगने से घायल हो गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह की अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए चिलकाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सीओ सदर मुनीश चंद के कुशल नेतृत्व में थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार ने पुलिस अपनी सहयोगी टीम के साथ देर रात गश्त व चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर ग्राम सुल्तानपुर–फिरोजाबाद रोड स्थित आम के बाग में दबिश दी। मौके पर पुलिस को गौकशी की तैयारी करते बदमाश का सामना करना पड़ा, पुलिस को देखते ही बदमाश ने फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
घायल बदमाश की पहचान इरशाद पुत्र कुर्बान, निवासी ग्राम दुमझेड़ा, थाना चिलकाना के रूप में हुई। और उसके कब्जे से 315 बोर तमंचा, 02 जिंदा व 01 खोखा कारतूस, 01 जीवित गोवंश और गौकशी के उपकरण बरामद किए गए। अभियुक्त पर हरियाणा व सहारनपुर में एक दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, और न्यायालय से गैर-जमानती वारंट भी जारी है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वीडियो:- घायल गौ तस्कर
    user_Quazi Shahid Ahmed
    Quazi Shahid Ahmed
    Saharanpur, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • *Breaking* *👉🏾👉🏾 आरएसएस शताब्दी वर्ष के अवसर पर जगह जगह हो रहे हिन्दू सम्मेलन के अंतर्गत आज बादशाही बाग में आयोजित हुआ भव्य हिंदू महासम्मेलन!* *मिर्ज़ापुर/सहारनपुर* _थाना मिर्जापुर की चौकी क्षेत्र बादशाही बाग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित हिंदू महासम्मेलन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया भव्य कार्यक्रम का आयोजन हिंदू महासम्मेलन समिति द्वारा किया गया आस पास के ग्रामीण इलाकों से भारी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली कार्यक्रम की अध्यक्षता बादशाहीबाग राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी श्री स्वरूप आनंद जी महाराज ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी यशवीर जी महाराज मुजफ्फरनगर से कार्यक्रम में पहुंचे इसके अलावा जूना अखाड़े के मंडल महंत अनुपम आनंद गिरि जी महाराज, शिवमोहनजी, महंत श्रद्धादास जी, सहित कई संत महात्मा और गणमान्य व्यक्ति मंचासीन रहे सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज को संगठित रहने संस्कारों को मजबूत करने और राष्ट्रवाद एवं धर्म के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया वक्ताओं ने कहा कि समाज को जाति बिरादरी से ऊपर उठकर एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है और आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान बनाने पर विशेष जोर दिया इस अवसर पर का संपूर्ण कासमपुर,सफीपुर, मायापुर रूपपुर, रहना, मगनपुरा, रोशनपुर पेलो , शेरपुर पेलो और मिर्जापुर सहित आसपास के कई गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए जिससे कार्यक्रम बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजको और स्थानीय लोगों ने प्रशासन की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद भी किया।_
    1
    *Breaking*
*👉🏾👉🏾 आरएसएस शताब्दी वर्ष के अवसर पर जगह जगह हो रहे हिन्दू सम्मेलन के अंतर्गत आज बादशाही बाग में आयोजित हुआ भव्य हिंदू महासम्मेलन!*
*मिर्ज़ापुर/सहारनपुर*
_थाना मिर्जापुर की चौकी क्षेत्र बादशाही बाग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित हिंदू महासम्मेलन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया भव्य कार्यक्रम का आयोजन हिंदू महासम्मेलन समिति द्वारा किया गया आस पास के ग्रामीण इलाकों से भारी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली कार्यक्रम की अध्यक्षता बादशाहीबाग राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी श्री स्वरूप आनंद जी महाराज ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी यशवीर जी महाराज मुजफ्फरनगर से कार्यक्रम में पहुंचे इसके अलावा जूना अखाड़े के मंडल महंत अनुपम आनंद गिरि जी महाराज, शिवमोहनजी, महंत श्रद्धादास जी,  सहित कई संत महात्मा और गणमान्य व्यक्ति मंचासीन रहे सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज को संगठित रहने संस्कारों को मजबूत करने और राष्ट्रवाद एवं धर्म के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया वक्ताओं ने कहा कि समाज को जाति बिरादरी से ऊपर उठकर  एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है और आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान बनाने पर विशेष जोर दिया इस अवसर पर का संपूर्ण कासमपुर,सफीपुर, मायापुर रूपपुर, रहना, मगनपुरा, रोशनपुर पेलो ,  शेरपुर पेलो और मिर्जापुर सहित आसपास के कई गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए जिससे कार्यक्रम बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजको और स्थानीय लोगों ने प्रशासन की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद भी किया।_
    user_Rajat gupta
    Rajat gupta
    Saharanpur, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • Squid Games देखा तो फांसी पर लटका देगा तानाशाह किम जोंग उन, टीनेजर्स को भी नहीं छोड़ा तानाशाह किम जोंग के फरमान से पूरे दुनिया में हड़कंप मच गया है. उसने पहले ही कह दिया था कि अगर उसके देश के किसी भी शख्स ने स्किवड गेम देखा तो अंजाम बुरा होगा, लेकिन कहते हैं कि बाल हठ, राज हठ के बराबर होता है, इसलिए कुछ टीनेजर्स ने फरमान की नाफरमानी की तो उन्हें जान से हाथ धोना पड़ा. क्या पड़ोसी मुल्क से इतनी दुश्मनी हो सकती है, कि सिर्फ उस देश का टीवी शो देखने के जुर्म में मौत की सजा सुना दी जाए? आपको ये भले ही अटपटा लगे, लेकिन किम जोंग के देश उत्तर कोरिया में अब ऐसा ही होता है. किम जोंग उन क्यों चाहता है, उसके लोग पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया का कोई टीवी शो तक नहीं देखे, जानिए इसके पीछे सनक भरी वजह और किम जोग के डेथ वारंट की मिस्ट्री.
    1
    Squid Games देखा तो फांसी पर लटका देगा तानाशाह किम जोंग उन, टीनेजर्स को भी नहीं छोड़ा
तानाशाह किम जोंग के फरमान से पूरे दुनिया में हड़कंप मच गया है. उसने पहले ही कह दिया था कि अगर उसके देश के किसी भी शख्स ने स्किवड गेम देखा तो अंजाम बुरा होगा, लेकिन कहते हैं कि बाल हठ, राज हठ के बराबर होता है, इसलिए कुछ टीनेजर्स ने फरमान की नाफरमानी की तो उन्हें जान से हाथ धोना पड़ा.
क्या पड़ोसी मुल्क से इतनी दुश्मनी हो सकती है, कि सिर्फ उस देश का टीवी शो देखने के जुर्म में मौत की सजा सुना दी जाए? आपको ये भले ही अटपटा लगे, लेकिन किम जोंग के देश उत्तर कोरिया में अब ऐसा ही होता है. किम जोंग उन क्यों चाहता है, उसके लोग पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया का कोई टीवी शो तक नहीं देखे, जानिए इसके पीछे सनक भरी वजह और किम जोग के डेथ वारंट की मिस्ट्री.
    user_Sunita Jain
    Sunita Jain
    Saharanpur, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • ग्राम वजीरपुर पोस्ट गंगोह यह गंदगी आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य केंद्र वजीरपुर में है जिसके कारण यहां पर बीमारी भी फलने के भी लक्षण है इस पर किसी का कोई ध्यान नहीं है ग्राम प्रधान यहीं पर कूड़ा डल वात है सफाई कर्मी बोल कर यहीं पर कूड़ा डालो करो बाकी आसपास के घरों से भी कूड़ा आता है बार-बार मना करने के बाद भी ग्राम प्रधान यहीं पर कोड डल वात है आपसे अनुरोध है इस खबर को आगे तक पहुंचाएं
    3
    ग्राम  वजीरपुर पोस्ट गंगोह यह गंदगी आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य केंद्र वजीरपुर में है जिसके कारण यहां पर बीमारी भी फलने के भी लक्षण है इस पर किसी का कोई ध्यान नहीं है ग्राम प्रधान यहीं पर कूड़ा डल वात है सफाई कर्मी बोल कर यहीं पर कूड़ा डालो करो  बाकी आसपास के घरों से भी कूड़ा आता है बार-बार मना करने के बाद भी ग्राम प्रधान यहीं पर कोड डल वात है आपसे अनुरोध है इस खबर को आगे तक पहुंचाएं
    user_Rajpal Saini
    Rajpal Saini
    नकुड़, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बच्चों को नशे के होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विद्यार्थियों को बताया प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय प्रताप नगर छोटी लाइन जगाधरी
    1
    बच्चों को नशे के होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विद्यार्थियों को बताया प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय प्रताप नगर छोटी लाइन जगाधरी
    user_HR02 City News
    HR02 City News
    News Anchor जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • फिल्मी स्टाइल में कहां डाली हकीकत दादी बनी बन गई फिल्मी स्टाइल कहां गई हकीकत
    1
    फिल्मी स्टाइल में कहां डाली हकीकत दादी बनी बन गई फिल्मी स्टाइल कहां गई हकीकत
    user_रवि कुमार आजाद
    रवि कुमार आजाद
    Narsan, Haridwar•
    3 hrs ago
  • Haryana mein kaise pul
    1
    Haryana mein kaise pul
    user_Sadak ki awaaz (sadak ki awaaz
    Sadak ki awaaz (sadak ki awaaz
    Firefighter इंद्री, करनाल, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • सहारनपुर। जनपद के थाना सरसावा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक एम्बुलेंस और सामने से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट कार की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घटना में घायल सभी व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर्स ने जांच कर एक व्यक्ति विशाल निवासी ग्राम बीदपुर को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का उपचार जारी है। सूचना के बाद नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी भी पीजीआई पिलखनी में पहुंचे तथा डॉक्टर्स को घायलों को बेहतरीन उपचार देने के लिए निर्देशित किया। पुलिस ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। जबकि अस्पताल में पहुंचे एडवोकेट वीरेश कौशल सैनी ने बताया की हादसे में घायल तीनो व्यक्तियों मोहित सैनी, विकास सैनी और अभिषेक सैनी निवासीगण ग्राम बीदपुर की हालत गम्भीर है। देर रात्रि तकरीबन 12.30 पर पीजीआई पिलखनी में सभी डॉक्टर से चर्चा की गई और कहा गया की यदि उपचार में कोई कमी हो, तो तीनों मरीजों को उच्च केंद्र में रेफर किया जाये। बताया की पीजीआई इंचार्ज ने भरोसा दिलाया की यहां सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, और उपचार में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
    1
    सहारनपुर।
जनपद के थाना सरसावा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक एम्बुलेंस और सामने से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट कार की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घटना में घायल सभी व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर्स ने जांच कर एक व्यक्ति विशाल निवासी ग्राम बीदपुर को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का उपचार जारी है।  सूचना के बाद नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी भी पीजीआई पिलखनी में पहुंचे तथा डॉक्टर्स को घायलों को बेहतरीन उपचार देने के लिए निर्देशित किया।
पुलिस ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। 
जबकि अस्पताल में पहुंचे एडवोकेट वीरेश कौशल सैनी ने बताया की हादसे में घायल तीनो व्यक्तियों मोहित सैनी, विकास सैनी और अभिषेक सैनी निवासीगण ग्राम बीदपुर की हालत गम्भीर है। देर रात्रि तकरीबन 12.30 पर पीजीआई पिलखनी में सभी डॉक्टर से चर्चा की गई और कहा गया की यदि उपचार में कोई कमी हो, तो तीनों मरीजों को उच्च केंद्र में रेफर किया जाये। बताया की  पीजीआई इंचार्ज ने भरोसा दिलाया की यहां सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, और उपचार में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
    user_Quazi Shahid Ahmed
    Quazi Shahid Ahmed
    Saharanpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.