Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने ‘नीरज बवाना–नवीन बाली’ गिरोह के एक सक्रिय अपराधी को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्ता ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने कंझावला इलाके में अपराधी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पुलिस टीम को देख अपराधी ने पुलिस वाहन पर गोलियां चला दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने अपराधी को धर दबोचा। 2 विदेशी पिस्तौलों सहित कुल 3 पिस्तौल, 2 देसी कट्टे व 18 ज़िन्दा कारतूस बरामद।
Inder Jeet
दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने ‘नीरज बवाना–नवीन बाली’ गिरोह के एक सक्रिय अपराधी को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्ता ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने कंझावला इलाके में अपराधी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पुलिस टीम को देख अपराधी ने पुलिस वाहन पर गोलियां चला दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने अपराधी को धर दबोचा। 2 विदेशी पिस्तौलों सहित कुल 3 पिस्तौल, 2 देसी कट्टे व 18 ज़िन्दा कारतूस बरामद।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गाजियाबाद के मुरादनगर मे देवी अहिल्याबाई होल्कर शिव कांवड़ सेवा समिति का 22वां विशाल शिव कांवड़ भण्डारा शुरू *देवी अहिल्याबाई होल्कर शिव कांवड़ सेवा समिति का 22वां विशाल शिव कांवड़ भण्डारा शुरू* *मुरादनगर, गाजियाबाद।* देवी अहिल्याबाई होल्कर शिव कांवड़ सेवा समिति द्वारा विगत 21 वर्षों की परंपरा को कायम रखते हुए 22वें विशाल शिव कांवड़ भण्डारे का शुभारंभ किया गया। यह भण्डारा पिलर नंबर 853, पकवान रेस्टोरेंट के सामने, राधेश्याम विहार फेस-1, गेट नंबर-2, मुरादनगर में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महामंत्री महानगर भाजपा गाजियाबाद श्री गोपाल अग्रवाल रहे। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि समिति पिछले 21 वर्षों से निरंतर सेवा कर रही है। उन्होंने हर वर्ष इस तरह के आयोजन में हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर सभासद भूपेंद्र पाल ने बताया कि हम 11 वर्ष तक स्वयं कांवड़ लाते रहे हैं और पिछले 21 वर्षों से इसी स्थान पर भण्डारे का आयोजन कर शिवभक्तों की सेवा कर रहे हैं। इस मौके पर माज़ुद् सभासद विनोद धनगर, अजीत पाल, विजेंद्र पाल, श्रीपाल, चंद्रभान, रविंद्र, जगदीश पाल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।3
- आगरा से मीटिंग समापन कर मैनपुरी की ओर प्रस्थान करते हुए आगरा और फिरोजाबाद की मीटिंग संपन्न करने के पश्चात मैनपुरी की ओर प्रस्थान करते हुए भीम आर्मी भारत एकता मिशन पंजीकृत सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार आजाद।1
- MCD में 500 करोड़ का जो भाजपा ने घोटाला किया है उससे साफ हो गया है कि भाजपा ने इसी मकसद से पार्षदों को तोड़ कर अपनी सरकार बनाई। MCD में 500 करोड़ का जो भाजपा ने घोटाला किया है उससे साफ हो गया है कि भाजपा ने इसी मकसद से पार्षदों को तोड़ कर अपनी सरकार बनाई। उनका उद्देश्य केवल दिल्ली को लूटना है नहीं तो आखिर क्यों एक ऐसी कंपनी को टेंडर दिया गया जिसे NHAI तक ने भी खारिज कर दिया।1
- दिल्लीके ओखला इलाके में नकली उत्पाद बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है।यह अवैध सुविधा प्रसिद्ध ब्रांडों के नकली उत्पादों की पैकेजिंग कर रही थी, जिनमें विशेष रूप से बोर्नविटा, मैगीऔर थम्स अप काउल्लेख किया गया था ।1
- जन औषधि केंद्र की लापरवाही पर CM रेखा गुप्ता का सख्त एक्शन, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश 📍नई दिल्ली | विशेष रिपोर्ट दिल्ली के एक जन औषधि केंद्र पर सामने आई कथित लापरवाही को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की सुविधा और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी सेवाओं में लोगों को समय पर, पारदर्शी और सम्मानजनक सुविधा मिलना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जनता की शिकायतों और फीडबैक को गंभीरता से लिया जाएगा तथा जन औषधि केंद्रों सहित सभी सार्वजनिक सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। सरकार का कहना है कि यदि जांच में किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। 🗣️ सरकार का संदेश: "जनता की सुविधा, सम्मान और भरोसा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"1
- यह घटना हरियाणा के चरखी दादरी में एक पुलिस स्टेशन के सामने हुई गैंगवार की गोलीबारी से संबंधित है।मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने एक काली स्कॉर्पियो को निशाना बनाया और उस पर लगभग 10-30 गोलियां चलाईं।1