ममता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल के द्वारा पाण्डेयपुर के चकरी गाँव में सफल मुफ्त चिकित्सा शिविर पाण्डेयपुर के चकरी गाँव में मुफ्त चिकित्सा शिविर आज दिनांक 11 फरवरी 2026 को पाण्डेयपुर के चकरी गाँव में निर्जन सिंह मुखिया जी के आवास पर ममता मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल चिंतामनपुर दुरौधा के द्वारा एक विशाल मुफ्त चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। ग्रामीणों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं, जिससे सैकड़ों लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिला।मुख्य आकर्षण,विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सामान्य बीमारियों से लेकर पुरानी रोगों की जांच की। निरंजन सिंह मुखिया जी ने स्वयं शिविर का उद्घाटन कर ग्रामीणों को संबोधित किया, स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर दिया।आयुष्मान कार्ड बनाने और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।ग्रामीणों की प्रतिक्रियाशिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए। सभी ने मुखिया जी की पहल की सराहना की और भविष्य में ऐसे और आयोजनों की मांग की। यह कार्यक्रम स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।#मुफ्त_चिकित्सा_शिविर #चकरी_गांव #निर्जन_सिंह_मुखिया #पाण्डेयपुर #स्वास्थ्य_जागरूकता #ग्रामीण_विकास

- सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर उत्तर टोला निवासी हरिशंकर यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसके बाद से पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।1
- आज मंगलवार से जिले में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सर्वजन दवा सेवन अभियान की शुरुआत होगी। जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने प्रेसवार्ता में बताया कि अभियान के दौरान 14 लाख 24 हजार 8 लाभार्थियों को फाइलेरिया से बचाव के लिए डीईसी और अल्बेंडाजोल की निर्धारित खुराक दी जाएगी। प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को अपने सामने दवा खिलाएंगे, ताकि सभी पात्र लोगों तक इसका लाभ पहुंच सके। उन्होंने कहा कि यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और ब्लड प्रेशर, शुगर या अर्थराइटिस से पीड़ित लोगों को भी इसका सेवन करना चाहिए। नाइट ब्लड सर्वे के आधार पर गुठनी, नौतन, जीरादेई, हुसैनगंज, हसनपुरा, रघुनाथपुर, लकड़ी नबीगंज और गोरेयाकोठी प्रखंडों में माइक्रो-फाइलेरिया की दर एक प्रतिशत या उससे अधिक पाई गई है, जहां विशेष अभियान चलाया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि दवा खाली पेट नहीं लेनी है और दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा अति गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को यह दवा नहीं दी जाएगी। 11 फरवरी को मेगा एमडीए कैंप आयोजित होगा, जिसके बाद 14 दिनों तक छूटे हुए लोगों को दवा खिलाने का अभियान जारी रहेगा। प्रशासन ने लोगों से सहयोग करने और फाइलेरिया उन्मूलन के इस प्रयास में दवा अवश्य लेने की अपील की है। Byte vivek रंजन मैत्रीयें dm सिवान2
- प्रशासनिक उदासीनता का शिकार हुए दिव्यांग, यूडीआईडी कार्ड बनवाने में छूटा पसीना स्क्रिप्ट: सीवान जिले के मैरवा में यूडीआईडी कार्ड बनवाने के लिए लगाए गए विशेष कैंप में अव्यवस्था देखने को मिली। बड़ी संख्या में पहुंचे दिव्यांगजनों को छोटी-छोटी कमियों के नाम पर बार-बार साइबर कैफे और कैंप के चक्कर लगाने पड़े, जिससे करीब दो दर्जन से अधिक लोगों का आवेदन नहीं हो सका। आरोप है कि अधिकारी निर्धारित समय से पहले ही कैंप बंद कर चले गए, जिसके कारण कई दिव्यांगों का आवेदन अधूरा रह गया। दिव्यांगजनों ने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए वे सुबह से भटकते रहे, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के कारण उन्हें निराश होना पड़ा। मामले में जब मैरवा के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक शाहिद अली अंसारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, तब उन्होंने फोन रिसीव करना उचित नहीं समझा।आक्रोशित दिव्यांगजनों ने बेहतर व्यवस्था और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।1
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहाजितपुर सारण से बिहार सरकार शिक्षक प्रमोद कुमार पंडित के उच्चको ने डिक्की से उड़ाए एक लाख1
- Post by Tk singh Singh1
- मऊ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब ड्यूटी को लेकर पार्सल अधीक्षक और RPF जवान के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों के बीच बढ़ती नोकझोंक का वीडियो किसी यात्री ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पार्सल अधीक्षक और RPF जवान एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। मौके पर मौजूद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन दोनों अपनी बात पर अड़े रहे। सूत्रों के अनुसार, विवाद की शुरुआत तब हुई जब पार्सल की आवाजाही को लेकर RPF जवान ने आपत्ति जताई। इसी बात पर बहस बढ़ती चली गई और मामला गर्मा-गर्मी तक पहुंच गया। घटना के बाद स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रेलवे प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ऐसी घटनाएं विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कदम उठाए जाएंगे।1
- सिसवन।मृतक की पहचान ग्यासपुर उत्तर टोला निवासी भिखारी यादव के 55 वर्षीय पुत्र हरिशंकर यादव उर्फ कदम यादव हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।1
- अपना दल (कमेरावादी) की विधायक पल्लवी पटेल हैं. ये आज लखनऊ में UGC इक्विटी रेगुलेशन 2026 के समर्थन में पैदल मार्च निकाल रही थीं. जहां पुलिस ने इनके बाल पकड़े और उठाकर गाड़ी में भरा.1
- हापुड़ में मोबाइल चोरी के शक में युवक के साथ बर्बरता — दबंगों ने उसे जंगल में ले जाकर “मुर्गा” बनवाया, ऊपर ईंट रखकर बेरहमी से पीटा और वीडियो बनाकर वायरल किया। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के दस्तोई मार्ग का।1