मंडला कलेक्टर श्री मिश्रा ने दिए विभागों को महत्वपूर्ण निर्देश समय सीमा में पूर्ण करें लक्ष्य जिला योजना भवन में आयोजित समय सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने विभागों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग प्रमुख टीएल पत्रों को व्यक्तिगत रूप से देखें और उनका समुचित निराकरण कर टीएल क्लोज कराएं। वार्षिक लक्ष्य पूर्ति पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष का यह अंतिम माह है, इसलिए सभी वित्तीय और भौतिक लक्ष्य 25 मार्च तक शत प्रतिशत पूर्ण करें। एचपीवी टीकाकरण अभियान में गति बढ़ाएं कलेक्टर श्री मिश्रा ने एचपीवी टीकाकरण अभियान को शासन की प्राथमिकता का विषय बताते हुए कहा कि इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ जनजातीय कार्य व संबंधित विभाग आवश्यक समन्वय बनाएं और इसकी गति बढ़ाएं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि समस्त बीएमओ तथा बीईओ के साथ दैनिक आधार पर किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित करते हुए इसे मॉनिटर करें। आवश्यकता होने पर कन्या छात्रावासों में विशेष कैंप लगाकर इसे गति दें। पीडीएस के उठाव और वितरण में सुधार लाएं कलेक्टर ने पीडीएस के उठाव तथा वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि उठाव तथा वितरण में बहुत अधिक गैप है। उन्होंने निर्देशित किया कि 20 मार्च तक पूरा परिवहन तथा 25 मार्च तक शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित कराएं। ग्रीष्म काल के लिए उपार्जन केंद्रों पर होनी चाहिये बुनियादी सुविधाएं रबी उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की जानकारी लेते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि शेष 2 किसानो का आज पंजीयन कराएं। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंजीकृत कृषकों का सत्यापन शीघ्र पूर्ण करें। कलेक्टर श्री मिश्रा ने रबी फसल उपार्जन के लिए निर्धारित केंद्रों पर समय से पहले सभी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। शिकायतों को गंभीरता से लेकर समुचित निराकरण कराएं सी एम हेल्प लाइन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि पिछले सप्ताह में प्रकरणों के निराकरण की गति बहुत धीमी रही है। उन्होंने सी तथा डी श्रेणी वाले विभागों के अधिकारियों की प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस सप्ताह सभी विभाग शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण करते हुए अपनी रैंकिग सुधारें। बैठक में सीएम मॉनिट, सीएस मॉनिट, सामूहिक विवाह, स्व रोजगार योजना, आर्थिक कल्याण योजना, अपूर्ण निर्माण कार्यों की स्थिति, विधायक निवासों पर तैयार वीसी कक्ष, पेयजल, सहित अन्य अंतर विभागीय विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये गए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ व श्री संस्कार बावरिया, समस्त एसडीएम एवं जिला अधिकारी योजना भवन में मौजूद रहे। तहसीलदार, जनपद पंचायतों के सीईओ, बीएमओ तथा अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के जरिये बैठक में शामिल हुए।

- Post by Rajju Bhartiya1
- मंडला। 87वें सीआरपीएफ दिवस के अवसर पर मंडला स्थित 148वीं बटालियन मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बटालियन के 25 स्वयंसेवी जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।1
- नागरिकों को सिखाए गए आग बुझाने के सही तरीके पानी, बालू और अग्निशमन यंत्रों के उपयोग की दी जानकारी आपदा से निपटने के लिए लोगों को किया गया जागरूक और सशक्त1
- Post by Govardhan kushwaha1
- मंडला में 87वें सीआरपीएफ दिवस के अवसर पर 148वीं बटालियन मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बटालियन के 25 स्वयंसेवी जवानों ने रक्तदान किया। सोमवार को दोपहर 2:30 बजे कमांडेंट विक्रांत सारंगपाणी ने बताया कि सीआरपीएफ दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। मंडला में यह शिविर "गिव ब्लड, गिव होप टूगेदर वी सेव लाइफ" थीम पर आयोजित हुआ। 148वीं बटालियन प्रतिवर्ष मंडला में दो बार ऐसे शिविर लगाती है।1
- घंसौर: ग्राम कुदवारी में निकली भव्य कलश यात्रा, शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा घंसौर तहसील अंतर्गत ग्राम कुदवारी में 10 मार्च 2026 से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन प्रारंभ हो गया। कथा के शुभारंभ अवसर पर गांव में श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, श्रद्धालु और क्षेत्रवासी शामिल हुए। कलश यात्रा पूरे गांव में निकाली गई, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। कथा का वाचन पं. श्री रामचरण जी महाराज (दिल्ली वाले) द्वारा किया जा रहा है। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से आयोजित की जा रही है, जिसमें श्रद्धालु पहुंचकर भक्ति का लाभ ले रहे हैं1
- Post by दधिवल मानव1
- Post by Rajju Bhartiya1