logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजे बाजार रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजे बाजार हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। रक्षाबंधन पर्व को लेकर हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की बाजारों में शुक्रवार को उत्साह और चहल-पहल देखने को मिली। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के पर्व पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए मायके और भाइयों के घर पहुंचने की तैयारी में जुटी रहीं। वहीं भाई भी अपनी बहनों के लिए उपहार खरीदते नजर आए। हैरिंग्टनगंज बाजार में सुबह से ही राखी, मिठाई और उपहार की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। बहनें अपने भाइयों की पसंद के अनुसार मनपसंद राखियां और मिठाइयां खरीदती नजर आईं, जबकि भाई बहनों के लिए गिफ्ट और अन्य सामान खरीद रहे थे। सड़क किनारे लगी दुकानों पर रंग-बिरंगी राखियां लोगों को आकर्षित कर रही थीं। इसी तरह मोतीगंज, शाहगंज, धर्मगंज, निधियांवा, बल्लीपुर और पलिया चौराहा सहित क्षेत्र की अन्य बाजारों में भी रक्षाबंधन की खरीदारी को लेकर काफी भीड़ रही। मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की कतार देखने को मिली। दुकानदारों ने त्योहार को देखते हुए विभिन्न प्रकार की राखियां, मिठाइयां और उपहार सामग्री सजाकर दुकानें लगाई हैं। बाजारों में बढ़ी भीड़ से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। पूरे क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व को लेकर उत्साह और भाई-बहन के प्रेम का माहौल बना हुआ है।

1 hr ago
user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजे बाजार रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजे बाजार हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। रक्षाबंधन पर्व को लेकर हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की बाजारों में शुक्रवार को उत्साह और चहल-पहल देखने को मिली। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के पर्व पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए मायके और भाइयों के घर पहुंचने की तैयारी में जुटी रहीं। वहीं भाई भी अपनी बहनों के लिए उपहार खरीदते नजर आए। हैरिंग्टनगंज बाजार में सुबह से ही राखी, मिठाई और उपहार की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। बहनें अपने भाइयों की पसंद के अनुसार मनपसंद राखियां और मिठाइयां खरीदती नजर आईं, जबकि भाई बहनों के लिए गिफ्ट और अन्य सामान खरीद रहे थे। सड़क किनारे लगी दुकानों पर रंग-बिरंगी राखियां लोगों को आकर्षित कर रही थीं। इसी तरह मोतीगंज, शाहगंज, धर्मगंज, निधियांवा, बल्लीपुर और पलिया चौराहा सहित क्षेत्र की अन्य बाजारों में भी रक्षाबंधन की खरीदारी को लेकर काफी भीड़ रही। मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की कतार देखने को मिली। दुकानदारों ने त्योहार को देखते हुए विभिन्न प्रकार की राखियां, मिठाइयां और उपहार सामग्री सजाकर दुकानें लगाई हैं। बाजारों में बढ़ी भीड़ से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। पूरे क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व को लेकर उत्साह और भाई-बहन के प्रेम का माहौल बना हुआ है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रक्षाबंधन पर ब्लॉक मोड़ पर गूंजा आल्हा, नैनागढ़ की लड़ाई सुनकर भावविभोर हुए ग्रामीण रक्षाबंधन पर ब्लॉक मोड़ पर गूंजा आल्हा, नैनागढ़ की लड़ाई सुनकर भावविभोर हुए ग्रामीण हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ पर शुक्रवार को पारंपरिक लोकगीत आल्हा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाम चार बजे आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर लोक संस्कृति की इस पुरानी विधा का आनंद लिया। कार्यक्रम में आल्हा गायक राम धीरज तिवारी, साहब तिवारी सहित उनकी टीम ने वीर रस से भरपूर आल्हा गायन प्रस्तुत किया। गायकों ने प्रसिद्ध नैनागढ़ की लड़ाई का प्रसंग अपनी ओजपूर्ण शैली में सुनाकर ग्रामीणों को भावविभोर कर दिया। आल्हा गायन के दौरान वीरता, शौर्य और संघर्ष की गाथाओं से माहौल रोमांचित हो उठा। आयोजक गंगा प्रसाद गोस्वामी और मुन्ना घायल सहित अन्य सहयोगियों की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि आधुनिकता के दौर में पारंपरिक लोकगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम धीरे-धीरे लुप्त होते जा रहे हैं। ऐसे में क्षेत्र के कुछ लोग वर्षों पुरानी लोक परंपराओं को जीवित रखने का प्रयास कर रहे हैं, जो सराहनीय है। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन के अवसर पर आल्हा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।
    1
    रक्षाबंधन पर ब्लॉक मोड़ पर गूंजा आल्हा, नैनागढ़ की लड़ाई सुनकर भावविभोर हुए ग्रामीण
रक्षाबंधन पर ब्लॉक मोड़ पर गूंजा आल्हा, नैनागढ़ की लड़ाई सुनकर भावविभोर हुए ग्रामीण
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ पर शुक्रवार को पारंपरिक लोकगीत आल्हा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाम चार बजे आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर लोक संस्कृति की इस पुरानी विधा का आनंद लिया।
कार्यक्रम में आल्हा गायक राम धीरज तिवारी, साहब तिवारी सहित उनकी टीम ने वीर रस से भरपूर आल्हा गायन प्रस्तुत किया। गायकों ने प्रसिद्ध नैनागढ़ की लड़ाई का प्रसंग अपनी ओजपूर्ण शैली में सुनाकर ग्रामीणों को भावविभोर कर दिया। आल्हा गायन के दौरान वीरता, शौर्य और संघर्ष की गाथाओं से माहौल रोमांचित हो उठा।
आयोजक गंगा प्रसाद गोस्वामी और मुन्ना घायल सहित अन्य सहयोगियों की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि आधुनिकता के दौर में पारंपरिक लोकगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम धीरे-धीरे लुप्त होते जा रहे हैं। ऐसे में क्षेत्र के कुछ लोग वर्षों पुरानी लोक परंपराओं को जीवित रखने का प्रयास कर रहे हैं, जो सराहनीय है।
आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन के अवसर पर आल्हा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • अयोध्या हनुमानगढ़ी पर लगी राम भक्तों की भीड़ लग रहे जय श्री राम के उद्घोष
    1
    अयोध्या हनुमानगढ़ी पर लगी राम भक्तों की भीड़ 

लग रहे जय श्री राम के उद्घोष
    user_देव कुमार पाण्डेय
    देव कुमार पाण्डेय
    Teacher मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सावधान… ख़तरें में है आपकी जान! सपा प्रमुख अखिलेश यादव सावधान… ख़तरें में है आपकी जान! ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ पर नदी की धाराओं की तरह दिख रहीं ये अनगिनत दरारें… भाजपा के भ्रष्टाचार की गवाही दे रहीं हैं। भाजपा का भ्रष्टाचार जानलेवा है।@अखिलेश यादव
    1
    सावधान… ख़तरें में है आपकी जान! सपा प्रमुख अखिलेश यादव 
सावधान… ख़तरें में है आपकी जान! 
‘गंगा एक्सप्रेसवे’ पर नदी की धाराओं की तरह दिख रहीं ये अनगिनत दरारें… भाजपा के भ्रष्टाचार की गवाही दे रहीं हैं। 
भाजपा का भ्रष्टाचार जानलेवा है।@अखिलेश यादव
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • welcome
    1
    welcome
    user_आशीष श्रीवास्तव सभासद BJP
    आशीष श्रीवास्तव सभासद BJP
    आशीष श्रीवास्तव सभासद भारतीय जनता पार्टी Sohawal, Ayodhya•
    7 hrs ago
  • अपनादल एस के नेता और समाजसेवी, प्रमोद सिंह का बयान, अभय और खब्बू राजा तो मै गंगू तेली हूं। अपना दल (एस) के नेता और समाजसेवी प्रमोद सिंह का यह बयान अयोध्या की गोसाईंगंज विधानसभा सीट (276) के बदलते सियासी समीकरणों को दर्शाता है। उन्होंने क्षेत्र के दो रसूखदार नेताओं—अभय सिंह और इंद्र प्रताप सिंह उर्फ खब्बू तिवारी—पर तंज कसते हुए खुद को जनता से जुड़ा एक साधारण व्यक्ति बताया है।इस बयान और गोसाईंगंज सीट की वर्तमान राजनीतिक स्थिति को आप निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से समझ सकते हैं:💥 प्रमोद सिंह के बयान के मुख्य मायने"वह राजा तो मैं गंगू तेली": प्रमोद सिंह ने प्रसिद्ध मुहावरे का इस्तेमाल कर यह जताने की कोशिश की है कि अभय सिंह और खब्बू तिवारी बाहुबल और धनबल के मामले में बड़े "राजा" हो सकते हैं, लेकिन वे खुद एक जमीनी और साधारण कार्यकर्ता हैं जो जनता के बीच रहते हैं।चुनाव लड़ने के संकेत: उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे पिछले कई पंचवर्षीय योजनाओं से लगातार जनता के सुख-दुख में शामिल रहे हैं। यदि क्षेत्र की जनता का समर्थन और मांग रही, तो वे आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करेंगे।🏛️ गोसाईंगंज सीट का मौजूदा सियासी समीकरणअयोध्या की गोसाईंगंज सीट हमेशा से ही उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट और संवेदनशील सीटों में से एक रही है। यहां का मुकाबला मुख्य रूप से ठाकुर बनाम ब्राह्मण और बाहुबल के इर्द-गिर्द घूमता रहा है:अभय सिंह (सपा से भाजपा की ओर झुकाव): अभय सिंह इस सीट से मौजूदा विधायक हैं। वे समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर जीते थे, लेकिन राज्यसभा चुनाव के दौरान उन्होंने पाला बदला और भाजपा (NDA) खेमे के करीब आ गए। वे इस बार भाजपा के टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।खब्बू तिवारी (पूर्व भाजपा विधायक): खब्बू तिवारी इस क्षेत्र में भाजपा का बड़ा चेहरा रहे हैं और पूर्व में यहां से विधायक चुने जा चुके हैं। टिकट की रेस में वे अभय सिंह को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। जैसा कि चर्चाओं में भी सामने आया है, भाजपा के भीतर इन दोनों दिग्गजों के बीच टिकट को लेकर शह-मात का खेल जारी है।🤝 अपना दल (एस) की भूमिकाचूंकि अपना दल (सोनेलाल) उत्तर प्रदेश में भाजपा (NDA) की सहयोगी पार्टी है, इसलिए प्रमोद सिंह का यह रुख गठबंधन के भीतर भी एक नई हलचल पैदा कर सकता है। प्रमोद सिंह का दावा है कि उनके पास वर्षों की मेहनत और जमीन पर जनता का सीधा जुड़ाव है, जिसके दम पर वे इन दोनों बड़े चेहरों के सामने एक तीसरे मजबूत विकल्प के रूप में उभर रहे हैं
    1
    अपनादल एस के नेता और समाजसेवी, प्रमोद सिंह का बयान, अभय और खब्बू राजा तो मै गंगू तेली हूं।
अपना दल (एस) के नेता और समाजसेवी प्रमोद सिंह का यह बयान अयोध्या की गोसाईंगंज विधानसभा सीट (276) के बदलते सियासी समीकरणों को दर्शाता है। उन्होंने क्षेत्र के दो रसूखदार नेताओं—अभय सिंह और इंद्र प्रताप सिंह उर्फ खब्बू तिवारी—पर तंज कसते हुए खुद को जनता से जुड़ा एक साधारण व्यक्ति बताया है।इस बयान और गोसाईंगंज सीट की वर्तमान राजनीतिक स्थिति को आप निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से समझ सकते हैं:💥 प्रमोद सिंह के बयान के मुख्य मायने"वह राजा तो मैं गंगू तेली": प्रमोद सिंह ने प्रसिद्ध मुहावरे का इस्तेमाल कर यह जताने की कोशिश की है कि अभय सिंह और खब्बू तिवारी बाहुबल और धनबल के मामले में बड़े "राजा" हो सकते हैं, लेकिन वे खुद एक जमीनी और साधारण कार्यकर्ता हैं जो जनता के बीच रहते हैं।चुनाव लड़ने के संकेत: उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे पिछले कई पंचवर्षीय योजनाओं से लगातार जनता के सुख-दुख में शामिल रहे हैं। यदि क्षेत्र की जनता का समर्थन और मांग रही, तो वे आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करेंगे।🏛️ गोसाईंगंज सीट का मौजूदा सियासी समीकरणअयोध्या की गोसाईंगंज सीट हमेशा से ही उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट और संवेदनशील सीटों में से एक रही है। यहां का मुकाबला मुख्य रूप से ठाकुर बनाम ब्राह्मण और बाहुबल के इर्द-गिर्द घूमता रहा है:अभय सिंह (सपा से भाजपा की ओर झुकाव): अभय सिंह इस सीट से मौजूदा विधायक हैं। वे समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर जीते थे, लेकिन राज्यसभा चुनाव के दौरान उन्होंने पाला बदला और भाजपा (NDA) खेमे के करीब आ गए। वे इस बार भाजपा के टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।खब्बू तिवारी (पूर्व भाजपा विधायक): खब्बू तिवारी इस क्षेत्र में भाजपा का बड़ा चेहरा रहे हैं और पूर्व में यहां से विधायक चुने जा चुके हैं। टिकट की रेस में वे अभय सिंह को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। जैसा कि  चर्चाओं में भी सामने आया है, भाजपा के भीतर इन दोनों दिग्गजों के बीच टिकट को लेकर शह-मात का खेल जारी है।🤝 अपना दल (एस) की भूमिकाचूंकि अपना दल (सोनेलाल) उत्तर प्रदेश में भाजपा (NDA) की सहयोगी पार्टी है, इसलिए प्रमोद सिंह का यह रुख गठबंधन के भीतर भी एक नई हलचल पैदा कर सकता है। प्रमोद सिंह का दावा है कि उनके पास वर्षों की मेहनत और जमीन पर जनता का सीधा जुड़ाव है, जिसके दम पर वे इन दोनों बड़े चेहरों के सामने एक तीसरे मजबूत विकल्प के रूप में उभर रहे हैं
    user_Durga Singh
    Durga Singh
    Electrician बीकापुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रौनाही टोल प्लाज गोली कांड में 2आरोपी गिरफ्तार,3 अभी फरार,पुलिस तलाश में जुटी। अयोध्या जिले के रौनाही थाना अंतर्गत 25,26 अगस्त की रात में टोल प्लाजा पर हुई फायरिंग से घायल हुए सूफियान के मामले में दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे,तीन अन्य आरोपी अभी है फरार,पुलिस कर रही है तलाश,गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदर्श सिंह और दीपेश तिवारी के रूप में हुई है।चार आरोपी बस्ती जनपद और एक आरोपी सिद्धार्थनगर का रहने वाला बताया गया है।25-26 अगस्त की रात पांच लोग बिना नंबर की काली थार से लखनऊ से बस्ती जा रहे थे।रौनाही टोल प्लाजा पर आरोपियों ने बैरियर तोड़ दिया, टोलकर्मियों ने रोककर जब टैक्स मांगा।तो विवाद होने पर अपना भौकाल बरकरार रखने हेतु आरोपियों में से एक ने गोली चला दी।फायरिंग में गोली टोल प्लाजा पर मौजूद सुफियान को गोली लगी, जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की काली थार बरामद कर ली है और फरार तीन आरोपियों की तलाश कर रही है।एसएसपी डाक्टर गौरव ग्रोवर ने मामले में दी जानकारी।
    1
    रौनाही टोल प्लाज गोली कांड में 2आरोपी गिरफ्तार,3 अभी फरार,पुलिस तलाश में जुटी।
अयोध्या जिले के रौनाही थाना अंतर्गत 25,26 अगस्त की रात में टोल प्लाजा पर हुई फायरिंग से घायल हुए सूफियान के मामले में दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे,तीन अन्य आरोपी अभी है फरार,पुलिस कर रही है तलाश,गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदर्श सिंह और दीपेश तिवारी के रूप में हुई है।चार आरोपी बस्ती जनपद और एक आरोपी सिद्धार्थनगर का रहने वाला बताया गया है।25-26 अगस्त की रात पांच लोग बिना नंबर की काली थार से लखनऊ से बस्ती जा रहे थे।रौनाही टोल प्लाजा पर आरोपियों ने बैरियर तोड़ दिया, टोलकर्मियों ने रोककर  जब टैक्स मांगा।तो विवाद होने पर अपना भौकाल बरकरार रखने हेतु
आरोपियों में से एक ने गोली चला दी।फायरिंग में गोली टोल प्लाजा पर मौजूद सुफियान को गोली लगी, जिसका इलाज जारी है।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की काली थार बरामद कर ली है और फरार तीन आरोपियों की तलाश कर रही है।एसएसपी डाक्टर गौरव ग्रोवर ने मामले में दी जानकारी।
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • चीन का खोजी हैलीकॉप्टर उस ग्लेशियर तक पहुंचा है जहां हिमनदी अचानक बनी और मलबे के साथ पानी का सैलाब फूट पड़ा. शांत ग्लेशियर के नीचे एक जगह पर लगातार पानी का बहाव हो रहा है. ऊपर देखेगें तो पहाड़ों की बीच नदी तूफानी रफ्तार से गिर रही है. और ऊपर जहां चारों ओर नेपाल त्रासदी चीन का खोजी हैलीकॉप्टर उस ग्लेशियर तक पहुंचा है जहां हिमनदी अचानक बनी और मलबे के साथ पानी का सैलाब फूट पड़ा. शांत ग्लेशियर के नीचे एक जगह पर लगातार पानी का बहाव हो रहा है. ऊपर देखेगें तो पहाड़ों की बीच नदी तूफानी रफ्तार से गिर रही है. और ऊपर जहां चारों ओर ग्लेशियर है, बिल्कुल टॉप पर ठीक आसमान के नीचे पहाड़ के बीच एक अंधा कुंआ सा दिखता है जैसे यही वो जगह हो, वो रास्ता हो जो पूरे ग्लेशियर से निकलने वाले पानी को एक जगह इकठ्ठा करके नीचे फैंक रहा हो. चीन ने मौसम विज्ञान पर बहुत काम किया है. सैंसरयुक्त ड्रोन और कैमरे, जैसे ही आसमान छूते ग्लेशियरों पर कोई हरकत होती है, पल भर में एक्टिव हो जाते है. अल्ट्रामॉर्डन कंट्रोलरूम है चीन के पास तभी चीन ने पूरी घटना का कारण पता करने में बस कुछ ही मिनट लिये. पूरी त्रासदी की सच्ची तस्वीर दुनियां के सामने रख दी.
    1
    चीन का खोजी हैलीकॉप्टर उस ग्लेशियर तक पहुंचा है जहां हिमनदी अचानक बनी और मलबे के साथ पानी का सैलाब फूट पड़ा. शांत ग्लेशियर के नीचे एक जगह पर लगातार पानी का बहाव हो रहा है. ऊपर देखेगें तो पहाड़ों की बीच नदी तूफानी रफ्तार से गिर रही है. और ऊपर जहां चारों ओर
नेपाल त्रासदी
चीन का खोजी हैलीकॉप्टर उस ग्लेशियर तक पहुंचा है जहां हिमनदी अचानक बनी और मलबे के साथ पानी का सैलाब फूट पड़ा. शांत ग्लेशियर के नीचे एक जगह पर लगातार पानी का बहाव हो रहा है. ऊपर देखेगें तो पहाड़ों की बीच नदी तूफानी रफ्तार से गिर रही है. और ऊपर जहां चारों ओर ग्लेशियर है, बिल्कुल टॉप पर ठीक आसमान के नीचे पहाड़ के बीच एक अंधा कुंआ सा दिखता है जैसे यही वो जगह हो, वो रास्ता हो जो पूरे ग्लेशियर से निकलने वाले पानी को एक जगह इकठ्ठा करके नीचे फैंक रहा हो. 
चीन ने मौसम विज्ञान पर बहुत काम किया है. सैंसरयुक्त ड्रोन और कैमरे, जैसे ही आसमान छूते ग्लेशियरों पर कोई हरकत होती है, पल भर में एक्टिव हो जाते है. अल्ट्रामॉर्डन कंट्रोलरूम है चीन के पास तभी चीन ने पूरी घटना का कारण पता करने में बस कुछ ही मिनट लिये. पूरी त्रासदी की सच्ची तस्वीर दुनियां के सामने रख दी.
    user_अमर जीत सिंह ब्यूरो चीफ
    अमर जीत सिंह ब्यूरो चीफ
    Newspaper publisher फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • नीलगाय के सामने आने से बाइक अनियंत्रित, मां-बेटा घायल नीलगाय के सामने आने से बाइक अनियंत्रित, मां-बेटा घायल एंबुलेंस के लिए एक घंटे परेशान रहा घायल परिवार, निजी वाहन से जिला अस्पताल रवाना हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज चौकी क्षेत्र में चंचल डायरी और महालक्ष्मी रेस्टोरेंट के बीच शुक्रवार को अचानक नीलगाय सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक पर सवार मां-बेटा घायल हो गए। दोनों मिल्कीपुर की ओर से कोछा की तरफ जा रहे थे। घायल शोभावती (45) पत्नी सुंदरलाल और हनुमान (16) पुत्र सुंदरलाल निवासी भाकोली, थाना खंडासा बताए गए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने रिक्शा रुकवाकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज पहुंचाया। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. योगेश तिवारी ने प्राथमिक उपचार किया। सिर में चोट लगने के कारण दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार जिला अस्पताल जाने के लिए करीब एक घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार किया गया, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके बाद घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। रक्षाबंधन के अवकाश के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी सीमित स्टाफ की स्थिति रही। अस्पताल में एक चिकित्सक और फार्मासिस्ट के भरोसे व्यवस्था चलती रही, जबकि वार्ड बॉय और स्वीपर मौजूद नहीं थे। उधर पुलिस की सक्रियता से दुर्घटना में शामिल बाइक यूपी 42 बीएस 9308 (सुपर स्प्लेंडर) बरामद कर ली गई। सूचना पर एसआई वीरेंद्र सिंह कांस्टेबल बृजभान के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
    1
    नीलगाय के सामने आने से बाइक अनियंत्रित, मां-बेटा  घायल 
नीलगाय के सामने आने से बाइक अनियंत्रित, मां-बेटा घायल
एंबुलेंस के लिए एक घंटे परेशान रहा घायल परिवार, निजी वाहन से जिला अस्पताल रवाना
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज चौकी क्षेत्र में चंचल डायरी और महालक्ष्मी रेस्टोरेंट के बीच शुक्रवार को अचानक नीलगाय सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक पर सवार मां-बेटा घायल हो गए। दोनों मिल्कीपुर की ओर से कोछा की तरफ जा रहे थे।
घायल शोभावती (45) पत्नी सुंदरलाल और हनुमान (16) पुत्र सुंदरलाल निवासी भाकोली, थाना खंडासा बताए गए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने रिक्शा रुकवाकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज पहुंचाया। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. योगेश तिवारी ने प्राथमिक उपचार किया। सिर में चोट लगने के कारण दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
परिजनों के अनुसार जिला अस्पताल जाने के लिए करीब एक घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार किया गया, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके बाद घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया।
रक्षाबंधन के अवकाश के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी सीमित स्टाफ की स्थिति रही। अस्पताल में एक चिकित्सक और फार्मासिस्ट के भरोसे व्यवस्था चलती रही, जबकि वार्ड बॉय और स्वीपर मौजूद नहीं थे।
उधर पुलिस की सक्रियता से दुर्घटना में शामिल बाइक यूपी 42 बीएस 9308 (सुपर स्प्लेंडर) बरामद कर ली गई। सूचना पर एसआई वीरेंद्र सिंह कांस्टेबल बृजभान के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.