Shuru
Apke Nagar Ki App…
पीलीभीत, दिव्य प्रकाश ब्यूरो। जनपद की तहसील अमरिया क्षेत्र के ग्राम भगा मोहम्मदगंज के पास देवहा नदी किनारे पालेज की खेती कर रहे किसानों में उस समय दहशत फैल गई, जब खेतों के आसपास बाघ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी बाघ को पकड़ने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
Sheeraz Malik
पीलीभीत, दिव्य प्रकाश ब्यूरो। जनपद की तहसील अमरिया क्षेत्र के ग्राम भगा मोहम्मदगंज के पास देवहा नदी किनारे पालेज की खेती कर रहे किसानों में उस समय दहशत फैल गई, जब खेतों के आसपास बाघ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी बाघ को पकड़ने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पीलीभीत में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। उनकी बाइक अचानक फिसलने से यह भीषण दुर्घटना हुई, जिससे इलाके में शोक छा गया।1
- पीलीभीत के बूंदी भूड में जन चौपाल का आयोजन किया गया, जहाँ ग्रामीणों ने अपनी समस्याएँ अधिकारियों को बताईं। अधिकारियों ने मौके पर ही शिकायतों का संज्ञान लेकर उनके तत्काल समाधान के निर्देश दिए।1
- राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने हिमंत बिस्वा सरमा को असम का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। उनका शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को सुबह 11:40 बजे खानपारा में होगा, जिसमें कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।1
- सर्राफा बाजार दुकानदारों ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन लखनऊ। उत्तरप्रदेश के लखनऊ में सर्राफा बाजार दुकानदारों ने प्रधानमंत्री मोदी जी के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारे लगाए , मोदी जी ने 1 साल तक सोना ना खरीदने का बयान दिया था , " जो हमसे टकराएगा , चूर चूर हो जायेगा, जो सरकार निकम्मी है , वो सरकार बदलनी है ",1
- कांग्रेस के आरोपों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का पलटवार।1
- शराब ठेके के विरोध में प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर कार्रवाई से भड़की सपा सपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित महिलाओं से की मुलाकात, पुलिस कार्रवाई को बताया दमनकारी पीलीभीत। पंचायत बूंदी बुढ़ में शराब की दुकान के विरोध को लेकर हुआ बवाल अब राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही महिलाओं, छात्राओं और ग्रामीणों पर पुलिस द्वारा कथित लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। सपा नेताओं ने घटना को लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों से बातचीत कर हालात का जायजा लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में खोली जा रही शराब की दुकान का पूरा गांव विरोध कर रहा है, क्योंकि इससे सामाजिक वातावरण बिगड़ने और युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ने की आशंका है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और छात्राओं पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया, जिसमें कई लोग घायल हुए। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि महिला पुलिसकर्मी मौजूद होने के बावजूद पुरुष पुलिस कर्मियों ने महिलाओं पर लाठियां चलाईं।सपा जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार महिला सुरक्षा और सम्मान के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाने वाली महिलाओं को ही प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने घायल महिलाओं और ग्रामीणों पर मुकदमे दर्ज कर भय का माहौल बनाने की कोशिश की है जिसे समाजवादी पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने निर्धारित समय के भीतर निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं की, ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए और शराब की दुकान का लाइसेंस निरस्त नहीं किया, तो समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शराब की दुकान भाजपा नेताओं के संरक्षण में खोली जा रही है और विरोध की आवाज दबाने के लिए प्रशासनिक दबाव बनाया जा रहा है। सपा प्रतिनिधिमंडल ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।प्रतिनिधिमंडल में पवन सिंह यादव, मनोज यादव, अरशद दद्दा, राजकुमार राजू, संजय खान, सतीश वर्मा, मीता सिंह, पप्पू शाह, ओम शर्मा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- पीलीभीत के गजरौला गाँव में तेंदुआ घुसने से दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने उसे भगाने की कोशिश की, लेकिन तेंदुए ने 5 लोगों को घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तेंदुए को काबू किया।1
- उत्तर प्रदेश के बरेली जिला अस्पताल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक बुजुर्ग अपनी बीमार पत्नी को ठेले पर लिटाकर अस्पताल परिसर में ले जाता दिख रहा है। इस घटना ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था और सुविधाओं की कमी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आयोजित हुआ सोमनाथ संकल्प महोत्सव ज्योतिर्लिंग व आध्यात्मिक कार्यक्रम। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत आयोजित हुआ सोमनाथ संकल्प महोत्सव, ज्योतिर्लिंग व आध्यात्मिक कार्यक्रम सोमनाथ विरासत के 75 साल पूरे होने पर जनपद के शिवालयों में रूद्राभिषेक के साथ गूंजी ओमकार जाप सोमनाथ आशा का वह दीप है, जो हमे सिखाता है कि सृजन की शक्ति, विनाश से कहीं अधिक प्रबल होती है- मा0 प्रधानमंत्री भारतीय संस्कृति, आस्था और श्रद्धा का प्रतीक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व‘ के अन्तर्गत गांधी सभागार में भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन। गौरी शंकर मंदिर पर मंत्रोच्चार, ओमकार जाप, आरती, रूद्राभिषेक, दीपोत्सव, सोमनाथ संकल्प संवाद, भजन, कलश यात्रा आदि का किया गया आयोजन पीलीभीत सूचना विभाग 11 मई 2026/सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत सोमनाथ संकल्प महोत्सव, ज्योतिर्लिंग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गुजरात के सोमनाथ में एवं मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिला प्रशासन एवं पर्यटन, संस्कृति द्वारा आयोजित किया गया। शासन के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन गांधी सभागार में किया गया। भारतीय संस्कृति, आस्था और श्रद्धा का प्रतीक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व‘ के अन्तर्गत गांधी सभागार में आयोजित ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम का आयोजन परियोजना निदेशक, उपायुक्त स्वतः रोजगार, सहायक निबन्धक सहकारिता, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, कार्यालयों कर्मचारीगण सहित अन्य जनसामान्य की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर एल0ई0डी0 डिप्ले माध्यम से वाराणसी में आयोजित मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 द्वारा ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व‘ के अन्तर्गत आयोजित ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम तथा सोमनाथ मंदिर परिसर प्रभास पाटन, गुजरात से मा0 प्रधानमंत्री जी का ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व‘ के अन्तर्गत आयोजित ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम का सजीव प्रसारण व सम्बोधन मा0 अतिथिगण व जनसामान्य द्वारा देखा व सुना गया। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के वेबसाइट से बुकलेट डाउनलोड कर जनमानस/श्रद्धालुुओं आदि से ओम नमः शिवाय का जाप अंकित किए गए। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की आस्था, संस्कृति और आत्मगौरव का भव्य उत्सव है, जो सोमनाथ मन्दिर के हजार वर्षों की अविचलित यात्रा को स्मरण करता है। गुजरात के प्रभास पाटन में स्थित यह मन्दिर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम है और इसे “सौराष्ट्र सोमनाथं च” कहकर सर्वोच्च स्थान दिया गया है। इतिहास में अनेक बार आक्रमण और विध्वंस के बावजूद यह मन्दिर बार-बार पुनर्निर्मित हुआ, जो भारतीय सभ्यता की अदम्य शक्ति और पुनरुत्थान की भावना का प्रतीक है। स्वाभिमान पर्व का संदेश यही है कि सोमनाथ का इतिहास पराजय का नहीं, बल्कि विजय और पुनर्निर्माण का है। यह पर्व हमें यह स्मरण कराता है कि आस्था और संस्कृति समय की कसौटी पर खरे उतरते हैं और सृजन ही स्थायी है, जबकि विनाश क्षणिक। सोमनाथ मन्दिर केवल धार्मिक स्थल नहीं, अपितु भारत की आत्मा, गौरव और सांस्कृतिक दृढ़ता का जीवन्त प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमनाथ मंदिर का दौरा किया और पुनर्निर्मित मंदिर के भक्तों के लिए खुलने के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन की 75वीं वर्षगांठ पर वहां पहुंचकर अपने दिव्य अनुभव का वर्णन किया। श्री मोदी ने कहा कि मंदिर के मार्ग पर भगवान सोमनाथ के भक्तों की अपार ऊर्जा और उत्साह देखकर वे अभिभूत और भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि सोमनाथ अमृत महोत्सव का भक्तिमय वातावरण चारों ओर एक अद्भुत ऊर्जा का संचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ के हर कोने में भक्ति का अनुभव किया जा सकता है। पुनर्निर्मित मंदिर के खुलने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अगिनत लोगों के एकत्रित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, श्री मोदी ने इस बात पर बल दिया कि यह ऐतिहासिक दिन वास्तव में भारत की सभ्यतागत यात्रा में मील का पत्थर है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर की दृढ़ता और शाश्वत सभ्यतागत महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने कहा कि सोमनाथ मात्र एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की अदम्य भावना का प्रतीक है। श्री मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि खंडहर से पुनर्निर्माण तक का इसका सफर राष्ट्र की अदम्य विरासत और अटूट परंपरा को दर्शाता है। सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं है, यह भारत की अदम्य भावना का प्रतीक है। खंडहर से पुनर्निर्माण तक का इसका सफर भारत की अजेय विरासत और उसके अदम्य संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने पुनर्निर्मित मंदिर का उद्घाटन किया गया, जिसने भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण और गौरव के बीज बोए।” आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया। जनपद में गौरी शंकर मंदिर पर मंत्रोच्चार, ओमकार जाप, आरती, रूद्राभिषेक, दीपोत्सव, सोमनाथ संकल्प संवाद, भजन आदि आयोजन कराया गया। उक्त कार्यक्रम तहसील एवं विकास खण्ड स्तर पर नामित अधिकारी द्वारा शिवालयों (शिव मंदिर) में स्वच्छता अभियान, शिवालयों में मंत्रोच्चार, आंेमकार जाप, महा आरती, रूद्राभिषेक, दीपोत्सव, सोमनाथ संकल्प संवाद, प्रवचन, भजन संध्या का कार्यक्रम स्थानीय समुदाय द्वारा जनभागीदारी के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान मा0 जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), नगर मजिस्टेªट, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।4