एक शाम वतन के नाम: फूलपुर प्रयागराज में महफिल-ए-मुशायरा का आयोजन फूलपुर, प्रयागराज। फूलपुर में “एक शाम वतन के नाम” के शीर्षक से एक शानदार महफिल-ए-मुशायरा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति, मोहब्बत, भाईचारे और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कलाम ने श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। स्थानीय लोगों और साहित्यप्रेमियों ने बड़ी संख्या में शिरकत कर शायरों का उत्साहवर्धन किया। मुशायरे में जनाब मखदूम फूलपुरी, जनाब सुरेश कुमार अकेला चंदौली, जनाब शकील फूलपुरी, जनाब डॉक्टर शोएब सिद्दीकी फूलपुरी, जनाब इरफान इलाहाबादी, जनाब चांद फूलपुरी, जनाब आजम इकबाल दानिश इलाहाबादी, जनाब अब्दुल रहमान इलाहाबादी, जनाब अरसलान मुदस्सिर और जनाब सगीर फूलपुरी ने अपने बेहतरीन अशआर और कलाम पेश किए। शायरों ने अपनी शायरी के माध्यम से वतन से मोहब्बत, इंसानियत, आपसी भाईचारे और समाज में सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन शरीक फूलपुरी ने प्रभावी अंदाज में किया, जबकि शेर-ए-निगरानी की जिम्मेदारी सुहैल ठाकुर ने निभाई। कार्यक्रम में मेहमान-ए-खास जनाब अलहाज डॉक्टर मोइनुद्दीन की मौजूदगी ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। मुशायरे में पूर्व सभासद मोहम्मद कामिल, मोहम्मद अनीस, सुहेल, अधिवक्ता उर्फी, अहमद राजा, अब्दुल्ला अहद, सभासद सेराज, वसीम, टिंकू, अधिवक्ता नौशाद अहमद बाबू समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। शायरों के एक के बाद एक शानदार कलाम पर महफिल में मौजूद लोगों ने जमकर दाद दी। देर तक तालियों और वाह-वाह की आवाजों से पूरा माहौल गूंजता रहा। आयोजकों ने कहा कि ऐसे साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी शायरों, मेहमानों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया। “एक शाम वतन के नाम” की यह महफिल फूलपुर में साहित्य और शायरी के चाहने वालों के लिए यादगार बन गई। पत्रकार अशरफ

- संगमनगरी यमुनापार में बारिश का कहर : दलितों का गांव डूबा राजेश सरकार प्रयागराज। कमिश्नरी प्रयागराज के यमुनानगर जोन में मेजा तहसील व मेजा ब्लाक के कौहट लोहरा गांव की हरिजन बस्ती में भारी बरसात के कारण पानी घरों में घुस गया। भारतीय किसान यूनियन किसान की टीम मौके पर पहुंची है। भारतीय किसान यूनियन किसान द्वारा लेखपाल, नायब तहसीलदार व पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा गया है।1
- *आईपीएस आशुतोष मिश्रा जी की माता जी की संदिग्ध मौत के बाद बरामदगी को लेकर फैलाई जा रही उलटी सीधी ख़बरों से नाराज़ आशुतोष जी को मीडिया के सामने आकर बोलना पड़ा की उलटी सीधी खबर ना चलाएं।* *आईपीएस आशुतोष मिश्रा जी की माता जी की संदिग्ध मौत के बाद बरामदगी को लेकर फैलाई जा रही उलटी सीधी ख़बरों से नाराज़ आशुतोष जी को मीडिया के सामने आकर बोलना पड़ा की उलटी सीधी खबर ना चलाएं।*1
- nagar panchayat korav mei chalne Tak ka road bacha nahi hai1
- Mera Nam Kishan Kumar ji Thekedar Mobil 7985304842 l construction ka kam karvata hun pata Lucknow Archana prayagraj1
- प्रयागराज। नैनी थाना क्षेत्र के मड़ौका गांव में मंगलवार, 18 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे बारिश और मकान के पीछे पानी के भराव के चलते एक तीन मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया... बारिश के चलते तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा, परिवार बाल-बाल बचा प्रयागराज। नैनी थाना क्षेत्र के मड़ौका गांव में मंगलवार, 18 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे बारिश और मकान के पीछे पानी के भराव के चलते एक तीन मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान पत्रकार अनिल कुमार भारतीय का बताया जा रहा है। घटना के समय परिवार के लोग घर के अंदर मौजूद थे, लेकिन हादसे से करीब 10 मिनट पहले ही बच्चों समेत सभी परिजनों को बाहर निकाल लिया गया था। इसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मकान गिरने की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहीं मीडिया से जुड़े साथी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बताया गया कि मकान के पीछे लगातार पानी भरने और बारिश के कारण उसकी नींव एवं संरचना प्रभावित हुई, जिसके बाद मकान अचानक गिर गया। परिजनों के अनुसार मकान के निर्माण में करीब 10 लाख रुपये खर्च हुए थे। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सुरक्षा को देखते हुए लेखपाल और जेई को सूचना देकर बिजली का तार कटवाया गया। घटना की जानकारी चौकी प्रभारी को देने के साथ ही गांव के पार्षद को भी अवगत कराया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सहायता और नुकसान का आकलन कराकर राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।3
- बारिश के चलते तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा, परिवार बाल-बाल बचा बारिश के चलते तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा, परिवार बाल-बाल बचा प्रयागराज। नैनी थाना क्षेत्र के मड़ौका गांव में मंगलवार, 18 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे बारिश और मकान के पीछे पानी के भराव के चलते एक तीन मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान पत्रकार अनिल कुमार भारतीय का बताया जा रहा है। घटना के समय परिवार के लोग घर के अंदर मौजूद थे, लेकिन हादसे से करीब 10 मिनट पहले ही बच्चों समेत सभी परिजनों को बाहर निकाल लिया गया था। इसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मकान गिरने की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहीं मीडिया से जुड़े साथी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बताया गया कि मकान के पीछे लगातार पानी भरने और बारिश के कारण उसकी नींव एवं संरचना प्रभावित हुई, जिसके बाद मकान अचानक गिर गया। परिजनों के अनुसार मकान के निर्माण में करीब 10 लाख रुपये खर्च हुए थे। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सुरक्षा को देखते हुए लेखपाल और जेई को सूचना देकर बिजली का तार कटवाया गया। घटना की जानकारी चौकी प्रभारी को देने के साथ ही गांव के पार्षद को भी अवगत कराया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सहायता और नुकसान का आकलन कराकर राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।3
- बरसात में वायरल फीवर समेत बीमारियों से बचाव को सतर्क रहें लोग। बरसात में वायरल फीवर समेत बीमारियों से बचाव को सतर्क रहें लोग। मेजा/ बरसात के मौसम में लगातार बदल रहे मौसम और जगह-जगह जलभराव के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुलपुर में तैनात चिकित्सक डॉ. खुशबू पांडेय ने लोगों से मौसम को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। डॉ. खुशबू पांडेय ने बताया कि बारिश के मौसम में वायरल फीवर समेत कई मौसमी बीमारियां फैलने की आशंका रहती है। तापमान में उतार-चढ़ाव, गंदगी, दूषित पानी और मच्छरों की बढ़ती संख्या लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने के साथ ही खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि बारिश के मौसम में साफ और सुरक्षित पानी का सेवन करें। संभव हो तो पीने के पानी को उबालकर या गर्म करके इस्तेमाल करें। बाहर का खुला और दूषित भोजन खाने से बचें। घर और आसपास पानी जमा न होने दें, क्योंकि रुके हुए पानी में मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ जाता है। चिकित्सक ने हाथों की स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की। भोजन करने से पहले और शौचालय के इस्तेमाल के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष नजर रखने की जरूरत है। डॉ. पांडेय ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार बुखार, कमजोरी, शरीर में दर्द, उल्टी-दस्त या अन्य गंभीर लक्षण दिखाई दें तो इसे नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक की सलाह जरूर लें। उन्होंने लोगों से अपील की कि बारिश के मौसम में सावधानी और स्वच्छता अपनाकर स्वयं तथा अपने परिवार को मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रखें।1
- भारी बारिश के बाद स्मार्ट सिटी में जलभराव की समस्या पर मेयर का बयान प्रयागराज में जलभराव के बाद मेयर गणेश केशरवानी का आया बयान,देखिए जलभराव पर क्या कहा...1
- 5 सेकंड में मौत हो गई, बाइक बिना सवार के आगे भागती रही यूपी के ललितपुर में 45 साल के रमेश बाइक से शहर से घर लौट रहे थे नवोदय विद्यालय के पास सड़क पर ट्रैक्टर में लकड़ी खींचने के लिए रस्सी बांधी हुई थी रस्सी रमेश की गर्दन में फंस गई वह बाइक से नीचे गिर पड़े और रस्सी का फंदा इतनी जोर का बंधा गले पर कि मौके पर ही उनकी मौत हो गयी1