राजापुर में SBI शाखा में भीषण आग, अहम रिकॉर्ड जलकर राख राजापुर में SBI शाखा में भीषण आग, अहम रिकॉर्ड जलकर राख - दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू अश्विनी श्रीवास्तव चित्रकूट। जिले के राजापुर कस्बे में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक शाखा में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बैंक के भीतर रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही बैंक परिसर से आग की लपटें उठीं, वहां लगे सायरन बजने लगे। सायरन की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही राजापुर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। राजापुर थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, बैंक कर्मचारियों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके मौके पर पहुंचने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि बैंक के अंदर रखे कई अहम रिकॉर्ड आग की चपेट में आकर नष्ट हो गए हैं। घटना के समय बैंक में कर्मचारियों की मौजूदगी थी या नहीं, इसको लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो नुकसान और भी ज्यादा हो सकता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

- Post by संजय राणा पत्रकार चित्रकूट2
- Post by Abhay TV News1
- चित्रकूट: एसबीआई बैंक में लगी भीषण आग, मार्च क्लोजिंग के पहले ही, अहम दस्तावेज जल कर राख आग से बैंक में रखे सामान, नगदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज प्रभावित चित्रकूट: राजापुर के SBI बैंक शाखा में मार्च क्लोजिंग के पहले ही सोमवार को भीषण आग लग गई. जिसमें नगदी व महत्वपूर्ण दस्तावेजों के जलने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल, सुचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है. SBI बैंक प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार, चित्रकूट के राजापुर कस्बे में सोमवार सुबह करीब 7 बजे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई. बैंक के अंदर से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही राजापुर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को बुलाया. आग तेज होने के कारण एक फायर ब्रिगेड पर्याप्त नहीं था, जिसके बाद दूसरी गाड़ी भी लगाई गई. तब जाकर, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग से बैंक के अंदर रखा सामान, नगदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज प्रभावित हुए हैं, हालांकि नुकसान का सही आंकलन अभी तक नहीं हो पाया है. थाना प्रभारी लखन सिंह ने बताया कि बैंक गार्ड ने सबसे पहले धुआं देखा और तत्काल सूचना दी. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. वहीं, एसबीआई के बैंक प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार बैंक में सभी लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए हैं, साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कंप्यूटर इत्यादि भी जले हैं. उन्होंने बताया कि दस्तावेज और नगदी को कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा है. बैंक के अंदर धुआं कम होने के बाद छती का आकलन किया जाएगा. उन्होंने आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया है.2
- Post by शिव प्रकाश चित्रकूट1
- *धारकुण्डी आश्रम मार्ग पर तेंदुए की दिखी झलक, एक संत ने वीडियो बना किया वायरल* सतना। जिले के मझगवां वन परिक्षेत्र के धारकुण्डी आश्रम मार्ग पर रविवार की देर शाम तेंदुआ के दिखाई देने से आश्रम सहित आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई। आश्रम के एक संत ने सडक़ किनारे तेंदुआ को बैठे हुए देखा तो उन्होंने उसे अपने मोबाइल में वीडियो के माध्यम से कैद कर लिया। तेंदुआ बिल्कुल शांत बैठा रहा। कुछ देर बाद आहट पा कर तेंदुआ सड़क से लगे जंगल तरफ चला गया। यह जगह बाघ और तेंदुओं की गतिविधियों के लिए काफी मशहूर है। यह मार्ग पन्ना नेशनल पार्क और रानीपुर अभयारण्य का प्रमुख वाइल्डलाइफ कारिडोर है। वन्यजीव यहां से गुजरते हैं और आसपास के जंगलों और घास के मैदानों में शिकार करते हैं। वन विभाग ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। रेंजर रंजन सिंह परिहार ने सुरक्षा के मद्देनजर अलर्ट जारी करते हुए वन अमले को तैनात कर दिया है।1
- *चित्रकूट जिले के मानिकपुर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़चपा के छात्र सिजय कुमार वर्मा और अन्य लड़के तथा उनके शिक्षक हवाई जहाज से गांधीनगर, गुजरात की यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी खुशी को व्यक्त करने के लिए एक वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर साझा किया। गरीब बच्चों का सपना होता है कि वे कब हवाई जहाज में बैठने का अनुभव प्राप्त करेंगे।*1
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल विज्ञापन ऐड न्यूज खावर के लिए संपर्क करें 99747788631
- Post by संजय राणा पत्रकार चित्रकूट1