logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

काशी विद्यापीठ के 48 वें दीक्षांत समारोह में जीनत आफ़रीन को उर्दू M.A.में मिला गोल्ड मेडल आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता सद्दाम हुसैन की खास रिपोर्ट वाराणसी:महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के 48वें दीक्षांत समारोह में थाना आदमपुर अंतर्गत मोहल्ला अंसाराबाद निवासी होनहार छात्रा जीनत आफ़रीन (पुत्री श्री इम्तियाज़ अहमद) को एम.ए. (उर्दू) सत्र 2026 में पूरे विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक (Gold Medal) एवं परास्नातक (M.A.) की उपाधि से सम्मानित किया गया है। प्रदेश की राजपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित दीक्षांत समारोह में जीनत आफ़रीन को यह पदक प्रदान किया गया। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दीक्षांत समारोह में कुल 26 छात्र - छात्राओं को स्वर्ण पदक दिए गए, जिसमे 20 छात्राओं के और 6 स्वर्ण पदक छात्रों के नाम रहे। जीनत की इस शानदार उपलब्धि से उनके परिवार, मोहल्ले एवं पूरे शहर में हर्ष का माहौल है। अपनी इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जीनत आफ़रीन ने बताया कि उनकी इस कामयाबी के पीछे उनके माता-पिता का निरंतर मार्गदर्शन, शिक्षकों का आशीर्वाद और कड़ी मेहनत रही है। सामाजिक संगठनों व स्थानीय गणमान्य लोगों ने जीनत आफ़रीन और उनके पिता इम्तियाज़ अहमद को बधाई दी है। वक्ताओं ने कहा कि जीनत की यह सफलता समाज की अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उच्च शिक्षा के प्रति बेटियों के उत्साह को नई दिशा देगी।

17 hrs ago
user_NEWS 2 INDIA
NEWS 2 INDIA
TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

काशी विद्यापीठ के 48 वें दीक्षांत समारोह में जीनत आफ़रीन को उर्दू M.A.में मिला गोल्ड मेडल आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता सद्दाम हुसैन की खास रिपोर्ट वाराणसी:महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के 48वें दीक्षांत समारोह में थाना आदमपुर अंतर्गत मोहल्ला अंसाराबाद निवासी होनहार छात्रा जीनत आफ़रीन (पुत्री श्री इम्तियाज़ अहमद) को एम.ए. (उर्दू) सत्र 2026 में पूरे विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक (Gold Medal) एवं परास्नातक (M.A.) की उपाधि से सम्मानित किया गया है। प्रदेश की राजपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित दीक्षांत समारोह में जीनत आफ़रीन को यह पदक प्रदान किया गया। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दीक्षांत समारोह में कुल 26 छात्र - छात्राओं को स्वर्ण पदक दिए गए, जिसमे 20 छात्राओं के और 6 स्वर्ण पदक छात्रों के नाम रहे। जीनत की इस शानदार उपलब्धि से उनके परिवार, मोहल्ले एवं पूरे शहर में हर्ष का माहौल है। अपनी इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जीनत आफ़रीन ने बताया कि उनकी इस कामयाबी के पीछे उनके माता-पिता का निरंतर मार्गदर्शन, शिक्षकों का आशीर्वाद और कड़ी मेहनत रही है। सामाजिक संगठनों व स्थानीय गणमान्य लोगों ने जीनत आफ़रीन और उनके पिता इम्तियाज़ अहमद को बधाई दी है। वक्ताओं ने कहा कि जीनत की यह सफलता समाज की अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उच्च शिक्षा के प्रति बेटियों के उत्साह को नई दिशा देगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लल्लन आर. तिवारी 'बाबूजी' का बड़ा ऐलान मुंबई से महुअर कला तक शिक्षा का विस्तार, जल्द बनेगी यूनिवर्सिटी आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां क्षेत्र चंदौली राहुल नॉलेज सिटी, महुअर कला स्थित राहुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में उस समय खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब विद्यालय परिवार के बीच यह घोषणा की गई कि संस्थान के संस्थापक लल्लन आर. तिवारी 'बाबूजी' के सपनों को साकार करते हुए जनपद चंदौली में जल्द ही एक विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी। इस घोषणा के बाद बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों ने खुशी जताते हुए बाबूजी के प्रति आभार व्यक्त किया।
    1
    लल्लन आर. तिवारी 'बाबूजी' का बड़ा ऐलान मुंबई से महुअर कला तक शिक्षा का विस्तार, जल्द बनेगी यूनिवर्सिटी
आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां क्षेत्र चंदौली राहुल नॉलेज सिटी, महुअर कला स्थित राहुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में उस समय खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब विद्यालय परिवार के बीच यह घोषणा की गई कि संस्थान के संस्थापक लल्लन आर. तिवारी 'बाबूजी' के सपनों को साकार करते हुए जनपद चंदौली में जल्द ही एक विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी। इस घोषणा के बाद बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों ने खुशी जताते हुए बाबूजी के प्रति आभार व्यक्त किया।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    8 min ago
  • मुख्यमंत्रीसामूहिक विवाह योजना में 45 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, गरीब परिवारों की बेटियों के लिए वरदान जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को चहनिया स्थित मां खंडवारी महिला महाविद्यालय सभागार में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 45 नवदंपतियों ने वैदिक मंत्रोच्चार और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए तथा दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाणपत्र एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की बेटियों का विवाह सरकारी सहयोग से संपन्न कराया जा रहा है, जिससे परिवारों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता। उन्होंने नवदंपतियों से जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने और सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से पात्र परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत मिली है। प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जहां सभी वर्गों के लोग एक ही मंडप में समानता के साथ विवाह संस्कार संपन्न करते हैं। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों के सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की। योजना के तहत प्रत्येक नवदंपति को सरकार की ओर से घरेलू उपयोग का सामान, जिसमें बर्तन सेट, वर के लिए पैंट-शर्ट, वधू के लिए पांच साड़ियों का सेट, श्रृंगार बॉक्स, ट्रॉली बैग, दीवार घड़ी, स्टील ड्रम, प्रेशर कुकर सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। इसके अलावा लाभार्थियों के बैंक खाते में ₹64 हजार की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। समारोह में वर-वधू पक्ष के परिजनों एवं अतिथियों के लिए नाश्ता एवं भोजन की भी व्यवस्था की गई। इस अवसर पर मां खंडवारी महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक डॉ. राजेंद्र प्रताप सिंह, निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष एडवोकेट योगेंद्र मिश्रा, बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह, एडीओ पंचायत राजेश सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी आनंद यादव, कमलेश यादव, आशुतोष सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार, अतुल यादव, प्रेमचंद कन्नौजिया, वरिष्ठ सहायक अर्चना वर्मा सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन तकनीकी सहायक दीनानाथ यादव ने किया।
    1
    मुख्यमंत्रीसामूहिक विवाह योजना में 45 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, गरीब परिवारों की बेटियों के लिए वरदान

जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली 
चहनिया (चंदौली)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को चहनिया स्थित मां खंडवारी महिला महाविद्यालय सभागार में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 45 नवदंपतियों ने वैदिक मंत्रोच्चार और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए तथा दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाणपत्र एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की बेटियों का विवाह सरकारी सहयोग से संपन्न कराया जा रहा है, जिससे परिवारों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता। उन्होंने नवदंपतियों से जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने और सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से पात्र परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत मिली है। प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।
खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जहां सभी वर्गों के लोग एक ही मंडप में समानता के साथ विवाह संस्कार संपन्न करते हैं। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों के सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की।
योजना के तहत प्रत्येक नवदंपति को सरकार की ओर से घरेलू उपयोग का सामान, जिसमें बर्तन सेट, वर के लिए पैंट-शर्ट, वधू के लिए पांच साड़ियों का सेट, श्रृंगार बॉक्स, ट्रॉली बैग, दीवार घड़ी, स्टील ड्रम, प्रेशर कुकर सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। इसके अलावा लाभार्थियों के बैंक खाते में ₹64 हजार की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
समारोह में वर-वधू पक्ष के परिजनों एवं अतिथियों के लिए नाश्ता एवं भोजन की भी व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर मां खंडवारी महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक डॉ. राजेंद्र प्रताप सिंह, निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष एडवोकेट योगेंद्र मिश्रा, बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह, एडीओ पंचायत राजेश सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी आनंद यादव, कमलेश यादव, आशुतोष सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार, अतुल यादव, प्रेमचंद कन्नौजिया, वरिष्ठ सहायक अर्चना वर्मा सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन तकनीकी सहायक दीनानाथ यादव ने किया।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • वाराणसी व्यूरो रिपोर्ट सावन का आज पहला दिन है सुबह से ही वाराणसी प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी लाइने लगी
    1
    वाराणसी व्यूरो रिपोर्ट सावन का आज पहला दिन है  सुबह से ही वाराणसी प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी लाइने लगी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Sadar, Varanasi•
    13 hrs ago
  • सीएम योगी ने किया भदोही को संत रविदास नगर घोषित आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी, 29 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भदोही जनपद अब "संत रविदास नगर" के नाम से ही जाना जाएगा। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित 'संकल्प अभियान' के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने सद्गुरु रविदास जी के नाम पर बने जनपद का नाम बदलकर "पाप" किया था। उन्होंने मंच से स्पष्ट किया आज मैं फिर कह रहा हूं, फिर से भदोही को संत रविदास नगर के नाम पर ही जाना जाएगा। संत रविदास नगर के रूप में 650वीं जयंती के अवसर पर सद्गुरु रविदास जी महाराज के प्रति हमारी आस्था है। हम लोग इस कार्यवाही को आगे बढ़ाएंगे। सरकार के अन्य बड़े फैसले: मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के नाम पर बने कन्नौज मेडिकल कॉलेज और रविदास जी के नाम पर बने जनपद का नाम बदल दिया था। हमारी सरकार ने कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम फिर से बाबा साहेब के नाम पर किया है। उन्होंने घोषणा की कि सद्गुरु रविदास जी महाराज, महर्षि वाल्मीकि और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की सार्वजनिक स्थानों पर लगी प्रतिमाओं पर अगर छतरी नहीं है तो सरकार अपने खर्चे से छतरी बनवाएगी। इसी तरह पार्कों की बाउंड्री वॉल भी सरकार बनवाएगी। इसके लिए बजट की व्यवस्था कर दी गई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा के संदेश को आज भी प्रासंगिक बताया।
    1
    सीएम  योगी  ने  किया  भदोही को  संत  रविदास  नगर  घोषित
आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी, 29 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भदोही जनपद अब "संत रविदास नगर" के नाम से ही जाना जाएगा। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित 'संकल्प अभियान' के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने सद्गुरु रविदास जी के नाम पर बने जनपद का नाम बदलकर "पाप" किया था। उन्होंने मंच से स्पष्ट किया आज मैं फिर कह रहा हूं, फिर से भदोही को संत रविदास नगर के नाम पर ही जाना जाएगा। संत रविदास नगर के रूप में 650वीं जयंती के अवसर पर सद्गुरु रविदास जी महाराज के प्रति हमारी आस्था है। हम लोग इस कार्यवाही को आगे बढ़ाएंगे। सरकार के अन्य बड़े फैसले: मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के नाम पर बने कन्नौज मेडिकल कॉलेज और रविदास जी के नाम पर बने जनपद का नाम बदल दिया था। हमारी सरकार ने कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम फिर से बाबा साहेब के नाम पर किया है। उन्होंने घोषणा की कि सद्गुरु रविदास जी महाराज, महर्षि वाल्मीकि और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की सार्वजनिक स्थानों पर लगी प्रतिमाओं पर अगर छतरी नहीं है तो सरकार अपने खर्चे से छतरी बनवाएगी। इसी तरह पार्कों की बाउंड्री वॉल भी सरकार बनवाएगी। इसके लिए बजट की व्यवस्था कर दी गई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा के संदेश को आज भी प्रासंगिक बताया।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर* सपा ने एक और पाप किया था कि संत रविदास जी के नाम पर बने जिले का नाम भी हटा दिया था, आज से भदोही को फिर से संत रविदास नगर के नाम से जाना जाएगा। *वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर* सपा ने एक और पाप किया था कि संत रविदास जी के नाम पर बने जिले का नाम भी हटा दिया था, आज से भदोही को फिर से संत रविदास नगर के नाम से जाना जाएगा।
    1
    *वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर*

सपा ने एक और पाप किया था कि संत रविदास जी के नाम पर बने जिले का नाम भी हटा दिया था, आज से भदोही को फिर से संत रविदास नगर के नाम से जाना जाएगा।
*वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर*
सपा ने एक और पाप किया था कि संत रविदास जी के नाम पर बने जिले का नाम भी हटा दिया था, आज से भदोही को फिर से संत रविदास नगर के नाम से जाना जाएगा।
    user_@karanBhaskar
    @karanBhaskar
    Singer Mugalsarai, Chandauli•
    14 hrs ago
  • चंदौली के संघर्ष मोर्चा, विंध्य एक्सप्रेस वे, पचोखर में किसानों ने सर्वे टीम को बैरंग वापस लौटाया
    1
    चंदौली के संघर्ष मोर्चा, विंध्य एक्सप्रेस वे,
पचोखर में किसानों ने सर्वे टीम को बैरंग वापस लौटाया
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मार्कण्डेय महादेव धाम में कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सादे कपड़ों में भी तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी चौबेपुर (वाराणसी)। सावन माह में बाबा मार्कण्डेय महादेव धाम पर उमड़ने वाली कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए चौबेपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मंदिर परिसर, गर्भगृह, घाटों और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के साथ सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। रविवार, सोमवार और मंगलवार को अधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की गई है। उन्होंने बताया कि गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालु पूरी सावधानी बरतें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। घाटों पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ, जल पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की भी तैनाती रहेगी। थाना प्रभारी ने कांवड़ियों और श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने, अनुशासन बनाए रखने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण माहौल में बाबा मार्कण्डेय महादेव के दर्शन कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
    3
    मार्कण्डेय महादेव धाम में कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सादे कपड़ों में भी तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
चौबेपुर (वाराणसी)। सावन माह में बाबा मार्कण्डेय महादेव धाम पर उमड़ने वाली कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए चौबेपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मंदिर परिसर, गर्भगृह, घाटों और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के साथ सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। रविवार, सोमवार और मंगलवार को अधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की गई है।
उन्होंने बताया कि गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालु पूरी सावधानी बरतें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। घाटों पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ, जल पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की भी तैनाती रहेगी।
थाना प्रभारी ने कांवड़ियों और श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने, अनुशासन बनाए रखने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण माहौल में बाबा मार्कण्डेय महादेव के दर्शन कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    5 hrs ago
  • ग्राम प्रधान के प्रयास से जमीन विवाद सुलझा, दो पक्षों में हुआ आपसी समझौता जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत सराय रसूलपुर में जमीन और मारपीट को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद का गुरुवार को आपसी सहमति से समाधान कर लिया गया। ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह के प्रयास से दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ, जिससे मुकदमेबाजी की नौबत टल गई। जानकारी के अनुसार प्रथम पक्ष स्वर्गीय कमला यादव की पत्नी शर्मिला देवी तथा द्वितीय पक्ष दिनेश यादव एवं उनकी पत्नी गीता यादव के बीच जमीन को लेकर विवाद और मारपीट की घटना के बाद मामला पुलिस चौकी पहुंच गया था। दोनों पक्ष कई घंटों तक चौकी में रहे, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह (रिंकू सिंह) ने चौकी प्रभारी रविकांत चौहान तथा ग्राम प्रधान नारद यादव के सहयोग से दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। अगले दिन औघड़ की मड़ई, हुदहुदीपुर में लगभग पांच घंटे तक चली वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने पर सहमति जताई। समझौते के दौरान प्रथम पक्ष ने अपनी गलती पर क्षमा मांगी, वहीं दोनों पक्षों ने भविष्य में किसी भी प्रकार की गाली-गलौज, मारपीट या विवाद न करने का संकल्प लिया। साथ ही जमीन का बंटवारा विधिवत माप कर सभी के हिस्से के अनुसार करने पर भी सहमति बनी। दोनों पक्षों ने बिना किसी दबाव के अपनी स्वेच्छा से समझौता पत्र तैयार कर हस्ताक्षर किए, जिसे चौकी प्रभारी को सौंप दिया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान नारद यादव, शर्मिला यादव, पंकज यादव, गुड़िया यादव, दिनेश यादव, गीता यादव, अभिषेक यादव, सुजीत यादव, अखिलेश यादव, बेचन यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
    1
    ग्राम प्रधान के प्रयास से जमीन विवाद सुलझा, दो पक्षों में हुआ आपसी समझौता
जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी
पाण्डेय चंदौली 
चहनिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत सराय रसूलपुर में जमीन और मारपीट को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद का गुरुवार को आपसी सहमति से समाधान कर लिया गया। ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह के प्रयास से दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ, जिससे मुकदमेबाजी की नौबत टल गई।
जानकारी के अनुसार प्रथम पक्ष स्वर्गीय कमला यादव की पत्नी शर्मिला देवी तथा द्वितीय पक्ष दिनेश यादव एवं उनकी पत्नी गीता यादव के बीच जमीन को लेकर विवाद और मारपीट की घटना के बाद मामला पुलिस चौकी पहुंच गया था। दोनों पक्ष कई घंटों तक चौकी में रहे, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।
इसके बाद ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह (रिंकू सिंह) ने चौकी प्रभारी रविकांत चौहान तथा ग्राम प्रधान नारद यादव के सहयोग से दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। अगले दिन औघड़ की मड़ई, हुदहुदीपुर में लगभग पांच घंटे तक चली वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने पर सहमति जताई।
समझौते के दौरान प्रथम पक्ष ने अपनी गलती पर क्षमा मांगी, वहीं दोनों पक्षों ने भविष्य में किसी भी प्रकार की गाली-गलौज, मारपीट या विवाद न करने का संकल्प लिया। साथ ही जमीन का बंटवारा विधिवत माप कर सभी के हिस्से के अनुसार करने पर भी सहमति बनी।
दोनों पक्षों ने बिना किसी दबाव के अपनी स्वेच्छा से समझौता पत्र तैयार कर हस्ताक्षर किए, जिसे चौकी प्रभारी को सौंप दिया गया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान नारद यादव, शर्मिला यादव, पंकज यादव, गुड़िया यादव, दिनेश यादव, गीता यादव, अभिषेक यादव, सुजीत यादव, अखिलेश यादव, बेचन यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.