logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दसवीं की परीक्षा की हुई शुरुआत दस परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में आयोजित हुई दसवीं की परीक्षा एसडीएम राजीव समाधिया ने बापू हायर सेकेंडरी स्कूल आंतरी परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण पत्रकार के के शर्मा भितरवार। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित कराई जा रही हाई स्कूल वार्षिक बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए भितरवार अनुविभाग में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिन पर माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों और कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं या नहीं, जिनकी हकीकत जानने के और नकल को रोकने के लिए ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान के द्वारा निरीक्षण दल भी तैनात किए गए हैं इसी क्रम में मंगलवार को ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती चौहान के निर्देश पर भितरवार एसडीएम राजीव समाधिया के द्वारा आंतरी नगरीय क्षेत्र के बापू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और वहां पर सभी व्यवस्थाओं को देखा। मंगलवार को हाई स्कूल वार्षिक बोर्ड परीक्षा के अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र को लेकर परीक्षा आयोजित की गई जिसमें भितरवार क्षेत्र के 10 परीक्षा केंद्रों पर 2362 दर्ज कल विद्यार्थियों में से 2301 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इस दौरान 61 विद्यार्थी अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र में अनुपस्थित रहे। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के साथ ही परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के साथ ही केंद्रों पर किए गए कड़े सुरक्षा इंतजामों को देखने के लिए अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र के दौरान भितरवार एसडीएम राजीव समाधिया बापू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आंतरी के परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, इस दौरान उन्होंने परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को देखा, साथ ही परीक्षा कक्ष के अंदर निगरानी के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे और उसके कंट्रोल रूम को भी बैठकर चेक किया। श्री समाधिया के द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही परीक्षा केंद्र पर कानून व्यवस्था की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा सहायता 2023 की धारा 163 के तहत समस्त परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में 4 या 4 से अधिक व्यक्तियों के समूह के रूप में या अन्य किसी प्रकार से एकत्रित होने वाले लोगों पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस बल को दिए गए। इसी प्रकार भितरवार नगर के शासकीय कन्या हाई स्कूल, अशासकीय विद्यालय एस आई टी एम हायर सेकेंडरी और कमला गर्ल्स एंड बॉयज के परीक्षा केंद्रों का विकासखंड शिक्षा अधिकारी एल आर जर्मन के द्वारा निरीक्षण किया गया।

16 hrs ago
user_KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
पत्रकार भितरवार, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
16 hrs ago
6aea1b94-c8a4-4a56-8c00-f552e1c11e94

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Lakshya News tv
    1
    Post by Lakshya News tv
    user_Lakshya News tv
    Lakshya News tv
    पत्रकार दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Datia: सेवढ़ा जनपद के ग्राम ररूआजीवन पहुंचे कलेक्टर, SP और जिला CEO, ग्रामीणों ने जमकर की पुष्पवर्षा.......
    1
    Datia: सेवढ़ा जनपद के ग्राम ररूआजीवन पहुंचे कलेक्टर, SP और जिला CEO, ग्रामीणों ने जमकर की पुष्पवर्षा.......
    user_Shayar Ali Journalist
    Shayar Ali Journalist
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • थाना करैरा पुलिस द्वारा वीरान घाटी में हुई अधिवक्ता की निर्मम हत्या का मास्टरमाइंड 30 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार ।
    2
    थाना करैरा पुलिस द्वारा वीरान घाटी में हुई अधिवक्ता की निर्मम हत्या का मास्टरमाइंड 30 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार ।
    user_Hemant bhargava
    Hemant bhargava
    पत्रकार करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • हमारे भांजे राजा राहुल मौर्य जी अपनी ड्यूटी पर जाते हुए। CRPF फौजी भाई
    1
    हमारे भांजे राजा राहुल मौर्य जी अपनी ड्यूटी पर जाते हुए। CRPF फौजी भाई
    user_Singer ms Brand
    Singer ms Brand
    करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • थाना बामौरकलां पुलिस द्वारा वोर्ड के पेपर के समय स्कूल के सामने बिना नम्बर की बुलेट मोटर साईकिल से फटाके फोडने बाले पर चालानी कार्यवाही कर साइलेंसर जप्त किया।
    1
    थाना बामौरकलां पुलिस द्वारा वोर्ड के पेपर के समय स्कूल के सामने बिना नम्बर की बुलेट मोटर साईकिल से फटाके फोडने बाले पर चालानी कार्यवाही कर साइलेंसर जप्त किया।
    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    पत्रकार करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • नगर इंदरगढ़ के मेंन बाजार में पकड़ा गया बाइक चोर मेने बस स्टैंड पर बाइक का लॉक तोड़कर ले जा रहा था दिनदहाड़े
    1
    नगर इंदरगढ़ के मेंन बाजार में पकड़ा गया बाइक चोर मेने बस स्टैंड पर बाइक का लॉक तोड़कर ले जा रहा था दिनदहाड़े
    user_अबनीश दुबे
    अबनीश दुबे
    Voice of people इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नवग्रह शक्ति पीठ, डबरा के पावन ‘प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव’ में सुप्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा जी का आगमन हुआ
    1
    नवग्रह शक्ति पीठ, डबरा के पावन ‘प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव’ में सुप्रसिद्ध अभिनेता  आशुतोष राणा जी का आगमन हुआ
    user_GWALIOR PRAVAH NEWS
    GWALIOR PRAVAH NEWS
    Voice of people Gird, Gwalior•
    2 hrs ago
  • Post by Lakshya News tv
    1
    Post by Lakshya News tv
    user_Lakshya News tv
    Lakshya News tv
    पत्रकार दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • UGC बिल के बयान पर जयवर्धन सिंह को दामोदर यादव ने ललकारा सुनले दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह तोमे हिम्मत होय तो UGC बिल को ररुकवाकर दिखा.....
    1
    UGC बिल के बयान पर जयवर्धन सिंह को दामोदर यादव ने ललकारा
सुनले दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह तोमे हिम्मत होय तो UGC बिल को ररुकवाकर दिखा.....
    user_Shayar Ali Journalist
    Shayar Ali Journalist
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.