logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चकबंदी विवाद से परेशान किसान ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास..... हाथरस के जिला कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सासनी क्षेत्र के नगला गढ़ू निवासी किसान देवेंद्र सिंह ने आत्मदाह का प्रयास किया। किसान ने चकबंदी अधिकारी पर अनुपालन आदेश के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। किसान का दावा है कि उसने भैंस बेचकर रुपये दिए, लेकिन फिर भी काम नहीं हुआ। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों ने किसी तरह किसान को बचा लिया। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एडीएम ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

2 hrs ago
user_Sunil kumar
Sunil kumar
पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
2 hrs ago

चकबंदी विवाद से परेशान किसान ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास..... हाथरस के जिला कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सासनी क्षेत्र के नगला गढ़ू निवासी किसान देवेंद्र सिंह ने आत्मदाह का प्रयास किया। किसान ने चकबंदी अधिकारी पर अनुपालन आदेश के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। किसान का दावा है कि उसने भैंस बेचकर रुपये दिए, लेकिन फिर भी काम नहीं हुआ। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों ने किसी तरह किसान को बचा लिया। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एडीएम ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 8 साल बाद घर में गूंजने वाली थी किलकारी, लापरवाही ने छीनी गर्भवती की जान प्रशासनिक अवसर होने अस्पताल किया सीज सासनी में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पुरानी सब्जी मंडी के पास एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, हाथरस के मेड़ू निवासी बंटू की 28 वर्षीय पत्नी पिंकी गर्भवती थी। गुरूवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे सासनी के नव ज्योति नर्सिंग होम लेकर आए थे। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने महिला को भर्ती कर लिया और लगातार आश्वासन देते रहे कि डिलीवरी नॉर्मल होगी। हालांकि, महिला की स्थिति बिगड़ती गई और मौत होने के बाद डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर करने की औपचारिकता पूरी की। मृतका के परिजनों ने बताया कि पिंकी की शादी साल 2018 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उनका एक बच्चा ऑपरेशन के दौरान खत्म हो गया था। करीब 8 साल के लंबे इंतजार के बाद घर में दोबारा खुशियां आने वाली थीं, लेकिन अस्पताल की लापरवाही ने उन खुशियों को मातम में बदल दिया। उधर महिला की मौत की खबर मिलते ही गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। इस दौरान डॉक्टरों और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग को हुई तो तहसीलदार श्रीमती डौली यादव और एमओआईसी डा. पंकज सिंह, ने मय स्टाफ और पुलिस फोर्स के चिकित्सालय पहुंचकर चिकित्सालय को सीज कर दिया। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अफसरान मामले की जांच में जुटे है।
    4
    8 साल बाद घर में गूंजने वाली थी किलकारी, लापरवाही ने छीनी गर्भवती की जान प्रशासनिक अवसर होने अस्पताल किया सीज
सासनी में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पुरानी सब्जी मंडी के पास एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, हाथरस के मेड़ू निवासी बंटू की 28 वर्षीय पत्नी पिंकी गर्भवती थी। गुरूवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे सासनी के नव ज्योति नर्सिंग होम लेकर आए थे। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने महिला को भर्ती कर लिया और लगातार आश्वासन देते रहे कि डिलीवरी नॉर्मल होगी। हालांकि, महिला की स्थिति बिगड़ती गई और मौत होने के बाद डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर करने की औपचारिकता पूरी की। मृतका के परिजनों ने बताया कि पिंकी की शादी साल 2018 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उनका एक बच्चा ऑपरेशन के दौरान खत्म हो गया था। करीब 8 साल के लंबे इंतजार के बाद घर में दोबारा खुशियां आने वाली थीं, लेकिन अस्पताल की लापरवाही ने उन खुशियों को मातम में बदल दिया। उधर महिला की मौत की खबर मिलते ही गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। इस दौरान डॉक्टरों और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग को हुई तो तहसीलदार श्रीमती डौली यादव और एमओआईसी डा. पंकज सिंह, ने मय स्टाफ और पुलिस फोर्स के चिकित्सालय पहुंचकर चिकित्सालय को सीज कर दिया। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अफसरान मामले की जांच में जुटे है।
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ ने महाराणा प्रताप जी की 486वी जयंती को युवा जागृति दिवस के रूप बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है आज कुल 25 लोगों ने रक्त दान किया प्रदेश अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र पाल सिंह ने आज सुबह 9:00 बजे लक्ष्मणगढ़ी बाईपास स्थित मंडल प्रभारी धीरू पहलवान के कार्यालय पर विधिवत फ़ीता काट कर शुभारंभ किया एवं महाराणा प्रताप जी के जयकारों से गूंज उठा जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह कहा कि आज महाराणा प्रताप जयंती पर रक्तदान कर आपने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है क्योंकि रक्तदान महादान होता है महाराणा प्रताप जी ने कभी हार नहीं मानी उन्होंने देश की अखंडता के लिए अपने रक्त को बहाया था और आज आप भी उन्हीं को आदर्श मानते हुए यहां रक्तदान कर रहे है विनीत पहलवान उत्तर प्रदेश केसरी ने कहा महाराणा प्रताप जी एवं भगवान राम दो ही ऐसे नाम है जो मंडल प्रभारी धीरू पहलवान ने कहा कि रक्तदान सिविर लगाने का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को जागरूक करना है आज बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रथम बार इस शिविर में आकर के रक्तदान किया यही इस रक्तदान की सफलता का उद्देश्य है समाजसेवी अन्नू आजाद जी ने कहा कि इस वर्ष ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में रक्तदान के लिए अधिक उत्साह देखा गया और 12 रक्तवीरो ने प्रथम वार रक्तदान करके सभी लोगो का ध्यान आकर्षित किया डॉ हरेंद्र ने आये हुए सभी रक्तदाताओं का आभार प्रकट किया शिविर जिला चिकित्सालय ठाकुर मलखान सिंह की टीम अक्षय कुमार सेंगर के नेतृत्व में खैर उपस्थित रही रक्तदाताओं में अनूप सारस्वत कालू पहलवान मोनू शर्मा अंकित ठाकुर डॉ कुलदीप विल्सन सिंह शैलू पहलवान चेरव जादौन मोनू ठाकुर अजीत सिंह सौरभ भानु प्रताप विवेक जादौन शीलू सिंह नूतन देवी आकाश हरेंद्र सारस्वत बॉबी वर्मा आदि उपस्थित रहे
    1
    अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ ने महाराणा प्रताप जी की 486वी जयंती को युवा जागृति दिवस के रूप बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है आज कुल 25 लोगों ने रक्त दान किया 
प्रदेश अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र पाल सिंह ने  आज  सुबह 9:00 बजे लक्ष्मणगढ़ी बाईपास स्थित मंडल प्रभारी धीरू पहलवान के कार्यालय पर विधिवत फ़ीता काट कर शुभारंभ किया एवं महाराणा प्रताप जी के जयकारों से  गूंज उठा   
      
जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह कहा कि आज महाराणा प्रताप जयंती पर रक्तदान कर आपने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है क्योंकि रक्तदान महादान होता है महाराणा प्रताप जी ने कभी हार नहीं मानी उन्होंने देश की अखंडता के लिए अपने रक्त को बहाया था और आज आप भी उन्हीं को आदर्श मानते हुए यहां रक्तदान कर रहे है
विनीत पहलवान उत्तर प्रदेश केसरी ने कहा महाराणा प्रताप जी एवं भगवान राम दो ही ऐसे नाम है जो 
मंडल प्रभारी धीरू पहलवान ने कहा कि रक्तदान सिविर लगाने का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को जागरूक करना है आज बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रथम बार इस शिविर में आकर के रक्तदान किया यही इस रक्तदान की सफलता का उद्देश्य है
   समाजसेवी अन्नू आजाद जी ने कहा  कि इस वर्ष ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में  रक्तदान के लिए अधिक उत्साह देखा गया  और 12 रक्तवीरो ने प्रथम वार रक्तदान करके सभी लोगो का ध्यान आकर्षित किया
  डॉ हरेंद्र ने आये हुए सभी रक्तदाताओं का आभार प्रकट किया
शिविर जिला चिकित्सालय ठाकुर मलखान सिंह की टीम अक्षय कुमार सेंगर के नेतृत्व में खैर उपस्थित रही
रक्तदाताओं में अनूप सारस्वत कालू पहलवान मोनू शर्मा अंकित ठाकुर डॉ कुलदीप विल्सन सिंह शैलू पहलवान चेरव जादौन मोनू ठाकुर अजीत सिंह सौरभ भानु प्रताप विवेक जादौन शीलू सिंह नूतन देवी आकाश हरेंद्र सारस्वत बॉबी वर्मा आदि उपस्थित रहे
    user_MD News ( पत्रकार )
    MD News ( पत्रकार )
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आज हाथरस के सासनी में सर्व समाज ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सासनी कोतवाली चौराहे का नाम 'सम्राट अशोक चौराहा' रखने की मांग की। इस व्यस्त चौराहे पर गोल चक्कर और सम्राट अशोक की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की भी अपील की गई, ताकि महान सम्राट को सम्मान मिल सके।
    4
    आज हाथरस के सासनी में सर्व समाज ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सासनी कोतवाली चौराहे का नाम 'सम्राट अशोक चौराहा' रखने की मांग की। इस व्यस्त चौराहे पर गोल चक्कर और सम्राट अशोक की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की भी अपील की गई, ताकि महान सम्राट को सम्मान मिल सके।
    user_धर्मेन्द्र कुमार गौतम पत्रकार
    धर्मेन्द्र कुमार गौतम पत्रकार
    Media company सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • इगलास के उपजिलाधिकारी ने नगर पंचायत की पार्किंग और ठेके से अवैध वसूली को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें तय हुआ कि सिर्फ अधिकृत पार्किंग में ही शुल्क लिया जाएगा और अवैध वसूली करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही, सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने वाले ऑटो, टिर्री व बस चालकों पर भी चालान की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    इगलास के उपजिलाधिकारी ने नगर पंचायत की पार्किंग और ठेके से अवैध वसूली को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें तय हुआ कि सिर्फ अधिकृत पार्किंग में ही शुल्क लिया जाएगा और अवैध वसूली करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही, सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने वाले ऑटो, टिर्री व बस चालकों पर भी चालान की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Vishnu Shrama Journlist
    Vishnu Shrama Journlist
    Photographer Iglas, Aligarh•
    7 hrs ago
  • हाथरस के सासनी में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया, उनका कहना है कि 8 साल बाद घर में खुशी आने वाली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    4
    हाथरस के सासनी में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया, उनका कहना है कि 8 साल बाद घर में खुशी आने वाली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मथुरा के मंदिर परिसर में 62 साल के साधु पर 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, ग्रामीणों ने आरोपी साधु लक्ष्मीकांत को पकड़कर पीटा, जूते–चप्पल की माला पहनाकर घुमाया, बाद में लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है, कि साधु लक्ष्मीकांत इस मंदिर में पिछले 3 साल से सेवा कर रहे थे।
    1
    मथुरा के मंदिर परिसर में 62 साल के साधु पर 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, ग्रामीणों ने आरोपी साधु लक्ष्मीकांत को पकड़कर पीटा, जूते–चप्पल की माला पहनाकर घुमाया, बाद में लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है, कि साधु लक्ष्मीकांत इस मंदिर में पिछले 3 साल से सेवा कर रहे थे।
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • राजधानी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में खुलेआम लूट का वीडियो सामने आया है। अस्पताल पर आरोप है कि उसने ₹1300 की दवा के लिए मरीजों से ₹5100 वसूले, बिलिंग में हेराफेरी की गई। यह घटना निजी अस्पतालों की मनमानी वसूली की समस्या को उजागर करती है।
    1
    राजधानी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में खुलेआम लूट का वीडियो सामने आया है। अस्पताल पर आरोप है कि उसने ₹1300 की दवा के लिए मरीजों से ₹5100 वसूले, बिलिंग में हेराफेरी की गई। यह घटना निजी अस्पतालों की मनमानी वसूली की समस्या को उजागर करती है।
    user_धर्मेन्द्र कुमार गौतम पत्रकार
    धर्मेन्द्र कुमार गौतम पत्रकार
    Media company सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • थाना रेउना (दक्षिण जोन) कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ट्रांसफार्मर पार्ट्स व मोटी केबल/तार चोरी करने वाले 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार। कब्जे से करीब 6 लाख रुपए कीमत का चोरी किया गया माल बरामद।
    1
    थाना रेउना (दक्षिण जोन) कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ट्रांसफार्मर पार्ट्स व मोटी केबल/तार चोरी करने वाले 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार। कब्जे से करीब 6 लाख रुपए कीमत का चोरी किया गया माल बरामद।
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • एटा के जलेसर स्थित एक हॉस्टल में छात्र से हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं। अच्छी शिक्षा के लिए भेजे गए बच्चे को मिली दरिंदगी से माता-पिता हैरान हैं। इस घटना पर दोषियों और हॉस्टल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।
    1
    एटा के जलेसर स्थित एक हॉस्टल में छात्र से हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं। अच्छी शिक्षा के लिए भेजे गए बच्चे को मिली दरिंदगी से माता-पिता हैरान हैं। इस घटना पर दोषियों और हॉस्टल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।
    user_Hari Singh Goutam
    Hari Singh Goutam
    Teacher जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.