Shuru
Apke Nagar Ki App…
वंदना पेट्रोल पंप के पास बड़ा हादसा टला, डंपर की चपेट में आया बाइक सवार बालोतरा : शहर के खेड़ रोड स्थित वंदना पेट्रोल पंप के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में एक बाइक सवार आ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना पर बालोतरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना गंभीर था कि कुछ पल की चूक से बड़ा नुकसान हो सकता था। पुलिस ने डंपर चालक और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।_
Pukhraj soni
वंदना पेट्रोल पंप के पास बड़ा हादसा टला, डंपर की चपेट में आया बाइक सवार बालोतरा : शहर के खेड़ रोड स्थित वंदना पेट्रोल पंप के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में एक बाइक सवार आ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना पर बालोतरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना गंभीर था कि कुछ पल की चूक से बड़ा नुकसान हो सकता था। पुलिस ने डंपर चालक और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।_
More news from राजस्थान and nearby areas
- रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष सौगात अब राखी और उपहार भेजें सुरक्षित, सस्ते और समय पर मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली, 01 अगस्त। आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के इस पावन पर्व को यादगार बनाने के लिए विशेष "राखी स्पेशल सेवा" शुरू की है। अधीक्षक डाकघर, पाली श्री तरुण कुमार शर्मा ने बताया कि बहनों द्वारा अपने भाइयों को सुरक्षित एवं समय पर राखी पहुँचाने के उद्देश्य से डाक विभाग द्वारा विशेष राखी स्पेशल कवर उपलब्ध कराए गए हैं। छोटे राखी कवर का मूल्य मात्र ₹10 तथा बड़े राखी कवर का मूल्य ₹15 निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त राखी के साथ उपहार एवं अन्य सामग्री भेजने के लिए विशेष राखी गिफ्ट बॉक्स भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत ₹30 है। उन्होंने बताया कि डाक विभाग की यह विशेष सुविधा देश के किसी भी कोने में रहने वाले भाई-बहनों के प्रेम और विश्वास को समय पर एक-दूसरे तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। विभाग ने रक्षाबंधन के अवसर पर डाक के त्वरित निस्तारण एवं समयबद्ध वितरण के लिए विशेष व्यवस्थाएँ भी की हैं। श्री शर्मा ने आमजन से अपील की है कि वे रक्षाबंधन से पूर्व अपनी राखी एवं उपहार निकटतम डाकघर से समय रहते बुक कराएं, ताकि भाई-बहन के स्नेह का यह पावन संदेश समय पर अपने गंतव्य तक पहुँच सके। "डाक विभाग – रिश्तों की डोर, विश्वास के साथ हर घर तक।"1
- अगले 3 घंटों में बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जालौर और फलोदी के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने और 40-50 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की बहुत संभावना है।1
- बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी व उमस से मिली राहत..... बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी व उमस से मिली राहत रानी/नाडोल। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शनिवार शाम हुई बारिश ने बड़ी राहत दी। शाम करीब 5 से 6 बजे तक लगभग एक घंटे तक लगातार हुई बारिश से नाडोल सहित आसपास के गांवों का मौसम सुहावना हो गया। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। काफी दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई। जिन किसानों ने पहले ही बुवाई कर दी थी, उनके लिए यह बारिश किसी संजीवनी से कम नहीं रही। बारिश से खेतों में नमी बढ़ने से फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। लगातार उमस भरे मौसम से परेशान आमजन ने बारिश का आनंद लिया। कई स्थानों पर लोगों ने घरों से बाहर निकलकर ठंडी फुहारों का आनंद उठाया। मौसम में आए इस बदलाव से क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह खुशनुमा हो गया।1
- साचोर तहसील के हाडेशा गांव में जोरदार बारिश फुल बारिश फूल बारिश सिटी में1
- जावाल के आस पास गांवों में आज अच्छी बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी जावाल के आस पास गांवों में बारिश अच्छी आई जिसमें गांवों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और किसानो को खुशी मिलेगी2
- *ओम नमो नारायण सा🙏* *कल 2 अगस्त 2026 को होने वाली मीटिंग में अपना अमूल्य समय निकालकर अवश्य पधारें !!* *आपकी गरिमामय उपस्थिति एवं महत्वपूर्ण सुझाव ही उत्तर ग्रामीण गोस्वामी समाज का बेहतरीन भविष्य और आगामी दिशा और दशा तय करेंगे !!* 🙏🕉️🚩 *मीटिंग स्थान- उत्तर ग्रामीण गोस्वामी सभा भवन एवं छात्रावास इंदिरा कॉलोनी बाड़मेर* *दिनांक एवं समय - 2 अगस्त 2026 , रविवार , सुबह ठीक 10 बजे* *(कृपया समय का विशेष ध्यान रखें !!)*1