बारावफात पर्व को लेकर पुलिस ने कसी कमर, एसएसपी ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा..... फिरोजाबाद। आगामी बारावफात पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए फिरोजाबाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद ने पुलिस लाइन सभागार में बारावफात ड्यूटी में लगाए गए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ किया। ब्रीफिंग के दौरान एसएसपी ने बारावफात जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर सतर्कता तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी पुलिसकर्मी अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर पूरी सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ मौजूद रहें। एसएसपी ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिसकर्मी लगातार सतर्क रहें और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी बनाए रखें। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा जुलूस के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बारावफात पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए। ब्रीफिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। #Firozabad #FirozabadNews #BreakingNews #LatestNews #UPNews #UttarPradesh #Sirsaganj #SirsaganjNews #PoliceNews #CrimeNews #FirozabadPolice #NewsUpdate #LocalNews #HindiNews #AapKiAwaazNews #SwarajJagran #PanditGauravMishra
बारावफात पर्व को लेकर पुलिस ने कसी कमर, एसएसपी ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा..... फिरोजाबाद। आगामी बारावफात पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए फिरोजाबाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद ने पुलिस लाइन सभागार में बारावफात ड्यूटी में लगाए गए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ किया। ब्रीफिंग के दौरान एसएसपी ने बारावफात जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर सतर्कता तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी पुलिसकर्मी अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर पूरी सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ मौजूद रहें। एसएसपी ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिसकर्मी लगातार सतर्क रहें और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी बनाए रखें। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा जुलूस के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बारावफात पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए। ब्रीफिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। #Firozabad #FirozabadNews #BreakingNews #LatestNews #UPNews #UttarPradesh #Sirsaganj #SirsaganjNews #PoliceNews #CrimeNews #FirozabadPolice #NewsUpdate #LocalNews #HindiNews #AapKiAwaazNews #SwarajJagran #PanditGauravMishra
- आगरा ब्रेकिंग!!! सवर्ण समाज ने खैरागढ़ में आर्थिक आरक्षण व यूजीसी बिल को संशोधन को लेकर किया विरोध प्रदर्शन खेरागढ़ कस्बे में सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन खेरागढ़ कस्बे में डाक बंगला से शुरू हुआ प्रदर्शन एसडीएम कार्यालय पर हुआ समाप्त एसडीएम खेरागढ़ नरेंद्र गंगवार को सवर्ण समाज ने सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन आर्थिक रूप से आरक्षण व यूजीसी बिल में संशोधन को लेकर एसडीएम खेरागढ़ को सोपा गया ज्ञापन खेरागढ़ में यूजीसी व आर्थिक आरक्षण को लेकर किये गए प्रदर्शन में सैकड़ो की संख्या में सवर्ण समाज के प्रबुद्ध जन रहे मौजूद...1
- फतेहाबाद मेले में व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो फतेहाबाद में ब्लॉक के बराबर आयोजित मेले की व्यवस्थाओं को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मेले में कथित तौर पर अव्यवस्थाएं और असुविधाएं दिखाई जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो को कुछ यूट्यूब चैनलों, इंस्टाग्राम आईडी और फेसबुक यूजर्स द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि आखिर मेला प्रबंधन और पुलिस-प्रशासन इस ओर कब ध्यान देगा? एक तरफ मेला प्रबंधन की ओर से मेले में लोगों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं और सुविधाएं उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर वायरल वीडियो में कुछ अलग ही तस्वीर दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। आखिर वायरल वीडियो में दिखाई जा रही स्थिति की सच्चाई क्या है? क्या वास्तव में मेले में व्यवस्थाओं की कमी है या फिर वीडियो को किसी दूसरे संदर्भ में पेश किया जा रहा है? इन तमाम सवालों का जवाब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने मेला प्रबंधन और प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। देखिए वायरल वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है और क्या है पूरे मामले की असलियत—लाइव वीडियो में। एक यूट्यूब और इंस्टाग्राम और फेसबुक यूजर अंक प्रदान करते हुए नजर आया1
- अलीगढ के थाना खैर मे सिविल कोर्ट के बाहर एक दम्पति और परिवार के पक्षो मे हुई मारपीट कोर्ट के बाहर दंपति में मारपीट, दोनों परिवारों के सदस्य भिड़े अलीगढ़। खैर क्षेत्र के सिविल कोर्ट परिसर के बाहर मंगलवार को दंपति के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के परिवार के सदस्य भी आपस में भिड़ गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर वीडियो में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। Updated News-25/अगस्त/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- दिनांक 23.08.2026 को थाना हरीपर्वत पुलिस को एक 16 वर्षीय युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्रकरण में परिवारीजनों द्वारा दी गई आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्रकरण में परिवारीजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर 04 नामजद युवकों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। साक्ष्य संकलन सहित अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं गुण-दोष के आधार पर विधिक निस्तारण किया जाएगा।1
- यूपी : कानपुर में किसी ने एक्सपायरी चॉकलेट, टॉफी, बिस्किट के डिब्बे कूड़े के ढेर पर फेंक दिए। लोग उन्हें भी उठाकर ले गए।1
- एटा: केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के अवागढ़ पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा अवागढ़। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती के अवसर पर अवागढ़ नगर में धूमधाम से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। शोभायात्रा का शुभारंभ जलेसर रोड स्थित प्रेमा देवी पब्लिक स्कूल से हुआ। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए एटा रोड स्थित पचौरी फार्म हाउस पहुंची। यहां केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा मुख्य अतिथि तथा एटा सदर विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। आयोजन समिति की ओर से केंद्रीय मंत्री, विधायक सहित सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायक सिंह फौजी ने की, जबकि मंच का संचालन डॉ. राजपाल सिंह ने किया। मंच से केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड ने समाज में शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के साहस और बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा को क्षेत्र एवं समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा और उनके समाधान की मांग की। वहीं मंच पर वीरांगना अवंतीबाई लोधी के स्वरूप में मौजूद बालिका को तलवार एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आयोजक रघुवीर सिंह लोधी, संयोजक एडवोकेट हरिशंकर वर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश लोधी, महामंत्री मुनेश लोधी, संरक्षक रोहन सिंह वर्मा नेताजी,किसान नेता लोधी तेज सिंह वर्मा, मानवेन्द्र सिंह लोधी (समाज सेवी),शिशुपाल लोधीकुंवर पाल लोधी, अमर पाल सिंह लोधी, सतीश लोधी, योगेश राजपूत आनंदपुर, राहुल राजपूत, कमलेश राजपूत, पंकज लोधी, रविकांत लोधी, रोहित राजपूत, सोनू अध्यापक, एड. निर्देश लोधी, पंकज लोधी,बलदेव लोधी, डॉ. राजवीर सिंह आनंदपुर और अतर सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं मानवेंद्र सिंह लोधी ‘मानू भईया’, समाज सेवी की ओर से शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों एवं यात्रियों के लिए जल वितरण की व्यवस्था की गई। जल वितरण के माध्यम से लोगों को राहत पहुंचाई गई। शोभायात्रा के दौरान पूरे नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के जीवन, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।1
- श्रावण मास के आखिरी सोमवार को आगरा के कांवड़ वालों की एटा जिले के थाना मिरहची क्षेत्र में बाइक हुई चोरी1
- टूंडला के महावीर वाटिका कॉलोनी में नर्कीय जीवन जीने पर बेबस हुए लोग, अवरुद्ध नाली खुलवाने की माँग जनपद फिरोजाबाद के टूंडला की स्थिति को एक बार फिर से दिखाने का प्रयास कर रहा हूं जोकि टूंडला के महावीर वाटिका कॉलोनी केडी होटल के बराबर में है यहां पर नगर पालिका द्वारा नाली तो बनवाई गई है परन्तु इसकी साफ सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका की नहीं है ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि नगर पालिका द्वारा अगर नाली की साफ सफाई कराई जाती तो यह नाली ओवरफ्लो नहीं होती | वीडियो बनाते समय जब मैं और आगे की तरफ बड़ा तो देखा कि नाली ओवरफ्लो होने का एक कारण और भी है वह यह है कि वीडियो मे आप देख सकते है कि नाली आगे से कुछ दबंग लोगों के द्वारा मिट्टी डालकर बंद कर दी है |जिस कारण यहाँ भरने वाले पानी से मच्छर व कीड़े फेल रहें हर घर मे कोई ना कोई व्यक्ति स्वास्थ्य से जुडी परेशानियों का सामने कर रहा है इसकी एक शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर 18 अगस्त को की गई है परंतु उसमे अभी शिकायत की स्थिति लंभित दर्शा रहा है महावीर वाटिका के लोगों ne एक शिकायत पत्र क्षेत्रीय सभासद को लिखित में दिया है जिसमे कॉलोनी मे रहने वाले निवासियों ने अवरुद्ध नाली को खुलवाने की माँग की है | नाली खुलवाने की माँग मे मनीष मिश्रा, धर्मेन्द्र कुमार, नितिन गर्ग,रामवीर सिंह,वरुण प्रताप, शिवम्, आरती,गिरेंद्र सिंह, प्रयांशु बघेल, परी बघेल, शिव कुमार,करिश्मा, प्रदीप शर्मा,प्रयांशु सिंह ने की है समस्त कॉलोनीवासियो ने कहा है कि अगर अवरुद्ध नाली को खोलकर समस्या का स्थाई समाधान नहीं होता है तो सम्पूर्ण समाधान दिवस मे जिलाधिकारी फ़िरोज़ाबाद को इस समस्या से अवगत कराएँगे | Updated News-25/अगस्त/26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- धौलपुर के राजाखेड़ा के गांव दिघी में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार तीन लोग जख्मी, एक की हालत गंभीर, राजाखेड़ा-धौलपुर हाईवे पर हुआ हादसा, रात 8 बजे बाइक को ट्रक ने रौंदा, एक ही बाइक पर सवार थे तीनों, घायलों को राजाखेड़ा अस्पताल से हायर सेंटर रेफर, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, राजाखेड़ा-धौलपुर हाईवे पर वाहनों की लगी लंबी कतार, पुलिस मौके पर, समझाइश जारी धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव दिघी में बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग जख्मी हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार हादसा आज *रात करीब 8 बजे* राजाखेड़ा-धौलपुर हाईवे पर गांव दिघी के पास हुआ। तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर राजाखेड़ा से अपने गांव की तरफ जा रहे थे। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गौरव पुत्र रामशंकर* निवासी दिघी उम्र करीब 26 साल गंभीर रूप से घायल है। दीपू पुत्र और जग्गो पुत्रकुल्ला * घायल हैं। स्थानीय लोगों ने तीनों को राजाखेड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। दो की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया है। *गौरव पुत्र रामशंकर के सिर में गंभीर चोट है, उसे आगरा रेफर किया गया है। दूसरे को धौलपुर रेफर किया है।" हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राजाखेड़ा-धौलपुर हाईवे को गांव दिघी के पास जाम कर दिया। ग्रामीण ट्रक चालक की गिरफ्तारी की माँग कर रहे हैं जाम के कारण हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही थाना राजाखेड़ा पुलिस और मनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश शुरू कर दी है। थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया, "दिघी गांव में ट्रक-बाइक हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। ट्रक को कब्जे में ले लिया है, चालक फरार है। घायलों को अस्पताल भेजा है। ग्रामीणों ने जाम लगा रखा है, समझाइश कर जाम खुलवाया जा रहा है।"बताया जा रहा है हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक को थाने ले गई है। धौलपुर के राजाखेड़ा के गांव दिघी में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार तीन लोग जख्मी, एक की हालत गंभीर, राजाखेड़ा-धौलपुर हाईवे पर हुआ हादसा, रात 8 बजे बाइक को ट्रक ने रौंदा, एक ही बाइक पर सवार थे तीनों, घायलों को राजाखेड़ा अस्पताल से हायर सेंटर रेफर, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, राजाखेड़ा-धौलपुर हाईवे पर वाहनों की लगी लंबी कतार, पुलिस मौके पर, समझाइश जारी धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव दिघी में बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग जख्मी हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार हादसा आज *रात करीब 8 बजे* राजाखेड़ा-धौलपुर हाईवे पर गांव दिघी के पास हुआ। तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर राजाखेड़ा से अपने गांव की तरफ जा रहे थे। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गौरव पुत्र रामशंकर* निवासी दिघी उम्र करीब 26 साल गंभीर रूप से घायल है। दीपू पुत्र और जग्गो पुत्रकुल्ला * घायल हैं। स्थानीय लोगों ने तीनों को राजाखेड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। दो की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया है। *गौरव पुत्र रामशंकर के सिर में गंभीर चोट है, उसे आगरा रेफर किया गया है। दूसरे को धौलपुर रेफर किया है।" हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राजाखेड़ा-धौलपुर हाईवे को गांव दिघी के पास जाम कर दिया। ग्रामीण ट्रक चालक की गिरफ्तारी की माँग कर रहे हैं जाम के कारण हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही थाना राजाखेड़ा पुलिस और मनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश शुरू कर दी है। थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया, "दिघी गांव में ट्रक-बाइक हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। ट्रक को कब्जे में ले लिया है, चालक फरार है। घायलों को अस्पताल भेजा है। ग्रामीणों ने जाम लगा रखा है, समझाइश कर जाम खुलवाया जा रहा है।"बताया जा रहा है हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक को थाने ले गई है।1