logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हजारीबाग नगर निगम चुनाव को लेकर झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी विकास राणा के कार्यालय में हुई रणनीतिक बैठक नगर निगम चुनाव 2026 झामुमो समर्थित प्रत्याशी विकास राणा क्रम संख्या - 5, बैंच छाप हजारीबाग नगर निगम चुनाव को लेकर झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी विकास राणा के कार्यालय में हुई रणनीतिक बैठक प्रत्येक बूथ पर पकड़ मजबूत, जहां कमी है वहां हो रही तेज़ी से काम : जिलाध्यक्ष संजीव बेदीया सुलझे,अनुभवी और जनप्रिय व्यक्ति विकास राणा के नेतृत्व में हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र का होगा समग्र विकास और नगर को मिलेगी नई दिशा - मनोज चंद्रा हजारीबाग: हजारीबाग नगर निगम चुनाव को लेकर झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी विकास राणा के चुनावी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक बंशीलाल चौक के समीप मंगल बाजार स्थित सिटी सेंटर कॉम्प्लेक्स में स्थित चुनावी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में झामुमो हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदीया, सिमरिया विधानसभा के प्रत्याशी मनोज चंद्रा, जिला सचिव नीलकंठ महतो तथा केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा के नेतृत्व में संयुक्त रूप से चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान झामुमो के प्रवक्ता सतीश दास ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने विकास राणा को मेयर पद के लिए प्रत्याशी घोषित कर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता एकजुट होकर विकास राणा को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि विकास राणा जनसरोकार से जुड़े हुए नेता हैं और नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की क्षमता रखते हैं। झामुमो जिलाध्यक्ष संजीव बेदीया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में जनता को कई मूलभूत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था, जलापूर्ति, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति को सुधारना झामुमो की प्राथमिकता होगी। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि विकास राणा के मेयर बनने के बाद नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। संजीव बेदीया ने आगे कहा कि “हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर हमारी पकड़ मजबूत है और जहां कहीं कमी रह गई है, वहां हमलोग लगातार काम कर रहे हैं।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ स्तर पर सक्रिय होकर मतदाताओं से संपर्क बनाए रखें और पार्टी की योजनाओं व प्रत्याशी की छवि को जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक में सिमरिया विधानसभा के प्रत्याशी मनोज चंद्रा ने भी संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि विकास राणा एक सुलझे हुए, अनुभवी और जनप्रिय व्यक्ति हैं। उनके नेतृत्व में हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र का समग्र विकास होगा और नगर को नई दिशा मिलेगी। मनोज चंद्रा ने महिलाओं और युवाओं से भी अपील की कि वे बढ़-चढ़कर मतदान करें और विकास राणा को विजयी बनाएं। झामुमो जिला सचिव नीलकंठ महतो ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठनात्मक मजबूती के साथ जनता का विश्वास ही जीत की कुंजी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर संपर्क अभियान को तेज करें और विकास राणा को भारी बहुमत से जिताने के लिए समर्पित भाव से जुट जाएं। केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा ने कहा कि चुनावी रणनीति में हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने-अपने स्तर से चुनाव प्रचार, मतदाता संपर्क, बूथ प्रबंधन और जनसमर्थन बढ़ाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि हजारीबाग नगर निगम मेयर पद के लिए झामुमो समर्थित प्रत्याशी की जीत निश्चित है। अंत में मेयर प्रत्याशी विकास राणा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को संबोधित करते हुए  कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है और वे पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने का कार्य करेंगे। विकास राणा ने नगर निगम क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने कीमती मत का प्रयोग करें और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि वे हजारीबाग के विकास में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने बताया कि चुनाव में उनका क्रम संख्या 5 है तथा उनका चुनाव चिन्ह “बेंच छाप” है। उन्होंने जनता से निवेदन किया कि बेंच छाप पर मोहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं। बैठक में उत्साह का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में जिला सचिव नीलकंठ महतो, केंद्रीय सदस्य मो इज़हार अंसारी, सुनील शर्मा, रंजीत मेहता, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र मेहता, नईम राही, जिला कोषाध्यक्ष मो अख्तर अंसारी, सतीश नारायण दास, सुधीर पांडेय, श्वेता दुबे, सुनीता देवी, दयानंद मेहता, नगर अध्यक्ष नवीन प्रकाश, मीडिया प्रभारी कैसर जमाल, इफ्तेखार अहमद, सुहेब खान, अब्दुल्ला खान, परवेज आलम, जीतेन्द्र ठाकुर, दीपक राय, अजय साव, संतोष कुमार, कुन्दन पाठक, संजय कुमार, मो रहबर, आजाद खान, सोनू, मेराज, बबलू दुबे, प्रशांत कुमार, बाबु विक्रम, आनंद सिंह सहित झामुमो के कई नेता व सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

8 hrs ago
user_Ejaj Alam
Ejaj Alam
Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
8 hrs ago
d5a9ad31-000b-4c66-9b87-eefc4a6fcb54

More news from Hazaribagh and nearby areas
  • ये जमीन मेरा खटियानी जमीन हैं,
    1
    ये जमीन मेरा खटियानी जमीन हैं,
    user_Dabang bihari Pandey ji
    Dabang bihari Pandey ji
    Hazaribag, Hazaribagh•
    2 hrs ago
  • हजारीबाग का मेयर कैसा हो , छठी छाप अरविंद राणा के जैसा हो, आप सभी शहर/नगर वासियो का मुहर कहा लगेगा, अरबिंद राणा का चुनाव चिन्ह क्रमांक 2 छठी छाप पर , अबकी बार शहरवासियो का मेयर होगा, किसी बडे कम्पनी का नही ?
    1
    हजारीबाग का मेयर कैसा हो , छठी छाप अरविंद राणा के जैसा हो, आप सभी शहर/नगर वासियो का मुहर कहा लगेगा, अरबिंद राणा का चुनाव चिन्ह क्रमांक 2 छठी छाप पर , अबकी बार शहरवासियो का मेयर होगा, किसी बडे कम्पनी का नही ?
    user_चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    Voice of people हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    4 hrs ago
  • मेयर प्रत्याशी झारखण्ड आंदोलनकारी विनोद भगत के कार्यालय का उद्घाटन,जीत के बाद मेयर खुद घर घर जायेंगे
    1
    मेयर प्रत्याशी झारखण्ड आंदोलनकारी विनोद भगत के कार्यालय का उद्घाटन,जीत के बाद मेयर खुद घर घर जायेंगे
    user_Hazaribag Today🇮🇳Meraj khan
    Hazaribag Today🇮🇳Meraj khan
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    9 hrs ago
  • नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज, उपायुक्त ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
    1
    नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज, उपायुक्त ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    11 hrs ago
  • Post by Boltajharkhand
    1
    Post by Boltajharkhand
    user_Boltajharkhand
    Boltajharkhand
    Press Hazaribag, Hazaribagh•
    21 hrs ago
  • #OBC. SC. SC. #जय भीम #जोहार जय #संविधान #मूलनिवासी
    1
    #OBC. SC. SC. #जय भीम #जोहार जय #संविधान #मूलनिवासी
    user_DeoNarayan Tudu
    DeoNarayan Tudu
    Barkagaon, Hazaribagh•
    5 hrs ago
  • 6 Crore में बनी Musical Road 😱 | Jai Ho India ||
    1
    6 Crore में बनी Musical Road 😱 | Jai Ho India ||
    user_Janeman Kumar
    Janeman Kumar
    Content Creator (YouTuber) बरकठा, हजारीबाग, झारखंड•
    43 min ago
  • हज़ारीबाग नगर निकाय चुनाव 2026 मे हज़ारीबाग नगर के मेयर पद के सबसे प्रबल सुयोग्य, कर्मठ, शिक्षित प्रत्याशी मोहम्मद सरफ़राज़ अहमद जो की बेहद लोकप्रिय समाजसेवी के तौर पर जाने जाते हैं उन्होंने आज अपने कार्यलय मे प्रेस वार्ता कर अपना घोषणा पत्र जारी किया जिसमे बुनियादी सुविधायें दैनिक ज़रूरते सड़क पार्क और नगर का विकास के अलावा महिलाओ के लिए विशेष सुरक्षा एवं रोज़गार सहित नगर वासियों के स्वास्थ्य और शिक्षा युवाओं के रोजगार और भविष्य के साथ फुटपाथ दुकानदार और बंदरों के लिए नियमित व्यवस्था और स्थान उपलब्ध करवाएंगे घोषणा पत्र में बुजुर्गों और कमजोर लोगों की मदद के लिए भी व्यवस्था करने की बात कही गई साथ ही साथ हजारीबाग की टैक्स व्यवस्था को छोटे और आसान करने का भी आश्वासन दिया गया सरफराज अहमद ने कहा उन्होंने वही वादे किए हैं जो करना संभव है और नगर निगम क्षेत्र में होना चाहिए उन्होंने हजारीबाग की जनता से अपील की की मतदान के दिन उनके चुनाव चिन्ह बिस्किट छाप पर क्रमांक संख्या 6 पर मोहर लगाकर उन्हें विजय बनाएं और सेवा का मौका दें
    3
    हज़ारीबाग नगर निकाय चुनाव 2026 मे हज़ारीबाग नगर के मेयर पद के सबसे प्रबल सुयोग्य, कर्मठ, शिक्षित प्रत्याशी मोहम्मद सरफ़राज़ अहमद जो की बेहद लोकप्रिय समाजसेवी के तौर पर जाने जाते हैं उन्होंने आज अपने कार्यलय मे प्रेस वार्ता कर अपना घोषणा पत्र जारी किया जिसमे बुनियादी सुविधायें दैनिक ज़रूरते 
सड़क पार्क और नगर का विकास के अलावा महिलाओ के लिए विशेष सुरक्षा एवं रोज़गार सहित नगर वासियों के स्वास्थ्य और शिक्षा युवाओं के रोजगार और भविष्य के साथ फुटपाथ दुकानदार और बंदरों के लिए नियमित व्यवस्था और स्थान उपलब्ध करवाएंगे 
घोषणा पत्र में बुजुर्गों और कमजोर लोगों की मदद के लिए भी व्यवस्था करने की बात कही गई साथ ही साथ हजारीबाग की टैक्स व्यवस्था को छोटे और आसान करने का भी आश्वासन दिया गया 
सरफराज अहमद ने कहा उन्होंने वही वादे किए हैं जो करना संभव है और नगर निगम क्षेत्र में होना चाहिए 
उन्होंने हजारीबाग की जनता से अपील की की मतदान के दिन उनके चुनाव चिन्ह बिस्किट छाप पर क्रमांक संख्या 6 पर मोहर लगाकर उन्हें विजय बनाएं और सेवा का मौका दें
    user_Hazaribag Today🇮🇳Meraj khan
    Hazaribag Today🇮🇳Meraj khan
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.