शादीशुदा व्यक्ति ने तीन साल की मासूम बच्ची को बनाया अपनी हवस का शिकार, मुकदमा दर्ज मंडी धनौरा। कलयुगी हैवान ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली तीन साल की एक मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया। घटना के समय मासूम के माता-पिता बाजार गए हुए थे। हैवान की फितरत से अनजान माता-पिता बाजार जाते समय मासूम की देखभाल की जिम्मेदारी उसे ही सौंप कर गए थे। पुलिस ने मंगलवार की देर रात आरोपी के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी फरार है। घटना नगर के एक मोहल्ला की है। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 38 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही साथ किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति की तीन साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। घटना की जानकारी मां को बाजार से आने पर लगी। जब उसने बच्ची के कपड़ों पर खून के दाग देखे। मां ने मोहल्ले में रहने वाली दूसरी महिलाओं को घटना की जानकारी दी। दलाल किस्म के लोगों ने बच्ची के माता पिता को बदनामी का डर दिखाकर व दो लाख रुपये का लालच देकर चुप रहने के लिए राजी कर लिया। मोहल्ले के एक व्यक्ति ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर सीओ अंजलि कटारिया व प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिवार को थाने लाईं। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि देर रात बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
शादीशुदा व्यक्ति ने तीन साल की मासूम बच्ची को बनाया अपनी हवस का शिकार, मुकदमा दर्ज मंडी धनौरा। कलयुगी हैवान ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली तीन साल की एक मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया। घटना के समय मासूम के माता-पिता बाजार गए हुए थे। हैवान की फितरत से अनजान माता-पिता बाजार जाते समय मासूम की देखभाल की जिम्मेदारी उसे ही सौंप कर गए थे। पुलिस ने मंगलवार की देर रात आरोपी के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी फरार है। घटना नगर के एक मोहल्ला की है। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 38 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही साथ किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति की तीन साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार
बना लिया। घटना की जानकारी मां को बाजार से आने पर लगी। जब उसने बच्ची के कपड़ों पर खून के दाग देखे। मां ने मोहल्ले में रहने वाली दूसरी महिलाओं को घटना की जानकारी दी। दलाल किस्म के लोगों ने बच्ची के माता पिता को बदनामी का डर दिखाकर व दो लाख रुपये का लालच देकर चुप रहने के लिए राजी कर लिया। मोहल्ले के एक व्यक्ति ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर सीओ अंजलि कटारिया व प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिवार को थाने लाईं। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि देर रात बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
- जिला बिजनोर क्षेत्र नूरपुर में फ़िरोज़ मंसूरी को नूरपुर विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिसके बाद फ़िरोज़ ने कहा इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है उसको जिसको हमेशा निभानुगा पार्टी को और भी आगे बढ़ाऊंगा1
- बिजनौर में एक युवक से कथित तौर पर जबरन नारे लगवाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। मामले को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है। 👉 पूरी खबर जानने के लिए पेज को फॉलो करें।1
- आज 10 मार्च को मध्य प्रदेश के सतना कलेक्टर का राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह चौहान और वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगे राम त्यागी एवं राष्ट्रीय सचिव चौधरी उम्मेद सिंह जी के नेतृत्व में घेराव किया गया भारी भीड़ और ट्रैक्टर के सैलाब को देखकर मध्य प्रदेश शासन और प्रशासन के फूल हाथ पैर किसने की सभी मांगे मानी गई साथ रहे गाजियाबाद के जिला प्रभारी संदीप त्यागी1
- स्योहारा में दर्दनाक घटना, पुल से नहर में कूदे व्यक्ति की तलाश जारी1
- राजा का ताजपुर मैं मशहूर कपड़ा मार्किट पुराना कुंवा रोड हरी कोठी के नीचे साकिब जनरल स्टोर का उदघाटन वर्तमान प्रधान पति हाजी शमशाद अहमद फरीदी द्वारा फीता काटकर किया गया.इसके बाद मुफ़्ती अरशद द्वारा दुआ की गई. उदघाटन मैं प्रधान पति हाजी शमशाद अहमद फरीदी. हाजी फ़ारूक़ सिद्दीकी. शाहरुख़ भाई. अरमान भाई. हाजी शाकिर.हाजी अल्लादिया.साजिद भाई. इमरान अहमद. आदि लोग मौजूद रहे. पत्रकार उस्मान सिद्दीकी दैनिक भीम वार्ता संवाददाता. जिला प्रभारी अखंड भारत न्यूज़.3
- मुरादाबाद: मार्च में भी घना कोहरा, वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के ग्रामीण क्षेत्र डिलारी में बुधवार 11 मार्च की सुबह अचानक घना कोहरा छा गया। कोहरे की वजह से सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को दिन में 10 बजे भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।1
- जिला बिजनोर क्षेत्र नजीबाबाद में हुई लोगो के साथ ठगी लाखो की बड़ी रकम लेकर हुआ आरोपी फरार1
- लोकसभा में अमित शाह भड़के, विपक्ष के हंगामे पर दिया करारा जवाब1
- स्योहारा क्षेत्र में एक व्यक्ति के नहर में गिरने की सूचना के बाद लगातार तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि मीरापुर निवासी रामचरन (51 वर्ष) नहर में गिर गए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस और PAC की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक रामचरन का कोई सुराग नहीं लग पाया था।1