*दिव्यांगों ने पूजन अर्चन कर नये सत्र का किया आरंभ* रामू गौतम जौनपुर जिला कें बदलापुर तहसील क्षेत्र कें श्री समरथ्थी राजाराम दिव्यांग एवं बालिका शिक्षण संस्थान कुशहा, घनश्यामपुर, बदलापुर, जौनपुर में सभी बच्चों ने मिलकर नये सत्र के प्रारम्भ में माता सरस्वती की पूजा अर्चना की और कहा कि हे माता सरस्वती देवी आप हम सभी को ज्ञान, बुद्धि आदि प्रदान करें जिससे हम अपने इस भारत जैसे महान देश की रक्षा करने में सफल रहें। तथा आज स्व० वृजराज दुर्गा प्रसाद सिंह जी की 16वीं पुण्य तिथि पर उनके पुत्र रामचन्द्र सिंह एवं चन्दा बब्बन सिंह ने सभी बच्चों को मिष्ठान आदि वितरित करते हुए सभी दिव्यांगों को पाठ्य सामग्री वितरित किया। ऐसी सोच रखने वाले बहुत ही विरले पुरुष होते हैं जो अपने माता या पिता के नाम को समाज में अनवरत आगे बढ़ाते रहते हैं। इस अवसर पर प्रबन्धक अजय कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभी छात्र छात्रा एवं अध्यापक, अध्यापिकायें उपस्थित रही।
*दिव्यांगों ने पूजन अर्चन कर नये सत्र का किया आरंभ* रामू गौतम जौनपुर जिला कें बदलापुर तहसील क्षेत्र कें श्री समरथ्थी राजाराम दिव्यांग एवं बालिका शिक्षण संस्थान कुशहा, घनश्यामपुर, बदलापुर, जौनपुर में सभी बच्चों ने मिलकर नये सत्र के प्रारम्भ में माता सरस्वती की पूजा अर्चना की और कहा कि हे माता सरस्वती देवी आप हम सभी को ज्ञान, बुद्धि आदि प्रदान करें जिससे हम अपने इस भारत जैसे महान देश की रक्षा करने में सफल रहें। तथा आज स्व० वृजराज दुर्गा प्रसाद सिंह जी की 16वीं पुण्य तिथि पर उनके पुत्र रामचन्द्र सिंह एवं चन्दा बब्बन सिंह ने सभी बच्चों को मिष्ठान आदि वितरित करते हुए सभी दिव्यांगों को पाठ्य सामग्री वितरित किया। ऐसी सोच रखने वाले बहुत ही विरले पुरुष होते हैं जो अपने माता या पिता के नाम को समाज में अनवरत आगे बढ़ाते रहते हैं। इस अवसर पर प्रबन्धक अजय कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभी छात्र छात्रा एवं अध्यापक, अध्यापिकायें उपस्थित रही।
- जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के केवटली कला गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात किशोरी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात करीब आठ बजे सूचना मिली कि हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक किनारे एक किशोरी का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बताया जा रहा है कि किशोरी की उम्र करीब 18 वर्ष, कद लगभग पांच फीट और रंग सांवला है। वह पीले रंग की कुर्ती, नीली लैगी और लाल रंग की हवाई चप्पल पहने हुई थी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान के प्रयास जारी हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।2
- Post by Anupam tiwari1
- दलित ग्राम प्रधान की पिटाई के बाद प्रधानों में फैला आक्रोश ग्राम प्रधान खरैयामऊ विकासखंड मछली शहर के ऊपर हमले के बाद प्रधान संघ में उबाल तहसील मछली शहर संघ के अध्यक्ष चंद्रसेन गिरी के नेतृत्व में में क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा से मिलकर कठोर कार्रवाई ,सुरक्षा की किया मांग । जौनपुर उत्तर प्रदेश कल देर शाम मछली शहर विकासखंड के खरैयामऊ के ग्राम सभा के अंदर अन्नपूर्णा भवन का निर्माण करवा रहे प्रधान रमेश चंद्र कनौजिया के ऊपर दबंगो के हमले के बाद प्रधान संघ के अध्यक्ष चंद्रसेन गिरी के साथ विकासखंड के प्रधानों ने क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा से मांग किया है ,कि प्रधान के हमलावरों के ऊपर कठोर कार्रवाई की जाए और परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने प्रधान के प्रतिनिधी मंडल को आस्वस्थ किया है कि करवाई ऐसी होगी की मिसाल हो जाएगी कोई भी आरोपी बच नहीं पाएगा1
- लखनऊ सपा कार्यालय में आयोजित गुजिया सेंवई पार्टी पर कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर का हमला आशु मालिक पहले लात खाएंगे और फिर टिकट की चाह पर गुजिया खिलाएंगे-राजभर सपा में मार खाने वाले और मारने वाले सब एक जगह इकट्ठा है-राजभर मायावती के खास रहे राम अचल राजभर को सपा ने सड़क पर घसीट घसीट कर पीटा था, आज वो सपा में है : ओपी राजभर आशु मालिक को भरे मंच पर पीटा गया आज भी वो सपा में ही है और गुजिया पार्टी कर रहे : ओपी राजभर सिर्फ टिकट मिल जाए इसकी चाह में मार खाने पर भी आशु मालिक गुजिया खिला रहे है : ओपी राजभर1
- प्रतापगढ़ जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी जिला जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई है। जिसके बाद न्याय और पुलिस प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया। जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 1बजे जिला जज के ऑफिशियल ईमेल आईडी पर एक संदेश प्राप्त हुआ। जिसमें आज बुधवार को दोपहर 1:30 बजे न्यायालय को बम से उड़ा देने की धमकी दी गई थी। हालांकि इस दौरान प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली । इसके बावजूद सुरक्षा के लिहाजा से न्यायालय परिसर में सतर्कता बढ़ा दी गई है पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है और आने जाने वालों की सघन चेकिंग कराई गई । वहीं साइबर टीम को ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने के लिए लगाया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर शाम करीब 5:00 बजे बताया कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद न्यायालय परिषर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।1
- अपने प्रधान साथी के साथ हुए मारपीट से नाखुश प्रधानों ने क्षेत्राधिकारी से मिलकर कठोर की मांग की।उन्होंने बताया कि हमारे साथी ग्राम प्रधान खरैयामऊ रमेश कनौजिया के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया है जो अभी जीवन मौत से लड़ रहे हैं।इस तरह यदि हम लोग सुरक्षित नहीं रहे तो कैसे विकास कार्य होगा? वह गांव का विकास कार्य को ही कर रहे थे कि उनके साथ जिन लोगों ने ऐसा मानवीय कार्य किया है उनके साथ कठोर से कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।1
- वादी संजय शुक्ला पुत्र जगनारायण शुक्ला निवासी ग्राम कोडरी चंदुआडीह थाना कोहडौर जनपद प्रतापगढ़ द्वारा प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि दिनांक 30.03.2026 को कुलदीप पुत्र स्व0 रामस्नेही निवासी बाभनपुर जनपद जौनपुर एवं अजीत पुत्र राजकिशोर निवासी रामपुर खागल थाना पट्टी द्वारा धोखाधड़ी कर 50,000 रुपये ले लिए गए तथा नोटों का बंडल देकर देखने नहीं दिया गया और अतिरिक्त 1,00,000 रुपये की मांग करते हुए वादी के पुत्र को गोली मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में थाना पट्टी पर मु0अ0सं0- 111/2026 धारा 318(4)/308 (5)/182 बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था । पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ दीपक भूकर द्वारा अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी पट्टी आनन्द पाल सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अनीश कुमार यादव मय हमराह कां0 पंकज यादव,कां0 राघवेन्द्र यादव द्वारा देखभाल क्षेत्र संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0- 111/2026 धारा 318(4)/308 (5)/182 बी0एन0एस0 से संबंधित 01 अभियुक्त अजीत पुत्र राज किशोर निवासी ग्राम रामपुर खागल थाना पट्टी प्रतापगढ उम्र करीब 24वर्ष को 04 अदद जिन्दा देशी बम नाजायज व 01 मोटर साइकिल के साथ थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत देनवा दुबौली जंगल के पास बहद ग्राम देनवा दुबौली के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से 04 अदद जिन्दा देशी बम नाजायज की बरामदगी के संबंध में थाना पट्टी में मु0अ0सं0-114/2026 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त से बरामद 01 अदद मोटर साइकिल को धारा 207 एमवीएक्ट में सीज किया गया ।1
- Post by PUBLIC TALK NEWS1