Shuru
Apke Nagar Ki App…
@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
More news from Sonbhadra and nearby areas
- Post by Manish Dev1
- Post by पत्रकार अमान खान (ब्यूरो चीफ)1
- विजयगढ़ किले की कहानियों पर अब नया सवाल खड़ा हो गया जा सोनभद्र के भारतीय जनता पार्टी के एक पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को की गई शिकायत के बाद अब चार सदस्य टीम गठित कर दी गई है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- थाना अनपरा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 27.03.2026 को भारत फाइनेंस कम्पनी के कलेक्शन एजेंट से चार अज्ञात अपराधियों द्वारा, जो दो मोटरसाइकिल पर सवार थे. लुट की घटना कारित की गई थी। घटना में अपराधियों द्वारा र63,000/- नकद, टैेबलेट, बायोमेट्रिक मशीन, मोबाइल फोन, कलेक्शन डायरी एवं आन्य आवश्यक कागजात से भरा बैग लुट लिया गया था।उक्त प्रकरण के संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना अनपरा पर म0अ०सं०-75/2026, धारा 304(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 304(2) बीएनएस को लोप करते हुए धारा 309(4) बीएनएस में परिवर्तित किया गया तथा बरामदगी के आधार पर धारा 317(2)बीएनएस की वृद्धि की गई।घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक अनपरा व थानाध्यक्ष शक्तिनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया बुधवार को समय करीब 22:00 बजे मुखबिर खास से सुचना प्राप्त हुई कि दो मोटरसाइकिल पर सवार चार संदिग्ध व्यक्ति मिर्चाधुरी की ओर से अनपरा की तरफ आ रहे हैं। सुचना पर पुृलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान कुबरी पहाड़ी के पास बदमाशों द्वारा अपने आप को घिरता देख, भागने के प्रयास में पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फार्यरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें दो अभियुक्त संजय यादव पुत्र राजेश यादव व पंकज श्रीवास्तव पुत्र राम प्रवेश लाल निवासीगण झिरगाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र के बायें पैर में गोली लगने से घायल हो गए। मौके से दो अन्य अभियुक्त धीरज यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी झिरगाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र व हरिओम जायसवाल पुत्र प्रदीप जायसवाल निवासी कोटा थाना चोपन जनपद सोनभद्र, को भी गिरफ्तार किया गया, तथा अभियुक्तों से पुछताछ के बाद घटना का साजिश कर्ता चन्द्रेश यादव पुत्र बटेश्वर यादव निवासी झिरगाडंडी थाना कोन को गिरफ्तार किया गया मुठभेड़ के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा, 02-02 अदद जिंदा कारतूस व खोखा कारतूस, लूटा गया माल व घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया। घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु पुलिस अभिरक्षा में डिबुलगंज अस्पताल भेजा गया है, जहां से दोनों घायल अभियुक्तों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है जहां दोनो इलाजरत है। मौके पर फॉरेंसिक टीम साक्ष्य संकलन एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा मौका मुआयना किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ०सं०-87/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आम एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उक्त लूट की घटना व साजिश चन्द्रेश यादव पुत्र बटेश्वर यादव निवासी झिरकाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से कारित की गई थी। चन्द्रेश यादव पूर्व में भारत फाइनेस कम्पनी में काम कर चुका है, जिसे पता था कि दिन शुक्रवार को कलेक्शन जाता है। पूछताछ में यह भी पता चला कि धीरज यादव पीजी कॉलेज ओबरा में छात्रसंघ महामंत्री भी रह चुका है।अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय थाना अनपरा जनपद सोनभद्र,उ0नि0 कमल नयन दुबे थानाध्यक्ष शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, उ0नि0 संतोष कुमार, उ0नि0 अशोक कुमार सिंह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, हे0का0 रामु राजभर, हे0का) अनिष कुमार, हे०का0 संजय कुमार थाना अनपरा,का0 रमेश गोड़, का0 शशि भूषण, का0 अजीत कुमार थाना अनपरा जनपद सोनभद्र शामिल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया गया है4
- सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्रान्तर्गत लूट की घटना में संलिप्त बदमाशों से पुलिस एवं एसओजी टीम की हुई मुठभेड़ के संबंध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा की बाइट—1
- सोनभद्र।डाला सेक्टर बी में दया चौधरी के घर के पास एक सड़क हादसे में दो बाइक आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डाला पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- Post by Manish Dev2