मई से शुरू होगा जनगणना–2027 महाअभियान, पारदर्शिता से करें कार्य – कलेक्टर संदीप जी.आर. स्व-गणना पोर्टल से नागरिक स्वयं अपडेट करेंगे जानकारी, मोबाइल एप से होगा डिजिटल सर्वे 1 मई से शुरू होगा जनगणना–2027 महाअभियान, पारदर्शिता से करें कार्य – कलेक्टर संदीप जी.आर. स्व-गणना पोर्टल से नागरिक स्वयं अपडेट करेंगे जानकारी, मोबाइल एप से होगा डिजिटल सर्वे तीन चरणों में पूरी होगी जनगणना, प्रथम चरण में मकान गणना सागर। सागर जिला में जनगणना–2027 महाअभियान का शुभारंभ 1 मई से किया जाएगा। कलेक्टर संदीप जी.आर. ने जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना का कार्य पूरी पारदर्शिता एवं शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए किया जाए। डेटा संग्रहण पूरी जिम्मेदारी और विश्वास के साथ किया जाना अनिवार्य है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जनगणना–2027 तीन चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण में 1 मई से मकानों की गणना (हाउस लिस्टिंग) की जाएगी, जिसके बाद शेष दो चरण निर्धारित समयानुसार पूर्ण किए जाएंगे। प्रगणकों की नियुक्ति कर उन्हें विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। प्रशिक्षण सत्र में अपर कलेक्टर अविनाश रावत, चार्ज अधिकारी पी. एल. प्रजापति, समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। राज्यस्तरीय मास्टर ट्रेनर शिवांशु कुमार एवं पवन कुमार ने अधिकारियों को कार्यप्रणाली, डेटा संग्रहण, सत्यापन एवं मॉनिटरिंग प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। जनगणना–2027 में डिजिटल प्रक्रिया को प्राथमिकता दी गई है। घर-घर जाकर प्रगणक मोबाइल एप (HLO APP) के माध्यम से जानकारी दर्ज करेंगे। साथ ही स्व-गणना (SE) पोर्टल के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी अपडेट कर सकेंगे, जिसे बाद में प्रगणक सत्यापित कर अंतिम रूप देंगे। प्रशिक्षण में मकान सूचीकरण ब्लॉक क्रिएशन (HLBC), लेआउट मैप तैयार करना, डेटा सिंक, पर्यवेक्षण एवं प्रमाणन प्रक्रिया की स्पष्ट रूपरेखा समझाई गई। सुपरवाइजर ऐप के माध्यम से प्रगणकों के कार्य की निगरानी की जाएगी। जिला स्तरीय टीम का प्रशिक्षण 17-18 फरवरी को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए तथा 19-20 फरवरी को शहरी क्षेत्रों के लिए आयोजित किया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जनगणना कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित किया जाएगा। आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 सागर से सोनू प्रजापति की रिपोर्ट

- सागर जिले अंतर्गत गौरझामर में आज किला प्रांगड़ में पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी किया ग्राम के प्रमुख इमारतों का भ्रमण1
- मामला सागर जिले की केसली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम नाहर मऊ तू लाइन रोड में हुआ भारी भ्रष्टाचार और ठेकेदार द्वारा लीपा पोती का काम चल रहा है ग्रामीणों ने बताया कि रोड अभी गारंटी के अंदर है और लीपा पोती की जा रही है4
- Post by User32131
- Post by हल्के भैया कौरव सुखदेव गिरि3
- https://youtu.be/4Ecr13TO4-0?si=oFoC8USQ_EBFg8FA गाडरवारा अधिवक्ता संघ ने शिवपुरी करैरा के अधिवक्ता संजय सक्सेना की गोली मारकर हुई हत्या हत्या के विरोध मे मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी गाडरवारा के कार्यालय में सौंपा ज्ञापन । म.प्र.राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के आव्हान पर अधिवक्ताओं द्वारा न्यायालीन कार्य से विरत रहते हुये प्रतिवाद दिवस मनाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया।आपको बता दें कि विगत दिवस दिनांक 14/02/2025 को शिवपुरी जिला के..करेरा अधिवक्ता संजय सक्सेना को कोर्ट जाते समय यूनिफार्म में गोली मारकर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई है जिससे समुचे प्रदेश के अधिवक्ताकों में आक्रोश एवं रोष व्याप्त है एवं म.प्र. का अधिवक्ता अपने आपको असहाय महसूस कर रहा है जो कि अत्यंत चिंता का विषय है। आइए सुनते हैं क्या कुछ कहना है ज्ञापन देने आए अधिवक्ताओं की जुबानी ज्ञापन की पूरी कहानी। अदिति न्यूज गाडरवारा से सतीश लमानिया की रिपोर्ट1
- पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है।इसी क्रम में थाना स्टेशनगंज पुलिस टीम को भ्रमण के दौरान एक व्यक्ति को मगरधा चौराहे के पास संदेहास्पद रूप से खडा देख जो पुलिस को देखकर खुद को छुपाने की कोशिश करता प्रतीत हुआ संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उसे पकड़ा गया जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध स्मैक जप्त की गयी है। आरोपी अभिषेक कौरव निवासी ग्राम कान्हरगांव को गिरफ्तार कर 12 ग्राम अवैध स्मैक जप्त की जिसकी कीमत लगभग 1लाख 20 हजार रुपये बताई गई वही आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज गया।1
- हंसते गाते 🙏💞💕😄🥰1
- बच्चों के अपहरण से जुड़े अपराध लगातार बढ़ रहे हैं यह नजर आपकी देख रहे हैं यह महिला लालबाग इलाके से पकड़ी गई है जो बच्चों को लोग देकर पकड़ने में मेहर थी जिसे लोग नजदीक पुलिस चौकी ले जा रहे हैं1