सूर्या इंटरनेशनल स्कूल में रंगारंग वार्षिकोत्सव की तैयारी, छात्र दिखायेंगे कला-संस्कृति की झलक* संतकबीरनगर। जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव को लेकर उत्साह का माहौल है। विद्यालय परिसर पूरी तरह सजकर तैयार हो चुका है और छात्र-छात्राएं अपनी प्रस्तुतियों की अंतिम रिहर्सल में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार 10 फरवरी को कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए गुडलक समारोह तथा कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के फेयरवेल से होगी। वहीं बुधवार 11 फरवरी को भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों की विविध प्रतिभाओं की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में देश की विविध संस्कृतियों को दर्शाते लोकनृत्य, समूह नृत्य, संगीत, नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। छात्रों द्वारा मंचित प्रस्तुतियों के माध्यम से “अनेकता में एकता” का संदेश दिया जायेगा। सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि गुडलक समारोह में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े उपयोगी सुझाव दिए जायेंगे और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की जायेगी, जबकि विदाई समारोह में 12वीं के छात्र-छात्राओं के साथ स्कूल जीवन की यादें साझा की जायेंगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने अभिभावकों से अपील की है कि वे 11 फरवरी को विद्यालय पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें। उन्होंने कहा कि अभिभावकों की उपस्थिति से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे मंच पर बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।

- करंट लगने से सूरजकुंड विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन की मौत | Gorakhpur News1
- BRS ग्रुप बना शिक्षा जगत में विश्वसनीय नाम, NEET–JEE की तैयारी टॉप फैकल्टी से – विकास जायसवाल |1
- Post by Abc Hindustan1
- Post by Kishan Kumar1
- #केरल_स्टोरी_कश्मीर_फाइल बनाने वालों की भी #एपिस्टम नाम से फाइल निकल गई यह देश की प्रतिष्ठा और पीएमओ पद का सवाल है देश की जनता के समक्ष जवाब देना चाहिए भारत के प्रधानमंत्री को #बहुआयामी_दल के प्रश्न जनता से अपील?1
- उत्तर प्रदेश में गोरखपुर में एक 14 साल की नाबालिग पर इंस्टाग्राम पर मिले प्यार ने ही खूब जुल्म ढाया. पहले तो इंस्टाग्राम पर मिले प्यार ने ही अपहरण कर तीन दिन तक होटल में बंधक बनाकर रखा और रेप किया. फिर छोड़कर भागा तो होटल मालिक और मैनेजर ने उसके साथ रेप किया. मन भर गया तो उसे स्पा सेंटर को बेच दिया, जहां सेंटर के मालिक ने भी उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. 22 दिन बाद लड़की जब पुलिस के सामने पहुंची तो उसने अपने साथ हुई हैवानियत को लेकर ऐसे-ऐसे राज खोले, जिसे सुनकर किसी का भी दिल पसीज जाए. इस मामले में पुलिस ने नाबालिग लड़की के प्रेमी समेत 4 लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है. मामले में दो और लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मेडिकल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.1
- चंद्रशेखर आजाद को देखते ही रोने लगा सख्त तो सांसद ने घुमाया फोन और हो गया बवाल...1
- BRS ग्रुप बना शिक्षा जगत में विश्वसनीय नाम, NEET–JEE की तैयारी टॉप फैकल्टी से – विकास जायसवाल | Gorakhpur1
- बसपा को झटका: जिला उपाध्यक्ष सिराजुद्दीन उर्फ भोला का इस्तीफा, संगठन पर लगाए गंभीर आरोप बसपा के जिला उपाध्यक्ष पद से सिराजुद्दीन उर्फ भोला ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती जी, प्रदेश अध्यक्ष और गोरखपुर जिलाध्यक्ष को भेजा है। सिराजुद्दीन ने कहा कि वे पार्टी से 32 वर्षों से जुड़े हैं और आखिरी सांस तक बसपा के साथ रहेंगे। साथ ही उन्होंने संगठन में ज़मीन पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को अवसर न मिलने का आरोप लगाया। जानिए पूरा मामला।1