जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के अरवल मोड़ पर बड़ी कार्रवाई,100 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त। जहानाबाद : जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस लगातार वाहन जांच अभियान चला रही है। इसी क्रम में गुरुवार को वाहन जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। जानकारी के अनुसार, अरवल मोड़ के पास चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान एक बाइक सवार युवक को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 100 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तरी दौलतपुर निवासी रोहित चौधरी के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बाइक पर महुआ शराब लादकर जहानाबाद से मसौढ़ी की ओर जा रहा था। जांच के दौरान शराब बरामद होते ही उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि शराबबंदी कानून के पालन में सहयोग करें और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

- जय बाबा शिव गुरु विडियो न0-462🚩🌅⛲🪷♥️👋1
- Post by बनवारी गुर्जर8
- अरवल जिले में शराबबंदी और नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक अनोखी पहल की गई। जिला प्रशासन के निर्देश पर महादलित टोलों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में नारायण युवा कला जत्था, मसौढ़ी के कलाकारों ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी। कलाकारों ने अपने अभिनय और गीत-संगीत के माध्यम से दिखाया कि नशा किस तरह परिवार और समाज को बर्बादी की ओर ले जाता है। लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर इस नाटक को देखा और सराहा। आयोजक, कार्यालय अधीक्षक मद्य निषेध, अरवल ने बताया कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोग नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन जी सकें।1
- भोलेनाथ के आशीर्वाद1
- Post by Shrikant Tiwari1
- दिल्ली वासियों को 2158 करोड़ की पानी परियोजनाएं, AI सम्मिट को गिनीज अवार्ड, मोबाइल की अनुमति मतदान स्थल तक, उम्मीदवार की रंगीन तस्वीरें होंगी, इस्कॉन गीता हर भाषा में हर जगह, अश्विनी वैष्णव बिना वाई-फाई सम्मिट चला रहे अक्षम हैं-खेड़ा, राष्ट्राध्यक्षों ने लिया बीहू और जलतरंग का आनंद... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- जय बाबा शिव गुरु विडियो न0-462🚩🌅⛲🪷♥️👋1
- कमलेश जी के पास शायरी है1
- Post by Shrikant Tiwari1