*सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भरनो में बाल संसद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।* *भरनो (गुमला)*:- सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भरनो में शनिवार को नवगठित बाल संसद का शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही उत्साह,अनुशासन एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता,जिम्मेदारी, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना था।समारोह में विद्यालय परिवार के साथ छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई।इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य, आचार्य एवं आचार्याओं की उपस्थिति में नव-निर्वाचित बाल संसद के प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।शपथ ग्रहण करने वालों में प्रधानमंत्री,उपप्रधानमंत्री,विभिन्न विभागों के मंत्री एवं सदस्य शामिल थे।सभी प्रतिनिधियों ने विद्यालय के अनुशासन,स्वच्छता, शैक्षणिक वातावरण एवं अन्य गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार राय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल संसद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त माध्यम है।इसके जरिए बच्चों में नेतृत्व क्षमता,सेवा भाव,निर्णय लेने की योग्यता तथा जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया से बच्चों को जोड़ना भविष्य के जागरूक नागरिक तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।प्रधानाचार्य ने नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी।उन्होंने कहा कि बाल संसद विद्यालय और विद्यार्थियों के बीच एक सेतु का कार्य करती है तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में सहयोग करती है।समारोह के दौरान विद्यालय परिसर उल्लास एवं उत्साह से सराबोर रहा।छात्र-छात्राओं ने अपने साथियों का तालियों से स्वागत किया।कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य,आचार्याएं एवं भैया-बहन उपस्थित रहे।
*सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भरनो में बाल संसद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।* *भरनो (गुमला)*:- सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भरनो में शनिवार को नवगठित बाल संसद का शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही उत्साह,अनुशासन एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता,जिम्मेदारी, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना था।समारोह में विद्यालय परिवार के साथ छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।कार्यक्रम की शुरुआत मां
सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई।इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य, आचार्य एवं आचार्याओं की उपस्थिति में नव-निर्वाचित बाल संसद के प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।शपथ ग्रहण करने वालों में प्रधानमंत्री,उपप्रधानमंत्री,विभिन्न विभागों के मंत्री एवं सदस्य शामिल थे।सभी प्रतिनिधियों ने विद्यालय के अनुशासन,स्वच्छता, शैक्षणिक वातावरण एवं अन्य गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार राय ने
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल संसद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त माध्यम है।इसके जरिए बच्चों में नेतृत्व क्षमता,सेवा भाव,निर्णय लेने की योग्यता तथा जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया से बच्चों को जोड़ना भविष्य के जागरूक नागरिक तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।प्रधानाचार्य ने नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने
की प्रेरणा दी।उन्होंने कहा कि बाल संसद विद्यालय और विद्यार्थियों के बीच एक सेतु का कार्य करती है तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में सहयोग करती है।समारोह के दौरान विद्यालय परिसर उल्लास एवं उत्साह से सराबोर रहा।छात्र-छात्राओं ने अपने साथियों का तालियों से स्वागत किया।कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य,आचार्याएं एवं भैया-बहन उपस्थित रहे।
- कामडारा प्रखंड के गरई गांव में उपायुक्त ने ड्रैगन फ्रूट खेती का किया निरीक्षण, महिला किसान की पहल की सराहना गुमला: आज क्षेत्र भ्रमण के क्रम में उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो कामडारा प्रखंड अंतर्गत गरई (सोनाटोली) गांव पहुंचे, जहां उन्होंने प्रगतिशील महिला किसान रेशमा केरकेट्टा एवं अमित केरकेटा द्वारा की जा रही ड्रैगन फ्रूट की खेती का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने खेत में लगाए गए ड्रैगन फ्रूट के पौधों का अवलोकन करते हुए खेती की पूरी प्रक्रिया, लागत एवं आय के बारे में विस्तृत जानकारी ली। महिला किसान द्वारा बताया गया कि उन्होंने लगभग डेढ़ एकड़ भूमि में ड्रैगन फ्रूट की खेती की है, जिसमें कुल 515 पौधे लगाए गए हैं। इस खेती के लिए पौधे तेलंगाना से लाए गए थे और वर्तमान में इसे दो अलग-अलग प्लॉट में विकसित किया गया है। श्रीमती केरकेट्टा ने बताया कि ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन स्थानीय स्तर पर ही आसानी से बिक जाता है और उन्हें बाजार की कोई विशेष समस्या नहीं होती। उन्होंने जानकारी दी कि इस खेती से उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 6 से 7 लाख रुपये तक की आय हो रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उपायुक्त ने महिला किसान की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र के अन्य किसानों, विशेषकर महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि इस प्रकार की उन्नत एवं आयवर्धक खेती को प्रोत्साहित करने हेतु अन्य किसानों को भी प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाए। उपायुक्त ने कहा कि जिले में परंपरागत खेती के साथ-साथ वैकल्पिक एवं उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देना आवश्यक है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ड्रैगन फ्रूट जैसी खेती से जुड़े मॉडल को अन्य क्षेत्रों में भी विस्तार दिया जाएगा।2
- बाम्णी मोड़ के पास सड़क हादसा: बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक गंभीर रेफर चैनपुर थाना क्षेत्र के बाम्णी मोड़ के पास शनिवार देर रात करीब 10:30 बजे हुए सड़क हादसे में जारी थाना क्षेत्र के कोमड़ो गांव निवासी 18 वर्षीय शिवा नायक एवं 14 वर्षीय किशोर राहुल नागेशिया गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर चैनपुर पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में भर्ती कराया, जहां शिवा नायक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवा नायक अपने साथी राहुल के साथ बाइक से कोमड़ो गांव से चैनपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव स्थित अपनी बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान बाम्णी मोड़ के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- कटकाही चर्च में दो नवपुरोहितों का अभिषेक, हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में गूंजा सेवा और समर्पण का संदेश चैनपुर प्रखंड अंतर्गत कटकाही चर्च परिसर गुरुवार को आध्यात्मिक उल्लास और श्रद्धा के माहौल में सराबोर रहा, जहां डिकन नेल्सन टोप्पो और अविनाश पंकज मिंज का पावन पुरोहित अभिषेक कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। गुमला धर्मप्रांत के बिशप लिनुस पिंगल एक्का की अगुवाई में संपन्न इस समारोह में हजारों ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए और नवपुरोहितों को आशीर्वाद दिया।1
- गुमला में 'सेरेंग' फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर आदिवासी संगठनों ने विरोध जताया था। इन आपत्तियों के बावजूद, यह फिल्म सिनेमाघरों में हाउसफुल चल रही है।1
- दुर्गा मंदिर के सामने बस स्टैंड में सड़े हुए कचरे से अगल बगल के दुकानदार परेशान बिमारी फैलने की आशंका* रामप्रवेश गुप्ता दुर्गा बाड़ी मंदिर में पूजा पाठ करने आने वाले श्रद्धालु भी परेशान *मुर्गा-मछली के सड़े अवशेष और बाजार का कचरा खुले में फेंका जा रहा है साथ ही श्रद्धालुओं और बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़* महुआडांड़ बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के सामने फैली गंदगी अब लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुकी है। मंदिर के ठीक सामने मुर्गा और मछली दुकानों के पास खुलेआम सड़े अवशेष, मल-मूत्र और पूरे बाजार का कचरा फेंका जा रहा है। हालत ऐसी हो गई है कि वहां कुछ मिनट खड़ा रहना भी मुश्किल हो रहा है। बदबू इतनी तेज उठ रही है कि राहगीर नाक बंद कर रास्ता पार करने को मजबूर हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि हर दिन मंदिर के आसपास गंदगी का ढेर जमा रहता है। सड़े हुए मुर्गा-मछली के टुकड़ों से उठती सड़ांध और चारों ओर फैली गंदगी से वातावरण जहरीला होता जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को हो रही है।लोगों ने आरोप लगाया कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे चल रही है। बाजार का कचरा खुले में फेंके जाने से मक्खियों और मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। गर्मी के मौसम में संक्रमण और बीमारी फैलने का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा हैश्रद्धालुओं ने कहा कि जिस स्थान पर लोग पूजा-अर्चना और शांति के लिए आते हैं, वहां गंदगी और सड़ांध का ऐसा नजारा बेहद शर्मनाक है। दुर्गा मंदिर जैसे धार्मिक स्थल के सामने इस तरह की अव्यवस्था प्रशासन और संबंधित जिम्मेदार लोगों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।स्थानीय ग्रामीणों और दुकानदारों ने प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाने, खुले में कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई करने और मुर्गा-मछली दुकानों के लिए अलग कचरा प्रबंधन व्यवस्था लागू करने की मांग की है।लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यह गंदगी किसी बड़ी बीमारी को जन्म दे सकती है। महुआडांड़ बाजार का यह दृश्य अब स्वच्छता व्यवस्था की पोल खोलता नजर आ रहा है।2
- जशपुर जिले के बेलवार से ड़ेवड़ाड़ तक एक भाई की शादी का भव्य समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर क्षेत्र में खुशी और उत्सव का माहौल देखने को मिला।1
- राजस्थान के राजसमंद में बिजनोल पेट्रोल पंप लूटने की बड़ी साजिश नाकाम हुई, पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक अवैध पिस्टल, तलवार, चाकू और जिंदा कारतूस सहित कई हथियार बरामद हुए हैं। इनमें से कई आरोपियों पर पहले से ही लूट और हत्या जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।1
- गुमला के चैनपुर में देर रात हुए सड़क हादसे में दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक अनियंत्रित होने से 18 वर्षीय शिवा नायक की हालत गंभीर है, जिसे गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया।1