उरुवा वैश्य में आग लगने से दो परिवारों का आशियाना जला, लाखों का नुकसान। मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या) थाना इनायतनगर क्षेत्र के ग्राम उरुवा वैश्य पूरे बिच्छू पुरवा में मंगलवार शाम लगभग 6:30 बजे अज्ञात कारणों से अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग दिनेश कुमार व कृष्ण कुमार (दोनों पुत्र स्व मडई) के साझा मकान में लगी, जहां एक ही घर में दो परिवार निवास कर रहे थे। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया और घर का ओसरा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग की चपेट में आकर घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन व अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पीड़ित परिवारों ने बताया कि आग से उनका भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और अब उनके सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करने तथा उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री व आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है।
उरुवा वैश्य में आग लगने से दो परिवारों का आशियाना जला, लाखों का नुकसान। मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या) थाना इनायतनगर क्षेत्र के ग्राम उरुवा वैश्य पूरे बिच्छू पुरवा में मंगलवार शाम लगभग 6:30 बजे अज्ञात कारणों से अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग दिनेश कुमार व कृष्ण कुमार (दोनों पुत्र स्व मडई)
के साझा मकान में लगी, जहां एक ही घर में दो परिवार निवास कर रहे थे। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया और घर का ओसरा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग की चपेट में आकर घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन व अन्य घरेलू सामान पूरी तरह
नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पीड़ित परिवारों ने बताया कि आग से उनका भारी आर्थिक नुकसान हुआ
है और अब उनके सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करने तथा उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री व आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है।
- जागो भारत वर्ष के लोग नहीं जागे तो रोगी बन जाओगे पर्यावरण संरक्षण करो जीवन खुशहाल बनाएं औरो को निरोग बनाए हरा भरा जीवन अनमोल बनाए सेहत आपका अनमोल जीवन खुशहाल धरोहर है ।।।। आज सुबह टाइम्स ।।।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni ।।।1
- बड़ी लागत से बनायी गई सड़क बीजेपी कार्यालय के पास धसी सड़क जिसको लेकर चर्चा का बाजार गर्म (अयोध्या) वही सपा सांसद अवधेश प्रसाद मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क धंसने को सीधे भ्रष्टाचार से जोड़कर देखा और आरोप लगाया कि निर्माण में लाखों-करोड़ों रुपये का गबन हुआ। कहा कि महज एक साल में सड़क खराब होना गुणवत्ता पर सवाल उठाता है,धंसी सड़क को मिट्टी डालकर छुपाने का भी लगाया आरोप लगाया। साथ ही साथ स्टेशन रोड को अयोध्या का प्रमुख मार्ग बताते हुए लापरवाही पर सवाल उठाए। राम पथ निर्माण कार्य में भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए चेतावनी दी कि सत्ता में आने पर पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर शक्त कार्रवाई होगी। ब्यूरो रिपोर्ट1
- अयोध्या जिले में रामनगरी के विकास का दावा पार्टी के बड़े नेता जोर शोर से कर रहे है,विकास आज शहर का विकास कृष्णा पैलेस होटल से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क जहां पर भाजपा का पुराना जिला कार्यालय है बलबलाकर निकल आया,बीजेपी अपना स्थापना वर्ष आजकल मना रही है, आज विकास कार्य की आत्महत्या के इस घटनाक्रम पर यह शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर आया,इस वीडियो को उन सारे "अधम" लोगों को जरूर देखना चाहिए जो अयोध्या के हर विकास कामों में अपना पर्याप्त कमीशन गटई तक लील लेने में कोई कोताही नहीं रखते हैं।और फिर विकास के कार्य में मिलावट का नतीजा ये होता है... क्या करेंगे मोदी जी -क्या करेंगे योगी जी.!1
- भेदुवा बंब्राह्मण जिला बाराबंकी रामसनेहीघाट बिटिया चौराहा1
- AAP के अंदर चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है… और संकेत इतने बड़े हैं कि सियासत गरमा गई है। एक सोशल मीडिया पोस्ट… और शुरू हो गई नई बहस! राघव चड्ढा ने खुद एक वीडियो शेयर किया—जिसमें उन्हें अपनी “नई पार्टी” बनाने की सलाह दी गई… और कहा गया कि अगर वो Gen-Z के साथ आते हैं, तो युवाओं का जबरदस्त समर्थन मिल सकता है। अब सवाल उठता है- क्या ये सिर्फ एक पोस्ट था… या आने वाले बड़े फैसले का इशारा? दरअसल, कहानी यहीं से शुरू नहीं होती… AAP ने उन्हें राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया… संसद में बोलने तक पर रोक लगा दी गई… और फिर शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर। पार्टी का आरोप—चड्ढा बीजेपी के प्रति नरम हैं… वहीं चड्ढा का जवाब—मुझे पार्टी में “चुप” कराया जा रहा है! इतना ही नहीं… एक तस्वीर ने और आग लगा दी… जब चड्ढा “The 48 Laws of Power” पढ़ते नजर आए… और खास तौर पर “Never Outshine the Master” का जिक्र किया। अब सियासी गलियारों में सिर्फ एक ही सवाल गूंज रहा है— क्या राघव चड्ढा AAP में रहेंगे… या शुरू होगा एक नया राजनीतिक अध्याय? पूरा सच और अंदर की राजनीति जानने के लिए वीडियो जरूर देखें… क्योंकि ये कहानी अभी शुरू हुई है! #RaghavChadha #AAP #IndianPolitics #BreakingNews #PoliticalDrama #DelhiPolitics #GenZPolitics #PowerGame #TrendingNews #IndiaNews1
- अमेठी। इंडेन गैस एजेंसी प्रकाश गैस सर्विस पर प्रशासनिक कार्रवाई के बाद पैदा हुआ संकट अब विकराल रूप ले चुका है। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बनाई गई वैकल्पिक व्यवस्थाएं पूरी तरह फेल साबित हो रही हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि अब यह सिर्फ गैस की कमी का मामला नहीं रह गया, बल्कि यह सीधे-सीधे जनसुरक्षा से जुड़ा गंभीर संकट बन गया है। दरअसल, बीते सप्ताह प्रशासन द्वारा प्रकाश गैस सर्विस के खिलाफ जांच की गई थी, जिसमें भारी अनियमितताएं सामने आई थीं। इसके बाद तत्काल प्रभाव से गैस गोदाम को सील कर दिया गया और इंडेन गैस कंपनी को सूचना देते हुए कुछ समय के लिए सप्लाई भी रोक दी गई। इस कार्रवाई के बाद हजारों उपभोक्ताओं के सामने गैस सिलेंडर का संकट खड़ा हो गया। वैकल्पिक व्यवस्था बनी मुसीबत उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए प्रशासन ने ककवा रोड स्थित देव मैरिज लॉन परिसर में अस्थायी रूप से गैस सिलेंडर वितरण की व्यवस्था कराई। शुरुआत में कम जानकारी होने के कारण पहले दिन स्थिति सामान्य रही, लेकिन जैसे ही सोशल मीडिया पर यह सूचना फैली, दूसरे ही दिन वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालत यह हो गई कि सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग गईं। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घंटों तक धूप में खड़े रहने को मजबूर हो गए। न तो छाया की समुचित व्यवस्था थी और न ही पीने के पानी या चिकित्सा सुविधा का कोई इंतजाम। अव्यवस्था और बढ़ती भीड़ को देखते हुए मैरिज लॉन संचालक ने भी इस व्यवस्था को आगे जारी रखने से इंकार कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने आगे का वितरण संग्रामपुर के मां कालिका मैरिज लॉन में संग्रामपुर के इंडेन गैस डीलर के माध्यम से कराने का निर्देश जारी कर दिया। संग्रामपुर में भी बिगड़े हालात इसके बाद प्रशासन ने शुक्रवार को संग्रामपुर क्षेत्र में गैस वितरण की नई व्यवस्था लागू की और मां कालिका मैरिज लॉन में सिलेंडर बांटने की शुरुआत कराई। लेकिन यहां भी स्थिति पहले से और बदतर देखने को मिली। हजारों की संख्या में उपभोक्ता सुबह से ही लाइन में लग गए। तेज धूप, उमस और अव्यवस्था के बीच लोग घंटों खड़े रहे, लेकिन वितरण की रफ्तार बेहद धीमी रही। कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ा। इसी दौरान अमेठी की उपभोक्ता पारुल अग्रहरि, पुत्री विनय कुमार अग्रहरि, जो कई घंटों से लाइन में खड़ी थीं, अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं। यह दृश्य देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास खड़े लोगों ने तत्काल पानी की व्यवस्था कर उनके चेहरे पर छींटे मारे और किसी तरह उन्हें होश में लाया। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल सका। मौजूदा हालात यह संकेत दे रहे हैं कि यदि जल्द ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो यह अव्यवस्था किसी बड़े हादसे में बदल सकती है। भीषण गर्मी में घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग कभी भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का शिकार हो सकते हैं। अमेठी में गैस वितरण की बदहाल व्यवस्था ने प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है। उपभोक्ता आज राहत की उम्मीद में दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ परेशानी और अव्यवस्था ही मिल रही है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर संकट को कितनी जल्दी और कितनी प्रभावी तरीके से नियंत्रित करता है।4
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज में मातृत्व दिवस के अवसर पर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना तथा सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित मातृत्व दिवस प्रत्येक माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को मनाया जाता है। इसी क्रम में आयोजित शिविर में कुल 43 गर्भवती महिलाओं ने पहुंचकर अपनी नियमित जांच कराई। शिविर के दौरान डॉ. योगेश तिवारी ने सभी महिलाओं की जांच की और आवश्यक परामर्श दिया। जांच के दौरान कुछ महिलाओं में एनीमिया की समस्या पाई गई, जिनकी पहचान कर उन्हें विशेष सावधानी बरतने और समय पर दवा लेने की सलाह दी गई। डॉ. योगेश तिवारी ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान संतुलित और पौष्टिक आहार का सेवन बेहद जरूरी है। उन्होंने महिलाओं को आयरन, फोलिक एसिड और कैल्शियम युक्त भोजन लेने के साथ-साथ नियमित जांच कराने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं को सुरक्षित प्रसव, पोषण और समय पर इलाज के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर एएनएम सुशीला, एएनएम कंचन, नर्स सरिता, नर्स प्रतिमा, नर्स अनीता, कांति काउंसलर सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।4
- देखें इस रिपोर्ट कैसे हॉट टाकिंग हुई1
- बाराबंकी जिला में जमुनिया गंदा नाला से उत्पन्न हो रहा है मच्छर लोग हैं परेशान बीमारी का डर हमेशा सता रहा है ।।।।। ।।आज सुबह टाइम्स टीम। बाराबंकी। ।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni ।1