Shuru
Apke Nagar Ki App…
जोधपुर के रामगढ़ तिवरी में पेयजल योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद ग्रामीण पानी की भीषण किल्लत से जूझ रहे हैं। भीषण गर्मी में एक बूंद पानी न मिलने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। राजस्थान सरकार से इस गंभीर पेयजल संकट का तत्काल निवारण करने की मांग की गई है।
Kanwaraj singh
जोधपुर के रामगढ़ तिवरी में पेयजल योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद ग्रामीण पानी की भीषण किल्लत से जूझ रहे हैं। भीषण गर्मी में एक बूंद पानी न मिलने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। राजस्थान सरकार से इस गंभीर पेयजल संकट का तत्काल निवारण करने की मांग की गई है।
More news from Jodhpur and nearby areas
- जोधपुर के शेरगढ़ उप-जिले में ग्रामीणों को बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से बिजली न होने और पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं, जिससे उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इन बुनियादी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की है।1
- विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते कभी भी बालोतरा में हो सकता है बड़ा हादसा बालोतरा बालोतरा जिला मुख्यालय की वार्ड नंबर 3 में लगे ट्रांसफर में अक्षर चिंगारियां उड़ती रहती है, कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।1
- राजस्थान के पोकरण स्थित राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय के गेट पर खड़ी एक इको वैन में अचानक धमाके के साथ भीषण आग लग गई। दमकल की गाड़ियां दूसरी घटना में व्यस्त होने के कारण मौके पर पहुंचने में देरी हुई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पानी और मिट्टी से आग बुझाने का प्रयास किया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई।1
- डीएसटी जोधपुर ग्रामीण की अवैध डोडा पोस्त तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, डोडा पोस्त से भरी बेलेनो कार को किया जब्त। डीएसटी जोधपुर ग्रामीण की अवैध डोडा पोस्त तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, डोडा पोस्त से भरी बेलेनो कार को किया जब्त। ऽ डोडा तस्कर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए की पुलिस पर की फायरिंग, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए हवाई फायरिंग कर तस्कर को दबोचा। ऽ बेलेनो कार से 69 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा पोस्त व एक लोडेड पिस्टल, 03 जिंदा कारतूस बरामद। ऽ बेलेनो कार चालक बंशीलाल बिश्नोई निवासी जालेली चम्पावता थाना डांगियावास व मांगीलाल बिश्नोई निवासी ओलवी थाना कापरड़ा को किया गिरफ्तार। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण श्रीमती पी.डी. नित्या ने बताया कि डीएसटी जोधपुर ग्रामीण द्वारा पुलिस थाना बोरून्दा के सरहद गढसूरिया में मेड़ता-जोधपुर राज्य मार्ग-21 पर पुलिस थाना बोरून्दा के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुवे एक बेेलेनो कार से कुल 69.800 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त व एक पिस्टल मय 03 जिंदा कारतूस बरामद कर 02 मुलजिमों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। कार्यवाही पुलिस विवरण - जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण श्रीमती पी.डी. नित्या ने बताया कि पुलिस मुख्यालय व श्री सत्येन्द्रसिंह, महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज, जोधपुर के निर्देषानुसार अवैध मादक पदार्थ व हथियार तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत श्री भोपालसिंह लखावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण के निर्देशन में डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया के नेत्त्व में डीएसटी को अवैध मादक पदार्थ व हथियार तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये। जिसपर दिनांक 09.05.2026 को श्री अन्नराजसिंह राजपुरोहित वृताधिकारी बिलाडा के निकटतम सुपरविजन में डीएसटी की सूचना पर मेड़ता-जोधपुर राज्य मार्ग-21 पर एक बेलेनो कार को रोकने के लिये नवनिर्मित पुलिस थाना बोरूदंा के सामने व गढसूरिया घाटी के पास द्विस्तरीय नाकाबंदी शुरू की गई, दौराने नाकाबंदी ईतलानुसार एक संदिग्ध बेलेनो कार आती हुई दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रूकवाने का प्रयास किया गया तो बेलेनो कार चालक ने नाकाबंदी तोड़कर कार को पीपाड़ शहर की तरफ भगाने लगा, जिसपर डीएसटी व थाना बोरूंदा टीम ने तत्परता से उक्त संदिग्ध बेलेनो कार का पीछा कर आगे पीछे वाहन लगाकर संदिग्ध कार को घेरकर रूकवाया गया तो कार चालक गाड़ी को छोड़कर भागने लगा तो डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया मय टीम ने तत्परता से कार चालक का खेतों में पीछा शुरू किया गया तो कार चालक ने पुलिस पार्टी की तरफ फायरिंग करता हुआ खेतों की कच्ची दिवारे फांदते हुवे भागने लगा, जिसपर डीएसटी के सोहनलाल कमाण्डो ने जवाबी कार्यवाही व आत्मरक्षार्थ हवाई फायर किये एवं पुलिस टीम ने बहादुरी का परिचय देते हुवे सुनियोजित घेराबंदी कर आरोपी कार चालक को दस्तयाब कर मौके पर लाया गया व शेष पुलिस जाब्ता द्वारा कार में बैठे कार चालक के साथी व्यक्ति मांगीलाल विष्नोई को डिटेन किया गया। उक्त कार्यावाही में बेलेनो कार से कुल 69.800 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर आरोपी कार चालक बंषीलाल के कब्जे से 01 पिस्टल मय 03 जिंदा कारतूस के जब्त किये गये। अवैध डोडा पोस्त की तस्करी में प्रयुक्त बेलेनो कार को कब्जा पुलिस लिया जाकर मुलजिमों के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया। उक्त दोनों आरोपी पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व हथियार रखने के आरोप में जेल जा चुके हैं। अवैध मादक पदार्थ व हथियार की खरीद-फरोक्त के सम्बन्ध में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफ्तार मुलजिम - 1. बंशीलाल पुत्र छोगाराम बिश्नोई निवासी जालेली चम्पावता पुलिस थाना डांगियावास। 2. मांगीलाल पुत्र छोगाराम बिश्नोई निवासी ओलवी पुलिस थाना कापरडा। कार्यवाही टीम - उक्त कार्यवाही में डीएसटी प्रभारी श्री श्रवणकुमार भंवरिया, हैडकानि0 मदन मीणा, मुकनसिंह, कमाण्डो सोहनराम, हरेन्द्र लोहरा (मुख्य भूमिका) एवं पपूराम एंव थाना बोरून्दा से श्री सुजानाराम नि0पु0 थानाधिकारी, हैडकानि. लखपत, सुखदेव, रामेश्वर नेहरा, सुभाष, सोहनराम व मूलाराम ने विशेष भूमिका निभाई। फोटोग्राफ - जरीये वाट्सएप्प।1
- जोधपुर के अंकुर पब्लिक स्कूल में आयोजित निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में 262 मरीजों की आँखें जाँची गईं। इनमें से 22 मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण के लिए चुना गया है, जिनका ऑपरेशन सोमवार को जीत मेडिकल कॉलेज में होगा। गायत्री देवी ट्रस्ट और अन्य संस्थाओं द्वारा 200 बच्चों की भी स्वास्थ्य व नेत्र जाँच की गई।1
- Post by RAWALGIRI1
- राजस्थान के जोधपुर में डोडा पोस्त तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 69 किलो से अधिक डोडा पोस्त और पिस्टल के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी पहले भी मादक पदार्थ और हथियार तस्करी में शामिल रहे हैं।2
- बालोतरा जिला पुलिस और धोरीमना पुलिस टीम ने मिलकर एक स्कॉर्पियो से बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, जिससे क्षेत्र में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार हुआ है।2