इंदौर पलक हत्याकांड प्रेमी ने गला घोंटकर की हत्या, पेट्रोल छिड़ककर जलाने की कोसिस इंदौर के तपेश्वरी बाग क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय बैंककर्मी पलक केशव की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने दतिया से आरोपी मयंक शाक्य को पकड़ा है। प्रारंभिक पूछताछ में मयंक ने शादी नहीं करने की बात से नाराज होकर पलक का गला घोंट कर हत्या करने की बात कबूली है। शनिवार रात हरदा जिले के टिमरनी की रहने वाली पलक का शव उसके किराए के कमरे में मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी मनोज सेंधव की टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कॉल डिटेल्स निकालीं। घटना से एक दिन पहले पलक से मिलने आए युवक की पहचान दतिया निवासी मयंक शाक्य के रूप में हुई। मयंक और पलक 5 वर्षों से एक-दूसरे से संपर्क में थे। मयंक उससे शादी करना चाहता था, लेकिन पलक इसके लिए तैयार नहीं थी। शादी से इनकार करने पर नाराज मयंक दतिया से इंदौर पहुंचा। दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने पलक का गला घोंट दिया जिससे पालक की मौत हो गयी आसपास के रहवासियों ने ज़ब दरवाजा तोड़ा, तब घटना की जानकारी मिली। *हत्या के बाद हादसा दिखाने की कोशिश* हत्या के बाद आरोपी ने मामले को हादसे की शक्ल देने के लिए कमरे में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया और फरार हो गया। पुलिस को कमरे की जांच के दौरान किचन का गैस बर्नर खुला मिला और सिर पर चोट के निशान भी पाए गए। शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी मयंक को दतिया से इंदौर लेकर पहुंच चुकी है और उससे पूछताछ की जा रही है।
इंदौर पलक हत्याकांड प्रेमी ने गला घोंटकर की हत्या, पेट्रोल छिड़ककर जलाने की कोसिस इंदौर के तपेश्वरी बाग क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय बैंककर्मी पलक केशव की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने दतिया से आरोपी मयंक शाक्य को पकड़ा है। प्रारंभिक पूछताछ में मयंक ने शादी नहीं करने की बात से नाराज होकर पलक का गला घोंट कर हत्या करने की बात कबूली है। शनिवार रात हरदा जिले के टिमरनी की रहने वाली पलक का शव उसके किराए के कमरे में मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी मनोज सेंधव की टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कॉल डिटेल्स निकालीं। घटना से एक दिन पहले पलक से मिलने आए युवक की पहचान दतिया निवासी मयंक शाक्य के रूप में हुई। मयंक और पलक
5 वर्षों से एक-दूसरे से संपर्क में थे। मयंक उससे शादी करना चाहता था, लेकिन पलक इसके लिए तैयार नहीं थी। शादी से इनकार करने पर नाराज मयंक दतिया से इंदौर पहुंचा। दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने पलक का गला घोंट दिया जिससे पालक की मौत हो गयी आसपास के रहवासियों ने ज़ब दरवाजा तोड़ा, तब घटना की जानकारी मिली। *हत्या के बाद हादसा दिखाने की कोशिश* हत्या के बाद आरोपी ने मामले को हादसे की शक्ल देने के लिए कमरे में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया और फरार हो गया। पुलिस को कमरे की जांच के दौरान किचन का गैस बर्नर खुला मिला और सिर पर चोट के निशान भी पाए गए। शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी मयंक को दतिया से इंदौर लेकर पहुंच चुकी है और उससे पूछताछ की जा रही है।
- इंदौर के बेटे मेजर हमज़ा आरिफ का राजस्थान में सड़क दुर्घटना में दुखद निधनड्यूटी के दौरान लौटते समय सेना के वाहन की ऊँट से हुई टक्कर मेजर हमज़ा हुए बलिदान दो अन्य जवान घायल। केट एरिया इन्दौर इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र के निवासी सेना में मेजर हमज़ा आरिफ गुरुवार की रात राजस्थान के जैसलमेर क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में बलिदान हो गए । 31 वर्षीय मेजर हमज़ा अपने साथी सैन्य कर्मियों के साथ सेना के वाहन से ड्यूटी से वापस आ रहे थे इस दौरान उनका वाहन सड़क से गुजर रहे ऊंट से टकरा कर पलट गया । मेजर हमज़ा बलिदान हुए जबकि उनके दो अन्य साथी गंभीर घायल हुए हैं। मेजर हमज़ा का शव संभवतः शनिवार दोपहर तक इंदौर पहुंचेगा उसके बाद पूर्ण सम्मान के साथ उन्हें दफनाया जाएगा। मेजर आरिफ हमजा सेना में रहकर विगत 9 वर्षों से देश की सेवा कर रहे थे। अभी 1 माह पूर्व ही उनका विवाह हुआ था। परिवार में माता पिता और तीन बहने हैं। पिता आर आर कैट से सेवानिवृत हो कर राजेंद्र नगर क्षेत्र में ही निवास कर रहे थे। मेजर हमज़ा के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। राऊ विधायक मधु वर्मा, स्थानीय पार्षद प्रशांत बडवे, नवनीत हार्डिया सहित अनेक लोगों ने उनके घर पहुंच कर परिवार को सांत्वना दी एवं विश्वास दिलाया कि शोक की घड़ी में पूरा देश परिवार के साथ खड़ा है।.1
- नगर निगम के कर्मचारी कुंदन भैया खरे की ढोल धमाके के साथ विदाईइंदौर। इंदौर नगर निगम में करीब 40 साल 4 महीने तक अपनी सेवाएं देने वाले कर्मचारी कुंदन भैया खरे पिता हीरालाल खरे जी को आज ढोल धमाके के साथ विदाई दी गई। उन्हें गाड़ियों के लश्कर के साथ राजवाड़ा लाया गया जहां पर उन्होंने देवी अहिल्या माता को पुष्प माला पहनकर याद किया। इसके बाद राज मोहल्ला उनके निवास पर सभी इष्ट मित्रों को समाज जनों को स्नेह भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुंदन भैया ने कहा कि नगर निगम आयुक्त मनीष सिंह जी बहुत अच्छे अधिकारी रहे हो मेरे संबंध महापौर नगर निगम आयुक्त से बढ़िया रहे। मुख्य रूप से विधायक गोलू शुक्ला जी मनीष मामा जी नंदकिशोर पहाड़िया जी वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सोनी जी धीरज खरे की बाबा खरे की मुख्य रूप से विदाई समारोह में शामिल रहे।1
- VIRAL VIDEO की निकली अलग कहानी! जिसे पति बताया गया, वह निकला पूर्व मालिक... पीड़िता ने किया बड़ा खुलासा इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में महिला से मारपीट के वायरल वीडियो मामले में नया मोड़ सामने आया है। पीड़ित महिला ने दावा किया है कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति उसका पति नहीं, बल्कि उसका पूर्व मालिक है। महिला का आरोप है कि वह लंबे समय से उसे परेशान करता था, मारपीट करता था और बदनाम करने की धमकी देता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले ने सोशल मीडिया पर वायरल दावों की सत्यता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- मोदी जी का नया वीडियो बहुत ही प्रेरणादायक है जय श्री राम जय हिंद जय भारत 🏹1
- इंदौर में सफर के दौरान बुजुर्ग के बैग से 12 तोले सोने के जेवर चोरी, 14 लाख के आभूषण गायब पुलिस के मुताबिक फरियादी पवन सिंह महाराष्ट्र से अपनी बेटी के साथ ट्रेन से इंदौर पहुंचे थे। रेलवे स्टेशन से उन्होंने शेयरिंग ई-रिक्शा लिया और स्कीम नंबर-78 स्थित अपने घर के लिए रवाना हुए। घर पहुंचने पर जब उन्होंने बैग देखा तो उसमें रखे करीब 12 तोले सोने-चांदी के जेवर गायब थे। जेवरों की अनुमानित कीमत 13 से 14 लाख रुपये बताई जा रही है। शिकायत मिलते ही लसूडिया पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ई-रिक्शा चालक और अन्य सवारियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही रेलवे स्टेशन से लेकर स्कीम नंबर-78 तक के मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि चोरी करने वाले तक पहुंचा जा सके। बाइट: पराग सैनी, एसीपी, इंदौर1
- इंदौर मध्य प्रदेश में वीडियो हुआ वायरल पीड़ित महिला ने बताई बातें वह मेरा पति नहीं वह टेंट हाउस का मालिक निकाला वह महिला को बदनाम करने उसको प्रताड़ित करता था ऐसे व्यक्ति के ऊपर कानूनी कार्रवाई होना चाहिए पीड़ित महिला का वीडियो आया सामने1
- खुड़ैल तहसील में राजस्व शिविर आयोजित, एसडीएम ने किया पौधारोपण, किसानों को जनसुनवाई में सीधे पहुंचने का दिया संदेश*1
- VIRAL VIDEO का बड़ा अपडेट! पत्नी पर बेल्ट से हमला करने वाला पति गिरफ्तार इंदौर में पत्नी और उसके कथित प्रेमी के साथ सड़क पर विवाद का वायरल वीडियो अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। पुलिस ने विजय नगर थाना क्षेत्र में महिला पर बेल्ट से हमला करने के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1