logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

11 हजार केवीए तार की चपेट में आने से युवक की मौत, निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा 11 हजार केवीए तार की चपेट में आने से युवक की मौत, निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा फतुहा। मछरियावां गांव में मंगलवार को विद्युत करंट की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव निवासी रमेश चौधरी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रमेश चौधरी अपनी बहन के घर मछरियावां आया हुआ था। वह मछरियावां में एक मकान की छत पर निर्माण कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसके हाथ में मौजूद सरिया छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार केवीए के विद्युत तार के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही वह छत पर गिर पड़ा। हादसे के बाद आसपास के लोगों और उसकी बहन के परिवार के सदस्यों ने उसे आनन-फानन में फतुहा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

21 hrs ago
user_Shashi Kumar
Shashi Kumar
Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
21 hrs ago

11 हजार केवीए तार की चपेट में आने से युवक की मौत, निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा 11 हजार केवीए तार की चपेट में आने से युवक की मौत, निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा फतुहा। मछरियावां गांव में मंगलवार को विद्युत करंट की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव निवासी रमेश चौधरी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रमेश चौधरी अपनी बहन के घर मछरियावां आया हुआ था। वह मछरियावां में एक मकान की छत पर निर्माण कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसके हाथ में मौजूद सरिया छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार केवीए के विद्युत तार के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही वह छत पर गिर पड़ा। हादसे के बाद आसपास के लोगों और उसकी बहन के परिवार के सदस्यों ने उसे आनन-फानन में फतुहा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

More news from Patna and nearby areas
  • बिहार के कैबिनेट बैठक में क्या कुछ बदलेगा? देखिए .........
    1
    बिहार के कैबिनेट बैठक में क्या कुछ बदलेगा? देखिए .........
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company Dinapur-Cum-Khagaul, Patna•
    6 hrs ago
  • बांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद जनता के बीच आभार व्यक्त करने पहुंचे प्रशांत किशोर, बोले - बांकीपुर के 10 हजार युवाओं के लिए प्राइवेट नौकरी की व्यवस्था अगले एक साल में करेंगे, हमारे कार्यालय में जमा करें बायोडाटा पटना।* जन सुराज के सूत्रधार व बांकीपुर के नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में गए व लोगों से मिले। इस दौरान लोगों से उनकी समस्याओं को जाना व अपनी बातें भी रखी। इस दौरान युवाओं को रोजगार देने पर प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान किया। आभार सभा में पीके ने कहा कि बहुत लोगों को लग रहा था कि जीत कर ये 4-5 दिनों से कहां घूम रहे थे? मैं उन्हीं का काम कर रहा था। आपका बच्चा पढ़ा है, तो उसका बायोडाटा मेरे ऑफिस में दीजिए कम से कम 10 हजार बच्चों को यहां से नौकरी लगाने की व्यवस्था तुरंत करेंगे। बिहार के किसी विधानसभा क्षेत्र से अगर सबसे ज्यादा किसी को नौकरी मिलेगी, तो बांकीपुर के लोगों को ही मिलेगी। ये आप लिखकर रखिए। देशभर में जितना भी हमारा संबंध है, उन सबसे मैंने कहा है कि बिहार के लोगों को नौकरी दीजिए। वहीं, जब जन सुराज की व्यवस्था बिहार में बनेगी तो यकीन मानिए आपके बच्चों को बाहर भी कमाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
    1
    बांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद जनता के बीच आभार व्यक्त करने पहुंचे प्रशांत किशोर, बोले - बांकीपुर के 10 हजार युवाओं के लिए प्राइवेट नौकरी की व्यवस्था अगले एक साल में करेंगे, हमारे कार्यालय में जमा करें बायोडाटा
पटना।* जन सुराज के सूत्रधार व बांकीपुर के नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में गए व लोगों से मिले। इस दौरान लोगों से उनकी समस्याओं को जाना व अपनी बातें भी रखी। इस दौरान युवाओं को रोजगार देने पर प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान किया। आभार सभा में पीके ने कहा कि बहुत लोगों को लग रहा था कि जीत कर ये 4-5 दिनों से कहां घूम रहे थे? मैं उन्हीं का काम कर रहा था। आपका बच्चा पढ़ा है, तो उसका बायोडाटा मेरे ऑफिस में दीजिए कम से कम 10 हजार बच्चों को यहां से नौकरी लगाने की व्यवस्था तुरंत करेंगे। बिहार के किसी विधानसभा क्षेत्र से अगर सबसे ज्यादा किसी को नौकरी मिलेगी, तो बांकीपुर के लोगों को ही मिलेगी। ये आप लिखकर रखिए। देशभर में जितना भी हमारा संबंध है, उन सबसे मैंने कहा है कि बिहार के लोगों को नौकरी दीजिए। वहीं, जब जन सुराज की व्यवस्था बिहार में बनेगी तो यकीन मानिए आपके बच्चों को बाहर भी कमाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
    user_Newslahar
    Newslahar
    Local News Reporter मुस्तफापुर, पटना•
    13 hrs ago
  • बिहार में शराबबंदी की सच्चाई देख लीजिए कैसे लोगों को मकान में रखा जता है पैसा ना देने पर बिहार में शराबबंदी की सच्चाई देख लीजिए कैसे लोगों को मकान में रखा जता है पैसा ना देने पर
    1
    बिहार में शराबबंदी की सच्चाई देख लीजिए कैसे लोगों को मकान में रखा जता है पैसा ना देने पर
बिहार में शराबबंदी की सच्चाई देख लीजिए कैसे लोगों को मकान में रखा जता है पैसा ना देने पर
    user_बिहार दैनिक पंचायत  रणधीर सिंह
    बिहार दैनिक पंचायत रणधीर सिंह
    Local News Reporter हाजीपुर, वैशाली, बिहार•
    16 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम में हाथ में तिरंगा ले कर देश का मान बढ़ाया
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम में हाथ में तिरंगा ले कर देश का मान बढ़ाया
    user_NEW NEWS BHARAT 365
    NEW NEWS BHARAT 365
    फुलवारी, पटना, बिहार•
    17 hrs ago
  • बिहार सरकार के मंत्री लखींद्र पासवान ने तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दावा खाने के बात का खंडन किया
    1
    बिहार सरकार के मंत्री लखींद्र पासवान ने तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री सम्राट  चौधरी को दावा खाने के बात का खंडन किया
    user_NEW NEWS BHARAT 365
    NEW NEWS BHARAT 365
    फुलवारी, पटना, बिहार•
    17 hrs ago
  • बख्तियारपुर : ज्ञानदीप हत्याकांड, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध, मुख्य आरोपी दीनानाथ नालंदा से गिरफ्तार। ग्रामीण SP बोले हत्या की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग। 🎙️ 40 सेकंड का वॉइस ओवर स्क्रिप्ट बख्तियारपुर में ज्ञानदीप कुमार हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 6 से 6:30 बजे नगर इलाके में ज्ञानदीप की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। बेटे को बचाने पहुंची उसकी मां को भी हमलावरों ने घायल कर दिया था। घटना के बाद एसडीपीओ बख्तियारपुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है, जबकि दूसरे आरोपी दीनानाथ को नालंदा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, हत्या की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग सामने आ रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
    1
    बख्तियारपुर : ज्ञानदीप हत्याकांड, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध, मुख्य आरोपी दीनानाथ नालंदा से गिरफ्तार। ग्रामीण SP बोले हत्या की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग।
🎙️ 40 सेकंड का वॉइस ओवर स्क्रिप्ट
बख्तियारपुर में ज्ञानदीप कुमार हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 6 से 6:30 बजे नगर इलाके में ज्ञानदीप की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। बेटे को बचाने पहुंची उसकी मां को भी हमलावरों ने घायल कर दिया था। घटना के बाद एसडीपीओ बख्तियारपुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है, जबकि दूसरे आरोपी दीनानाथ को नालंदा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, हत्या की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग सामने आ रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.