logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किसान सशक्तिकरण एवं चेतना अभियान” के तहत गांव-गांव पहुंच रहा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण* किसानों को कानूनी अधिकारों के साथ पर्यावरण संरक्षण और बेहतर कृषि पद्धतियों के प्रति किया जा रहा जागरूक* गुरुग्राम, 15 सितंबर- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम द्वारा 1 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक “किसान सशक्तिकरण एवं चेतना अभियान” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गांव-गांव जाकर किसानों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं और विवादों के समाधान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं बेहतर कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम नरेंद्र सुरा के मार्गदर्शन तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम निशा के निर्देशन में पैनल अधिवक्ताओं और पैरा लीगल वालंटियर्स द्वारा विभिन्न गांवों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों में किसानों को भूमि अभिलेख, इंतकाल, बंटवारा एवं काश्तकारी से जुड़े मामलों, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि ऋण, फसल बीमा, सरकारी योजनाओं, उपभोक्ता संरक्षण और विवाद समाधान के उपायों की जानकारी दी जा रही है। किसानों को लोक अदालत एवं मध्यस्थता के माध्यम से कृषि संबंधी विवादों का आपसी सहमति से समाधान करने के बारे में भी बताया जा रहा है। अभियान के दौरान पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण, मिट्टी की गुणवत्ता में कमी और भूजल स्तर गिरने के दुष्प्रभावों तथा इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में भी किसानों को जागरूक किया जा रहा है। किसानों को हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम और बायो-डीकंपोजर जैसे पराली प्रबंधन के वैकल्पिक उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पैरा लीगल वालंटियर्स द्वारा जरूरतमंद किसानों को निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी देने के साथ उनकी कानूनी समस्याओं की पहचान कर उन्हें पैनल अधिवक्ताओं से जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा जल संरक्षण, सूक्ष्म सिंचाई, मृदा स्वास्थ्य और संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति भी किसानों को जागरूक किया जा रहा है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम का यह अभियान किसानों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देने के साथ पर्यावरण-अनुकूल और बेहतर कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है

1 day ago
user_Yogesh jangar
Yogesh jangar
Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
1 day ago
511270bb-7e79-4994-89ea-40e6ea5afacf

किसान सशक्तिकरण एवं चेतना अभियान” के तहत गांव-गांव पहुंच रहा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण* किसानों को कानूनी अधिकारों के साथ पर्यावरण संरक्षण और बेहतर कृषि पद्धतियों के प्रति किया जा रहा जागरूक* गुरुग्राम, 15 सितंबर- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम द्वारा 1 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक “किसान सशक्तिकरण एवं चेतना अभियान” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गांव-गांव जाकर किसानों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं और विवादों के समाधान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं बेहतर कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम नरेंद्र सुरा के मार्गदर्शन तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम निशा के निर्देशन में पैनल अधिवक्ताओं और पैरा लीगल वालंटियर्स द्वारा विभिन्न गांवों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों में किसानों को भूमि अभिलेख, इंतकाल, बंटवारा एवं काश्तकारी से जुड़े मामलों, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि ऋण, फसल बीमा, सरकारी योजनाओं, उपभोक्ता संरक्षण और विवाद समाधान के उपायों की जानकारी दी जा रही है। किसानों को लोक अदालत एवं मध्यस्थता के माध्यम से कृषि संबंधी विवादों का आपसी सहमति से समाधान करने के बारे में भी बताया जा रहा है। अभियान के दौरान पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण, मिट्टी की गुणवत्ता में कमी और भूजल स्तर गिरने के दुष्प्रभावों तथा इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में भी किसानों को जागरूक किया जा रहा है। किसानों को हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम और बायो-डीकंपोजर जैसे पराली प्रबंधन के वैकल्पिक उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पैरा लीगल वालंटियर्स द्वारा जरूरतमंद किसानों को निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी देने के साथ उनकी कानूनी समस्याओं की पहचान कर उन्हें पैनल अधिवक्ताओं से जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा जल संरक्षण, सूक्ष्म सिंचाई, मृदा स्वास्थ्य और संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति भी किसानों को जागरूक किया जा रहा है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम का यह अभियान किसानों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देने के साथ पर्यावरण-अनुकूल और बेहतर कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है

More news from हरियाणा and nearby areas
  • “Zindagi mein problem bahut hain… par hum bhi free mein comedy nahi chhodenge 😂🤣” “Zindagi mein problem bahut hain… par hum bhi free mein comedy nahi chhodenge 😂🤣” #Comedy #FunnyVideo #DesiComedy #FunnyReels #ViralReels #Masti #DesiMeme #LOL #ReelsIndia #Trending #Funniest #ViralVideo
    1
    “Zindagi mein problem bahut hain… par hum bhi free mein comedy nahi chhodenge 😂🤣”
“Zindagi mein problem bahut hain… par hum bhi free mein comedy nahi chhodenge 😂🤣”
#Comedy #FunnyVideo #DesiComedy #FunnyReels #ViralReels #Masti #DesiMeme #LOL #ReelsIndia #Trending #Funniest #ViralVideo
    user_Vxvishu vlgos
    Vxvishu vlgos
    गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    1 hr ago
  • दिल्ली द्वारका जो भी डीटीसी बस ड्राईवर सड़कों पर बस को निकाल रहा है उसका सड़कों पर मुंह काला किया जा रहा है ऐसा नही करना चाहिए, शांति बनाएं रखें,
    1
    दिल्ली द्वारका जो भी डीटीसी बस ड्राईवर सड़कों पर बस को निकाल रहा है उसका सड़कों पर मुंह काला किया जा रहा है ऐसा नही करना चाहिए, शांति बनाएं रखें,
    user_पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    Court reporter द्वारका, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दिल्ली•
    59 min ago
  • कैबिनेट में देश और इंडस्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक बहुत बड़ा निर्णय लिया गया है। कैबिनेट में देश और इंडस्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक बहुत बड़ा निर्णय लिया गया है। ▪️ #Cabinet ने EPFO की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह करने को मंजूरी दी। ▪️इससे करीब 51 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा, जो ₹15,000 से ₹25,000 की सैलरी वाले बैंड में थे। ▪️ इससे सरकार पर हर साल करीब ₹11,339 करोड़ का अतिरिक्त खर्च होने का अनुमान है।
    1
    कैबिनेट में देश और इंडस्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक बहुत बड़ा निर्णय लिया गया है।
कैबिनेट में देश और इंडस्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक बहुत बड़ा निर्णय लिया गया है।
▪️ #Cabinet ने EPFO की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह करने को मंजूरी दी।
▪️इससे करीब 51 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा, जो ₹15,000 से ₹25,000 की सैलरी वाले बैंड में थे। 
▪️ इससे सरकार पर हर साल करीब ₹11,339 करोड़ का अतिरिक्त खर्च होने का अनुमान है।
    user_अपना इंडिया न्यूज
    अपना इंडिया न्यूज
    दिल्ली छावनी, नई दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • भारतीय युद्धपोत से टक्कर मारने पर पाकिस्तान को भारत की सख्त फटकार, PNS हुनैन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/नई दिल्ली/उत्तरी अरब सागर: 15 सितंबर 2026 की शाम उत्तरी अरब सागर के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में पाकिस्तानी नौसेना के युद्धपोत PNS हुनैन (F-273) ने भारतीय नौसेना के एक फ्रंटलाइन वॉरशिप को टक्कर मार दी। यह घटना ओमान तट से करीब 220 किलोमीटर पूर्व में हुई। भारतीय युद्धपोत नियमित निगरानी मिशन पर तैनात था। घटना कैसे हुई? सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी जहाज ने भारतीय युद्धपोत का पीछा करना शुरू किया। भारतीय नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री संचार चैनल (Channel 16) पर कई बार चेतावनी दी, लेकिन पाकिस्तानी जहाज ने इसे नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद PNS हुनैन ने अचानक तेज रफ्तार बढ़ाई और स्टारबोर्ड (दाईं) तरफ से आकर भारतीय जहाज के आगे (बो) को काटते हुए गुजरने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों जहाजों में टक्कर हो गई। भारतीय पक्ष का कहना है कि पाकिस्तानी जहाज ने “गैर-पेशेवर और असुरक्षित” तरीके से मैन्यूवर किया। जहाज के लॉग्स से यह भी साफ हो गया है कि PNS हुनैन में कोई मैकेनिकल फेल्योर या स्टीयरिंग की खराबी नहीं थी। यह एक जानबूझकर किया गया उच्च गति वाला बॉउ-कट माना जा रहा है। नुकसान की स्थिति भारतीय युद्धपोत को कोई बड़ा या संरचनात्मक नुकसान नहीं हुआ। कोई घायल नहीं हुआ और जहाज ने अपना मिशन जारी रखा। भारतीय कमांडर ने अत्यधिक संयम दिखाते हुए बड़ी दुर्घटना को टाला। PNS हुनैन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और उसे तुरंत अपने बंदरगाह लौटना पड़ा। भारत की कड़ी प्रतिक्रिया 16 सितंबर को भारत सरकार ने पाकिस्तान हाई कमीशन के चार्ज डी’अफेयर्स साद अहमद वराइच को विदेश मंत्रालय में तलब किया और कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया: “पाकिस्तानी नौसेना इकाइयों के अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर व्यवहार के कारण भारतीय नौसेना की एक इकाई से टक्कर हुई। यह घटना अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुई और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पाकिस्तानी जहाज का व्यवहार अप्रैल 1991 के भारत-पाकिस्तान सैन्य अभ्यास, मैन्यूवर और सैनिक आवाजाही की अग्रिम सूचना संबंधी समझौते के अनुच्छेद-10 का सीधा उल्लंघन है।” अनुच्छेद-10 के अनुसार दोनों देशों के नौसैनिक जहाजों और पनडुब्बियों को अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में एक-दूसरे से कम से कम तीन नॉटिकल माइल (लगभग 5.56 किलोमीटर) की दूरी बनाए रखनी होती है ताकि दुर्घटनाएं न हों। भारत ने इस्लामाबाद में अपने चार्ज डी’अफेयर्स को भी निर्देश दिए हैं कि वे पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में इसी तरह का विरोध दर्ज कराएं। पाकिस्तानी राजनयिक को सलाह दी गई कि वे संबंधित अधिकारियों को यह संदेश पहुंचाएं कि सभी सैन्य इकाइयां द्विपक्षीय समझौतों का सम्मान करें ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। PNS हुनैन क्या है? PNS हुनैन पाकिस्तान नौसेना का यारमूक-क्लास (Yarmook-class) ऑफशोर पेट्रोल वेसल/कॉर्वेट है। इसे रोमानिया के गलाती में डच कंपनी डामेन शिपयार्ड्स ने बनाया। जुलाई 2024 में इसे कमीशन किया गया था। यह बहु-भूमिका वाला जहाज है जो तटीय सुरक्षा, गश्त और समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए इस्तेमाल होता है। यह घटना दोनों देशों के बीच पिछले साल के सैन्य तनाव के बाद पहली सीधी नौसैनिक टक्कर है। 2011 में भी इसी तरह की एक घटना हो चुकी थी। भारत ने इसे ग्रे-जोन टैक्टिक्स का उदाहरण बताया है। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    भारतीय युद्धपोत से टक्कर मारने पर पाकिस्तान को भारत की सख्त फटकार, PNS हुनैन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/नई दिल्ली/उत्तरी अरब सागर: 15 सितंबर 2026 की शाम उत्तरी अरब सागर के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में पाकिस्तानी नौसेना के युद्धपोत PNS हुनैन (F-273) ने भारतीय नौसेना के एक फ्रंटलाइन वॉरशिप को टक्कर मार दी। यह घटना ओमान तट से करीब 220 किलोमीटर पूर्व में हुई। भारतीय युद्धपोत नियमित निगरानी मिशन पर तैनात था।
घटना कैसे हुई?
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी जहाज ने भारतीय युद्धपोत का पीछा करना शुरू किया। भारतीय नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री संचार चैनल (Channel 16) पर कई बार चेतावनी दी, लेकिन पाकिस्तानी जहाज ने इसे नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद PNS हुनैन ने अचानक तेज रफ्तार बढ़ाई और स्टारबोर्ड (दाईं) तरफ से आकर भारतीय जहाज के आगे (बो) को काटते हुए गुजरने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों जहाजों में टक्कर हो गई।
भारतीय पक्ष का कहना है कि पाकिस्तानी जहाज ने “गैर-पेशेवर और असुरक्षित” तरीके से मैन्यूवर किया। जहाज के लॉग्स से यह भी साफ हो गया है कि PNS हुनैन में कोई मैकेनिकल फेल्योर या स्टीयरिंग की खराबी नहीं थी। यह एक जानबूझकर किया गया उच्च गति वाला बॉउ-कट माना जा रहा है।
नुकसान की स्थिति
भारतीय युद्धपोत को कोई बड़ा या संरचनात्मक नुकसान नहीं हुआ। कोई घायल नहीं हुआ और जहाज ने अपना मिशन जारी रखा। भारतीय कमांडर ने अत्यधिक संयम दिखाते हुए बड़ी दुर्घटना को टाला।
PNS हुनैन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और उसे तुरंत अपने बंदरगाह लौटना पड़ा।
भारत की कड़ी प्रतिक्रिया
16 सितंबर को भारत सरकार ने पाकिस्तान हाई कमीशन के चार्ज डी’अफेयर्स साद अहमद वराइच को विदेश मंत्रालय में तलब किया और कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया:
“पाकिस्तानी नौसेना इकाइयों के अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर व्यवहार के कारण भारतीय नौसेना की एक इकाई से टक्कर हुई। यह घटना अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुई और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पाकिस्तानी जहाज का व्यवहार अप्रैल 1991 के भारत-पाकिस्तान सैन्य अभ्यास, मैन्यूवर और सैनिक आवाजाही की अग्रिम सूचना संबंधी समझौते के अनुच्छेद-10 का सीधा उल्लंघन है।”
अनुच्छेद-10 के अनुसार दोनों देशों के नौसैनिक जहाजों और पनडुब्बियों को अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में एक-दूसरे से कम से कम तीन नॉटिकल माइल (लगभग 5.56 किलोमीटर) की दूरी बनाए रखनी होती है ताकि दुर्घटनाएं न हों।
भारत ने इस्लामाबाद में अपने चार्ज डी’अफेयर्स को भी निर्देश दिए हैं कि वे पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में इसी तरह का विरोध दर्ज कराएं। पाकिस्तानी राजनयिक को सलाह दी गई कि वे संबंधित अधिकारियों को यह संदेश पहुंचाएं कि सभी सैन्य इकाइयां द्विपक्षीय समझौतों का सम्मान करें ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
PNS हुनैन क्या है?
PNS हुनैन पाकिस्तान नौसेना का यारमूक-क्लास (Yarmook-class) ऑफशोर पेट्रोल वेसल/कॉर्वेट है। इसे रोमानिया के गलाती में डच कंपनी डामेन शिपयार्ड्स ने बनाया। जुलाई 2024 में इसे कमीशन किया गया था। यह बहु-भूमिका वाला जहाज है जो तटीय सुरक्षा, गश्त और समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए इस्तेमाल होता है।
यह घटना दोनों देशों के बीच पिछले साल के सैन्य तनाव के बाद पहली सीधी नौसैनिक टक्कर है। 2011 में भी इसी तरह की एक घटना हो चुकी थी। भारत ने इसे ग्रे-जोन टैक्टिक्स का उदाहरण बताया है।
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
#swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh  #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_"HASTE RAHO"
    "HASTE RAHO"
    Smile वसंत विहार, नई दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • गुलाबी बाग थाने की टीम ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए ब्लेड दिखा कर चोरी करने वाले अपराधी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार। दिल्ली पुलिस @DcpNorthDelhi के गुलाबी बाग थाने की टीम ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए ब्लेड दिखा कर चोरी करने वाले अपराधी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार। अपराधी के पास से पूर्व में चोरी किए गए 5 मोबाइल फ़ोन व 1 स्कूटी बरामद। सोशल मीडिया पर वारदात की वीडियो डालने वाले नागरिक ने पुलिस टीम के फास्ट एक्शन की सराहना की
    1
    गुलाबी बाग थाने की टीम ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए ब्लेड दिखा कर चोरी करने वाले अपराधी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार।
दिल्ली पुलिस @DcpNorthDelhi के गुलाबी बाग थाने की टीम ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए ब्लेड दिखा कर चोरी करने वाले अपराधी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार।
अपराधी के पास से पूर्व में चोरी किए गए 5 मोबाइल फ़ोन व 1 स्कूटी बरामद।
सोशल मीडिया पर वारदात की वीडियो डालने वाले नागरिक ने पुलिस टीम के फास्ट एक्शन की सराहना की
    user_Dehli Voice
    Dehli Voice
    दिल्ली छावनी, नई दिल्ली, दिल्ली•
    3 hrs ago
  • दिल्ली में आज सभी बसों के ड्राईवर कंडक्टर हड़ताल पर है DTC की बसें रोज 60 लाख यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक छोड़ते है आज दिल्ली में चक्का जाम हो चुका है दिल्ली में आज सभी बसों के ड्राईवर कंडक्टर हड़ताल पर है DTC की बसें रोज 60 लाख यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक छोड़ते है आज दिल्ली में चक्का जाम हो चुका है 👉 दिल्ली सरकार को इस पर तुरंत संज्ञान लेना होगा और ड्राईवर कंडक्टर की सैलरी समान काम का समान वेतन, मेडिकल सुविधा, सारे हॉलिडे CL EL, बोनस, कर्मचारियों का इंश्योरेंस इत्यादि सुविधा तुरंत लागू करें, 👉 दिल्ली में चारों तरफ सवारियां सड़कों पर त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है सड़कों पर बसें नही है और यात्री परेशान हो चुके
    1
    दिल्ली में आज सभी बसों के ड्राईवर कंडक्टर हड़ताल पर है DTC की बसें रोज 60 लाख यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक छोड़ते है आज दिल्ली में चक्का जाम हो चुका है
दिल्ली में आज सभी बसों के ड्राईवर कंडक्टर हड़ताल पर है DTC की बसें रोज 60 लाख यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक छोड़ते है आज दिल्ली में चक्का जाम हो चुका है 
👉 दिल्ली सरकार को इस पर तुरंत संज्ञान लेना होगा और ड्राईवर कंडक्टर की सैलरी समान काम का समान वेतन, मेडिकल सुविधा, सारे हॉलिडे CL EL, बोनस, कर्मचारियों का इंश्योरेंस इत्यादि सुविधा तुरंत लागू करें,
👉 दिल्ली में चारों तरफ सवारियां सड़कों पर त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है सड़कों पर बसें नही है और यात्री परेशान हो चुके
    user_हिंदी मंच ख़बर
    हिंदी मंच ख़बर
    वसंत विहार, नई दिल्ली, दिल्ली•
    3 hrs ago
  • BIS ने बढ़ाई हॉलमार्किंग फीस, त्योहारों से पहले बड़ा झटका स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/नई दिल्ली / स्वतन्त्र न्यूज। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने सोने और चांदी के आभूषणों की हॉलमार्किंग फीस में भारी बढ़ोतरी कर दी है। यह नया नियम लागू हो चुका है। त्योहारों के मौसम से ठीक पहले यह फैसला उपभोक्ताओं और ज्वेलर्स दोनों के लिए बड़ा झटका साबित हो रहा है। कितनी बढ़ी फीस? सोने (गोल्ड) के आभूषणों की हॉलमार्किंग फीस पहले ₹45 प्रति आर्टिकल थी, जिसे अब बढ़ाकर ₹75 प्रति आर्टिकल कर दिया गया है। चांदी (सिल्वर) के आभूषणों के लिए नई फीस ₹35 प्रति आर्टिकल तय की गई है। इसके अलावा एक कंसाइनमेंट (एक बार में जमा किए गए आभूषणों के बैच) पर न्यूनतम शुल्क भी लागू होगा: गोल्ड के लिए न्यूनतम ₹200 सिल्वर के लिए न्यूनतम ₹150 BIS के अतिरिक्त शुल्क भी अलग से लगेंगे। क्यों महंगी पड़ेगी खरीदारी? सोना और चांदी के दाम पहले से ही ऊंचे स्तर पर चल रहे हैं। ऐसे में हॉलमार्किंग फीस बढ़ने से आभूषणों की कुल कीमत और बढ़ जाएगी। नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों में लोग बड़े पैमाने पर सोना-चांदी खरीदते हैं। इस बढ़ोतरी से आम खरीदारों पर सीधा बोझ पड़ेगा। ज्वेलर्स का कहना है कि छोटी-छोटी वस्तुओं पर भी ज्यादा शुल्क लगने से लागत बढ़ेगी, जिसका असर अंत में ग्राहकों पर ही पड़ेगा। क्या कहते हैं विशेषज्ञ? बाजार विशेषज्ञों के अनुसार हॉलमार्किंग अनिवार्य होने के बाद गुणवत्ता सुनिश्चित हुई है, लेकिन फीस में अचानक बढ़ोतरी से छोटे ज्वेलर्स और मध्यम वर्ग के खरीदार सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। कई जगहों पर ज्वेलर्स ने फीस बढ़ोतरी का विरोध भी जताया है। निष्कर्ष: त्योहारों से पहले BIS की इस बढ़ोतरी ने सोने-चांदी की खरीदारी को और महंगा बना दिया है। जो लोग आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अब पहले से ज्यादा बजट का ध्यान रखना होगा। (स्वतन्त्र न्यूज छत्तीसगढ़ — मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ) #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    BIS ने बढ़ाई हॉलमार्किंग फीस, त्योहारों से पहले बड़ा झटका
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/नई दिल्ली / स्वतन्त्र न्यूज। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने सोने और चांदी के आभूषणों की हॉलमार्किंग फीस में भारी बढ़ोतरी कर दी है। यह नया नियम लागू हो चुका है। त्योहारों के मौसम से ठीक पहले यह फैसला उपभोक्ताओं और ज्वेलर्स दोनों के लिए बड़ा झटका साबित हो रहा है।
कितनी बढ़ी फीस?
सोने (गोल्ड) के आभूषणों की हॉलमार्किंग फीस पहले ₹45 प्रति आर्टिकल थी, जिसे अब बढ़ाकर ₹75 प्रति आर्टिकल कर दिया गया है।
चांदी (सिल्वर) के आभूषणों के लिए नई फीस ₹35 प्रति आर्टिकल तय की गई है।
इसके अलावा एक कंसाइनमेंट (एक बार में जमा किए गए आभूषणों के बैच) पर न्यूनतम शुल्क भी लागू होगा:
गोल्ड के लिए न्यूनतम ₹200
सिल्वर के लिए न्यूनतम ₹150
BIS के अतिरिक्त शुल्क भी अलग से लगेंगे।
क्यों महंगी पड़ेगी खरीदारी?
सोना और चांदी के दाम पहले से ही ऊंचे स्तर पर चल रहे हैं। ऐसे में हॉलमार्किंग फीस बढ़ने से आभूषणों की कुल कीमत और बढ़ जाएगी। नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों में लोग बड़े पैमाने पर सोना-चांदी खरीदते हैं। इस बढ़ोतरी से आम खरीदारों पर सीधा बोझ पड़ेगा।
ज्वेलर्स का कहना है कि छोटी-छोटी वस्तुओं पर भी ज्यादा शुल्क लगने से लागत बढ़ेगी, जिसका असर अंत में ग्राहकों पर ही पड़ेगा।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार हॉलमार्किंग अनिवार्य होने के बाद गुणवत्ता सुनिश्चित हुई है, लेकिन फीस में अचानक बढ़ोतरी से छोटे ज्वेलर्स और मध्यम वर्ग के खरीदार सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। कई जगहों पर ज्वेलर्स ने फीस बढ़ोतरी का विरोध भी जताया है।
निष्कर्ष: त्योहारों से पहले BIS की इस बढ़ोतरी ने सोने-चांदी की खरीदारी को और महंगा बना दिया है। जो लोग आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अब पहले से ज्यादा बजट का ध्यान रखना होगा।
(स्वतन्त्र न्यूज छत्तीसगढ़ — मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ)
#swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh  #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_"HASTE RAHO"
    "HASTE RAHO"
    Smile वसंत विहार, नई दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • गुरुग्राम मे लेडी बाइकर को टक्कर मारने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार हरियाणा के गुरुग्राम में लेडिजबाइकर को टक्कर मारकर घायल करने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित कल्याण फैसला को राजस्थान के दोष से गिरफ्तार कर लिया है आपको बता दे आरोपी के साथ-साथ उसके एक दोस्त को भी गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कल्याण बैसला किसान परिवार से ताल्लुक रखता है और उसके पिता पहले नंबरदार रह चुके हैं इसके अलावा कल्याण फैसला केबीटी के नाम से गुरुग्राम में एक जिम भी चलाता है जो कि अब किराया न चुका पाने की वजह से बंद पड़ी है। और उसे अब 17 सितंबर से दोबारा चालू किया जाएगा जिसका रिनोवेशन का कार्य अभी जारी है।
    1
    गुरुग्राम मे लेडी बाइकर को टक्कर मारने वाला  आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार 
हरियाणा के गुरुग्राम में लेडिजबाइकर को टक्कर मारकर घायल करने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित कल्याण फैसला को राजस्थान के दोष से गिरफ्तार कर लिया है आपको बता दे आरोपी के साथ-साथ उसके एक दोस्त को भी गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कल्याण बैसला किसान परिवार से ताल्लुक रखता है और उसके पिता पहले नंबरदार रह चुके हैं इसके अलावा कल्याण फैसला केबीटी के नाम से गुरुग्राम में एक जिम भी चलाता है जो कि अब किराया न चुका पाने की वजह से बंद पड़ी है। और उसे अब 17 सितंबर से दोबारा चालू किया जाएगा जिसका रिनोवेशन का कार्य अभी जारी है।
    user_Gurugram UPDATE
    Gurugram UPDATE
    Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.