करणी सेना जिलाध्यक्ष पर भीड़ का हमला, सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा करणी सेना जिलाध्यक्ष पर भीड़ का हमला, सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में क्षत्रिय युवा करणी सेना के जिलाध्यक्ष सचिन राघव पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर थप्पड़ और बेल्टों से पीटा। इस दौरान सचिन राघव हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए दिखाई दिए। उन्हें बचाने पहुंचे उनके छोटे भाई और एक दोस्त के साथ भी मारपीट की गई, जिससे दोनों घायल हो गए। बताया गया कि हमलावर सचिन राघव को खींचकर अंबेडकर पार्क के अंदर ले गए। आरोप है कि वहां उनसे वाल्मीकि समाज और डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान में नारे लगवाए गए। घटना के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही हमलावर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने घायल सचिन राघव को उपचार एवं मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार, पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। घटना के संबंध में उपलब्ध वीडियो और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
करणी सेना जिलाध्यक्ष पर भीड़ का हमला, सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा करणी सेना जिलाध्यक्ष पर भीड़ का हमला, सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में क्षत्रिय युवा करणी सेना के जिलाध्यक्ष सचिन राघव पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने
उन्हें सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर थप्पड़ और बेल्टों से पीटा। इस दौरान सचिन राघव हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए दिखाई दिए। उन्हें बचाने पहुंचे उनके छोटे भाई और एक दोस्त के साथ भी मारपीट की गई, जिससे दोनों घायल हो गए। बताया गया कि हमलावर सचिन राघव को खींचकर अंबेडकर पार्क के
अंदर ले गए। आरोप है कि वहां उनसे वाल्मीकि समाज और डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान में नारे लगवाए गए। घटना के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही हमलावर वहां से फरार हो गए। पुलिस
ने घायल सचिन राघव को उपचार एवं मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार, पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। घटना के संबंध में उपलब्ध वीडियो और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
- तेज आंधी पानी में विकास खण्ड मे खड़ा यूको यूकेलिप्टस का पेड़ कार पर गिरा ब्रेकिंग बदायूँ तेज आंधी पानी में विकास खण्ड मे खड़ा यूको यूकेलिप्टस का पेड़ कार पर गिरा कार पर पेड़ गिरने से कार हुई क्षतिग्रस्त कार सवार लोगों ने कार को छोड़कर भागे बचाई अपनी जान दातागंज कस्बे के विकास खण्ड के समीप हुआ ये हादसा2
- अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा| उझानी,(बदायूं) / अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों ने एक्सरे मशीन समेत अन्य मशीनों एवं औजारों का पूजन अर्चन किया। इससे पूर्व सभी भगवान विश्वकर्मा की मनोयोग से पूजा अर्चना की। इस अवसर पर संजय प्रसाद, गिरिराज किशोर, पंकज सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, गिरीश चंद्र, दिनेश सक्सेना, मुनेश आदि मौजूद रहे।1
- अस्थाई गौशाला में व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त, गायों की सेहत देखकर संतुष्ट हुए डिप्टी सीवीओ उसावां। नगर पंचायत उसावां की अस्थाई गौशाला का गुरुवार को बदायूं के डिप्टी सीवीओ ने अपनी पूरी टीम के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में गोवंश के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। टीम ने गौशाला परिसर में साफ-सफाई, चारा-पानी, रहने की व्यवस्था और गोवंश की देखभाल से संबंधित व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान गौशाला में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। गोवंश के लिए पर्याप्त चारा और पानी की व्यवस्था के साथ ही साफ-सफाई पर भी ध्यान दिया जा रहा था। डिप्टी सीवीओ ने गौशाला में मौजूद गायों की सेहत का भी जायजा लिया। गोवंश स्वस्थ पाए जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और गौशाला की व्यवस्थाओं को लेकर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से गोवंश के रखरखाव और नियमित स्वास्थ्य देखभाल की जानकारी ली। टीम ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि गौशाला में साफ-सफाई और चारा-पानी की व्यवस्था लगातार बेहतर रखी जाए। किसी भी गोवंश के बीमार होने की स्थिति में तत्काल पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि गोवंश की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। नियमित निगरानी और बेहतर व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया।1
- अलीगढ़ के मरीजों को बड़ी सौगात, यशोदा मेडिसिटी की नियमित ओपीडी शुरू अलीगढ़ के मरीजों को बड़ी सौगात, यशोदा मेडिसिटी की नियमित ओपीडी शुरू1
- #BADAUN मे गिरफ्तारी के डर से हेड कांस्टेबल जावेद फरार...! जरीफनगर थाने में गोपनीयता भंग के केस में 12 सितंबर को FIR दर्ज हुई थी पुलिस प्रेमपाल और रंजीत को पहले ही भेज चुकी जेल—जावेद पर थाने की ID-पासवर्ड देने का आरोप गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 2 टीमें मैदान में, तलाश तेज...!1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर निःशुल्क निःसंतानता रोग परामर्श कैंप म्याऊं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर *मानसी आईवीएफ सेंटर बरेली, अक्षयनिधान हॉस्पिटल उसवा रोड म्याऊं, बदायूं व सिनर्जी फाउंडेशन बदायूं* के सहयोग से निःसंतानता संबंधी समस्याओं के लिए निःशुल्क परामर्श कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप का आयोजन 17 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक अक्षय निधान हॉस्पिटल, विचपुरी म्याऊं, शगुन मैरिज हॉल के पास किया जाएगा। कैंप में निःसंतानता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, शिविर का उद्देश्य ऐसे दंपतियों को उचित चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराना है, जो संतान प्राप्ति से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं। शिविर में डॉ. प्रियंका पनाले, एमबीबीएस, एमएस (ओबीएस एंड गाइनी), एआरटी में फेलोशिप (स्त्री एवं प्रसूति रोग) बरेली, मरीजों को परामर्श देंगी। इसके अलावा डॉ. सनम खान, बीएएमएस तथा डॉ. सूरज सिंह भी शिविर में अपनी सेवाएं देंगे। *मानसी आईवीएफ सेंटर बरेली, अक्षयनिधान हॉस्पिटल व सिनर्जी फाउंडेशन बदायूं* डायरेक्टर अभय प्रताप की ओर से आयोजित इस निःशुल्क कैंप में क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने की अपील की गई है। कैंप में निःसंतानता संबंधी समस्याओं की जांच, उपचार संबंधी जानकारी और आगे की चिकित्सकीय प्रक्रिया के बारे में आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।2
- दहेज हत्यारोपी सास-ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल, देवर की तलाश शुरु| उझानी (बदायूॅं) / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों व वाछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी उझानी के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने दहेज हत्यारोपी सास-ससुर को छतुईया फाटक के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्यारोपियों में पुलिस ने अब हत्यारोपी देवर की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्यारोपी सास-ससुर राजीव साहू पुत्र द्वारिका प्रसाद और प्रवीना साहू पत्नी राजीव साहू को छतुईया रेलवे फाटक से आगे कछला की तरफ जा रहे हैं कि सूचना मिली जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छतुईया रेलवे क्रासिंग के पास से राजीव कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद (ससुर) और प्रवीना साहू पत्नी राजीव कुमार निवासी रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास श्री नारायण गंज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हत्यारोपियों को नियमानुसार कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु रवाना किया गया ।1
- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में क्षत्रिय युवा करणी सेना के जिलाध्यक्ष सचिन राघव पर भीड़ ने किया हमला। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में क्षत्रिय युवा करणी सेना के जिलाध्यक्ष सचिन राघव पर भीड़ ने किया हमला।1
- थाना उझानी पुलिस द्वारा दहेज हत्या के 01 नफर अभियुक्त व 01 नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया सुश्री अंकिता शर्मा श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद बदायूँ के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों व वाछित अभि0 गण की गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्री अभिषेक कुमार सिह अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन एवं श्री राहुल पाण्डेय क्षेत्राधिकारी उझानी महोदय के पर्यवेक्षण व नेतृत्व में अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान वादी श्री विनोद कुमार साहू पुत्र त्रिलोकी चन्द्र साहू निवासी मौहल्ला जय जय राम सोरो गेट थाना कोतवाली कासगंज जनपद कासगंज की तहरीरी सूचना पर दिनाक 10.09.26 को थाना हाजा पर मु0अ0सं0 341/26 धारा 85/80(2) BNS व 3/4 डी0पी0 एक्ट बनाम 1. विशाल साहू पुत्र राजीव साहू (पति) उम्र 31 वर्ष 2. राजीव साहू पुत्र द्वारिका प्रसाद (ससूर) 3. प्रिवीना साहू पत्नी राजीव साहू (सास) 4. अर्जुन उर्फ सार्थक पुत्र राजीव साहू (देवर) निवासी गण रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । आज दिनाक 17.09.26 को छतुईया रेलवे फाटक के आगे कछला की तरफ 100 मीटर से अभि0 1. राजीव कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद (ससुर) उम्र 58 वर्ष अभियुक्ता प्रिवीना साहू पत्नी राजीव कुमार उम्र करीब 56 वर्ष नि0 गण रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ को समय करीब 13.15 बजे गिरफ्तारी किया गया । अभियुक्त राजीव कुमार व अभियुक्ता प्रिवीन साहू उपरोक्त को नियमानुसार कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु रवाना किया गया । घटनाक्रमः–दिनांक 10.09.2026 को अभियुक्तगण 1. विशाल साहू पुत्र राजीव साहू (पति) उम्र 31 वर्ष 2. राजीव साहू पुत्र द्वारिका प्रसाद (ससूर) 3. प्रिवीना साहू पत्नी राजीव साहू (सास) 4. अर्जुन उर्फ सार्थक पुत्र राजीव साहू (देवर) निवासी गण रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ की अतिरिक्त दहेज की खातिर हत्या कर दी। जिसके सम्बन्ध वादी श्री विनोद कुमार साहू पुत्र त्रिलोकी चन्द्र साहू निवासी मौहल्ला जय जय राम सोरो गेट थाना कोतवाली कासगंज जनपद कासगंज द्वारा थाना हाजा पर दी गयी तहरीर के आधार पर दिनांक 10.09.2026 को मु.अ.सं.- 341/26 धारा 85/80(2) BNS व 3/4 डी0पी0 एक्ट बनाम 1. विशाल साहू पुत्र राजीव साहू (पति) उम्र 31 वर्ष 2. राजीव साहू पुत्र द्वारिका प्रसाद (ससूर) 3. प्रिवीना साहू पत्नी राजीव साहू (सास) 4. अर्जुन उर्फ सार्थक पुत्र राजीव साहू (देवर) निवासी गण रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। दिनाक 12.09.26 को विशाल साहू पुत्र राजीव साहू (पति) उम्र 31 वर्ष निवासी रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ जेल भेजा जा चुका है व आज दिनाक 17.09.26 को अभियुक्त 1. राजीव साहू पुत्र द्वारिका प्रसाद (ससूर) अभियुक्ता 2. प्रिवीना साहू पत्नी राजीव साहू (सास) निवासी रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ को थाना उझानी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः- 1. राजीव साहू पुत्र द्वारिका प्रसाद (ससूर) नि0 रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ 2. प्रिवीना साहू पत्नी राजीव साहू (सास) नि0 रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ अभि0 का आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 341/26 धारा 85/80(2) BNS व 3/4 डी0पी0 एक्ट गिरफ्तारी करने वाली टीम 1) उ.नि. श्री प्रवीण चौहान थाना उझानी, बदायूँ 2) का0 1598 रोहित कसाना थाना उझानी, बदायूँ 3) म0का0 1483 मनीषा शर्मा थाना उझानी बदायूँ1