logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विपक्ष के नेता रायबरेली सांसद का एक दिवसीय दौरा अमेठी के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर जा कर देंगे परिजनों को सांत्वना अमेठी/रायबरेली। नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का अमेठी–रायबरेली संसदीय क्षेत्र का दो दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी 12 मार्च को फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे सीधे रायबरेली जाकर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बैठक के उपरांत उनका रात्रि विश्राम भूएमऊ में निर्धारित है। दौरे के दूसरे दिन 13 मार्च को सुबह राहुल गांधी जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करेंगे तथा उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद वे अमेठी जनपद के तिलोई विधानसभा क्षेत्र स्थित बहादुरपुर में नैना रिजॉर्ट पहुंचकर अमेठी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसी क्रम में राहुल गांधी अमेठी के गौरीगंज क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय योगेंद्र मिश्रा के निवास पर आयोजित उनकी तेरहवीं (श्रद्धांजलि) संस्कार में शामिल होकर शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे। इस दौरान अमेठी के लोकप्रिय सांसद किशोरी लाल शर्मा की विशेष उपस्थिति रहेगी। उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंहल सहित अमेठी व रायबरेली के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रमों के उपरांत राहुल गांधी लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां से वे दिल्ली रवाना होंगे।

7 hrs ago
user_Madusoodan
Madusoodan
अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago
bcc1a8a4-618b-455b-9e74-3ec553a022c0

विपक्ष के नेता रायबरेली सांसद का एक दिवसीय दौरा अमेठी के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर जा कर देंगे परिजनों को सांत्वना अमेठी/रायबरेली। नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का अमेठी–रायबरेली संसदीय क्षेत्र का दो दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी 12 मार्च को फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे सीधे रायबरेली जाकर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बैठक के उपरांत उनका रात्रि विश्राम भूएमऊ में निर्धारित है। दौरे के दूसरे दिन 13 मार्च को सुबह राहुल गांधी जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करेंगे तथा उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद वे अमेठी जनपद के तिलोई विधानसभा क्षेत्र स्थित बहादुरपुर में नैना रिजॉर्ट पहुंचकर अमेठी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसी क्रम में राहुल गांधी अमेठी के गौरीगंज क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय योगेंद्र मिश्रा के निवास पर आयोजित उनकी तेरहवीं (श्रद्धांजलि) संस्कार में शामिल होकर शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे। इस दौरान अमेठी के लोकप्रिय सांसद किशोरी लाल शर्मा की विशेष उपस्थिति रहेगी। उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंहल सहित अमेठी व रायबरेली के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रमों के उपरांत राहुल गांधी लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां से वे दिल्ली रवाना होंगे।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • भारत देश विश्व गुरु बनने के करीब
    1
    भारत देश विश्व गुरु बनने के करीब
    user_Dharm Raj
    Dharm Raj
    Hotel Amethi, Uttar Pradesh•
    45 min ago
  • अमेठी में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट द्वारा धरना दिया गया। धरने के दौरान एक नेता ने खोल डाली प्रशासन की पोल ll
    1
    अमेठी में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट द्वारा धरना दिया गया। धरने के दौरान एक नेता ने खोल डाली प्रशासन की पोल ll
    user_Distt Coresspondent NATION ONE tv
    Distt Coresspondent NATION ONE tv
    Corresspondant Amethi, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • समाज कल्याण विभाग द्वारा आज जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विवाह में तीन सौ से अधिक जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री और तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह के अलावा सभी जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हुए।एक ही छत के नीचे हिन्दू और मुस्लिम जोड़ो की शादी हुई। दरअसल आज अमेठी में समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन के पास किया गया।इस सामूहिक विवाह में जिले के सभी 13 ब्लाकों के 308 जोड़ो का विवाह कराया गया।एक ही छत के नीचे जहा 20 मुस्लिम जोड़ो को मौलवी ने निकाह पढ़ाया तो 288 हिन्दू जोड़ो का हिन्दू रीति रिवाज वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शादी सम्पन्न हुई।इस दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री और तिलोइ विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने सभी नवयुगल जोड़ो को अपना आशिर्वाद दिया।कार्यक्रम में डीएम संजय चौहान,एसपी सरवणन टी,सीडीओ सचिन सिंह,तिलोइ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना समेत कई जन प्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए।शादी के बाद सभी जोड़ो को शासन द्वारा निर्धारित सामानों को सौपा गया आभूषण और जरूरत के सामानों को सौंपा गया।इस दौरान राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा मुख्यमंत्री के इस पहल से गरीब परिवार की बेटियों की शादी हो रही है।सभी सामान पूरी तरह से अच्छी क्वालिटी के है।
    1
    समाज कल्याण विभाग द्वारा आज जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विवाह में तीन सौ से अधिक जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री और तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह के अलावा सभी जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हुए।एक ही छत के नीचे हिन्दू और मुस्लिम जोड़ो की शादी हुई।
दरअसल आज अमेठी में समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन के पास किया गया।इस सामूहिक विवाह में जिले के सभी 13 ब्लाकों के 308 जोड़ो का विवाह कराया गया।एक ही छत के नीचे जहा 20 मुस्लिम जोड़ो को मौलवी ने निकाह पढ़ाया तो 288 हिन्दू जोड़ो का हिन्दू रीति रिवाज वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शादी सम्पन्न हुई।इस दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री और तिलोइ विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने सभी नवयुगल जोड़ो को अपना आशिर्वाद दिया।कार्यक्रम में डीएम संजय चौहान,एसपी सरवणन टी,सीडीओ सचिन सिंह,तिलोइ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना समेत कई जन प्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए।शादी के बाद सभी जोड़ो को शासन द्वारा निर्धारित सामानों को सौपा गया आभूषण और जरूरत के सामानों को सौंपा गया।इस दौरान राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा मुख्यमंत्री के इस पहल से गरीब परिवार की बेटियों की शादी हो रही है।सभी सामान पूरी तरह से अच्छी क्वालिटी के है।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • pandit Deepak Pande jyotish Aacharya sabhi karmkand Puja paath man pitambara ki Puja haman anushthan karmkand rudrabhishek Katha
    4
    pandit Deepak Pande jyotish Aacharya sabhi karmkand Puja paath man pitambara ki Puja haman anushthan karmkand rudrabhishek Katha
    user_Deepak Pandey
    Deepak Pandey
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अमेठी के सरवनपुर ग्राम सभा स्थित गायत्री नगर मोहल्ले में पिछले करीब छह माह से नालियों की सफाई न होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियां गंदगी से भर चुकी हैं और कई जगह पूरी तरह चोक हो गई हैं, जिससे पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि नालियों से लगातार बदबू आ रही है और आसपास गंदा पानी जमा होने लगा है। इसके कारण मच्छरों का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासी देवेंद्र सिंह गांधी ने बताया कि लगभग छह महीने से नालियों की सफाई नहीं कराई गई है। कुसुम शर्मा ने कहा कि गंदगी के कारण मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। वहीं प्रमोद मिश्र ने नाली से उठ रही दुर्गंध को बड़ी समस्या बताया। मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से जल्द नालियों की सफाई कराने की मांग की है।
    1
    अमेठी के सरवनपुर ग्राम सभा स्थित गायत्री नगर मोहल्ले में पिछले करीब छह माह से नालियों की सफाई न होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियां गंदगी से भर चुकी हैं और कई जगह पूरी तरह चोक हो गई हैं, जिससे पानी की निकासी प्रभावित हो रही है।
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि नालियों से लगातार बदबू आ रही है और आसपास गंदा पानी जमा होने लगा है। इसके कारण मच्छरों का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय निवासी देवेंद्र सिंह गांधी ने बताया कि लगभग छह महीने से नालियों की सफाई नहीं कराई गई है। कुसुम शर्मा ने कहा कि गंदगी के कारण मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। वहीं प्रमोद मिश्र ने नाली से उठ रही दुर्गंध को बड़ी समस्या बताया।
मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से जल्द नालियों की सफाई कराने की मांग की है।
    user_Madusoodan
    Madusoodan
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Rakesh Rawat
    1
    Post by Rakesh Rawat
    user_Rakesh Rawat
    Rakesh Rawat
    गौरीगंज, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • प्रतापगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, जब उन्होंने एक युवक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार किया है। सद्दाम को थाना क्षेत्रान्तर्गत चौखड़ा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया, जहां से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया है। सद्दाम ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी सन्दीप गुप्ता के साथ मिलकर युवक की हत्या की थी। उसने युवक को पैसा देने की झूठी बात बताकर उसे चौखड़ा गांव के जंगल में सुनसान जगह पर ले गया और उसकी हत्या कर दी। सद्दाम के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, धोखाधड़ी, और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को बरामद किया है। इस मामले में पुलिस की टीम ने अच्छा काम किया है और आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
    1
    प्रतापगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, जब उन्होंने एक युवक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार किया है। सद्दाम को थाना क्षेत्रान्तर्गत चौखड़ा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया, जहां से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया है।
सद्दाम ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी सन्दीप गुप्ता के साथ मिलकर युवक की हत्या की थी। उसने युवक को पैसा देने की झूठी बात बताकर उसे चौखड़ा गांव के जंगल में सुनसान जगह पर ले गया और उसकी हत्या कर दी।
सद्दाम के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, धोखाधड़ी, और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को बरामद किया है।
इस मामले में पुलिस की टीम ने अच्छा काम किया है और आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
    user_अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    Journalist प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
  • **🚨 बिग ब्रेकिंग** **वॉइस ऑफ प्रतापगढ़ (तनु)** ### **स्टेशन रोड मंदिर के सामने तड़प रहा गोवंश, न भोजन न पानी – जिम्मेदार बेखबर** प्रतापगढ़शहर के स्टेशन रोड स्थित मंदिर के सामने एक गोवंश अत्यंत दयनीय और चिंताजनक हालत में पड़ा हुआ है। गोवंश काफी कमजोर स्थिति में है, न तो उसे भोजन मिल रहा है और न ही पानी। हालत इतनी खराब है कि वह ठीक से **चलने-फिरने में भी असमर्थ** दिखाई दे रहा है और मानो अपनी **आखिरी सांसें गिन रहा हो**। स्थानीय लोगों के अनुसार यह गोवंश काफी देर से इसी हालत में पड़ा हुआ है, लेकिन अब तक **कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या पशु विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है**। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि जब शहर के बीचों-बीच एक गोवंश इस तरह तड़प रहा है तो उसकी सुध लेने वाला कोई क्यों नहीं है। स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने **जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग** से अपील की है कि तत्काल मौके पर पहुंचकर गोवंश का उपचार कराया जाए और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए, ताकि उसकी जान बचाई जा सके। प्रशासन से निवेदन है कि इस मामले का तुरंत संज्ञान लें।**
    1
    **🚨 बिग ब्रेकिंग**
**वॉइस ऑफ प्रतापगढ़ (तनु)**
### **स्टेशन रोड मंदिर के सामने तड़प रहा गोवंश, न भोजन न पानी – जिम्मेदार बेखबर**
प्रतापगढ़शहर के स्टेशन रोड स्थित मंदिर के सामने एक गोवंश अत्यंत दयनीय और चिंताजनक हालत में पड़ा हुआ है।  गोवंश काफी कमजोर स्थिति में है, न तो उसे भोजन मिल रहा है और न ही पानी। हालत इतनी खराब है कि वह ठीक से **चलने-फिरने में भी असमर्थ** दिखाई दे रहा है और मानो अपनी **आखिरी सांसें गिन रहा हो**।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह गोवंश काफी देर से इसी हालत में पड़ा हुआ है, लेकिन अब तक **कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या पशु विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है**। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि जब शहर के बीचों-बीच एक गोवंश इस तरह तड़प रहा है तो उसकी सुध लेने वाला कोई क्यों नहीं है।
स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने **जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग** से अपील की है कि तत्काल मौके पर पहुंचकर गोवंश का उपचार कराया जाए और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए, ताकि उसकी जान बचाई जा सके। प्रशासन से निवेदन है कि इस मामले का तुरंत संज्ञान लें।**
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.