logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मार्मिक अपील 14 वर्षीय स्व.अर्पित गुप्ता के हत्या के संबंध में अर्पित के पिता जी एवं बड़े पिताजी का आग्रह वीडियो में जरूर सुने, भारतीय किसान यूनियन आज़ाद हिंद संगठन सभी किसान भाइयों, नौजवान साथियों, क्षेत्रवासियों, समाजसेवियों एवं पदाधिकारियों से भावपूर्ण अपील आज किसान, मजदूर और आम जनता केवल आर्थिक संकट ही नहीं बल्कि असुरक्षा, प्रशासनिक लापरवाही, भ्रष्टाचार और ध्वस्त कानून व्यवस्था से भी जूझ रही है। जन समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार तंत्र केवल खानापूर्ति और लिपापोती में लगा हुआ है। इन्हीं गंभीर विषयों एवं जनहित के मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन आज़ाद हिंद संगठन द्वारा एक अति आवश्यक किसान पंचायत एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया है। दिनांक: 11 मई 2026, सोमवार स्थान: पुरानी तहसील परिसर, लंभुआ, जनपद सुलतानपुर (उ.प्र.) समय: दोपहर 12:00 बजे ~ सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है। निर्धारित समय पर बैठक प्रारंभ होगी और निर्धारित समय पर समाप्त होगी, इसलिए सभी साथी समय का विशेष ध्यान रखते हुए समय से पहुंचना सुनिश्चित करें। ━━━━━━━━━━━━━━━ 🕯 स्वर्गीय अर्पित गुप्ता को न्याय दिलाने हेतु विशेष चर्चा एवं जनसमर्थन अपील 🕯 क्षेत्र के ग्राम पथरा, कोतवाली लंभुआ, जनपद सुलतानपुर निवासी स्वर्गीय अर्पित गुप्ता (उम्र लगभग 14 वर्ष) की निर्मम हत्या और उसके संदिग्ध खुलासे के संबंध में अर्पित गुप्ता उम्र 14 वर्ष सुत श्री श्रीनाथ गुप्ता की निर्मम हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। लेकिन अत्यंत दुःख और चिंता का विषय यह है कि इस जघन्य हत्या के मामले में जो खुलासा किया गया है, वह आमजन और परिजनों के मन में अनेक सवाल खड़े कर रहा है। परिजनों एवं क्षेत्रवासियों का आरोप है कि मामले को कमजोर करने एवं केवल खानापूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि आज एक मासूम बालक अर्पित को न्याय नहीं मिला, यदि इस हत्या का निष्पक्ष एवं पारदर्शी खुलासा नहीं हुआ, तो कल ऐसी घटनाएं जिले और क्षेत्र में लगातार बढ़ती रहेंगी और हर बार इसी तरह लिपापोती होती रहेगी। अर्पित के बड़े पिताजी श्री राम सुख गुप्ता एवं अर्पित के पिता श्रीनाथ गुप्ता ने क्षेत्र की जनता से अत्यंत मार्मिक अपील की है कि सभी लोग एकजुट होकर अर्पित को न्याय दिलाने में सहयोग करें। इसके संदेश के साथ लगभग 4 मिनट 48 सेकंड का एक वीडियो भी प्रेषित किया जा रहा है , जिसमें अर्पित के बड़े पिताजी एवं पिता की भावुक अपील अवश्य सुनें। ~ आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि इस वीडियो को पूरा देखें और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। ━━━━━━━━━━━━━━━ ~ किसान पंचायत में निम्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा एवं रणनीति तैयार की जाएगी— • अर्पित गुप्ता हत्याकांड का निष्पक्ष एवं पारदर्शी खुलासा • क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था • किसानों एवं आम जनता की लंबित जन समस्याएं • प्रशासनिक भ्रष्टाचार एवं लापरवाही के खिलाफ संघर्ष • प्रभावशाली सत्याग्रह एवं जन आंदोलन की तैयारी • जन समस्याओं के स्थायी निस्तारण हेतु निर्णायक रणनीति ━━━━━━━━━━━━━━━ किसान भाइयों एवं क्षेत्रवासियों! अब समय केवल देखने का नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का है। यह लड़ाई केवल अर्पित के परिवार की नहीं, बल्कि हर उस परिवार की लड़ाई है जो अपने बच्चों की सुरक्षा, न्याय और सम्मान चाहता है। यदि समाज आज चुप रहा, तो आने वाले समय में अपराधियों के हौसले और बढ़ेंगे। इसलिए न्याय, सुरक्षा और जनहित की इस लड़ाई में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी सहभागिता अवश्य दर्ज कराएं। अपने गांव, क्षेत्र एवं आसपास के सभी लोगों तक यह संदेश तुरंत पहुंचाएं। इस वीडियो और लिखित मैसेज को अधिक से अधिक व्हाट्सएप ग्रुपों, फेसबुक एवं सोशल मीडिया पर शेयर करें। हर जागरूक नागरिक तक यह आवाज पहुंचनी चाहिए। जब जनता जागेगी, तभी व्यवस्था बदलेगी! एकता ही न्याय की सबसे बड़ी ताकत है! अर्पित को न्याय दिलाना हम सबकी जिम्मेदारी है! निवेदक 👤 कमलेश वर्मा जिला अध्यक्ष, सुलतानपुर 📞 6394288255 👤 राजपति तिवारी युवा जिला अध्यक्ष, सुलतानपुर 📞 7905438578 👤 दीपक सिंह तहसील अध्यक्ष, लंभुआ 📞 9125734604 👤 सनी सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, लंभुआ 📞 9044198984

1 hr ago
user_Ashok verma
Ashok verma
Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुल्तानपुर के कादीपुर: कब्रिस्तान की जमीन पर दबंगों का अवैध खनन ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत सुल्तानपुर के कादीपुर: कब्रिस्तान की जमीन पर दबंगों का अवैध खननग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत कादीपुर सुल्तानपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बड़गॉव (में कब्रिस्तान की सुरक्षित भूमि पर अवैध खनन और कब्जे की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने ऋषि तिवारी पुत्र लालमणि तिवारी सहित अन्य लोगों पर दबंगई के बल पर सरकारी जमीन को नुकसान पहुँचाने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी (SDM) को प्रार्थना पत्र सौंपा है।100 ट्राली मिट्टी चोरी करने का आरोपशिकायती पत्र के अनुसार, गाटा संख्या 386 (रकबा 0.190 हे.) और 385 क (रकबा 0.0530 हे.), जो कि सरकारी अभिलेखों में कब्रिस्तान के नाम दर्ज है, पर ऋषि तिवारी ने 4 व 5 मई की रात जेसीबी लगाकर अवैध खनन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि दबंगों ने रात के अंधेरे में लगभग 100 ट्राली मिट्टी वहां से हटा ली।विरोध करने पर विवाद और धमकी ग्रामीणों ने बताया कि जब उन्होंने इस अवैध कार्य को रोकने का प्रयास किया, तो ऋषि तिवारी और उनके पक्ष के लोग विवाद और मारपीट पर आमादा हो गए। दबंगों की धमकियों के कारण ग्रामीणों में रोष और भय का माहौल है।पैमाइश और कार्रवाई की मांगप्रार्थी मो. यासीन, अब्बास अली और अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व टीम भेजकर कब्रिस्तान की भूमि की पैमाइश कराई जाए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और कब्रिस्तान की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर सुरक्षित करने की अपील की है।
    3
    सुल्तानपुर के कादीपुर: कब्रिस्तान की जमीन पर दबंगों का अवैध खनन ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत 
सुल्तानपुर के कादीपुर: कब्रिस्तान की जमीन पर दबंगों का अवैध खननग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत कादीपुर सुल्तानपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बड़गॉव (में कब्रिस्तान की सुरक्षित भूमि पर अवैध खनन और कब्जे की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने ऋषि तिवारी पुत्र लालमणि तिवारी सहित अन्य लोगों पर दबंगई के बल पर सरकारी जमीन को नुकसान पहुँचाने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी (SDM) को प्रार्थना पत्र सौंपा है।100 ट्राली मिट्टी चोरी करने का आरोपशिकायती पत्र के अनुसार, गाटा संख्या 386 (रकबा 0.190 हे.) और 385 क (रकबा 0.0530 हे.), जो कि सरकारी अभिलेखों में कब्रिस्तान के नाम दर्ज है, पर ऋषि तिवारी ने 4 व 5 मई की रात जेसीबी लगाकर अवैध खनन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि दबंगों ने रात के अंधेरे में लगभग 100 ट्राली मिट्टी वहां से हटा ली।विरोध करने पर विवाद और धमकी ग्रामीणों ने बताया कि जब उन्होंने इस अवैध कार्य को रोकने का प्रयास किया, तो ऋषि तिवारी और उनके पक्ष के लोग विवाद और मारपीट पर आमादा हो गए। दबंगों की धमकियों के कारण ग्रामीणों में रोष और भय का माहौल है।पैमाइश और कार्रवाई की मांगप्रार्थी मो. यासीन, अब्बास अली और अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व टीम भेजकर कब्रिस्तान की भूमि की पैमाइश कराई जाए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और कब्रिस्तान की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर सुरक्षित करने की अपील की है।
    user_Lambhua express news
    Lambhua express news
    पत्रकार लम्भुआ एक्सप्रेस न्यूज लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के हापुड़ में कुचेसर रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
    1
    उत्तर प्रदेश के हापुड़ में कुचेसर रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शहर में दिनदहाड़े गोलियां शहर में मचा हड़कंप
    1
    शहर में दिनदहाड़े गोलियां शहर में मचा हड़कंप
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    1 hr ago
  • Post by Gulab Khan302
    1
    Post by Gulab Khan302
    user_Gulab Khan302
    Gulab Khan302
    Artist सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • महिला चूड़ी की दुकान पर सामान खरीदी उसके साथ एक बैग था बैग में आभूषण थे भूल से बैग छूट गया महिला लेकर गायब हो गई पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सरसतपुर गांव निवासी नरेंद्र पटेल रविवार की दोपहर पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र कर आरोपित किया मेरी बहन आरती शनिवार को पट्टी बाजार रायपुर रोड अयान चोरी सेंटर पर चूड़ी लेने आई थी चूड़ी की खरीदारी की और जल्दी में अपना बैग दुकान पर छोड़ कर चली गई उस बैग के अंदर दोस्त सोने का दो लॉकेट बिछुआ दो जोड़ी और ₹800 नगद था दुकान पर दो अन्य महिलाएं भी मौजूद थीं वह महिलाएं बैग को लेकर वहां से चली गई शनिवार को काफी खोजबीन करने के बाद जब बैग वापस नहीं मिले तो पट्टी पुलिस से गुहार लगाई।
    1
    महिला चूड़ी की दुकान पर सामान खरीदी उसके साथ एक बैग था बैग में आभूषण थे भूल से  बैग छूट गया महिला लेकर गायब हो गई 
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सरसतपुर गांव निवासी नरेंद्र पटेल रविवार की दोपहर पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र कर आरोपित किया मेरी बहन आरती शनिवार को पट्टी बाजार रायपुर रोड अयान चोरी सेंटर पर चूड़ी लेने आई थी चूड़ी की खरीदारी की और जल्दी में अपना बैग दुकान पर छोड़ कर चली गई उस बैग के अंदर दोस्त सोने का दो लॉकेट बिछुआ दो जोड़ी और ₹800 नगद था दुकान पर दो अन्य महिलाएं भी मौजूद थीं वह महिलाएं बैग को लेकर वहां से चली गई  शनिवार को काफी खोजबीन करने के बाद जब बैग वापस नहीं मिले तो पट्टी पुलिस से गुहार लगाई।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Tamilnadu mein Rahul Gandhi और Vijay Thalapathy एक साथ Tamilnadu Rahul Gandhi और Vijay Thalapathy एक साथ! क्या अब मिलकर करेंगे तमिलनाडु का विकास? “Thalapathy Vijay बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री!” Tamil Nadu की राजनीति में बड़ा बदलाव #RahulGandhi #VijayThalapathy #JosephVijayChandrasekhar #CMJosephVijay #TamilNaduCM #TamilNaduPolitics #TVK #TamilagaVettriKazhagam #VijayCMOath #CMOathCeremony #Chennai #Congress #RahulGandhiWithVijay #TamilNaduNews #BreakingNews #PoliticalUpdate #ThalapathyVijay #VijayThalapathyCM #ShapathGrahan #TamilNaduCM2026 #KhabreinUttarPradesh #UPNews #ViralNews #TrendingNow #IndianPolitics Rahul Gandhi Vijay Thalapathy Joseph Vijay Chandrasekhar Tamil Nadu CM CM Oath Ceremony Tamil Nadu Politics TVK Party Congress News Rahul Gandhi News Chennai News Breaking Politics Thalapathy Vijay CM Tamil Nadu New CM Vijay Oath Ceremony Political Viral Video Khabrein Uttar Pradesh
    1
    Tamilnadu mein
Rahul Gandhi और Vijay Thalapathy एक साथ 
Tamilnadu 
Rahul Gandhi और Vijay Thalapathy एक साथ!
क्या अब मिलकर करेंगे तमिलनाडु का विकास? “Thalapathy Vijay बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री!”
Tamil Nadu की राजनीति में बड़ा बदलाव
#RahulGandhi
#VijayThalapathy
#JosephVijayChandrasekhar
#CMJosephVijay
#TamilNaduCM
#TamilNaduPolitics
#TVK
#TamilagaVettriKazhagam
#VijayCMOath
#CMOathCeremony
#Chennai
#Congress
#RahulGandhiWithVijay
#TamilNaduNews
#BreakingNews
#PoliticalUpdate
#ThalapathyVijay
#VijayThalapathyCM
#ShapathGrahan
#TamilNaduCM2026
#KhabreinUttarPradesh
#UPNews
#ViralNews
#TrendingNow
#IndianPolitics
Rahul Gandhi Vijay Thalapathy
Joseph Vijay Chandrasekhar
Tamil Nadu CM
CM Oath Ceremony
Tamil Nadu Politics
TVK Party
Congress News
Rahul Gandhi News
Chennai News
Breaking Politics
Thalapathy Vijay CM
Tamil Nadu New CM
Vijay Oath Ceremony
Political Viral Video
Khabrein Uttar Pradesh
    user_KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    Newspaper publisher Sultanpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • बंधुआ कला थाने पर कई वर्षो से जमे पुलिस कर्मियों पर उठ रहे सवाल बंधुआ कला थाने पर कई वर्षो से जमे पुलिस कर्मियों पर उठ रहे सवाल बंधुआ कला थाना क्षेत्र में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा, वृद्धा की हत्या से फिर दहला इलाका बंधुआ कला: आए दिन हो रहा अपराध, गला रेतकर वृद्धा की हत्या से फैली सनसनी *बंधुआ कला बना अपराध का गढ़, घर में घुसकर वृद्धा की नृशंस हत्या* *बंधुआ कला में कानून व्यवस्था पर सवाल, 24 घंटे में दूसरी बड़ी वारदात* *बंधुआ कला थाने की नाक के नीचे अपराध बेलगाम, अकेली वृद्धा की हत्या से दहशत* *बंधुआ कला में अपराध बेलगाम: घर में घुसकर वृद्धा की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत* *बंधुआ कला में अपराध का ग्राफ ऊपर: कब रुकेगा खूनी खेल?* *सुलतानपुर:* बंधुआकला थाना क्षेत्र के लंगड़ी गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घर के अंदर अकेली रह रही वृद्ध महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। *बंद घर में मिली लाश, परदेश में हैं बेटे-बहुएं:* मृतका की पहचान विमलेश देवी पत्नी चंद्रशेखर सिंह के रूप में हुई है। दोनों बेटे व बहुएं परदेश में रहते हैं। पति चंद्रशेखर सिंह पंजाब के जगराव डिग्री कॉलेज से रिटायर्ड क्लर्क हैं और दो माह पहले तक पत्नी के साथ यहीं रहते थे। फिलहाल मृतका घर में अकेली रह रही थीं। फोन न उठने पर परिजनों को शक हुआ तो रिश्तेदार कपिल देव सिंह ने डायल 112 पर सूचना दी। *बाहर से बंद था दरवाजा, गले पर धारदार हथियार के निशान:* सूचना पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम, एडिशनल एसपी, सीओ सिटी व थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। घटनास्थल के निरीक्षण में सामने आया कि मुख्य द्वार बाहर से साकड़ से बंद था। अंदर घुसते ही गेट के पास बने कमरे में विमलेश देवी का शव खून से लथपथ पड़ा था। गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। *चोरी के साक्ष्य नहीं, रंजिश से भी इनकार:* पति चंद्रशेखर सिंह ने फोन पर पुलिस को बताया कि किसी से कोई रंजिश या विवाद नहीं था। घटनास्थल पर भी चोरी आदि के कोई साक्ष्य नहीं मिले, घर का सारा सामान यथावत मिला। मृतका के सगे भाई, बहनों और भाभी ने भी किसी रंजिश की बात से इनकार किया है। *एसपी चारू निगम ने कहा - 5 टीमें गठित, जल्द होगा खुलासा:* पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया, _"आज लगभग 10:00 बजे रात्रि में डायल 112 पर सूचना मिली। तत्काल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। प्रथम दृष्टया गले पर शार्प वेपन से वार मृत्यु का कारण प्रतीत हो रहा है। पति और परिवार के लोग सूचना पर आ रहे हैं। शव को पंचायतनामा के लिए मर्चुरी भिजवाया जा रहा है। घटना के अनावरण हेतु SOG, सर्विलांस और थाने की पांच टीमों को लगाया गया है। शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।"
    1
    बंधुआ कला थाने पर कई वर्षो से जमे पुलिस कर्मियों पर उठ रहे सवाल 
बंधुआ कला थाने पर कई वर्षो से जमे पुलिस कर्मियों पर उठ रहे सवाल
बंधुआ कला थाना क्षेत्र में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा, वृद्धा की हत्या से फिर दहला इलाका
बंधुआ कला: आए दिन हो रहा अपराध, गला रेतकर वृद्धा की हत्या से फैली सनसनी
*बंधुआ कला बना अपराध का गढ़, घर में घुसकर वृद्धा की नृशंस हत्या*
*बंधुआ कला में कानून व्यवस्था पर सवाल, 24 घंटे में दूसरी बड़ी वारदात*  
*बंधुआ कला थाने की नाक के नीचे अपराध बेलगाम, अकेली वृद्धा की हत्या से दहशत*
*बंधुआ कला में अपराध बेलगाम: घर में घुसकर वृद्धा की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत*
*बंधुआ कला में अपराध का ग्राफ ऊपर: कब रुकेगा खूनी खेल?*
*सुलतानपुर:* बंधुआकला थाना क्षेत्र के लंगड़ी गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घर के अंदर अकेली रह रही वृद्ध महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।  
*बंद घर में मिली लाश, परदेश में हैं बेटे-बहुएं:*  
मृतका की पहचान विमलेश देवी पत्नी चंद्रशेखर सिंह के रूप में हुई है। दोनों बेटे व बहुएं परदेश में रहते हैं। पति चंद्रशेखर सिंह पंजाब के जगराव डिग्री कॉलेज से रिटायर्ड क्लर्क हैं और दो माह पहले तक पत्नी के साथ यहीं रहते थे। फिलहाल मृतका घर में अकेली रह रही थीं। फोन न उठने पर परिजनों को शक हुआ तो रिश्तेदार कपिल देव सिंह ने डायल 112 पर सूचना दी।  
*बाहर से बंद था दरवाजा, गले पर धारदार हथियार के निशान:*  
सूचना पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम, एडिशनल एसपी, सीओ सिटी व थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। घटनास्थल के निरीक्षण में सामने आया कि मुख्य द्वार बाहर से साकड़ से बंद था। अंदर घुसते ही गेट के पास बने कमरे में विमलेश देवी का शव खून से लथपथ पड़ा था। गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं।  
*चोरी के साक्ष्य नहीं, रंजिश से भी इनकार:*  
पति चंद्रशेखर सिंह ने फोन पर पुलिस को बताया कि किसी से कोई रंजिश या विवाद नहीं था। घटनास्थल पर भी चोरी आदि के कोई साक्ष्य नहीं मिले, घर का सारा सामान यथावत मिला। मृतका के सगे भाई, बहनों और भाभी ने भी किसी रंजिश की बात से इनकार किया है।  
*एसपी चारू निगम ने कहा - 5 टीमें गठित, जल्द होगा खुलासा:*  
पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया, _"आज लगभग 10:00 बजे रात्रि में डायल 112 पर सूचना मिली। तत्काल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। प्रथम दृष्टया गले पर शार्प वेपन से वार मृत्यु का कारण प्रतीत हो रहा है। पति और परिवार के लोग सूचना पर आ रहे हैं। शव को पंचायतनामा के लिए मर्चुरी भिजवाया जा रहा है। घटना के अनावरण हेतु SOG, सर्विलांस और थाने की पांच टीमों को लगाया गया है। शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।"
    user_Lambhua express news
    Lambhua express news
    पत्रकार लम्भुआ एक्सप्रेस न्यूज लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सुल्तानपुर के जिलाधिकारी ने जयसिंहपुर तहसील और ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार और जनसेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को अहम दिशा-निर्देश दिए।
    1
    सुल्तानपुर के जिलाधिकारी ने जयसिंहपुर तहसील और ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार और जनसेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को अहम दिशा-निर्देश दिए।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सुल्तानपुर के बंधुआ कला क्षेत्र में एक महिला की बंद घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। महिला के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले, पर घर में लूटपाट के कोई सबूत नहीं मिले, जिससे रहस्य गहरा गया है। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की हैं और जल्द ही सच्चाई सामने लाने का दावा किया है।
    1
    सुल्तानपुर के बंधुआ कला क्षेत्र में एक महिला की बंद घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। महिला के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले, पर घर में लूटपाट के कोई सबूत नहीं मिले, जिससे रहस्य गहरा गया है। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की हैं और जल्द ही सच्चाई सामने लाने का दावा किया है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.