logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला स्तरीय समीक्षा बैठक एवं व्याख्यानमाला सम्पन्न छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला छिंदवाड़ा द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष में नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाताओं एवं मेंटर्स की आज जिला स्तरीय समीक्षा बैठक व व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। बैठक में जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड़ प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ किया गया। कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड़ का स्वागत जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन द्वारा पौधा भेंट कर किया गया। विकासखंड समन्वयकों, मेंटर्स एवं नवांकुर संस्था प्रतिनिधियों द्वारा भी पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड़ द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’, ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’, ‘हर घर तिरंगा अभियान’, ‘नवांकुर सखी कार्यक्रम’ तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के माध्यम से युवा शक्ति के संचय एवं नेतृत्व विकास की गतिविधियों की समीक्षा की गई। कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड़ ने परिषद की योजनाओं एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परिषद का मूल आधार स्वैच्छिकता, सामूहिकता और स्वावलंबन है। उन्होंने युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा समाजसेवा की भावना को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। नवांकुर संस्थाओं एवं युवा शक्ति की भूमिका पर उन्होंने कहा कि नवांकुर संस्थाएं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की पालक संस्था के रूप में कार्य करती हैं। इनका प्रमुख उद्देश्य आर्थिक लाभ नहीं, बल्कि समाजहित में सेवा सहभागिता को बढ़ावा देना है। युवा शक्ति का संचय एवं परिषद के नेटवर्क का विस्तार आगामी कार्यों की महत्वपूर्ण दिशा रहेगी। उत्कृष्ट एवं सक्रिय सेवा सहभागिता के लिए नवांकुर संस्थाओं के प्रमुखों तथा परामर्शदाताओं को कार्यपालक निदेशक द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान से उपस्थित प्रतिनिधियों में उत्साह का वातावरण बना तथा सभी ने आगे भी सकारात्मक ऊर्जा के साथ समाजसेवा करने का संकल्प लिया। कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड़ द्वारा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला कार्यालय का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान कार्यालय की आवश्यकताओं, दस्तावेजों के संधारण, कार्य की प्रगति तथा प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने आवश्यक सुधारों को पूरा करने का आश्वासन दिया तथा जिले के अमले से सुझाव भी आमंत्रित किए। जिला कार्यालय के आगंतुक पंजी में कार्यपालक निदेशक द्वारा जिले के कार्यों की सराहना दर्ज की गई। समीक्षा बैठक एवं व्याख्यानमाला के माध्यम से जिले में जन अभियान परिषद की योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने, युवाओं को सामाजिक नेतृत्व से जोड़ने तथा नवांकुर संस्थाओं एवं प्रस्फुटन समितियों की सक्रियता बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और सेवा-संकल्प का संचार किया। इस अवसर पर सभी नवांकुर प्रतिनिधियों एवं परामर्शदाताओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारी कार्यों की प्रस्तुति दी गई। इन कार्यों की जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड़ ने खुले कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि आप सभी प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि सभी के सुझाव उन्होंने नोट कर लिए हैं। जल्द ही पूरे प्रदेश के जिलों से आए महत्वपूर्ण सुझाव परिषद को और बेहतर कार्य करने के लिये योजना बनाने में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि सभी के नवाचारी कार्य जिले अनुसार एक पुस्तक में प्रकाशित किए जाएंगे। साथ ही सभी को और प्रोत्साहन मिले, इसके लिये राज्य स्तर पर एक सम्मेलन के माध्यम से एक-दूसरे के विचारों का आदान-प्रदान हो तथा सभी को सम्मानित किया जा सके, यह भी भविष्य की कार्य योजना है। कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री जैन, समस्त विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने, श्री अनिल बोबडे, श्री संजीव भावरकर, श्रीमती ललिता कुशरे, सुश्री अफसा खान, सुश्री वंदना राकेशिया, श्री दिलीप आठनेरे, श्री दीपक गेडाम, श्री भवानी कुमरे, श्री आशीष नेमा, श्री हरीश वेलबंशी, सुश्री अंशु जायसवाल, कार्यालय स्टाफ, चयनित नवांकुर संस्थाओं के प्रमुख, परामर्शदाता एवं समाजसेवी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी श्री विनोद तिवारी ने किया एवं आभार प्रदर्शन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री जैन ने किया। इस अवसर पर देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत का गायन श्रीमती लता नागले ने किया।

4 hrs ago
user_यश भारत
यश भारत
Local News Reporter छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago
6b8765b7-eebb-4585-8c6b-d0a31d862dbd

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • हम सब पर्यावरण को संतुलित करने में अपना योगदान दे,,, कई जनचेतना चलाए जा रहे है देश के सभी प्रांत में शहर से लेकर गांव तक सोशल प्लेटफॉर्म, चैनल, रेडियो और समाचार अखबार में पर्यावरण और वृक्षारोपण के लिए संदेश और मुहिम चला रहे है । सभी अपनी सोच को बदले और देश और environment को बचाने के लिए हमारा कर्तव्य होता है कि हम सभी इस पर अपना सहयोग और योगदान दे । शासकीय संस्थान, सामाजिक संगठन और राजनीतिक संगठन स्कूल के विद्यार्थी,, नारी संगठन एक पेड़ लगाने और उसकी देखरेख का पूरा जिम्मा लेकर अपने व्यस्तम समय निकालकर उसे बढ़ाए taaki भविष्य में हमारा देश और बातावरण सुरक्षित रह सके ।।
    1
    हम सब पर्यावरण को संतुलित करने में अपना योगदान दे,,, कई जनचेतना 
चलाए जा रहे है
देश के सभी प्रांत में शहर से लेकर गांव तक सोशल प्लेटफॉर्म, चैनल, रेडियो और समाचार अखबार में पर्यावरण और वृक्षारोपण के लिए संदेश और मुहिम चला रहे है ।
सभी अपनी सोच को बदले और देश और environment को बचाने के लिए 
हमारा कर्तव्य होता है कि हम सभी इस पर अपना सहयोग और योगदान दे ।
शासकीय संस्थान, सामाजिक संगठन और राजनीतिक संगठन
स्कूल के विद्यार्थी,, नारी संगठन एक पेड़ लगाने और उसकी देखरेख का पूरा जिम्मा लेकर अपने व्यस्तम समय निकालकर उसे बढ़ाए taaki भविष्य में हमारा देश और बातावरण सुरक्षित रह सके ।।
    user_Ranjeet Dehariya
    Ranjeet Dehariya
    Local News Reporter छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • स्वामी विवेकानंद आदर्श विद्यालय के 230 बच्चों ने देखी 'बच्चा गैंग' मूवी, शिक्षाप्रद फिल्म की सराहना* *सिंगोड़ी।* स्वामी विवेकानंद आदर्श विद्यालय, नई आबादी सिंगोड़ी के 230 बालक-बालिकाओं ने एक साथ छिंदवाड़ा पहुंचकर *'बच्चा गैंग' मूवी* देखी। विद्यालय के संचालक *पवन राव सोनी* ने बताया कि बच्चा गैंग एक शिक्षाप्रद कहानी है, जिसमें ऊँच-नीच, गरीब-अमीर के भेदभाव को दूर कर सामाजिक बुराइयों को दर्शाया गया है। यह मूवी बच्चों के उचित संवर्धन एवं अच्छे संस्कार के लिए प्रेरित करती है। मूवी देखने के बाद विद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने फिल्म की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर फिल्म के *निर्माता-निर्देशक इंद्रजीत जी का शाल-श्रीफल से अभिनंदन* किया गया। स्वामी विवेकानंद आदर्श विद्यालय के 230 बच्चों ने देखी 'बच्चा गैंग' मूवी, शिक्षाप्रद फिल्म की सराहना* *सिंगोड़ी।* स्वामी विवेकानंद आदर्श विद्यालय, नई आबादी सिंगोड़ी के 230 बालक-बालिकाओं ने एक साथ छिंदवाड़ा पहुंचकर *'बच्चा गैंग' मूवी* देखी। विद्यालय के संचालक *पवन राव सोनी* ने बताया कि बच्चा गैंग एक शिक्षाप्रद कहानी है, जिसमें ऊँच-नीच, गरीब-अमीर के भेदभाव को दूर कर सामाजिक बुराइयों को दर्शाया गया है। यह मूवी बच्चों के उचित संवर्धन एवं अच्छे संस्कार के लिए प्रेरित करती है। मूवी देखने के बाद विद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने फिल्म की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर फिल्म के *निर्माता-निर्देशक इंद्रजीत जी का शाल-श्रीफल से अभिनंदन* किया गया।
    1
    स्वामी विवेकानंद आदर्श विद्यालय के 230 बच्चों ने देखी 'बच्चा गैंग' मूवी, शिक्षाप्रद फिल्म की सराहना*

*सिंगोड़ी।*  
स्वामी विवेकानंद आदर्श विद्यालय, नई आबादी सिंगोड़ी के 230 बालक-बालिकाओं ने एक साथ छिंदवाड़ा पहुंचकर *'बच्चा गैंग' मूवी* देखी।

विद्यालय के संचालक *पवन राव सोनी* ने बताया कि बच्चा गैंग एक शिक्षाप्रद कहानी है, जिसमें ऊँच-नीच, गरीब-अमीर के भेदभाव को दूर कर सामाजिक बुराइयों को दर्शाया गया है। यह मूवी बच्चों के उचित संवर्धन एवं अच्छे संस्कार के लिए प्रेरित करती है।

मूवी देखने के बाद विद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने फिल्म की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर फिल्म के *निर्माता-निर्देशक इंद्रजीत जी का शाल-श्रीफल से अभिनंदन* किया गया।

    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आगामी त्योहारों को लेकर छिंदवाड़ा पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। लिस अधीक्षक अजय पांडेय के निर्देशन में पुलिस बल ने पुलिस लाइन से फ्लैग मार्च शुरू कर मुख्य बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन मार्ग सहित संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। त्योहारों के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल, मोबाइल पेट्रोलिंग और ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। पुलिस ने असामाजिक तत्वों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
    4
    आगामी त्योहारों को लेकर छिंदवाड़ा पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला।
लिस अधीक्षक अजय पांडेय के निर्देशन में पुलिस बल ने पुलिस लाइन से फ्लैग मार्च शुरू कर मुख्य बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन मार्ग सहित संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। त्योहारों के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल, मोबाइल पेट्रोलिंग और ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। पुलिस ने असामाजिक तत्वों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
    user_संतोष कुमार बाथरी
    संतोष कुमार बाथरी
    Chhindwara, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
  • पिपरिया रोड परासिया रेलवे अंडरब्रिज में मिलीं कई खामियां, निरीक्षण के दौरान रेलवे इंजीनियर को दिए सुधार के निर्देश *अर्जुन मर्रापे (संवाददाता)* *मो 9407116408* *परासिया*, 25 अगस्त 2026। पिपरिया रोड परासिया स्थित रेलवे अंडरब्रिज (RUB) K.M. 960/4, आमला–परासिया (AP) के निर्माण कार्य में सामने आ रही विभिन्न खामियों को लेकर आज निरीक्षण किया गया। अंडरब्रिज के निर्माण में पाई गई कमियों के सुधार के लिए पूर्व में रेलवे विभाग को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था। इसी क्रम में आज अंडरब्रिज का मौके पर निरीक्षण कर निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान रेलवे के इंजीनियर श्री *मंगल यादव* को मौके पर बुलाकर अंडरब्रिज निर्माण में सामने आ रही कमियों और गलतियों को स्पष्ट रूप से दिखाया गया। आमजनों को हो रही परेशानियों को देखते हुए इन कमियों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में सबसे प्रमुख समस्या अंडरब्रिज के नीचे पानी भरने की सामने आई। पानी जमा होने के कारण वहां लगातार कीचड़ की स्थिति बन रही है। अंडरब्रिज से वाहनों के गुजरने पर पानी और कीचड़ उछलकर पैदल आने-जाने वाले लोगों पर पड़ रहा है, जिससे राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान यह समस्या और गंभीर होने की आशंका है। इस समस्या को देखते हुए अंडरब्रिज के नीचे जमा हो रहे पानी की *तत्काल निकासी की स्थायी व्यवस्था किए जाने के लिए रेलवे अधिकारियों से कहा गया।* इसके साथ ही अंडरब्रिज के आसपास गंदगी और अव्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र की तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश भी दिए गए, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो और अंडरब्रिज का उपयोग सुरक्षित एवं सुविधाजनक तरीके से किया जा सके। *बच्चों और महिलाओं की सुविधा के लिए पार्थ निर्माण पर सहमति* निरीक्षण के दौरान अंडरब्रिज से सटाकर लगभग *1.5 इंच × 1.5 इंच* का पार्थ निर्माण कराने के संबंध में भी चर्चा की गई। इसका उद्देश्य अंडरब्रिज से होकर पैदल आने-जाने वाले बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों तथा अन्य आम नागरिकों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराना है। वाहनों के बीच से पैदल निकलने की परेशानी को देखते हुए यह व्यवस्था आमजन की सुविधा की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस अवसर पर कहा गया कि अंडरब्रिज के उन्नयन कार्य की स्वीकृति प्राप्त करने के लिए लंबे समय तक अथक प्रयास किए गए हैं। रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण आम जनता की सुविधा और क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कराया गया है। ऐसे में निर्माण के बाद सामने आ रही कमियों को दूर करना रेलवे विभाग की प्राथमिकता होना चाहिए, ताकि नागरिकों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके। *भविष्य में ओवरब्रिज निर्माण को लेकर भी हुई चर्चा* निरीक्षण के दौरान अंडरब्रिज के स्थान पर भविष्य में ओवरब्रिज निर्माण कराए जाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। क्षेत्र में बढ़ते यातायात और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए *ओवरब्रिज निर्माण* का प्रस्ताव तैयार कर रेलवे विभाग तथा प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग को प्रेषित किए जाने के संबंध में विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान जोर दिया गया कि वर्तमान में अंडरब्रिज की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए, वहीं भविष्य में क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में भी आवश्यक प्रक्रिया शुरू की जाए। निरीक्षण के दौरान रेलवे अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि अंडरब्रिज में पानी भरने, कीचड़ की समस्या, साफ-सफाई तथा पैदल राहगीरों की सुविधा से जुड़ी कमियों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके और रेलवे द्वारा कराए गए निर्माण कार्य का उद्देश्य पूरी तरह से पूरा हो सके।
    1
    पिपरिया रोड परासिया रेलवे अंडरब्रिज में मिलीं कई खामियां, निरीक्षण के दौरान रेलवे इंजीनियर को दिए सुधार के निर्देश
*अर्जुन मर्रापे (संवाददाता)*
*मो 9407116408*
*परासिया*, 25 अगस्त 2026। पिपरिया रोड परासिया स्थित रेलवे अंडरब्रिज (RUB) K.M. 960/4, आमला–परासिया (AP) के निर्माण कार्य में सामने आ रही विभिन्न खामियों को लेकर आज निरीक्षण किया गया। अंडरब्रिज के निर्माण में पाई गई कमियों के सुधार के लिए पूर्व में रेलवे विभाग को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था। इसी क्रम में आज अंडरब्रिज का मौके पर निरीक्षण कर निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान रेलवे के इंजीनियर श्री *मंगल यादव* को मौके पर बुलाकर अंडरब्रिज निर्माण में सामने आ रही कमियों और गलतियों को स्पष्ट रूप से दिखाया गया। आमजनों को हो रही परेशानियों को देखते हुए इन कमियों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण में सबसे प्रमुख समस्या अंडरब्रिज के नीचे पानी भरने की सामने आई। पानी जमा होने के कारण वहां लगातार कीचड़ की स्थिति बन रही है। अंडरब्रिज से वाहनों के गुजरने पर पानी और कीचड़ उछलकर पैदल आने-जाने वाले लोगों पर पड़ रहा है, जिससे राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान यह समस्या और गंभीर होने की आशंका है। इस समस्या को देखते हुए अंडरब्रिज के नीचे जमा हो रहे पानी की *तत्काल निकासी की स्थायी व्यवस्था किए जाने के लिए रेलवे अधिकारियों से कहा गया।*
इसके साथ ही अंडरब्रिज के आसपास गंदगी और अव्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र की तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश भी दिए गए, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो और अंडरब्रिज का उपयोग सुरक्षित एवं सुविधाजनक तरीके से किया जा सके।
*बच्चों और महिलाओं की सुविधा के लिए पार्थ निर्माण पर सहमति*
निरीक्षण के दौरान अंडरब्रिज से सटाकर लगभग *1.5 इंच × 1.5 इंच* का पार्थ निर्माण कराने के संबंध में भी चर्चा की गई। इसका उद्देश्य अंडरब्रिज से होकर पैदल आने-जाने वाले बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों तथा अन्य आम नागरिकों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराना है। वाहनों के बीच से पैदल निकलने की परेशानी को देखते हुए यह व्यवस्था आमजन की सुविधा की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इस अवसर पर कहा गया कि अंडरब्रिज के उन्नयन कार्य की स्वीकृति प्राप्त करने के लिए लंबे समय तक अथक प्रयास किए गए हैं। रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण आम जनता की सुविधा और क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कराया गया है। ऐसे में निर्माण के बाद सामने आ रही कमियों को दूर करना रेलवे विभाग की प्राथमिकता होना चाहिए, ताकि नागरिकों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके।
*भविष्य में ओवरब्रिज निर्माण को लेकर भी हुई चर्चा*
निरीक्षण के दौरान अंडरब्रिज के स्थान पर भविष्य में ओवरब्रिज निर्माण कराए जाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। क्षेत्र में बढ़ते यातायात और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए *ओवरब्रिज निर्माण* का प्रस्ताव तैयार कर रेलवे विभाग तथा प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग को प्रेषित किए जाने के संबंध में विचार-विमर्श हुआ।
इस दौरान जोर दिया गया कि वर्तमान में अंडरब्रिज की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए, वहीं भविष्य में क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में भी आवश्यक प्रक्रिया शुरू की जाए।
निरीक्षण के दौरान रेलवे अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि अंडरब्रिज में पानी भरने, कीचड़ की समस्या, साफ-सफाई तथा पैदल राहगीरों की सुविधा से जुड़ी कमियों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके और रेलवे द्वारा कराए गए निर्माण कार्य का उद्देश्य पूरी तरह से पूरा हो सके।
    user_Arjun Marrapeपत्रकार
    Arjun Marrapeपत्रकार
    Photographer छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • चांद क्षेत्र में रेत माफिया की दबंगई का आरोप, पूर्व सरपंच पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश का VIDEO चांद क्षेत्र में रेत माफिया की दबंगई का आरोप, पूर्व सरपंच पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश का VIDEO चांद क्षेत्र में जब्त अवैध रेत को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब्त रेत को ट्रैक्टर से उठाकर ले जाया जा रहा था, जिसे रोकने पर पूर्व सरपंच रीना पहाड़े के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया गया। आज मंगलवार सुबह 11 बजे बताया गया कि जुलाई 2025 में खनिज विभाग ने करीब 285 घनमीटर अवैध रेत जब्त कर पंचायत की सुपुर्दगी में दी थी। शिकायत के बाद खनिज विभाग की टीम ने मौके से ट्रॉली जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखवाई। मामले में पुलिस वीडियो फुटेज और शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
    1
    चांद क्षेत्र में रेत माफिया की दबंगई का आरोप, पूर्व सरपंच पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश का VIDEO
चांद क्षेत्र में रेत माफिया की दबंगई का आरोप, पूर्व सरपंच पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश का VIDEO
चांद क्षेत्र में जब्त अवैध रेत को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब्त रेत को ट्रैक्टर से उठाकर ले जाया जा रहा था, जिसे रोकने पर पूर्व सरपंच रीना पहाड़े के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया गया। आज मंगलवार सुबह 11 बजे बताया गया कि जुलाई 2025 में खनिज विभाग ने करीब 285 घनमीटर अवैध रेत जब्त कर पंचायत की सुपुर्दगी में दी थी। शिकायत के बाद खनिज विभाग की टीम ने मौके से ट्रॉली जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखवाई। मामले में पुलिस वीडियो फुटेज और शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
    user_KB live News
    KB live News
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कोर्ट ने मेंटेनेंस एलिमनी केस लड़ने का खर्चा नहीं दिया । ऐसी पत्नी को किसी भी केस में एक पैसा नही दिया जा सकता कोर्ट ने मेंटेनेंस एलिमनी केस लड़ने का खर्चा नहीं दिया । ऐसी पत्नी को किसी भी केस में एक पैसा नही दिया जा सकता
    1
    कोर्ट ने मेंटेनेंस एलिमनी केस लड़ने का खर्चा नहीं दिया । ऐसी पत्नी को किसी भी केस में एक पैसा नही दिया जा सकता 
कोर्ट ने मेंटेनेंस एलिमनी केस लड़ने का खर्चा नहीं दिया । ऐसी पत्नी को किसी भी केस में एक पैसा नही दिया जा सकता
    user_Girgit TV India
    Girgit TV India
    Content Creator (YouTuber) छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • संत रविदास कलश यात्रा का हुआ भव्य स्वागत। तामिया से पत्रकार आकाश मंडराह की खबर 7879061414 *संत रविदास कलश यात्रा का हुआ भव्य स्वागत* *तामिया से पत्रकार आकाश मंडराह की खबर 7879061414*
    1
    संत रविदास कलश यात्रा का हुआ भव्य स्वागत।  
      तामिया से पत्रकार आकाश मंडराह की खबर 7879061414     
*संत रविदास कलश यात्रा का हुआ भव्य स्वागत*
*तामिया से पत्रकार आकाश मंडराह की खबर 7879061414*
    user_Aakash Mandrah
    Aakash Mandrah
    Local News Reporter तामिया, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • गणेश चतुर्थी को लेकर छिंदवाड़ा में उत्साह, मूर्तिकार परिवारों में खास रौनक गणेश चतुर्थी को लेकर छिंदवाड़ा में उत्साह, मूर्तिकार परिवारों में खास रौनक छिंदवाड़ा में गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आज मंगलवार दोपहर 1 बजे बताया गया की भगवान गणेश की प्रतिमाएं तैयार करने वाले मूर्तिकार परिवार दिन-रात प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। खास बात यह है कि बच्चे भी अपने परिवार के साथ इस पारंपरिक कला में सहयोग कर रहे हैं। कई मूर्तिकार परिवार पीढ़ियों से गणेश प्रतिमाएं बनाने की परंपरा निभा रहे हैं। उनका कहना है कि गणेश उत्सव उनके लिए सिर्फ व्यवसाय नहीं, बल्कि आस्था और कला-परंपरा से जुड़ा पर्व है। वहीं, गणेश चतुर्थी नजदीक आते ही प्रतिमाओं की मांग भी बढ़ने लगी है।
    1
    गणेश चतुर्थी को लेकर छिंदवाड़ा में उत्साह, मूर्तिकार परिवारों में खास रौनक
गणेश चतुर्थी को लेकर छिंदवाड़ा में उत्साह, मूर्तिकार परिवारों में खास रौनक
छिंदवाड़ा में गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आज मंगलवार दोपहर 1 बजे बताया गया की भगवान गणेश की प्रतिमाएं तैयार करने वाले मूर्तिकार परिवार दिन-रात प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। खास बात यह है कि बच्चे भी अपने परिवार के साथ इस पारंपरिक कला में सहयोग कर रहे हैं। कई मूर्तिकार परिवार पीढ़ियों से गणेश प्रतिमाएं बनाने की परंपरा निभा रहे हैं। उनका कहना है कि गणेश उत्सव उनके लिए सिर्फ व्यवसाय नहीं, बल्कि आस्था और कला-परंपरा से जुड़ा पर्व है। वहीं, गणेश चतुर्थी नजदीक आते ही प्रतिमाओं की मांग भी बढ़ने लगी है।
    user_KB live News
    KB live News
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.