धनबाद में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: RDD की जांच में असर्फी अस्पताल का मामला गरमाया, पीड़िता को इंसाफ की मांग तेज उपनिदेशक (RDD), उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल ने धनबाद पहुंचकर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में वे धनबाद सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे, जहां स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में झरिया विधायक रागिनी सिंह भी शामिल हुईं। बैठक के दौरान जिले के अस्पतालों के संचालन, संसाधनों की उपलब्धता, चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति और आम लोगों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान असर्फी अस्पताल से जुड़ा गंभीर मामला बैठक का केंद्र बिंदु बना रहा। बताया जा रहा है कि अशर्फी अस्पताल द्वारा मृतक के शव को बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया था, जिसे लेकर पहले ही राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। इस मुद्दे को झरिया विधायक रागिनी सिंह ने विधानसभा में भी उठाया था। मामले के अनुसार, अस्पताल प्रबंधन द्वारा बकाया राशि को लेकर शव को परिजनों को नहीं सौंपा गया था। बाद में धनबाद के महापौर संजीव सिंह ने हस्तक्षेप करते हुए पूरे पैसे का भुगतान कर शव को अस्पताल से मुक्त कराया, जिसके बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया। RDD ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरे मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि इससे जुड़े सभी पक्षों को बुलाकर उनका बयान लिया गया है और हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट विभाग को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। वहीं झरिया विधायक रागिनी सिंह ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि “इस तरह की घटना की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए।” मृतक की पत्नी शोभा सिंह ने भी प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी और परिवार के साथ ऐसी घटना न हो, इसके लिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई जरूरी है। इस पूरे मामले ने निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और मानवता से जुड़े सवालों को एक बार फिर खड़ा कर दिया है। अब सभी की नजरें RDD की जांच रिपोर्ट और उसके बाद होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

- Post by जनता न्यूज़ 241
- धनबाद : मुनीडीह ओपी क्षेत्र स्थित बीसीसीएल (BCCL) की कोल वाशरी में स्लरी लोडिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में 4 मजदूरों की मौत की खबर सामने आ रही है, जबकि कई अन्य मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाकर राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। स्थानीय लोगों और अधिकारियों की निगरानी में फंसे मजदूरों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।1
- Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास1
- झारखंड के धनबाद सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए एक अहम कदम उठाया गया है। सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा के नेतृत्व में अब यहां मरीजों को निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल से आम जनता को बेहतर इलाज और आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में यह एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है। #Dhanbad #SadarHospital #FreeTreatment #Jharkhand #HealthServices #BreakingNews #HealthcareIndia #PublicHealth #NewsUpdate #LocalNews #Arogya #Sehat #HospitalNews #GoodNews1
- Post by Niraj Kumar1
- Post by Chandu thakur1
- धनबाद,प्रिंस खान के गुर्गे से खुलासे, कार्रवाई तेज गैंग के तार दूर तक, मेजर से पूछताछ में बड़े संकेत।1
- Post by जनता न्यूज़ 241