भारत-नेपाल सीमा पर एसपी का सख्त निरीक्षण, गौरीफंटा थाने में व्यवस्थाओं का लिया जायजा महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस, सीमा सुरक्षा और गश्त मजबूत करने के दिए निर्देश लखीमपुर खीरी। जनपद की पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने रविवार को थाना गौरीफंटा एवं भारत-नेपाल सीमा स्थित कवच आउटपोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया। एसपी के अचानक पहुंचने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, मिशन शक्ति केंद्र, बैरक, मालखाना, अभिलेखों तथा रिक्रूट आरक्षियों की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने थाना परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन को थाने में बेहतर वातावरण मिलना चाहिए। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण करते हुए महिला अपराधों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करने पर जोर दिया। साथ ही पीड़ित महिलाओं को तत्काल न्याय दिलाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कवच आउटपोस्ट का निरीक्षण करते हुए एसपी ने सीमा सुरक्षा व्यवस्था, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और आने-जाने वाले लोगों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने और सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार प्रभावी गश्त करने को कहा, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर तत्काल अंकुश लगाया जा सके। निरीक्षण के दौरान एसपी ने रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उनकी सुविधाओं और प्रशिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अनुशासन, कार्यकुशलता और जनसुनवाई को प्राथमिकता देने की बात कही। एसपी ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिस को जनता का विश्वास जीतने के लिए संवेदनशील व सक्रिय रहना होगा। पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण से थाना और सीमा चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों में सतर्कता देखने को मिली। क्षेत्रीय लोगों ने भी पुलिस की सक्रियता को सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से सकारात्मक कदम बताया।
भारत-नेपाल सीमा पर एसपी का सख्त निरीक्षण, गौरीफंटा थाने में व्यवस्थाओं का लिया जायजा महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस, सीमा सुरक्षा और गश्त मजबूत करने के दिए निर्देश लखीमपुर खीरी। जनपद की पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने रविवार को थाना गौरीफंटा एवं भारत-नेपाल सीमा स्थित कवच आउटपोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया। एसपी के अचानक पहुंचने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, मिशन शक्ति केंद्र, बैरक, मालखाना, अभिलेखों तथा रिक्रूट आरक्षियों की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने थाना परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन को थाने में बेहतर वातावरण मिलना चाहिए। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण करते हुए महिला अपराधों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करने पर जोर दिया। साथ ही पीड़ित महिलाओं को तत्काल न्याय दिलाने के
निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कवच आउटपोस्ट का निरीक्षण करते हुए एसपी ने सीमा सुरक्षा व्यवस्था, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और आने-जाने वाले लोगों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने और सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार प्रभावी गश्त करने को कहा, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर तत्काल अंकुश लगाया जा सके। निरीक्षण के दौरान एसपी ने रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उनकी सुविधाओं और प्रशिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अनुशासन, कार्यकुशलता और जनसुनवाई को प्राथमिकता देने की बात कही। एसपी ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिस को जनता का विश्वास जीतने के लिए संवेदनशील व सक्रिय रहना होगा। पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण से थाना और सीमा चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों में सतर्कता देखने को मिली। क्षेत्रीय लोगों ने भी पुलिस की सक्रियता को सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से सकारात्मक कदम बताया।
- खीरी पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 207 वाहनों के चालान काटे गए, ₹2.75 लाख का जुर्माना वसूला गया और 7 गाड़ियां सीज की गईं। पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक भी किया।1
- लखीमपुर खीरी के निघासन स्थित लुधौरी चौराहे पर एक युवक को डंडे से बेरहमी से पीटा गया। दो दिन पहले हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- लखीमपुर के रामापुर चौराहे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया।1
- उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही सुनील शुक्ला का एक नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में सिपाही ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए मानसिक उत्पीड़न और देर रात पुलिसकर्मियों द्वारा घर पहुंचने का दावा किया है। इस मामले पर अभी तक पुलिस विभाग की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, पर सोशल मीडिया पर बहस तेज है।1
- लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व में एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ दिखाई दी। यह दुर्लभ दृश्य वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए रोमांचक रहा, जो क्षेत्र में बाघों की बढ़ती संख्या का संकेत है।1
- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित दुधवा नेशनल पार्क की सोनारीपुर रेंज में एक बाघिन अपने शावकों के साथ पर्यटकों के सामने आ गई। इस अद्भुत नज़ारे को देख सभी पर्यटक बेहद रोमांचित हो उठे।1
- नगर गोला में दबंगई का तांडव: युवक को डंडों से पीटकर किया लहूलुहान, सफेदपोश संरक्षण की चर्चा तेज ✍️ गोपाल कृष्ण अवस्थी दैनिक भास्कर अपडेट गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी। नगर गोला में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ कुछ दबंगों ने एक युवक को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर डंडों से बेरहमी से पीट दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। मामला नानक चौकी क्षेत्र के अंतर्गत अर्जुन नगर गेट के पास का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दबंगों ने युवक को घेर लिया और फिर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। युवक अपनी जान बचाने की गुहार लगाता रहा लेकिन दबंगों का कहर लगातार जारी रहा। मारपीट इतनी बर्बर थी कि युवक सड़क पर ही गिर पड़ा और लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपियों का क्षेत्र के एक प्रभावशाली सफेदपोश व्यक्ति से गहरा संबंध है, जिसके चलते दबंगों के हौसले बुलंद हैं। यही वजह है कि इलाके के लोग खुलकर बोलने से भी डर रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूत्रों की मानें तो मामले को दबाने की कोशिशें भी शुरू हो गई हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर घटना को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि यदि आरोपियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा जनआक्रोश देखने को मिल सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी होने की बात कह रही है, लेकिन अब देखना होगा कि दबंगों पर कार्रवाई होती है या फिर मामला रसूख के दबाव में ठंडे बस्ते में डाल दिया1
- लखीमपुर खीरी पुलिस ने 'मिशन शक्ति' अभियान के 'साथ-साथ कार्यक्रम' के तहत 3 परिवारों में सुलह कराई। परिवार परामर्श केंद्र के प्रयासों से टूटते रिश्ते फिर से जुड़ सके, जिससे कई घरों में खुशियां लौट आईं।1
- लखीमपुर खीरी जिले के खीरी थाने ने थाना स्तरीय मूल्यांकन रिपोर्ट में पहला स्थान हासिल किया है। थाने ने जनसुनवाई और शिकायत निस्तारण के सभी मानकों पर 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से खीरी थाने ने 98.65% संतुष्टि दर के साथ जनता का विश्वास भी जीता है।1