logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जीएम एकेडमी के आयूष और दीक्षा ने जेईई-मेंस में लहराया परचम सलेमपुर (देवरिया)। नगर के विद्यालय जीएम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 2024-25 के संस्थागत छात्र आयुष कुशवाहा पुत्र अनूप कुमार निवासी सलेमपुर ने जेईई-मेंस में 97.5 परसेंटाइल लाकर शानदार रिजल्ट तो दिया ही, साथ में अपने कट आफ से 16.62 परसेंटाइल अधिक लाकर ऐतिहासिक उपलब्धि दिखाई, तो दीक्षा शर्मा पुत्री श्यामसुंदर शर्मा ने 83.21 परसेंटाइल अंक लाकर जेईई-एडवांस की प्रबल हकदार हो गई। दोनों ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुओं को दिया।  इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने दोनों सफल छात्र छात्राओं को माला पहना और मिष्ठान खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर दिलीप कुमार सिंह, सीमा पांडेय, राकेश मिश्र, आदित्य, अमुल्य आदि उपस्थित थे।

2 hrs ago
user_सरदार दिलावर सिंह वरिष्ठ पत्रकार
सरदार दिलावर सिंह वरिष्ठ पत्रकार
सलेमपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
80946193-9599-404e-b7cc-6c9e65345a36

जीएम एकेडमी के आयूष और दीक्षा ने जेईई-मेंस में लहराया परचम सलेमपुर (देवरिया)। नगर के विद्यालय जीएम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 2024-25 के संस्थागत छात्र आयुष कुशवाहा पुत्र अनूप कुमार निवासी सलेमपुर ने जेईई-मेंस में 97.5 परसेंटाइल लाकर शानदार रिजल्ट तो दिया ही, साथ में अपने कट आफ से 16.62 परसेंटाइल अधिक लाकर ऐतिहासिक उपलब्धि दिखाई, तो दीक्षा शर्मा पुत्री श्यामसुंदर शर्मा ने 83.21 परसेंटाइल अंक लाकर जेईई-एडवांस की प्रबल हकदार हो गई। दोनों ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुओं को दिया।  इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने दोनों सफल छात्र छात्राओं को माला पहना और मिष्ठान खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर दिलीप कुमार सिंह, सीमा पांडेय, राकेश मिश्र, आदित्य, अमुल्य आदि उपस्थित थे।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • रसोई का बजट बिगड़ा या स्थिर रहा? गैस सिलेंडर के नए रेट ने बढ़ाई उत्सुकता, पूरी लिस्ट देखकर दंग रह जाएंगे! आज एलपीजी सिलेंडर के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। सरकार के अनुसार घरेलू गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी कमी नहीं है। वहीं कमर्शियल एलपीजी की लगभग 70% सप्लाई बहाल कर दी गई है। जिससे एलपीजी की सप्लाई में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल द्वारा जारी नए एलपीजी रेट में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। यह लगातार राहत भरा दिन माना जा रहा है क्योंकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की बढ़ोतरी का सामना नहीं करना पड़ा। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर 913 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2078.50 रुपये में मिल रहा है। सरकार ने क्या कहा? पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में एलपीजी सप्लाई पर कुछ असर जरूर पड़ा था। लेकिन स्थिति अब नियंत्रण में है। सरकार ने घरेलू उत्पादन बढ़ाने, बुकिंग सिस्टम सुधारने और गलत उपयोग रोकने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) लागू किया है। अब तक करीब 92% DAC लक्ष्य हासिल कर लिया गया है, जिससे सिस्टम और मजबूत हुआ है।
    1
    रसोई का बजट बिगड़ा या स्थिर रहा? गैस सिलेंडर के नए रेट ने बढ़ाई उत्सुकता, पूरी लिस्ट देखकर दंग रह जाएंगे!
आज एलपीजी सिलेंडर के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। सरकार के अनुसार घरेलू गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी कमी नहीं है। वहीं कमर्शियल एलपीजी की लगभग 70% सप्लाई बहाल कर दी गई है। जिससे एलपीजी की सप्लाई में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल द्वारा जारी नए एलपीजी रेट में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। यह लगातार राहत भरा दिन माना जा रहा है क्योंकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की बढ़ोतरी का सामना नहीं करना पड़ा। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर 913 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2078.50 रुपये में मिल रहा है।
सरकार ने क्या कहा?
पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में एलपीजी सप्लाई पर कुछ असर जरूर पड़ा था। लेकिन स्थिति अब नियंत्रण में है। सरकार ने घरेलू उत्पादन बढ़ाने, बुकिंग सिस्टम सुधारने और गलत उपयोग रोकने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) लागू किया है। अब तक करीब 92% DAC लक्ष्य हासिल कर लिया गया है, जिससे सिस्टम और मजबूत हुआ है।
    user_Yogita Jain
    Yogita Jain
    Deoria, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • लिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) देवरिया आनन्द कुमार पाण्डेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार की परेड की सलामी ली गयी, तत्पश्चात् निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों एवं रिक्रूट आरक्षियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया गया । तदुपरांत महोदय द्वारा क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, यूपी 112 पीआरवी, मनोरंजन कक्ष, जिला मेस, स्टोर आदि का निरीक्षण किया गया । यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु निर्देश दिए गए । गार्द कमांडरों व विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए । समस्त रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन देवरिया, प्रभारी आरटीसी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
    1
    लिस अधीक्षक देवरिया  अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) देवरिया आनन्द कुमार पाण्डेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार की परेड की सलामी ली गयी, तत्पश्चात् निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों एवं रिक्रूट आरक्षियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया गया । 
तदुपरांत महोदय द्वारा क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, यूपी 112 पीआरवी, मनोरंजन कक्ष, जिला मेस, स्टोर आदि का निरीक्षण किया गया । यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु निर्देश दिए गए । गार्द कमांडरों व विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए । समस्त रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन देवरिया, प्रभारी आरटीसी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
    user_Pradeep srivastv
    Pradeep srivastv
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अवध-असम एक्सप्रेस में 5 संदिग्धों को देवरिया RPF ने पकड़ा
    1
    अवध-असम एक्सप्रेस में 5 संदिग्धों को देवरिया RPF ने पकड़ा
    user_Vaidehi sulakhiya
    Vaidehi sulakhiya
    Software Developer Deoria, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • खबर देवरिया जनपद के सदर कोतवाली के सिविल लाइन रोड की है जहां पर एक ट्रक और एक कार आपस में टकरा गए उसके बाद ट्रक लगभग 50 मीटर कार को घसीटते ले गया इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया गनीमत या रही की कोई बड़ी घटना नहीं हुई कार सवार सभी सुरक्षित हैं । वॉइस घटना का वीडियो वायरल हो गया
    1
    खबर देवरिया जनपद के सदर कोतवाली के सिविल लाइन रोड की है जहां पर एक ट्रक और एक कार आपस में टकरा गए उसके बाद ट्रक लगभग 50 मीटर कार को घसीटते ले गया इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया गनीमत या रही की कोई बड़ी घटना नहीं हुई कार सवार सभी सुरक्षित हैं । वॉइस घटना का वीडियो वायरल हो गया
    user_Sandeep Tiwari
    Sandeep Tiwari
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
    3
    Post by Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
    user_Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
    Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
    Deoria, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • बिल्थरारोड क्षेत्र के कुण्डैल नेमत अली में आयोजित नेमत अली दीवा रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 में देवरिया की फिरोज 11th टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए फिरोज 11th ने 8 ओवर में 38 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवरिया की टीम ने 39 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया और टूर्नामेंट पर कब्जा जमा लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व प्रधान मतलूब अख्तर के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष आकिब शाद, शाहिद बिन सलीम तथा कमेटी के सदस्य हरीश, फहद, राज, असद, हबीब और छोटू सहित कई लोग मौजूद रहे।
    1
    बिल्थरारोड क्षेत्र के कुण्डैल नेमत अली में आयोजित नेमत अली दीवा रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 में देवरिया की फिरोज 11th टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए फिरोज 11th ने 8 ओवर में 38 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवरिया की टीम ने 39 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया और टूर्नामेंट पर कब्जा जमा लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व प्रधान मतलूब अख्तर के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष आकिब शाद, शाहिद बिन सलीम तथा कमेटी के सदस्य हरीश, फहद, राज, असद, हबीब और छोटू सहित कई लोग मौजूद रहे।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    9 hrs ago
  • भटनी (देवरिया)। जिले के भटनी थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद सोमवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने भटनी अंडरपास पर शव रखकर भटनी-भरथुआ मार्ग जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम रामपुर खुरहुरिया निवासी सूरज राजभर (पुत्र मधु राजभर) का शव रविवार सुबह जे.डी. पब्लिक स्कूल के पीछे एक पेड़ से लटका हुआ मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी बताया गया है, लेकिन परिजन इस निष्कर्ष से सहमत नहीं हैं। उनका आरोप है कि सूरज की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। परिजनों ने तीन नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को इसी मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना पर थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। मृतक सूरज राजभर अपने परिवार में तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    3
    भटनी (देवरिया)। जिले के भटनी थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद सोमवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने भटनी अंडरपास पर शव रखकर भटनी-भरथुआ मार्ग जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम रामपुर खुरहुरिया निवासी सूरज राजभर (पुत्र मधु राजभर) का शव रविवार सुबह जे.डी. पब्लिक स्कूल के पीछे एक पेड़ से लटका हुआ मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी बताया गया है, लेकिन परिजन इस निष्कर्ष से सहमत नहीं हैं। उनका आरोप है कि सूरज की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। परिजनों ने तीन नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सोमवार को इसी मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना पर थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे।
मृतक सूरज राजभर अपने परिवार में तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_IBNNEWS
    IBNNEWS
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • SSC ने निकाली है भर्ती ! अभी कीजिए अप्लाई
    1
    SSC ने निकाली है भर्ती ! अभी कीजिए अप्लाई
    user_Yogita Jain
    Yogita Jain
    Deoria, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.