Shuru
Apke Nagar Ki App…
सपा से जुड़े विवादित पोस्टर लगाने का मामला हापुड़ में सपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर पोस्टर हटाए कई जगह पोस्टर लगाए जाने से मचा हड़कंप सपा कार्यकर्ताओं ने SP ऑफिस पहुंचकर की शिकायत कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा कदम उठाएगी पार्टी-जिलाध्यक्ष
Gulfam Saifi press repoter
सपा से जुड़े विवादित पोस्टर लगाने का मामला हापुड़ में सपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर पोस्टर हटाए कई जगह पोस्टर लगाए जाने से मचा हड़कंप सपा कार्यकर्ताओं ने SP ऑफिस पहुंचकर की शिकायत कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा कदम उठाएगी पार्टी-जिलाध्यक्ष
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाबूगढ़ छावनी में तीन बाइक सवार व्यक्तियों ने रॉग साइड आकर टहल रहे व्यक्ति को मारी जोरदार टक्कर हापुड़ थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के सिमरौली-बिजली घर के पास हुआ बाइक सवार तीन युवकों ने खाना खाने के बाद टहल रहे एक व्यक्ति को रॉन्ग साइड से आकर टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को देवनंदिनी अस्पताल, हापुड़ में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। लेकिन शर्म की बात ये है कि एम्बुलेंस वाले पहले पैसे मांग रहे थे । मरीज तब जाएगा पहले पैसे दो चाहे उनकी तरफ से किसी की जान चली जाए उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता हैं। वीडियो में साफ बोला जा रहा है पहले पैसे जमा करो तब जाएगी गाड़ी ।1
- बुलंदशहर जिला न्यायालय परिसर से विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। तारीख पर पहुंचे पक्षों और वकीलों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। ऐसी घटनाओं को लेकर न्यायालय परिसर की सुरक्षा और व्यवस्था पर भी सवाल उठते हैं। वीडियो को पूरा देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं। फ़िलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है हमारा चैनल इसकी कोई पुष्टि नहीं है1
- सुमित लम्बरदार गांधी मूर्ति पर भूख हड़ताल पर बैठे थे अपनी मांगे को लेकर आज एसडीम द्वारा उनका अनशन खत्म कराया गया ओर उनकी जो भी मांगे हैं वो मान ली गई हैं1
- अमरोहा में जुलूस ए मुहम्मदी को नूरानी बनाएं किसी भी हाल में डीजे न लाएं इकबाल खान अमरोहा में जुलूस ए मुहम्मदी को नूरानी बनाएं किसी भी हाल में डीजे न लाएं इकबाल खान1
- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक पंचायत आयोजित की गई। इसमें तहसील अध्यक्ष देशराज सिंह ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। अमरोहा। मंडी धनौरा ब्लॉक परिसर में बुधवार दोपहर को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक पंचायत आयोजित की गई। इसमें तहसील अध्यक्ष देशराज सिंह ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। तहसील अध्यक्ष देशराज सिंह ने गंगा एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीनों के सर्किल रेट में असमानता पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने विभिन्न गांवों के सर्किल रेट में बिना किसी ठोस आधार के भेदभाव किया है, जिससे कुछ स्थानों पर दरें बढ़ाई गई हैं, जबकि अन्य जगहों पर नहीं। किसानों ने इसे तुरंत समान करने की मांग की। पंचायत में क्षेत्र में तेंदुए और बंदरों के बढ़ते आतंक से किसानों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया गया। इसके अतिरिक्त, बिजली आपूर्ति और उसकी दरों से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा हुई। किसानों की प्रमुख मांगों में गन्ने के नए मूल्य निर्धारण के साथ-साथ पिछले 30 वर्षों का बकाया गन्ने का ब्याज दिलाना भी शामिल था। पंचायत में जिला मीडिया प्रभारी फुलवास सिंह, ब्लॉक मीडिया प्रभारी बोबी चाहल, ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष चीमा, जयपाल सिंह, सौवीर सिंह, कृपाल यादव, नन्हे सिंह, युसूफ, राशिद अली, मनोज कुमार, ब्रह्मजीत, दिलशाद मेहंदी, नानक सिंह, मनोज, वीर सिंह, कैलाश सिंह, हाजी जमील अहमद, सुभाष चंद्र यादव, जीशान हैदर, राजा, छोटन सिंह, जसवंत सिंह, बॉबी चौहान, रेनू चौधरी, सोनू, संदीप सिंह, जितेंद्र सिंह, मुमताज मलिक, राजवीर सिंह, सूरज सिंह, भूदेव अम्हेड़ा, महिपाल सिंह, चंद्रप्रकाश, मांगेराम, मन्नू गुर्जर, देवेंद्र सिंह, गफ्फार सैफी, मदनपाल, मुकेश यादव नौसेखा, पुष्पेंद्र सिंह, धीर सिंह, इंद्रजीत सिंह, छतर सिंह, गैंग सिंह, सचिन सिंह, कर्म सिंह, विजेंद्र सिंह, धारा सिंह, पवन कुमार, बृजपाल सिंह, सतपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, गुरमीत सिंह चंचू और ओमपाल टोनिया सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।1
- रक्षाबंधन पर योगी सरकार का बड़ा उपहार: 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं को सहयात्री सहित मुफ्त बस यात्रा, 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी आजीवन निशुल्क सुविधा हापुड़। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को बड़ा उपहार देते हुए यूपी रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा का शुभारंभ किया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इसका सजीव प्रसारण दिखाया और महिलाओं को “मातृशक्ति सम्मान” के तहत साड़ी एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नारी सम्मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। रक्षाबंधन के अवसर पर 27 अगस्त से 29 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि तक प्रदेश की सभी महिलाओं, माताओं और बहनों को एक सहयात्री सहित यूपी रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त के बाद 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। यात्रा के दौरान महिलाओं को केवल अपना आधार कार्ड दिखाना होगा। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को सम्मानपूर्वक यात्रा की सुविधा देना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी यात्राओं को आसान बनाना है। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी और स्वतंत्र रूप से यात्रा करने में सुविधा होगी। इस दौरान मंत्री ने महिलाओं को साड़ी और मिठाई भेंट कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, जिलाधिकारी कविता मीना, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष कविता माधरे, एआरएम रोडवेज, पुलिस क्षेत्राधिकारी, सांसद प्रतिनिधि समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।2
- 🚨 BREAKING NEWS: स्कूल में मासूम की मौत! होमवर्क को लेकर टीचर पर गंभीर आरोप, आंध्र प्रदेश में मचा हड़कंप ब्रेकिंग न्यूज़। विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश में 20 अगस्त को एक निजी स्कूल में दर्दनाक घटना हुई। एलकेजी छात्र प्राणय तेज़ की तबीयत स्कूल में अचानक बिगड़ गई। परिवार का आरोप है कि होमवर्क पूरा न होने पर शिक्षिका ने डांटा और थप्पड़ मारा, जिसके बाद बच्चा कक्षा में गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया, मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है। राज्य सरकार ने जांच समिति भी बनाई है। ताज़ा जानकारी के मुताबिक पुलिस ने धाराएं बढ़ाकर शिक्षिका के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की कार्रवाई जोड़ी है। हालांकि अभी अदालत ने किसी को दोषी नहीं ठहराया है, जांच जारी है। और हाँ, संदेश सीधा और साफ है—छोटे बच्चों पर अनुशासन ज़रूरी है, लेकिन डर या अपमान नहीं। एक शिक्षक का असली काम मार्गदर्शन और धैर्य है। कई बार प्यार से समझाई गई बात डांट या सज़ा से कहीं ज़्यादा असर करती है। छोटे बच्चों के साथ पेश आते समय धैर्य, संवेदनशीलता और समझदारी ज़रूरी है, ताकि डांट कभी जानलेवा नतीजे तक न पहुंच जाए। दोस्तों, अगर आप ऐसी ज़रूरी, भरोसेमंद और साफ़ खबरें देखते रहना चाहते हैं तो हमारे चैनल को लाइक करें, शेयर करें, और फॉलो ज़रूर कर लें। आपकी भागीदारी से हम और बेहतर काम कर पाते हैं।1
- मकान की छत गिरने से हुआ बड़ा हादसा 6 लोग मलबे में दबकर घायल निर्माणाधीन मकान की छत गिरने के बाद क्षेत्र में मची अफरातफरी 6 लोग गंभीर रूप से हुऐ घायल। हापुड़ जनपद के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से हुआ बड़ा हादसा, मलबे में दबकर 6 लोग गंभीर रूप से हुऐ घायल। स्थानीय लोगों ने मदद कर सभी को मलबे से बाहर निकाला, हादसे के दौरान एक महिला दूसरी मंजिल से नीचे गिर गयी । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल मे कराया भर्ती । छत गिरने के बाद इलाके में मची अफरातफरी,। हादसे की जांच में जुटी पुलिस।2