दरगाह आला हज़रत में आज आज़मीन-ए-हज के लिए टीकाकरण और ट्रेनिंग कैम्प का आयोजन किया गया। जिले भर से करीब 100 हज यात्रियों ने इस कैम्प में हिस्सा लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला चिकित्सालय के डीआईओ डॉक्टर प्रशांत रंजन के नेतृत्व और डॉक्टर साहिबान अली की निगरानी में टीकाकरण किया। बरेली: दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि हज यात्रियों की सहूलियत के लिए यह कैम्प दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान, जिन्हें सुब्हानी मियां के नाम से जाना जाता है, की सरपरस्ती और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी, अहसन मियां की सदारत में दरगाह स्थित मदरसा मंज़र-ए-इस्लाम में आयोजित किया गया। कैम्प का आगाज़ सुबह 10 बजे तिलावत-ए-कुरान से हुआ। इस दौरान मुफ्ती जमील और मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी ने हज के अरकान की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 8, 9, 10, 11 और 12 ज़िलहिज्जा हज के अहम दिन होते हैं। काबा शरीफ का तवाफ, एहराम बांधने का सही तरीका, शैतान को कंकड़ी मारना, सफा-मरवा की सई, और मीना-अरफात के मैदान में अदा की जाने वाली रस्मों और इबादत के तरीके समझाए गए। हज ट्रेनर सुहैल साबरी और रिजवाना खान ने हज के दौरान जरूरी सावधानियों, साथ ले जाने वाले सामान और स्मार्ट फोन के इस्तेमाल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब में किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1966 पर संपर्क किया जा सकता है। दरगाह की ओर से सभी हज यात्रियों को हज व जियारत की किताबें भी वितरित की गईं। इस मौके पर दरगाह और स्वास्थ्य विभाग के कई जिम्मेदार लोग मौजूद रहे। नवाबगंज, फतेहगंज, मीरगंज, फरीदपुर, आंवला और अलीगंज समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए आज़मीन-ए-हज का टीकाकरण किया गया।

- बरेली। थाना भोजीपुरा पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से दो घायलों सहित चार डकैती के अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सबंध में जानकारी देते श्री मुकेश चन्द्र मिश्र, पुलिस अधीक्षक उत्तरी।1
- उलेमा ने ट्रेनिंग कैंप में हज के अरकान बताएं हज पर जाने वाले यात्रियों का किया गया टीकाकरण1
- Post by S.haider usman1
- रजा एक्शन कॉमेडी ने दिया ज्ञापन1
- Post by Firoz Idrisi1
- कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यदि अवैध गतिविधियों की पुष्टि होती है तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।1
- बरेली के थाना बारादरी का मामला गर्भवती महिला के पेट में मारी लात दबंग ने परिवार वालों ने लगाया आरोप एसपी से लगाई इंसाफ की गुहार1
- रात करीब 1 बजकर 40 मिनट पर भोजीपुरा पुलिस गश्त और वांछित अभियुक्तों की तलाश में थी। इसी दौरान ग्राम मसीत से महेशपुर शिवसिंह मार्ग पर एक संदिग्ध पिकअप वाहन दिखाई दिया, जिसकी नंबर प्लेट कपड़े से ढकी हुई थी। पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक तेज रफ्तार से नहर किनारे भाग निकला। कुछ दूर जाकर वाहन पेड़ से टकरा गया। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में उपनिरीक्षक रुक्मेश सिंह और कांस्टेबल संजय सागर घायल हो गए। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अकरम अली और आसिफ के पैर में गोली लगी और दोनों घायल हो गए। वहीं साहिल और शाहिद को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 60 हजार रुपये नकद, दो अवैध 315 बोर तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस तथा एक पिकअप वाहन बरामद किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी थाना भोजीपुरा में दर्ज धौराटांडा डकैती प्रकरण में वांछित थे। साथ ही अकरम और आसिफ पर हरदोई जनपद के शाहाबाद क्षेत्र में भी डकैती की वारदात में शामिल होने का आरोप है। घायल अभियुक्तों और पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सीएचसी भोजीपुरा भेजा गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।1