Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rao Sahab
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Udnews chief editor In1
- फतेहपुर। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक फतेहपुर के हिम्मतपुर गांव पहुंचे और नागेश्वर धाम मंदिर का लोकार्पण किया। "मेरा गांव मेरा तीर्थ " कार्यक्रम के तहत लोगों से परंपरा और संस्कार बचाने की अपील की। चांदी का मुकुट गांव की बेटी को पायल बनवाकर देने की मंच से घोषणा की। सरकारी अस्पतालों के निरीक्षण में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी और सुधार के निर्देश दिए। एसआईआर सर्वे और अन्य मुद्दों पर पूछे गए सवालों पर संयमित प्रतिक्रिया दी।1
- लोकेशन रायबरेली रायबरेली खनन निदेशक माला श्रीवास्तव व जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर खनन विभाग व एआरटीओ प्रवर्तन ने की बड़ी कार्रवाई अवैध मिट्टी खनन में लिप्त एक जेसीबी व तीन ट्रैक्टर को किया सीज प्रशासन की कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में मचा हड़कंप शासन के निर्देश पर अवैध खनन रोकने के लिए बनाई गई है टॉक्स फोर्स डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घुरवारा गांव के पास का है मामला स्थान -डलमऊ रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- रायबरेली जिले में गुटखा-पान मसाला महंगाई पर विवाद, दुकानदार ने महिला को जमकर पीटा: कई घायल, पुलिस ने 4 को हिरासत में लिया **रायबरेली, 3 फरवरी 2026** – रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवानंदपुर में एक दुकान पर पुड़िया (गुटखा/पान मसाला) खरीदने गई महिला के साथ दुकानदार द्वारा मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। घटना केंद्रीय बजट के बाद पान मसाला और गुटखा में आई महंगाई से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें दुकानदार पुराने स्टॉक को भी नए बढ़े हुए दाम पर बेच रहा था। महिला के विरोध करने पर दुकानदार ने क्रोधित होकर उसे बुरी तरह पीट दिया। इस दौरान लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक लिखित तहरीर प्राप्त होने पर औपचारिक जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। **घटना का विवरण** दिनांक 2 फरवरी 2026 (सोमवार) की रात करीब 10 बजे के आसपास देवानंदपुर में एक स्थानीय दुकान पर यह वारदात हुई। महिला दुकान से पुड़िया खरीदने पहुंची थी। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में केंद्रीय बजट में पान मसाला और गुटखा पर टैक्स/महंगाई बढ़ने के बाद दुकानदार पुराने स्टॉक को भी नए रेट पर बेच रहा था। महिला ने इस पर आपत्ति जताई और सही पुराना रेट मांगा। विरोध करने पर दुकानदार भड़क गया और उसने महिला पर ब्रह्म (लाठी या डंडा) से हमला कर दिया। मारपीट इतनी तेज हुई कि आसपास खड़े कुछ लोग भी बीच-बचाव में आ गए, लेकिन दुकानदार और उसके साथियों ने पत्थर और अन्य तरीकों से हमला जारी रखा। इस दौरान कई लोग घायल हो गए, जिनमें महिला खुद गंभीर रूप से चोटिल बताई जा रही है। **पुलिस की कार्रवाई** मिल एरिया थाना पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनकी पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़िता या गवाहों की तरफ से औपचारिक शिकायत (तहरीर) मिलते ही धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी। अभी तक यह मामला मारपीट और संभावित दंगा/झड़प से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। **स्थानीय प्रतिक्रिया** इस घटना से इलाके में काफी रोष है। स्थानीय लोग महंगाई के नाम पर काले बाजारी और जबरन नए रेट थोपने की शिकायत कर रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि बजट के बाद ऐसी घटनाएं बढ़ सकती हैं, जहां दुकानदार ग्राहकों पर दबाव डाल रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे शांत रहें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- मीडिया महामंत्री राजेन्द्र कुमार फतेहपुर से1
- Post by Pram Durga Bhavan4
- विश्वदीपक अवस्थी (युगान्तर प्रवाह) उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. ऐसा लगा रहा है कि जिले के कप्तान अनूप कुमार सिंह से जनपद संभल नहीं रहा है तभी उनके मातहत बेखौख होकर रिश्वत खोरी करने में लगे हुए हैं.. ताज़ा मामला जाफरगंज थाना क्षेत्र के मुसवापुर गांव का जहां विवाहिता रीतू देवी के साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है. पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की है. नहीं देने पर उल्टा उन्हें ही फंसाने की धमकी मिल रही है. वहीं गंभीर हालत में पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. शादी के कुछ दिनों बाद ही शुरू हो गई दहेज की प्रताड़ना पीड़िता रीतू देवी, जो राधानगर थाना क्षेत्र के मदरियापुर गांव की रहने वाली है, की शादी 4 मार्च 2024 को जाफरगंज थाना क्षेत्र के मुसवापुर गांव निवासी बृजेश से हुई थी. पीड़िता की मां मुन्नी देवी के अनुसार शादी के कुछ ही दिनों बाद से पति बृजेश अपाचे बाइक और सोने की चैन की मांग करने लगा. मायके पक्ष द्वारा असमर्थता जताने पर आरोपी पति आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता था. लगातार प्रताड़ना से विवाहिता मानसिक और शारीरिक रूप से टूटती चली गई. 26 जनवरी की रात तमंचे के बल पर हुई बेरहमी से पिटाई पीड़िता की मां ने बताया कि 26 जनवरी की रात आरोपी पति ने तमंचे के बल पर रीतू देवी के साथ जमकर मारपीट की. जब बेटी ने फोन कर मायके वालों को सूचना दी तो परिजन मौके पर पहुंचे. परिजनों को देखते ही पति बृजेश और उसका छोटा भाई कल्लू पुत्र रघुराज गुस्से में आग बबूला हो गए. दोनों भाइयों ने विवाहिता को लात-घूंसों से पीटा और मायके वालों के साथ भी मारपीट गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया. “दहेज नहीं मिला तो जान से मार दूंगा.” धमकी से दहशत मारपीट के बाद आरोपी ने साफ धमकी दी कि अगर अपाचे बाइक और सोने की चैन नहीं दी गई तो वह रीतू देवी को जान से मार देगा. इस धमकी के बाद पीड़िता और उसका परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर हो गया. परिवार का कहना है कि विवाहिता की हालत गंभीर है और शरीर पर चोटों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं. इसके बावजूद पुलिस की ओर से तत्काल कार्रवाई नहीं की गई. पीड़िता का आरोप: पुलिस ने मांगे 20 हजार रुपये, नहीं तो मुकदमा नहीं सबसे गंभीर आरोप जाफरगंज थाना पुलिस पर लगा है. पीड़िता रीतू देवी अपनी मां और परिजनों के साथ थाने पहुंची तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की. पीड़िता का कहना है कि रुपये देने से इनकार करने पर पुलिस ने साफ कह दिया कि बिना पैसे के कोई सुनवाई नहीं होगी. पीड़िता दर्द से कराहती रही लेकिन पुलिस ने मदद करने के बजाय उल्टा धमकाना शुरू कर दिया. 112 पुलिस के सामने छिपाया गया तमंचा, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने 112 नंबर पर कॉल की थी तो पुलिस घर पहुंची थी. उसी दौरान आरोपी पति ने अपना अवैध तमंचा छिपा दिया. पुलिस के सामने यह सब हुआ लेकिन पुलिस ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया. अब आरोपी खुलेआम घूम रहा है और पीड़ित परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है. कई दिन बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज न होने से पीड़ित पक्ष न्याय की गुहार लगा रहा है और घायल अवस्था में पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.1
- फतेहपुर में एक बार फिर हिट-एंड-रन की घटना ने शहर की सड़क सुरक्षा और नागरिक जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेज रफ्तार वाहन द्वारा हादसा कर मौके से भाग जाना अब महज एक आपराधिक कृत्य नहीं, बल्कि सामाजिक संवेदनहीनता का प्रतीक बनता जा रहा है। बीते महीनों में फतेहपुर में सामने आई ऐसी कई घटनाओं ने यह दिखाया है कि लापरवाही और कानून के डर की कमी किस तरह आम नागरिकों की जिंदगी, रोज़गार और भरोसे को चोट पहुंचा रही है। ताज़ा मामले में चौक चौराहे पर एक महिला के घायल होने और दुकानों को नुकसान पहुंचने से यह चिंता और गहरी हो गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल।1
- परिजनों व ग्रामीणों का हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप बछरावां रायबरेली बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजा मऊ गांव निवासी नंहकऊ पुत्र राम भरोसे उम्र 25 वर्ष का सुबह लगभग 9:00 बजे गांव के बाहर खेतों में आम के पेड़ से लटकता हुआ सो मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बछरावां कोतवाल श्याम कुमार पाल में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक कल सोमवार को दोपहर से घर से गायब था और इसकी मोटरसाइकिल आदर्श इंटर कॉलेज के पास शाम को बरामद हुई थी और उसकी खोजबीन की जा रही थी आज सुबह लोगों ने इसका शव आम के पेड़ से लटकता हुआ देखा तो सूचना दी और मौके पर परिजन पहुंचे तो देखा कि आम के पेड़ से शव लटका हुआ था और उसके पैर जमीन पर लगे हुए थे परिजनों का आरोप है कि नंहकऊ की हत्या कर शव को लटकाया गया है। दबी जुबान ग्रामीण यह भी बता रहे हैं कि मृतक का गांव की ही एक महिला से संबंध था और वह दोनों मां बेटी मिलकर ही हत्या कर इसे आत्महत्या में बदलने के लिए फांसी के फंदे पर लटका दिया है। कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी पुलिस हर एंगल से घटनाक्रम की जांच कर रही है विधिक कार्यवाही की जा रही है शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। स्थान -बछरांवा रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1