Shuru
Apke Nagar Ki App…
चमेलीया धाम नौलखा अजमेर यहां होता है चमत्कार सभी बीमारियों का लगता है झडा
NS RAWAT AJMER
चमेलीया धाम नौलखा अजमेर यहां होता है चमत्कार सभी बीमारियों का लगता है झडा
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Kailash Fulwari1
- अजमेर में रविवार को हाई सिक्योरिटी जेल में बंद एक हार्डकोर कैदी को कड़ी सुरक्षा के बीच जेएलएन अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जयपुर का हिस्ट्रीशीटर इमरान उर्फ मोगली, जो हत्या और लूट जैसे गंभीर मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है, अपराधी को उपचार के लिए जेएलएन अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले कैदी ने जेल बैरक की दीवार से सिर फोड़कर खुद को घायल कर लिया था। उस समय उसके सिर में टांके लगाए गए थे। रविवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे दोबारा अस्पताल लाया गया। कैदी के अस्पताल पहुंचते ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और पूरे परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। सिविल लाइन और कोतवाली थाना पुलिस का भारी जाप्ता तैनात रहा। डॉक्टरों ने अपराधी के सिर पर पट्टी बाधने के बाद एक्स-रे किया। फिलहाल कैदी की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।2
- Post by Shahid hussain1
- अजमेर कलेक्ट्रेट परिसर में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल के दौरान सायरन, ब्लैकआउट और धमाकों के बीच आपातकालीन स्थिति का रियल सीन तैयार किया गया। 🚨 इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदा प्रबंधन और इमरजेंसी हालात में प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों को परखना था। जैसे ही सायरन बजा, तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और घायलों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का अभ्यास किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, चिकित्सा टीम, अग्निशमन सेवा, सिविल डिफेंस, NDRF और SDRF की टीमों ने मिलकर बेहतरीन समन्वय दिखाया। 👉 क्या अजमेर प्रशासन किसी भी आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है? देखें यह ग्राउंड रिपोर्ट।1
- अजमेर में एक मामूली बात ने बड़ा रूप ले लिया। हॉर्न बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। जायरीन और स्थानीय लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि विवाद कैसे इतना बढ़ गया। 👉 ऐसे ही ताज़ा और ग्राउंड रिपोर्ट के लिए चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like व Share जरूर करें।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां एपिसोड प्रसारित किया गया, जिसे देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ रियांबड़ी (नागौर, राजस्थान) में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सुना। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने मुख्य रूप से इन विषयों पर चर्चा की: डिजिटल जनगणना: 133वें एपिसोड में पीएम मोदी ने देश में होने वाली जनगणना के अभियान का विशेष जिक्र किया, जिसे इस बार डिजिटल बनाया गया है। विज्ञान और प्रगति: प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि भारत ने हमेशा विज्ञान को देश की प्रगति से जोड़कर देखा है। बुद्ध पूर्णिमा: उन्होंने आने वाली बुद्ध पूर्णिमा के लिए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। वैश्विक शांति और तनाव: उन्होंने विश्व में चल रहे तनावपूर्ण माहौल का जिक्र करते हुए शांति की आवश्यकता पर बात की। रियांबड़ी क्षेत्र में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर समूह में बैठकर 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना ओर टीवी पर देखा और प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात किया, जो संगठन की मजबूती और जनसंवाद का हिस्सा था। इस दौरान एडवोकेट रामकिशोर तिवाड़ी अध्यक्ष ब्रह्म समुदाय सेवा समिति रियांबड़ी, नगर पालिका के पूर्व पार्षद बनवारी लाल खंडेलवाल, भाजपा अल्प संख्या मोर्चा मंडल अध्यक्ष लोकपाल सिंह भंडारी, मुरलीधर सोनी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे2
- Post by Kailash Fulwari1
- Post by Akshay parihar1
- Post by Shahid hussain1