Shuru
Apke Nagar Ki App…
मझौलिया सीडीपीओ पद पर नई सीडीपीओ सोमवार के दिन पदभार ग्रहण की। सोमबार के दिन मझौलिया की नई सीडीपीओ श्रीमति स्वेता ने योगदान किया।वे इसके पूर्व पूर्वी चंपारण के चकिया में पदस्थापित थीं।मौके पर पूर्व सीडीपीओ पूनम कुमारी ने चार्य दिया।आईसीडीएस कार्यालय में आयोजित एक समारोह में पर्यवेक्षिकाओं की एक मंडली ने नम आंखों के बीच निर्वतमान सीडीपीओ को बिदायी दी तथा उनके उल्लेखनीय कार्यों का बखान किया।बिदायी समारोह की अध्यक्षता प्रधान सहायक विजय कुमार ने की।पर्यवेक्षिका रीता कुमारी, गीता कुमारी और रुचि कुमारीं ने विदाई गीत गाकर माहौल को गमगीन बना दिया।इस अवसर पर कार्यपालक सहायक निर्मल कुमार प्रखंड समन्वयक नवीन कुमारके अलावे एलएस रंजना कुमारीं, किरण कुमारीं, जया कुमारीं, पूजा कुमारी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
RAVI PANDEY
मझौलिया सीडीपीओ पद पर नई सीडीपीओ सोमवार के दिन पदभार ग्रहण की। सोमबार के दिन मझौलिया की नई सीडीपीओ श्रीमति स्वेता ने योगदान किया।वे इसके पूर्व पूर्वी चंपारण के चकिया में पदस्थापित थीं।मौके पर पूर्व सीडीपीओ पूनम कुमारी ने चार्य दिया।आईसीडीएस कार्यालय में आयोजित एक समारोह में पर्यवेक्षिकाओं की एक मंडली ने नम आंखों के बीच निर्वतमान सीडीपीओ को बिदायी दी तथा उनके उल्लेखनीय कार्यों का बखान किया।बिदायी समारोह की अध्यक्षता प्रधान सहायक विजय कुमार ने की।पर्यवेक्षिका रीता कुमारी, गीता कुमारी और रुचि कुमारीं ने विदाई गीत गाकर माहौल को गमगीन बना दिया।इस अवसर पर कार्यपालक सहायक निर्मल कुमार प्रखंड समन्वयक नवीन कुमारके अलावे एलएस रंजना कुमारीं, किरण कुमारीं, जया कुमारीं, पूजा कुमारी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
More news from बिहार and nearby areas
- पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में एक नया 'सी मखाना' उत्पाद लॉन्च किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा युवा मोर्चा के नेता राहुल कुमार ने किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों और व्यापारियों की अच्छी-खासी भीड़ मौजूद थी। इस लॉन्च के साथ, उम्मीद है कि क्षेत्र में मखाना उत्पादन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना की और क्षेत्र के आर्थिक विकास में इसके योगदान की उम्मीद जताई।1
- जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह की अध्यक्षता में सोमवारीय बैठक सम्पन्न हुआ। यह बैठक 27 जुलाई, 2026 को बेतिया समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई थी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए और विकास कार्यों की समीक्षा की गई।1
- सोमवार को मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान में अलग-अलग मामलों के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, अपहरण के एक मामले में अपहृता को सकुशल बरामद कर उसका बयान दर्ज कराने के लिए बेतिया न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 504/26 के मारपीट मामले में दिलीप राम को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, थाना कांड संख्या 637/26 एवं 638/26 में शराब के नशे में हो-हल्ला एवं मारपीट करने के आरोप में आलोक कुमार और आशीष कुमार को गिरफ्तार किया गया। दोनों आपस में सगे भाई हैं और सरिसवा बाजार के निवासी हैं। इसी तरह, थाना कांड संख्या 636/26 के अपहरण मामले में नामजद अभियुक्त गोलू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। इस मामले में बरामद की गई अपहृता को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत बयान दर्ज कराने के लिए बेतिया न्यायालय भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, सभी गिरफ्तार अभियुक्तों का सरकारी अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मझौलिया पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी दोषी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। स्थानीय लोगों से भी शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।1
- संसद में पेश किए गए Anti-Paper Leak Bill को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। सरकार इस बिल को शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक बता रही है, जबकि विपक्ष ने इस बिल का विरोध किया है और संसद में हंगामा किया है। इस बिल के मुख्य प्रावधानों में परीक्षाओं में होने वाली पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानूनी प्रावधान शामिल हैं। सरकार का दावा है कि यह बिल छात्रों के हित में है और परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करेगा। वहीं, विपक्ष का कहना है कि इस बिल में कुछ प्रावधान ऐसे हैं जो असंवैधानिक हो सकते हैं और इससे छात्रों के अधिकारों का हनन हो सकता है। विपक्षी दलों ने इस बिल को वापस लेने की मांग की है। पूरी जानकारी के लिए वीडियो अंत तक देखें। अगर वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel Subscribe करना न भूलें।1
- बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ने आज काली पट्टी बांधकर काम किया। यह कदम राज्य में दो बीडीओ पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में उठाया गया है। प्रदेश संघ के आवाहन पर बीडीओ ने यह विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश संघ ने राज्य में बीडीओ पर हुए हमलों के बाद यह निर्णय लिया है। संघ का कहना है कि बीडीओ की सुरक्षा को लेकर सरकार को गंभीरता से सोचना चाहिए।1
- India beat Zimbabwe to prepare for Sri Lanka tour #INDvsSL #upcoming #cricket1
- उप विकास आयुक्त माननीय श्री काजले वैभव नितिन ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड कार्यपालक सहायक के साथ एक समीक्षा बैठक सम्पन्न की। यह बैठक 27.07.2026 को बेतिया में आयोजित की गई थी। बैठक का मुख्य उद्देश्य पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण की प्रक्रिया की समीक्षा करना था। इस बैठक में उप विकास आयुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों और प्रखंड कार्यपालक सहायकों से जीवन प्रमाणीकरण के लिए उठाए गए कदमों और भविष्य में की जाने वाली कार्रवाइयों पर चर्चा की। सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएँ।1
- बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में एक सुनहरा बिजनेस मौका उपलब्ध है। इच्छुक व्यक्ति मात्र 2000 रुपये से अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दिए गए स्क्रीन पर नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।1
- पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज शहर में आज दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पोखरा चौक पर एक पेड़ के नीचे बैठे 28 वर्षीय रंजीत कुमार को अज्ञात दिशा से गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विवेक रंजन ने बताया कि युवक की जांघ के पिछले हिस्से में गोली लगी है। घायल रंजीत कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह पोखरा चौक स्थित एक पेड़ के नीचे बैठा था, तभी पोखरा चौक निवासी सोल्जर नामक व्यक्ति ने उस पर गोली चला दी। हालांकि उसने यह नहीं देखा कि किस हथियार से फायरिंग की गई। घायल ने फिलहाल घटना के पीछे की वजह का भी खुलासा नहीं किया है। शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घायल के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा। इस दिनदहाड़े वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।1