logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सिद्धबली बालाजी मंदिर आश्रम में हुआ प्याऊ का शुभारंभ, राहगीरों को मिलेगी राहत* भाविप आजाद शाखा के सानिध्य में सोमाणी परिवार से करवाया जनसेवा और मानवता का प्रेरणादायी कार्य *भीलवाड़ा = भारत विकास परिषद, आजाद शाखा द्वारा सिद्धबली बालाजी मंदिर के आश्रम परिसर मंभ जनसेवा और मानवता का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करते हुए परम पूज्य महंत जागेश्वर दास महाराज के करकमलों द्वारा राहगीरों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से एक प्याऊ का शुभारंभ किया गया। भीषण गर्मी के इस दौर में यह सेवा कार्य आमजन के लिए बड़ी राहत साबित होगा। यह पुण्य कार्य सोमाणी परिवार द्वारा उनकी पूज्य माताजी प्रभावती सोमाणी की चतुर्थ पुण्यतिथि के पावन उपलक्ष्य में कराया गया। इस अवसर पर श्याम सुंदर सोमाणी, मीनू सोमाणी, कविश सोमाणी एवं सौम्य सोमाणी का विशेष सहयोग रहा। साथ ही भारत विकास परिषद आजाद शाखा के सदस्यों का भी सराहनीय योगदान रहा। उनके सेवा भाव से यह प्याऊ प्रारंभ किया गया, जिसका संचालन नित्य प्रतिदिन पूरे वर्ष भर किए जाने का प्रस्ताव है। उद्घाटन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनहितकारी कार्य समाज में सेवा, संस्कार और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। भीषण गर्मी में यह प्याऊ राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए शीतल जल का स्रोत बनकर मानव सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

7 hrs ago
user_Dev karan Mali
Dev karan Mali
Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
7 hrs ago
33ee7106-2878-40b8-aeec-c6286ff1dab6

*सिद्धबली बालाजी मंदिर आश्रम में हुआ प्याऊ का शुभारंभ, राहगीरों को मिलेगी राहत* भाविप आजाद शाखा के सानिध्य में सोमाणी परिवार से करवाया जनसेवा और मानवता का प्रेरणादायी कार्य *भीलवाड़ा = भारत विकास परिषद, आजाद शाखा द्वारा सिद्धबली बालाजी मंदिर के आश्रम परिसर मंभ जनसेवा और मानवता का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करते हुए परम पूज्य महंत जागेश्वर दास महाराज के करकमलों द्वारा राहगीरों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से एक प्याऊ का शुभारंभ किया गया। भीषण गर्मी के इस दौर में यह सेवा कार्य आमजन के लिए बड़ी राहत साबित होगा। यह पुण्य कार्य सोमाणी परिवार द्वारा उनकी पूज्य माताजी प्रभावती सोमाणी की चतुर्थ पुण्यतिथि के पावन उपलक्ष्य में कराया गया। इस अवसर पर श्याम सुंदर सोमाणी, मीनू सोमाणी, कविश सोमाणी एवं सौम्य सोमाणी का विशेष सहयोग रहा। साथ ही भारत विकास परिषद आजाद शाखा के सदस्यों का भी सराहनीय योगदान रहा। उनके सेवा भाव से यह प्याऊ प्रारंभ किया गया, जिसका संचालन नित्य प्रतिदिन पूरे वर्ष भर किए जाने का प्रस्ताव है। उद्घाटन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनहितकारी कार्य समाज में सेवा, संस्कार और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। भीषण गर्मी में यह प्याऊ राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए शीतल जल का स्रोत बनकर मानव सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भीलवाड़ा: ओवरलोड खनिज परिवहन को लेकर विवाद, वीडियो वायरल भीलवाड़ा जिले के आसींद विधानसभा क्षेत्र के बारनी (अंटाली) गांव में खनिज के ओवरलोड परिवहन को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। मौके पर पहुंचे शंभूगढ़ पुलिस थाना के सिपाहियों और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर Rajasthan Police की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से जांच की बात कही जा रही है।
    1
    भीलवाड़ा: ओवरलोड खनिज परिवहन को लेकर विवाद, वीडियो वायरल
भीलवाड़ा जिले के आसींद विधानसभा क्षेत्र के बारनी (अंटाली) गांव में खनिज के ओवरलोड परिवहन को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। मौके पर पहुंचे शंभूगढ़ पुलिस थाना के सिपाहियों और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर Rajasthan Police की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से जांच की बात कही जा रही है।
    user_डाॅ मोहन लाल कालबेलियां
    डाॅ मोहन लाल कालबेलियां
    Real Estate Developer मंडल, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    1
    Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • 🌷🙏🙏🏼SRI LAKSHMINATH BHAGVAN SIV SANKAR JI VASAKRAJ MAHARAJ GOVIND SAWARIYA SETH JI 🌺 AAPKI JAY HO AAP Hi HARI OM 🕉 NMO BHAGVATE VASUYDEVAY HARI 🕉 OM ♥️ 🙏🏽 🕉 NMO BHAGVATE VASUYDEVAY HARI 🕉 OM ♥️ 🙏🏽 🕉 OM SIVAY NAMAH 🌺🙏🏽🌷💖
    1
    🌷🙏🙏🏼SRI LAKSHMINATH BHAGVAN SIV SANKAR JI VASAKRAJ MAHARAJ GOVIND SAWARIYA SETH JI 🌺 AAPKI JAY HO AAP Hi HARI OM 🕉 NMO BHAGVATE VASUYDEVAY HARI 🕉 OM ♥️ 🙏🏽 🕉 NMO BHAGVATE VASUYDEVAY HARI 🕉 OM ♥️ 🙏🏽 🕉 OM SIVAY NAMAH 🌺🙏🏽🌷💖
    user_Kanhaiya lal Joshi
    Kanhaiya lal Joshi
    Pujari चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • निंबाहेड़ा शहर की अटल नगर कॉलोनी के रहवासियों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर क्षेत्र में बढ़ते असुरक्षित माहौल, हिंसक कुत्तों के आतंक, मारपीट की घटना तथा सड़क पर बनाए गए अवैध स्पीड ब्रेकर को लेकर ज्ञापन सौंपा। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि कॉलोनी के एक निजी मकान में 5 से 10 कुत्ते पाल रखे हैं, जो आए दिन राहगीरों और स्थानीय लोगों पर हमला करते रहते हैं। इससे क्षेत्रवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। रहवासियों के अनुसार 13 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे उक्त परिवार के कुत्तों ने दो युवकों पर हमला कर दिया, जिससे एक युवक बेहोश हो गया। आरोप है कि इसी दौरान परिवार की कुछ महिलाओं और उनके साथ मौजूद युवकों ने पीड़ित युवकों के साथ डंडों व हाथों से मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। कॉलोनीवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित परिवार ने अपने मकान के बाहर सड़क पर मनमाने तरीके से अवैध स्पीड ब्रेकर बना रखा है, जो नियमों के विपरीत है। इसके कारण आए दिन वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं तथा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। रहवासियों का कहना है कि उक्त परिवार किराए से निवास कर रहा है तथा उनके कुत्तों और मनमानी गतिविधियों के कारण मोहल्ले का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र में लगातार तनाव और असुरक्षा का वातावरण बना हुआ है। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, सड़क पर बने अवैध स्पीड ब्रेकर को तुरंत हटाया जाए, हिंसक कुत्तों को क्षेत्र से हटवाया जाए तथा जनहित में आवश्यक कदम उठाए जाएं। इस संबंध में नगर परिषद के अतिक्रमण प्रभारी मनीष सिंगोलिया ने कहा कि यदि सड़क पर अवैध रूप से जालियां या अन्य निर्माण किया गया है तो इसकी लिखित शिकायत आयुक्त को दी जाए। आदेश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं कुत्तों के हमले के मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने तथा अवैध स्पीड ब्रेकर के संबंध में सहायक अभियंता द्वारा जांच किए जाने की बात कही। उधर, कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्रवाई के बजाय औपचारिक जवाब देकर मामले से पल्ला झाड़ा जा रहा है। मोहल्ले के 20 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है।
    1
    निंबाहेड़ा शहर की अटल नगर कॉलोनी के रहवासियों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर क्षेत्र में बढ़ते असुरक्षित माहौल, हिंसक कुत्तों के आतंक, मारपीट की घटना तथा सड़क पर बनाए गए अवैध स्पीड ब्रेकर को लेकर ज्ञापन सौंपा। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि कॉलोनी के एक निजी मकान में 5 से 10 कुत्ते पाल रखे हैं, जो आए दिन राहगीरों और स्थानीय लोगों पर हमला करते रहते हैं। इससे क्षेत्रवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
रहवासियों के अनुसार 13 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे उक्त परिवार के कुत्तों ने दो युवकों पर हमला कर दिया, जिससे एक युवक बेहोश हो गया। आरोप है कि इसी दौरान परिवार की कुछ महिलाओं और उनके साथ मौजूद युवकों ने पीड़ित युवकों के साथ डंडों व हाथों से मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
कॉलोनीवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित परिवार ने अपने मकान के बाहर सड़क पर मनमाने तरीके से अवैध स्पीड ब्रेकर बना रखा है, जो नियमों के विपरीत है। इसके कारण आए दिन वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं तथा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
रहवासियों का कहना है कि उक्त परिवार किराए से निवास कर रहा है तथा उनके कुत्तों और मनमानी गतिविधियों के कारण मोहल्ले का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र में लगातार तनाव और असुरक्षा का वातावरण बना हुआ है।
मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, सड़क पर बने अवैध स्पीड ब्रेकर को तुरंत हटाया जाए, हिंसक कुत्तों को क्षेत्र से हटवाया जाए तथा जनहित में आवश्यक कदम उठाए जाएं।
इस संबंध में नगर परिषद के अतिक्रमण प्रभारी मनीष सिंगोलिया ने कहा कि यदि सड़क पर अवैध रूप से जालियां या अन्य निर्माण किया गया है तो इसकी लिखित शिकायत आयुक्त को दी जाए। आदेश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं कुत्तों के हमले के मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने तथा अवैध स्पीड ब्रेकर के संबंध में सहायक अभियंता द्वारा जांच किए जाने की बात कही।
उधर, कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्रवाई के बजाय औपचारिक जवाब देकर मामले से पल्ला झाड़ा जा रहा है। मोहल्ले के 20 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है।
    user_Alert Nation News
    Alert Nation News
    चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by Kalu Kumawat (banakiya ghurd)
    1
    Post by Kalu Kumawat (banakiya ghurd)
    user_Kalu Kumawat (banakiya ghurd)
    Kalu Kumawat (banakiya ghurd)
    Farmer कपासन, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • Post by PRAKASH SOLANKI CHITTOR
    1
    Post by PRAKASH SOLANKI CHITTOR
    user_PRAKASH SOLANKI CHITTOR
    PRAKASH SOLANKI CHITTOR
    पत्रकार भादेसर, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • बालोतरा/पचपदरा। बाड़मेर जिले के पचपदरा स्थित HPCL राजस्थान रिफाइनरी (HRRL) में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक भीषण आग लगने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रिफाइनरी के मुख्य CGU (Coker Gas Unit) प्लांट में लगी, जहां से अचानक धुआं और ऊंची लपटें उठती नजर आईं। घटना के तुरंत बाद रिफाइनरी प्रबंधन, सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। रिफाइनरी के भीतर मौजूद फायर सेफ्टी सिस्टम भी सक्रिय कर दिए गए हैं, ताकि आग को अन्य यूनिट्स तक फैलने से रोका जा सके। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। एहतियात के तौर पर आसपास के हिस्सों को खाली कराया गया और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। इस घटना की गंभीरता इसलिए और बढ़ गई है क्योंकि मंगलवार, 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रिफाइनरी को राष्ट्र को समर्पित करने के लिए यहां आने वाले हैं। ऐसे में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। विशेषज्ञों की टीम मौके पर जांच में जुटी हुई है और तकनीकी पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आग पर जल्द काबू पाने के निर्देश दिए। वहीं, पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं।
    1
    बालोतरा/पचपदरा।
बाड़मेर जिले के पचपदरा स्थित HPCL राजस्थान रिफाइनरी (HRRL) में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक भीषण आग लगने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रिफाइनरी के मुख्य CGU (Coker Gas Unit) प्लांट में लगी, जहां से अचानक धुआं और ऊंची लपटें उठती नजर आईं।
घटना के तुरंत बाद रिफाइनरी प्रबंधन, सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। रिफाइनरी के भीतर मौजूद फायर सेफ्टी सिस्टम भी सक्रिय कर दिए गए हैं, ताकि आग को अन्य यूनिट्स तक फैलने से रोका जा सके।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। एहतियात के तौर पर आसपास के हिस्सों को खाली कराया गया और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।
इस घटना की गंभीरता इसलिए और बढ़ गई है क्योंकि मंगलवार, 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रिफाइनरी को राष्ट्र को समर्पित करने के लिए यहां आने वाले हैं। ऐसे में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
फिलहाल राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। विशेषज्ञों की टीम मौके पर जांच में जुटी हुई है और तकनीकी पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आग पर जल्द काबू पाने के निर्देश दिए। वहीं, पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    33 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.