कटिहार में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी हत्या या आत्महत्या? पुलिस हर एंगल से कर रही जांच कटिहार में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी हत्या या आत्महत्या? पुलिस हर एंगल से कर रही जांच कटिहार के सालमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर रेलवे फाटक के समीप बुधवार को एक महिला का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मृतका की पहचान जहांनिगार (26) के रूप में की गई है। वह बलिया बेलोन थाना क्षेत्र के पोखरटोला शकरपुर गांव निवासी मोहम्मद जाहिद की पुत्री बताई जा रही है। उसकी शादी लगभग चार वर्ष पूर्व तैयबपुर पंचायत के सोनापुर गांव निवासी मोहम्मद अकरम के साथ हुई थी। स्थानीय मुखिया मोहम्मद असरार अहमद के अनुसार, विवाह के बाद से ही महिला का अपने पति और ससुराल पक्ष के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। मृतका निःसंतान थी, जिसके कारण पारिवारिक तनाव और बढ़ गया था। घटना की सूचना मिलने पर बारसोई के डीएसपी अजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया। डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ना से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि मृतका के पिता कुछ दिन पहले ही उसे अपने घर लेकर आए थे। इसी बीच महिला का शव पेड़ से लटका मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का, अथवा इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

- पूर्णिया के रेड लाइट एरिया में बड़ी कार्रवाई, हिरासत में 15 महिलाएं, 09 नाबालिक और 7 पुरुष,मचा हड़कंप।1
- अररिया जिला के जोकीहाट थाना क्षेत्र मैं हुई सनसनीखेज मामला इस मामले के अपराधी कोई और नहीं हैं अपने ही ने किया हैं पूरा सबूत जल्द आप सभी ke बीच लाया जाएगा1
- कृपया ध्यान दें दबा के वीडियो शेयर करें 👀 👀 रंगदार सिस्टम झारखंड 😈💪💪💪💪💪1
- हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमें लाइक फॉलो सब्सक्राइब शेयर करें/न्यू अपडेट आप तक" हमारे पेज को फॉलो करें / सच को आवाज जनता के साथ 🙏मगही शेर अभिषेक रंजन🙏1
- धरती फाड़ के निकला गंगा मां,लोगों ने कहा इतना धूप में इतना ठंडा पानी कैसे लिकला।1
- Post by SR AMIT NEWS2
- TMC के गुंडों का इलाज करने लेकर जाती हुई CRPF ।1
- पूर्णिया के धमदाहा प्रखंड के नगर पंचायत मीरगंज के बारहकोना के वार्ड संख्या 04 मैं रात्रि के 2 बजे अचानक एक गरीब परिवार के घर मैं आग लग जाने से तकरीबन एक लाख का नुकसान हो गया हैं!!1